पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गुरुवार को इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ विवादास्पद बयान दिया है और उन्हें मानवता का सबसे बड़ा अपराधी करार दिया। यही नहीं उन्होंने नेतन्याहू का अपहरण करने की भी बात कही है। ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी इंटरव्यू में अमेरिका से अपील करते हुए कहा, वह इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का अपहरण करे और कोर्ट ले जाकर उन पर मुकदमा चलाए। ख्वाजा का यह बयान ऐसे समय सामने आया जब हाल ही में अमेरिका वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके देश से बंधक बनाकर अपने देश ले गया था। Shocking: Pak defence minister urges Turkey to abduct @IsraeliPM @netanyahu on live TV show. He also hints at ‘punishing’ those behind Netanyahu (Trump) before getting off air by news anchor.pic.twitter.com/KOg70n8oJL — Pakistan Untold (@pakistan_untold) January 8, 2026 ये भी पढ़ें: जियो टीवी को दिए एक इंटरव्यू में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, नेतन्याहू इस समय दुनिया का सबसे बड़ा वांछित अपराधी होना चाहिए। अगर अमेरिका वास्तव में मानवता का मित्र है, तो उसे नेतन्याहू का अपहरण कर अपने किसी अदालत में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करनी चाहिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रक्षा मंत्री यहीं नहीं रुके…उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि तुर्किये भी उनका अपहरण कर सकता है। येरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, आसिफ ने कहा, तुर्किये नेतन्याहू का अपहरण कर सकता है और हम पाकिस्तानी इसके लिए दुआ कर रहे हैं।वीडियो में ख्वाजा कहते नजर आए कि पिछले 4,000-5,000 वर्षों में किसी भी समुदाय ने फिलिस्तीनियों के साथ वैसा नहीं किया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें