Bihar Vidhan Sabha Live: विधानसभा में मंत्री के बयान पर हंगामा, विजय चौधरी ने कहा- भेदभाव नहीं करती सरकार

11:17 AM, 19-Feb-2026 Bihar Budget Session Live: एनडीए सरकार का निरपेक्ष होकर विकास के लिए काम करती है मंत्री विजय चौधरी ने अशोक चौधरी का बचाव करते हुए कहा कि एनडीए सरकार किसी तरह का पक्षपात नहीं करती है। सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार का 20 साल ट्रैक रिकॉर्ड टेस्टेड है। हमलोग पक्षपात नहीं करते हैं। बिहार की जनता साक्षी करते हैं। कभी कभी सत्ता पक्ष या विपक्ष के विधायक हास्य व्यंग में कुछ बोलते हैं। इसे गंभीरता से लेनी चाहिए। कोई हमलोगों को वोट दे या न दें हमलोगों ने सबके हित में काम किया है। एनडीए सरकार का निरपेक्ष होकर विकास के लिए काम करती है। मंत्री विजय चौधरी ने अशोक चौधरी का बचाव करते हुए कहा कि एनडीए सरकार किसी तरह का पक्षपात नहीं करती है। सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार का 20 साल ट्रैक रिकॉर्ड टेस्टेड है। हमलोग पक्षपात नहीं करते हैं। बिहार की जनता साक्षी करते हैं। कभी कभी सत्ता पक्ष या विपक्ष के विधायक हास्य व्यंग में कुछ बोलते हैं। इसे गंभीरता से लेनी चाहिए। कोई हमलोगों को वोट दे या न दें हमलोगों ने सबके हित में काम किया है। एनडीए सरकार का निरपेक्ष होकर विकास के लिए काम करती है। 11:13 AM, 19-Feb-2026 Bihar Budget Session Live: विपक्ष के विधायकों ने विपक्ष का विरोध किया विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने मंत्री अशोक चौधरी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने बयान दिया है कि जिन विधायकों ने कटौती प्रस्ताव लाया है, उनके क्षेत्र में काम नहीं होगा। यह सदन के नियमावली से जुड़ा मामला है। यह गलत है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। इसके बाद विपक्ष के सभी विधायक हंगामा करने लगे। विधानसभा की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

AI Summit 2026: 'भारत सबसे तेजी से नई तकनीक अपनाता है', एआई सम्मेलन में पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं प्रधानमंत्री ने कहा भारत नई तकनीक बनाता है और साथ ही तेजी से नई तकनीक को अपनाता भी है। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत दुनिया के सबसे बड़े टेक पूल का केंद्र है। यह वैश्विक दक्षिण के लिए गर्व की बात है कि एआई सम्मेलन भारत में हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, एआई मशीनों को बुद्धिमान बना रहा है, लेकिन इससे भी ज्यादा मानव सामर्थ्य को कई गुना बढ़ा रहा है। इस बार सबसे बड़ा अंतर ये है कि इस बार गति अभूतपूर्व है और इसका स्तर भी बहुत विस्तृत है। पहले तकनीक का असर दशकों में जाकर दिखता है। आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन की यात्रा पहले के मुकाबले बहुत तेज है। प्रधानमंत्री ने एआई को जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करने की अपील करते हुए कहा, ‘जिस तेजी से युवा वर्ग एआई को अपना रहा है, वह बेहद सराहनीय है। युवाओं में एआई सम्मेलन को लेकर गजब का उत्साह है। हमें अपना विजन बड़ा करने की जरूरत है और साथ ही ये एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मौजूदा पीढ़ी के साथ हमें इस बात की भी चिंता है कि एआई को किस रूप में हम आने वाली पीढ़ी को सौंपेंगे। असल सवाल ये नहीं है कि हम एआई से भविष्य में क्या कर सकते हैं बल्कि ये है कि हम वर्तमान में एआई से क्या करें? ऐसे सवाल मानवता के सामने पहले भी आए हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण परमाणु ऊर्जा है। हमने इसकी तबाही को देखा और साथ ही इसके सकारात्मक योगदान को भी देखा।’ ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने दुनिया को आगाह करते हुए कहा, एआई में बदलाव की ताकत है, लेकिन अगर ये ताकत दिशाहीन रही तो यह तबाही भी ला सकती है। एआई को मशीन केंद्रित से मानव केंद्रित बनाना, इसे संवेदनशील बनाना, ये इस वैश्विक एआई सम्मेलन का आधारभूत उद्देश्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

UP: डीएम और एसएसपी की जनसुनवाई को लेकर यूपी सरकार सख्त, अब जारी किए ये आदेश; नाराज हैं मुख्यमंत्री योगी

इसलिए हर कार्यदिवस में सभी पुलिस आयुक्त, डीएम और एसएसपी को सुबह 9:45 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम दफ्तर से जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद की ओर से सभी पुलिस आयुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेज दिया गया है।इसमें कहा गया है कि जिलास्तर पर जनसुनवाई व जनता दर्शन के प्रकरणों में गंभीरता से समुचित कार्रवाई न किए जाने से मुख्यमंत्री ने अप्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में कई प्रकरण इस तरह के प्राप्त होते हैं, जिनका समाधान जिलास्तर पर हो जाना चाहिए। इस प्रशासनिक लापरवाही से जनता को असुविधा होती है और सरकार की छवि धूमिल होती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 1 min · National Desk

Investment: वैश्विक निवेश में पांच साल में करीब 480% का उछाल; US-चीन की अगुवाई, भारत तेजी से उभरता खिलाड़ी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं स्टैनफोर्ड एआई इंडेक्स के अनुसार 2020 में वैश्विक एआई निवेश लगभग 58 बिलियन डॉलर था, जो 2024 के अंत तक बढ़कर 335 बिलियन डॉलर के आसपास पहुंच गया। इसमें निजी इक्विटी, वेंचर कैपिटल, कॉरपोरेट आरएंडडी और सरकारी फंडिंग सभी शामिल हैं। विशेष रूप से 2023 और 2024 में जनरेटिव एआई के उभार के बाद निवेश की रफ्तार अचानक तेज हुई जब ओपनएआई, एन्थ्रॉपिक, गूगल डीपमाइंड और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों में अरबों डॉलर झोंके गए। सीबी इनसाइट्स और पिचबुक के अनुसार, अकेले 2024 में ही जनरेटिव एआई स्टार्टअप्स को वैश्विक स्तर पर 70 अरब डॉलर से अधिक की फंडिंग मिली, जो 2020 की कुल एआई फंडिंग से भी ज्यादा थी। रिपोर्ट के मुताबिक कुल वैश्विक एआई निवेश का लगभग 55% हिस्सा अमेरिका के खाते में गया। माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, अमेजन और एनवीडिया जैसी कंपनियों की भारी आरएंडडी खर्च ने अमेरिका की बढ़त को और मजबूत किया। चीन करीब 20% हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहा। भारत निवेश के मामले में तीसरे सबसे तेजी से बढ़ते बाजार के रूप में उभरा। यूएनसीटीएडी व पिचबुक के अनुसार 2020 से 2024 के बीच भारत में एआई निवेश 600% बढ़ा, हालांकि कुल राशि अभी अमेरिका और चीन से काफी कम है। ये भी पढ़ें: जेनरेटिव एआई बना निवेश का सबसे बड़ा ड्राइवर स्टैनफोर्ड एआई इंडेक्स 2025 के मुताबिक कुल नए निवेश का लगभग 40% हिस्सा जनरेटिव एआई से जुड़ी कंपनियों में गया। चैटबॉट, इमेज और वीडियो जनरेशन, हेल्थकेयर एआई और ऑटोमेशन टूल्स ने निवेशकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। माइक्रोसॉफ्ट का ओपनएआई में 13 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश और अमेजन-गूगल की क्लाउड आधारित एआई रणनीतियां इस ट्रेंड की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: पीएम मोदी एआई शिखर सम्मेलन का आज करेंगे उद्घाटन, अगले दो दिनों तक बरसात के आसार; पढ़ें सुर्खियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस समेत कई वैश्विक नेता मौजूद रहेंगे। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला है और पहाड़ों पर बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं। टी20 विश्व कप में भारत ने नीदरलैंड को हराकर लगातार 12वीं जीत दर्ज की। शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने अहम भूमिका निभाई। रमजान की शुरुआत के साथ दिल्ली की मस्जिदों और बाजारों में रौनक बढ़ गई है। वैश्विक स्तर पर एआई निवेश पांच साल में 480 प्रतिशत बढ़ा है, अमेरिका और चीन आगे हैं और भारत तेजी से उभर रहा है। इसी बीच, अमेरिका में ट्रंप गाजा पर शांति बोर्ड की बैठक करेंगे और पांच अरब डॉलर के अनुदान की घोषणा होगी। अमेरिका-ईरान तनाव से युद्ध की आशंका बढ़ी है। उधर, रूस ने कहा भारत ने उससे तेल खरीद बंद नहीं की। मथुरा में कार हादसे में चार युवकों की मौत हुई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 1 min · National Desk

US: 'डिएगो गार्सिया द्वीप पर नियंत्रण न खोएं', ट्रंप ने ब्रिटेन को किया आगाह; व्हाइट हाउस की ईरान पर दो टूक

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री स्टार्मर 100 साल की लीज में प्रवेश करके इस अहम द्वीप पर नियंत्रण खो सकते हैं। ट्रंप ने लिखा कि कुछ संस्थाओं के दावे पहले कभी ज्ञात नहीं थे। उनके अनुसार, ये दावे काल्पनिक हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान समझौता नहीं करता है, तो अमेरिका को डिएगो गार्सिया और फेयरफोर्ड एयरफील्ड का इस्तेमाल करना पड़ सकता है। ट्रंप का कहना है कि यह कदम संभावित खतरनाक हमलों से ब्रिटेन और अन्य मित्र देशों की सुरक्षा के लिए जरूरी हो सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ब्रिटेन को अपने इस अहम द्वीप पर नियंत्रण नहीं खोना चाहिए। अमेरिका हमेशा ब्रिटेन के लिए लड़ने के लिए तैयार है। लेकिन ब्रिटेन को मजबूत बने रहना होगा। #WATCH | Washington DC | White House Press Secretary Karoline Leavitt says, “The President has been clear that with any country, diplomacy is his first option and Iran would be wise to make a deal with President Trump. He is talking to many people, including his national security… pic.twitter.com/tNf8DpJKtn — ANI (@ANI) February 18, 2026 व्हाइट हाउस ने क्या कहा? वहीं, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलाइन लिविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप कूटनीति को हमेशा प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के लिए समझौता करना ही समझदारी होगी। राष्ट्रपति कई लोगों और राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से इस पर चर्चा कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: शांति बोर्ड की अध्यक्षता करेंगे ट्रंप लिविट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को शांति बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में 20 सदस्य दे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

Russia: भारत ने बंद नहीं किया रूसी तेल खरीदना, अमेरिका के दावे पर रूस ने दिया जवाब; शांति और ऊर्जा पर जोर

रूस की विदेश मंत्रालय ने बुधवार को स्पष्ट किया कि भारत के रूसी तेल खरीदने के रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मंत्रालय ने कहा कि भारत द्वारा रूसी हाइड्रोकार्बन की खरीद दोनों देशों के लिए लाभकारी है और वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनाए रखती है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने अपने साप्ताहिक ब्रिफिंग में कहा ‘हमें कोई कारण नहीं है यह मानने का कि भारत ने रूसी हाइड्रोकार्बन की खरीद पर अपनी नीति बदली है। यह कदम दोनों देशों के लिए फायदेमंद है और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार को स्थिर बनाए रखता है।‘जखारोवा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा उठाए गए दावों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा अमेरिका स्वतंत्र देशों को अपने अनुसार निर्णय लेने से रोकने का प्रयास कर रहा है। इसमें टैरिफ, प्रतिबंध और अन्य दबाव शामिल हैं। पिछले हफ्ते रुबियो ने दावा किया था कि भारत ने रूसी तेल की खरीद बंद करने का वचन दिया है। जबकि भारत ने अभी तक इस दावे की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। इसके पहले भी रूस ने अमेरिका पर आरोप लगाया था कि वह भारत और अन्य देशों को रूसी तेल खरीदने से रोकने के लिए दबाव बना रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई फोन वार्ता के बाद दोनों देशों ने भारत पर अमेरिकी टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा की। इसमें अगस्त 2025 में भारत के रूसी तेल खरीदने पर लगाया गया 25 प्रतिशत शुल्क भी हटाया गया। जखारोवा ने यूरोपीय देशों की आलोचना भी की, जिन पर उन्होंने कहा कि वे शांति समाधान नहीं चाहते। रूस और भारत के बीच ऊर्जा सहयोग लंबे समय से मजबूत रहा है और दोनों देश इसे वैश्विक ऊर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

AI Impact Summit 2026: एआई समिट में तकनीक संग सजी भारतीय संस्कृति, भारत मंडपम में दुनिया ने देखा अद्भुत संगम

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के तीसरे दिन जब तकनीक और नवाचार पर वैश्विक मंथन चल रहा था, उसी मंच पर भारत की सांस्कृतिक विरासत ने भी दुनिया का दिल जीत लिया। भारत मंडपम में आयोजित विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुनियाभर से आए नेताओं ने भारतीय कला, संगीत और परंपराओं की झलक देखी, जिसे विदेशी मेहमानों ने खूब सराहा। इस रंगारंग आयोजन ने तकनीक और संस्कृति के अद्भुत संगम को दुनिया के सामने पेश किया। बता दें कि यह वैश्विक दक्षिण में आयोजित पहला बड़ा एआई सम्मेलन है, जिसमें 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और 500 से ज्यादा वैश्विक एआई विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। समिट का उद्देश्य एआई के जरिए आर्थिक विकास, सतत प्रगति और वैश्विक चुनौतियों के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना है। यह आयोजन इंडिया एआई मिशन और डिजिटल इंडिया पहल के तहत वैश्विक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस दिल्ली पहुंचे इसी बीच अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भी समिट में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे। उनका स्वागत केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने किया। यह समिट दुनिया के कई देशों के नेताओं, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों को एक मंच पर ला रहा है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, नवाचार और वैश्विक सहयोग पर चर्चा हो रही है। इससे पहले भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में दुनिया भर से आए नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर वैश्विक सहयोग और नीति निर्माण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

10 राज्यों में क्यों हो रहे राज्यसभा चुनाव: जिन 37 सीटों पर निर्वाचन, उनमें कैसे समीकरण; कहां-किसका पलड़ा भारी

10 राज्यों में क्यों हो रहे राज्यसभा चुनाव: जिन 37 सीटों पर निर्वाचन, उनमें कैसे समीकरण; कहां-किसका पलड़ा भारी और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि राज्यसभा का चुनाव कैसे होता है? इसमें जीत का फॉर्मूला क्या है? 16 मार्च को जब चुनाव होगा तो किस राज्य की कितनी सीटें दांव पर होंगी? यह कब खाली हो रही हैं और कौन-कौन से चेहरे राज्यसभा से विदा लेने वाले हैं? जिन राज्यों में यह सीटें खाली हो रही हैं, वहां राजनीतिक दलों के लिए सीट जीतने का समीकरण क्या है? आइये विस्तार से जानते हैं… निर्वाचन आयोग ने बुधवार को राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव तारीखों का एलान कर दिया। इन सभी सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होंगे। राज्यसभा की जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें महाराष्ट्र से लेकर पश्चिम बंगाल और बिहार से लेकर तमिलनाडु तक की सीटें शामिल हैं। पहले जानें- राज्यसभा का चुनाव कैसे होता है? राज्यसभा में किस राज्य से कितने सांसद होंगे यह उस राज्य की जनसंख्या के हिसाब से तय होता है। राज्यसभा के सदस्य का चुनाव उस राज्य की विधानसभा के चुने हुए विधायक करते हैं, जिस राज्य से वह उम्मीदवार है। राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया लोकसभा और विधानसभा चुनाव से काफी अलग है, क्योंकि इस सदन के लिए मतदान सीधे जनता नहीं करती, बल्कि जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि करते हैं। राज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

10 राज्यों में क्यों हो रहे राज्यसभा चुनाव: जिन 37 सीटों पर चुनाव, उनमें कैसे समीकरण, कहां-किसका पलड़ा भारी?

10 राज्यों में क्यों हो रहे राज्यसभा चुनाव: जिन 37 सीटों पर चुनाव, उनमें कैसे समीकरण, कहां-किसका पलड़ा भारी? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि राज्यसभा का चुनाव कैसे होता है? इसमें जीत का फॉर्मूला क्या है? 16 मार्च को जब चुनाव होगा तो किस राज्य की कितनी सीटें दांव पर होंगी? यह कब खाली हो रही हैं और कौन-कौन से चेहरे राज्यसभा से विदा लेने वाले हैं? जिन राज्यों में यह सीटें खाली हो रही हैं, वहां राजनीतिक दलों के लिए सीट जीतने का समीकरण क्या है? आइये विस्तार से जानते हैं… निर्वाचन आयोग ने बुधवार को राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव तारीखों का एलान कर दिया। इन सभी सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होंगे। राज्यसभा की जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें महाराष्ट्र से लेकर पश्चिम बंगाल और बिहार से लेकर तमिलनाडु तक की सीटें शामिल हैं। पहले जानें- राज्यसभा का चुनाव कैसे होता है? राज्यसभा में किस राज्य से कितने सांसद होंगे यह उस राज्य की जनसंख्या के हिसाब से तय होता है। राज्यसभा के सदस्य का चुनाव उस राज्य की विधानसभा के चुने हुए विधायक करते हैं, जिस राज्य से वह उम्मीदवार है। राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया लोकसभा और विधानसभा चुनाव से काफी अलग है, क्योंकि इस सदन के लिए मतदान सीधे जनता नहीं करती, बल्कि जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि करते हैं। राज्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk