10 राज्यों में क्यों हो रहे राज्यसभा चुनाव: जिन 37 सीटों पर निर्वाचन, उनमें कैसे समीकरण; कहां-किसका पलड़ा भारी और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि राज्यसभा का चुनाव कैसे होता है? इसमें जीत का फॉर्मूला क्या है? 16 मार्च को जब चुनाव होगा तो किस राज्य की कितनी सीटें दांव पर होंगी? यह कब खाली हो रही हैं और कौन-कौन से चेहरे राज्यसभा से विदा लेने वाले हैं? जिन राज्यों में यह सीटें खाली हो रही हैं, वहां राजनीतिक दलों के लिए सीट जीतने का समीकरण क्या है? आइये विस्तार से जानते हैं… निर्वाचन आयोग ने बुधवार को राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव तारीखों का एलान कर दिया। इन सभी सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होंगे। राज्यसभा की जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें महाराष्ट्र से लेकर पश्चिम बंगाल और बिहार से लेकर तमिलनाडु तक की सीटें शामिल हैं। पहले जानें- राज्यसभा का चुनाव कैसे होता है? राज्यसभा में किस राज्य से कितने सांसद होंगे यह उस राज्य की जनसंख्या के हिसाब से तय होता है। राज्यसभा के सदस्य का चुनाव उस राज्य की विधानसभा के चुने हुए विधायक करते हैं, जिस राज्य से वह उम्मीदवार है। राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया लोकसभा और विधानसभा चुनाव से काफी अलग है, क्योंकि इस सदन के लिए मतदान सीधे जनता नहीं करती, बल्कि जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि करते हैं। राज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें