राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के तीसरे दिन जब तकनीक और नवाचार पर वैश्विक मंथन चल रहा था, उसी मंच पर भारत की सांस्कृतिक विरासत ने भी दुनिया का दिल जीत लिया। भारत मंडपम में आयोजित विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुनियाभर से आए नेताओं ने भारतीय कला, संगीत और परंपराओं की झलक देखी, जिसे विदेशी मेहमानों ने खूब सराहा। इस रंगारंग आयोजन ने तकनीक और संस्कृति के अद्भुत संगम को दुनिया के सामने पेश किया। बता दें कि यह वैश्विक दक्षिण में आयोजित पहला बड़ा एआई सम्मेलन है, जिसमें 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और 500 से ज्यादा वैश्विक एआई विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। समिट का उद्देश्य एआई के जरिए आर्थिक विकास, सतत प्रगति और वैश्विक चुनौतियों के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना है। यह आयोजन इंडिया एआई मिशन और डिजिटल इंडिया पहल के तहत वैश्विक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस दिल्ली पहुंचे इसी बीच अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भी समिट में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे। उनका स्वागत केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने किया। यह समिट दुनिया के कई देशों के नेताओं, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों को एक मंच पर ला रहा है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, नवाचार और वैश्विक सहयोग पर चर्चा हो रही है। इससे पहले भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में दुनिया भर से आए नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर वैश्विक सहयोग और नीति निर्माण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
AI Impact Summit 2026: एआई समिट में तकनीक संग सजी भारतीय संस्कृति, भारत मंडपम में दुनिया ने देखा अद्भुत संगम
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के तीसरे दिन जब तकनीक और नवाचार पर वैश्विक मंथन चल रहा था, उसी मंच पर भारत की सांस्कृतिक विरासत ने भी दुनिया का दिल जीत लिया। भारत मंडपम में आयोजित विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुनियाभर से आए नेताओं ने भारतीय कला, संगीत और परंपराओं की झलक देखी, जिसे विदेशी मेहमानों ने खूब सराहा। इस रंगारंग आयोजन ने तकनीक और संस्कृति के अद्भुत संगम को दुनिया के सामने पेश किया। बता दें कि यह वैश्विक दक्षिण में आयोजित पह