ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि बिग ऑयल की कंपनियां वेनेजुएला में कम से कम 100 अरब डॉलर का निवेश करेंगी। इस बैठक में शेवरॉन, एक्सॉन मोबिल और कोनोकोफिलिप्स जैसी दिग्गज कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। अमेरिका की मंशा वेनेजुएला के जर्जर तेल ढांचे को फिर से खड़ा करने और उसके विशाल कच्चे तेल भंडार का लाभ उठाने की है।यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका ने हाल ही में वेनेजुएला में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए वहां के नेता मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया था। दोनों को मादक पदार्थ तस्करी और नार्को-टेररिज्म के आरोपों में अमेरिका लाया गया है। इसके बाद मादुरो की करीबी सहयोगी डेल्सी रोड्रिगेज ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। ट्रंप ने साफ कहा है कि अमेरिका अब वेनेजुएला की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेगा।ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार तीन से पांच करोड़ बैरल प्रतिबंधित तेल अमेरिका को सौंपेगी। यह तेल बाजार भाव पर बेचा जाएगा, लेकिन उससे मिलने वाला पैसा ट्रंप प्रशासन के नियंत्रण में रहेगा। ट्रंप का दावा है कि इस राशि का इस्तेमाल वेनेजुएला के लोगों और अमेरिका दोनों के हित में किया जाएगा। इस योजना को लेकर तेल बाजार में चर्चाएं तेज हैं।हालांकि तेल उद्योग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 100 अरब डॉलर का आंकड़ा फिलहाल ठोस प्रतिबद्धताओं पर आधारित नहीं है। कई कंपनियां वेनेजुएला में निवेश को लेकर सतर्क हैं। राजनीतिक अस्थिरता, कानूनी जोखिम, वर्षों की उपेक्षा से खराब हो चुका तेल ढांचा और भारी लागत कंपनियों की बड़ी चिंता है। विशेषज्ञों का मानना है कि बिना स्पष्ट कानूनी सुरक्षा और औपचारिक समझौतों के इतनी बड़ी राशि का निवेश म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Trump Meet: वेनेजुएला का तेल कब्जाने के लिए ट्रंप की तैयारी शुरू, व्हाइट हाउस में कंपनियों के साथ की बड़ी बैठक
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि बिग ऑयल की कंपनियां वेनेजुएला में कम से कम 100 अरब डॉलर का निवेश करेंगी। इस बैठक में शेवरॉन, एक्सॉन मोबिल और कोनोकोफिलिप्स जैसी दिग्गज कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। अमेरिका की मंशा वेनेजुएला के जर्जर तेल ढांचे को फिर से खड़ा करने और उसके विशाल कच्चे तेल भंडार का लाभ उठाने की है।यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका ने हाल ही में वेनेजुएला में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए वहां के नेता मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया था। दोनों को म