वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन के बाद अमेरिका ने ऊर्जा कूटनीति में बड़ा दांव चला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दुनिया की दिग्गज तेल-गैस कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर साफ कर दिया कि वेनेजुएला में निवेश अब सीधे अमेरिका के साथ होगा, न कि वेनेजुएला सरकार के साथ। ट्रंप ने सुरक्षा की गारंटी देते हुए तेल उद्योग को बड़े निवेश के लिए खुला न्योता दिया। ट्रंप ने ये भी कहा कि अगर अमेरिका ने समय रहते कार्रवाई नहीं की होती, तो चीन या रूस वेनेजुएला में अपनी मजबूत मौजूदगी बना चुके होते।डि व्हाइट हाउस में हुई बैठक में ट्रंप ने कहा कि निवेशक वेनेजुएला में “पूरी सुरक्षा और स्थिरता” के साथ काम करेंगे। उनका कहना था कि अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं और कंपनियां अमेरिका के साथ सीधे सौदे करेंगी। ट्रंप ने यह भी दोहराया कि दशकों पहले अमेरिका ने अपनी तकनीक और पूंजी से वेनेजुएला का तेल उद्योग खड़ा किया था, जिसे बाद में छीन लिया गया। अब अमेरिका उन परिसंपत्तियों को फिर से मजबूत करेगा।ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी तेल कंपनियां सरकारी नहीं, बल्कि अपना पैसा लगाकर कम से कम 100 अरब डॉलर का निवेश करेंगी। यह निवेश वेनेजुएला के तेल ढांचे और उत्पादन क्षमता को दोबारा खड़ा करने के लिए होगा। उनके मुताबिक, इससे पश्चिमी गोलार्ध की दो बड़ी ऊर्जा शक्तियों की अर्थव्यवस्थाएं और गहराई से जुड़ेंगी।बैठक में मौजूद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि यह अभियान अमेरिका को अधिक समृद्ध, शक्तिशाली और सुरक्षित बनाएगा। उनका दावा था कि इससे अमेरिका में ड्रग ओवरडोज से होने वाली मौतों में भी कमी आएगी। ट्रंप ने मीडिया से कहा कि वेनेजुएला जाने वाली कंपनियों को सुरक्षा की पूरी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
US: 'सीधे हमसे डील करनी है, वेनेजुएला से नहीं', दुनिया की दिग्गज तेल कंपनियों के सामने दादागिरी पर उतरे ट्रंप
वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन के बाद अमेरिका ने ऊर्जा कूटनीति में बड़ा दांव चला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दुनिया की दिग्गज तेल-गैस कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर साफ कर दिया कि वेनेजुएला में निवेश अब सीधे अमेरिका के साथ होगा, न कि वेनेजुएला सरकार के साथ। ट्रंप ने सुरक्षा की गारंटी देते हुए तेल उद्योग को बड़े निवेश के लिए खुला न्योता दिया। ट्रंप ने ये भी कहा कि अगर अमेरिका ने समय रहते कार्रवाई नहीं की होती, तो चीन या रूस वेनेजुएला में अपनी मजबूत मौजूदगी बन