Mr. President, this is an urgent and immediate call for your attention, support, and action. Last night you saw the millions of brave Iranians in the streets facing down live bullets. Today, they are facing not just bullets but a total communications blackout. No Internet. No… — Reza Pahlavi (@PahlaviReza) January 9, 2026 रेजा पहलवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा संदेश जारी कर कहा कि ईरान में हालात बेहद गंभीर हैं। उनके मुताबिक, प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई जा रही हैं और पूरे देश में इंटरनेट व लैंडलाइन सेवाएं बंद कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह संचार ब्लैकआउट सरकार द्वारा हिंसा छिपाने और प्रदर्शनकारियों को कुचलने की कोशिश है। इसी कारण उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से तुरंत समर्थन और कार्रवाई की मांग की है।पहलवी ने अपने संदेश में लिखा कि बीती रात दुनिया ने लाखों ईरानियों को सड़कों पर उतरते देखा, जो गोलियों का सामना कर रहे थे। आज हालात और भी बदतर हैं क्योंकि अब लोगों के पास न इंटरनेट है और न फोन लाइन। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई सत्ता बचाने के लिए हिंसक दमन की धमकी दे रहे हैं और ब्लैकआउट का इस्तेमाल युवाओं को मारने के लिए किया जा रहा है।निर्वासित युवराज ने कहा कि उन्होंने ईरान के लोगों से एक बार फिर सड़कों पर उतरने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि भारी संख्या में लोग एकजुट होकर सुरक्षा बलों पर दबाव बना सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछली रात ऐसा हुआ भी और राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी के कारण सरकारी बल कुछ हद तक पीछे हटे। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि समय बेहद अहम है और देरी लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है।रेजा पहलवी ने अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें