AI Impact Summit: रोबो डॉग विवाद पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा- हमारी प्रतिनिधि को जानकारी नहीं थी

गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में प्रदर्शित एक रोबोट को लेकर उठे विवाद पर सफाई देते हुए माफी मांगी है। इस विवाद को लेकर यूनिवर्सिटी की ओर से कहा गया है कि पवेलियन पर मौजूद हमारी एक प्रतिनिधि को उत्पाद की तकनीकी उत्पत्ति के बारे में जानकारी नहीं थी। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम एआई समिट में पैदा हुई भ्रम की स्थिति के लिए हृदय से क्षमा चाहते हैं। हमारे पवेलियन पर मौजूद हमारी एक प्रतिनिधि को उत्पाद की तकनीकी उत्पत्ति की जानकारी नहीं थी। कैमरे पर आने के उत्साह में उन्होंने तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारी दे दी, जबकि उन्हें प्रेस से बात करने की अनुमति भी नहीं थी। आयोजकों की भावना को समझते हुए हमने परिसर छोड़ दिया है।यह विवाद तब शुरू हुआ, जब यूनिवर्सिटी की एक प्रोफेसर नेहा सिंह ने मंगलवार को मीडिया को ‘ओरियन’ नाम का एक रोबोटिक डॉग दिखाते हुए कहा था कि इसे गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा विकसित किया गया है। वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों ने इस रोबोट के वास्तव में एक ‘यूनिट्री गो2’ होने की बात कही, जिसे चीन की यूनिट्री रोबोटिक्स द्वारा निर्मित किया गया है। बताया जाता है कि इस विवाद के बाद सरकार ने यूनिवर्सिटी से एआई समिट में अपनी जगह खाली करने को भी कह दिया।इस मामले पर कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि एआई को लेकर देश की किरकरी हुई है। एआई समिट में चीन के रोबोट को अपना बताया गया है। वहीं, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लिखा कि देश की प्रतिभा और डेटा को बढ़ावा देने के बजाय यह एक अव्यवस्थित पीआर कवायद रह गई है।वहीं, सूचना प्रौद्योगिकी सचिव कृष्णन ने इस बात पर जो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

AI Summit 2026: एआई समिट में शामिल होने दिल्ली पहुंचे ब्राजील के राष्ट्रपति, विदेश राज्य मंत्री ने किया स्वागत

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा पांच दिवसीय भारत दौरे पर बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने किया।विदेश विभाग ने आधिकारिक एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी दी। बताया ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा, राजकीय दौरे पर नई दिल्ली आए हैं। उनका विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने स्वागत किया। एमईए ने उनकी यात्रा के दौरान होने वाली अहम बैठक का भी जिक्र किया। आगे लिखा कि इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति लूला इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे और फिर पीएम नरेंद्र मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।मंत्रालय ने इस दौरे को दोनों देशों की साझेदारी को मजबूत करने वाला करार दिया है। इस एक्स पोस्ट में आगे लिखा है, “भारत और ब्राजील के बीच करीबी और कई तरह के रिश्ते हैं। ये रिश्ते, जो रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचे हैं, दरअसल, एक समान ग्लोबल विजन, लोकतांत्रिक मूल्यों और समावेशी विकास की प्रतिबद्धता में ही निहित हैं। राष्ट्रपति लूला की यात्रा से भारत-ब्राजील साझेदारी को जबरदस्त रफ्तार मिलेगी।ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा 18 से 22 फरवरी तक भारत में रहेंगे। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है। इस बार राष्ट्रपति लूला अपने साथ सैकड़ों कंपनियों के मालिकों और अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल लेकर पहुंचे हैं।भारत पहुंचने के बाद राष्ट्रपति लूला 19 और 20 फरवरी को नई दिल्ली में हो रहे दूसरे एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे। उन्होंने भारत रवाना होते समय पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे इस समिट में भाग लेंगे और भारत के साथ नए अवसरों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 2025 में भारत औ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

Opposition Politics: क्या विपक्ष के पास नेतृत्व संकट? सामना के लेख में कई तीखे सवाल; राहुल-CM ममता का जिक्र

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं महाराष्ट्र में मुख्य विपक्षी दल शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) ने बुधवार को दावा किया कि इंडिया ब्लॉक अब एक चौराहे पर खड़ा है, और उसे आंतरिक बहस से आगे बढ़कर यह तय करना होगा कि ममता बनर्जी, एमके. स्टालिन या कोई अन्य व्यक्ति राष्ट्रीय संकट में उनका नेतृत्व करेगा या नहीं। महत्वपूर्ण क्षेत्रीय चुनावों से पहले ब्लॉक और कांग्रेस पार्टी के भीतर आंतरिक कलह और नेतृत्व को लेकर चल रही बहसें एकता को कमजोर करने की धमकी दे रही हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 1 min · National Desk

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष, बिल गेट्स पर विवाद क्यों?

चर्चा है कि बिल गेट्स का नाम जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में आने के कारण सरकारी हलकों में थोड़ी हिचकिचाहट है। हालांकि, गेट्स पर किसी गलत काम का आरोप नहीं लगा है, लेकिन अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी रिकॉर्ड्स में कुछ पुराने दावों का जिक्र है, जिन्हें गेट्स के प्रवक्ता पहले ही पूरी तरह बेतुका करार दे चुके हैं।विवादों से दूर बिल गेट्स सोमवार को ही भारत पहुंच चुके हैं। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत विजयवाड़ा से की, जहां उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य सरकार की स्वास्थ्य और तकनीक से जुड़ी पहलों की जमकर तारीफ की।एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन 16 से 20 फरवरी के बीच नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा सहित 15-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 50 से ज्यादा मंत्री इसमें हिस्सा लेंगे। भारत मंडपम के 70,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में ‘एआई इम्पैक्ट एक्सपो’ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 300 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। यहां दर्शक लाइव डेमो के जरिए देख सकेंगे कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है। प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन के बाद 17 फरवरी से यह एक्सपो आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

MP Budget 2026: 'चीता संरक्षण, धार्मिक पर्यटन और कृषि को समर्पित ये बजट', सीएम मोहन यादव की आई प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बजट पेश होने के बाद कहा कि प्रदेश सरकार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेज़ गति से आगे बढ़ रही है और मध्यप्रदेश भी विकास की नई रफ्तार पकड़ चुका है। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘Gyan’ पर आधारित है और इसमें ‘I’ यानी Industry को जोड़कर इसे विकास और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। सीएम ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक वर्ष का बजट नहीं, बल्कि आगामी दो वर्षों के विकास की रूपरेखा तय करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट “समृद्ध मध्यप्रदेश, सुखद मध्यप्रदेश, संपन्न मध्यप्रदेश और संस्कृतिमय मध्यप्रदेश” के ध्येय वाक्य को साकार करने वाला है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में मंजरे-टोले तक सड़कों का विस्तार किया जा रहा है, जिसके लिए 21,630 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही ‘द्वारका योजना’ नाम से एक नई योजना शुरू की गई है, जिसके लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह देश का पहला रोलिंग बजट है, जिसमें दो वर्षों का खाका प्रस्तुत किया गया है। वर्ष 2026–27 के लिए 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस वर्ष को कृषि को समर्पित किया गया है और किसान कल्याण के लिए 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का प्रावधान किया गया है। सीएम ने कहा कि राज्य 30 फीसदी ग्रोथ रेट के साथ आगे बढ़ रहा है। पूंजीगत व्यय में बेहतर प्रबंधन किया गया है और एक रुपये का भी टैक्स नहीं बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश का तीसरा सबसे युवा प्रदेश है। प्रदेश में पर्यटन को भी नई ऊंचाइयां मिल रही हैं और साढ़े 13 करोड़ से अधिक पर्यटक मध्यप्रदेश घूमने आए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

UP Rojgar Mela: यूपी में निकलीं 98000+ नौकरियां, 20+ शहरों में लगेगा रोजगार का महाकुंभ; इस डेट तक भरें फॉर्म

19 फरवरी 2026 900 देवरिया NSIC लाइवलीहुड बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर, सीसी रोड, SBI के बगल में 20 फरवरी 2026 541 प्रतापगढ़ सरयू इंद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, संग्रामगढ़ 21 फरवरी 2026 4034 प्रयागराज विवेकानंद निजी आईटीआई, भावापुर, शिवगढ़, सोरांव 21 फरवरी 2026 484 गोरखपुर राजकीय आईटीआई चरगावा 21 फरवरी 2026 464 गोंडा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करनैलगंज 21 फरवरी 2026 395 चंदौली गवर्नमेंट आईटीआई रेवसा 21 फरवरी 2026 1560 कानपुर नगर डीबीएस कॉलेज, गोविंद नगर 21 फरवरी 2026 975 पीलीभीत उपाधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय 23 फरवरी 2026 346 उन्नाव चौधरी खजान सिंह कॉलेज 24-26 फरवरी 2026 11890 मेरठ आईटीआई विश्वविद्यालय, गंगानगर 24 फरवरी 2026 4223 मुरादाबाद पॉलीटेक्निक परिसर, कॉठ रोड 25 फरवरी 2026 8631 मिर्जापुर जीडी बिनानी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज 25 फरवरी 2026 500 भदौही जिला रोजगार कार्यालय, ज्ञानपुर 25 फरवरी 2026 18020 सहारनपुर क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय व सरकारी आईटीआई 25 फरवरी 2026 9442 गौतमबुद्ध नगर विश्वेश्वर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा 25 फरवरी 2026 1124 महोबा वीरभूमि गवर्नमेंट पीजी कॉलेज 26 फरवरी 2026 6448 अमेठी रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय 26 फरवरी 2026 4933 झांसी बुन्देलखंड महाविद्यालय 26 फरवरी 2026 6338 अयोध्या एमबीए विभाग, आईटीआई कैंपस, डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय 26 फरवरी 2026 6341 आजमगढ़ डीएवी पीजी कॉलेज 27 फरवरी 2026 1160 उन्नाव विरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, बंथर 27 फरवरी 2026 5945 रायबरेली कर्मयोगी डिग्री कॉलेज 28 फरवरी 2026 450 कानपुर नगर नारायण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, गंगागंज पनकी 28 फरवरी 2026 50 बुलंदशहर जी एंड आर इंस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

MP Budget 2026: सोलर पंप, 25 हजार करोड़ ऋण और 12 हजार सालाना सहायता का संकल्प, किसानों के लिए हुए बड़े एलान

वित्त मंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश देश का तीसरा सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादन वाला प्रदेश है और सरकार दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री वृंदावन योजना लागू की गई है। वहीं, अहिल्या बाई कौशल विकास योजना के जरिए ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बजट पेश किए जाने के दौरान कांग्रेस विधायकों ने हंगामा भी किया, जिस पर वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया है और कथनी-करनी में अंतर नहीं है।वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि दाल उत्पादन में मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर है, जबकि गेहूं और तिलहन उत्पादन में दूसरा स्थान रखता है। संतरा, धनिया और लहसुन उत्पादन में भी प्रदेश अग्रणी है। सरकार किसानों को खेत में उत्पादन से लेकर उपज की बिक्री तक हर स्तर पर सहायता दे रही है। किसानों के लिए अल्पकालीन ऋण योजना भी उपलब्ध कराई जा रही है।सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 3000 करोड़ रुपये की लागत से 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इससे किसानों को सिंचाई में सुविधा मिलेगी और बिजली पर निर्भरता कम होगी। किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसान परिवारों को प्रतिवर्ष कुल 12 हजार रुपये की नकद सहायता दी जा रही है। यह राशि छोटे और सीमांत किसानों को खाद और बीज खरीदने में सीधी मदद प्रदान कर रही है।भावांतर योजना की सफलता से प्रभावित होकर अन्य राज्यों ने भी इसमें रुचि दिखाई है। सरकार ने कृषक उन्नति योजना की घोषणा की है, जिसके तहत किसानों को विशेष प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया गया है। जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 21 लाख 42 हजार हे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

AI Impact Summit: दिग्गजों के भारत आगमन का सिलसिला जारी, फिनलैंड के प्रधानमंत्री भी होंगे शामिल; जानिए अपडेट्स

फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो भारत दौरे पर पहुंचे हैं, जहां वह इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे। इस समिट में भाग लेने के लिए उनके आगमन पर कौशल विकास व उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत सिंह ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। PM मोदी की मौजूदगी के चलते एआई इम्पैक्ट समिट में प्रवेश सीमित विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो का हार्दिक स्वागत है। उन्होंने बताया कि यह दौरा भारत और फिनलैंड के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करेगा, खासतौर पर डिजिटल, एआई, सतत विकास और शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को नई गति मिलेगी।इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन 16 फरवरी से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है, जिसमें दुनियाभर के नेता, नीति-निर्माता और टेक उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान वीआईपी मूवमेंट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी के चलते प्रतिनिधियों के लिए प्रवेश पर आंशिक प्रतिबंध रहेगा। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार को सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल पर विशेष व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। भारत मंडपम में आयोजित इस सम्मेलन में शामिल होने वाले डेलिगेट्स को शाम 4:30 बजे तक कन्वेंशन एरिया खाली करना होगा, क्योंकि शाम 6 बजे के बाद प्रधानमंत्री राज्य अतिथियों और उद्योग जगत के नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि प्रतिनिधियों में भारी उत्साह को देखते हुए एआई एक्सपो क्षेत्र 18 फरवरी से रात 8 बजे तक खुला रहेगा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

AI Impact Summit: दिल्ली में आज ट्रैफिक रहेगा बाधित, लगेगा महाजाम! इन सड़कों से बचें, ये वैकल्पिक मार्ग चुने

वीवीआईपी मूवमेंट और ट्रैफिक प्रतिबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और 85 से अधिक मंत्रियों के समिट में शिरकत करने के कारण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शाम 4 बजे से वीवीआईपी काफिले की आवाजाही शुरू हो जाएगी, जो रात 10 से 11 बजे तक जारी रह सकती है। इस अवधि में, नई दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात को नियंत्रित किया जाएगा और वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। ऑफिस से लौटने वाले लोगों और यात्रियों को भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 1 min · National Desk

IFR Milan: आज गरजेंगे मिग-29के, एलसीए तेजस और पी-8आई टोही विमान; राष्ट्रपति लेंगी अंतरराष्ट्रीय बेड़े की सलामी

मुर्मू सुबह बंगाल की खाड़ी में स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस सुमेधा पर सवार होकर समुद्र के बीच खड़े बेड़े का निरीक्षण करेंगी। इस रिव्यू में भारतीय नौसेना के साथ-साथ मित्र देशों के कुल 71 जहाज और पनडुब्बियां शामिल होंगी। कार्यक्रम के दौरान 50 से ज्यादा लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर फ्लाई-पास्ट कर राष्ट्रपति को सलामी देंगे। आकाश में मिग-29के, एलसीए तेजस, पी-8आई टोही विमान और सी-किंग हेलिकॉप्टरों की गड़गड़ाहट सुनाई देगी। दुनिया के सबसे घातक समुद्री कमांडो माने जाने वाले नौसेना के मार्कोस समुद्र के बीच विशेष युद्ध कौशल का प्रदर्शन भी करेंगे।यह आयोजन सैन्य शक्ति के साथ-साथ भारत की समुद्री कूटनीति का एक बड़ा मंच है। प्रधानमंत्री मोदी के महासागर विजन के तहत, भारत खुद को हिंद महासागर क्षेत्र में एक सुरक्षा प्रदाता के तौर पर पेश कर रहा है। अगले कुछ दिन यहां आईएफआर के साथ ही मिलन युद्धाभ्यास और हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी जैसे आयोजन होंगे।इनमें एकसाथ 75 देशों और कुल 65 नौसेनाओं की मौजूदगी भारत के बढ़ते वैश्विक कद को दर्शाती है। भारत अपनी नौसैनिक शक्ति के जरिए विकासशील देशों की आवाज बन रहा है, जिससे उसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक सामरिक बढ़त मिल रही है। भारतीय नौसेना केवल एक सैन्य बल नहीं, बल्कि समुद्री व्यवस्था को आकार देने वाली एक कूटनीतिक शक्ति में तब्दील हो रही है।भारत में फ्लीट रिव्यू की परंपरा 1953 में शुरू हुई थी। तब प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने 33 भारतीय जहाजों का निरीक्षण किया था। 2016 में विशाखापत्तनम में ही यह भव्य समारोह हुआ था। इस बार का आयोजन इसलिए विशेष है क्योंकि यह दुनिया के सबसे बड़े नौसैनिक अभ्यासों में से एक मिलन-2026 के साथ आयोजित हो रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk