Afghanistan-Pakistan: अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सीमा पर शुरू की सैन्य कार्रवाई, हवाई हमलों का दिया करारा जवाब

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान के हवाई हमले के जवाब में अफगान की तालिबान सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के साथ लगी सीमा पर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कदम पाकिस्तान की तरफ से हाल ही में अफगानिस्तान के अंदर हवाई हमले करने के बाद उठाया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी तालिबानी सेना ने दी। सेना ने बताया कि उसने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। सेना ने बताया कि ये हमले पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान की सीमा पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में किए गए हैं। अफगान सेना के एक बयान में कहा गया कि गुरुवार रात भारी झड़पें हुईं। उन्होंने बताया कि ये झड़पें पाकिस्तान के हमलों के जवाब में हुईं, पाकिस्तान का निशाना अफगानिस्तान के नंगरहार और पकतिया प्रांत पर था। हालांकि पाकिस्तान की ओर से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है और किसी के घायल या मारे जाने की जानकारी नहीं मिली है।बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान ने रविवार को अफगान सीमा के पास हवाई हमले किए थे। पाकिस्तान की सेना का कहना है कि इन हमलों में उन्होंने 70 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। लेकिन अफगानिस्तान की सरकार का कहना है कि पाकिस्तान के हमलों में आम लोग मारे गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। मामले में अफगान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा था कि कल रात उन्होंने नंगरहार और पकतिका प्रांतों में हमारे नागरिकों पर बमबारी की, जिसमें कई लोग मारे और घायल हुए, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। ये भी पढ़ें:- क्या चीन में बढ़ रही तानाशाही?: …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

CM Yogi Japan Visit: यूपी-यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर एमओयू, जापान में प्रशिक्षण लेंगे छात्र

CM Yogi Japan Visit: यूपी-यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर एमओयू, जापान में प्रशिक्षण लेंगे छात्र उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर हैं। गुरुवार को यामानाशी प्रांत के साथ ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक को लेकर एमओयू हुआ है। इसके तहत भारतीय छात्रों को जापान में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा। सीएम ने यामानाशी में आयोजित यूपी इन्वेस्टमेंट रोड शो में हिस्सा लिया। साथ ही यूपी की नई विकास नीति और निवेश संभावनाओं को वैश्विक उद्योग जगत के सामने प्रमुखता से रखा। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं उन्होंने कहा कि यूपी ने शासन की कार्यशैली को रिएक्टिव से बदलकर प्रोएक्टिव बनाया है। यही परिवर्तन आज प्रदेश की तेज आर्थिक प्रगति का आधार बना है। उधर, यूपी के प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो में कई जी2जी (गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट) और जी2बी (गवर्नमेंट टू बिजनेस) स्तर की बैठकों में भाग लिया है। वहां भारतीय दूतावास के सहयोग से जापानी उद्योग समूहों से व्यापक संवाद हुआ। ग्रीन हाइड्रोजन पर ऐतिहासिक समझौता इस मौके पर सीएम ने आगे कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक को प्रदेश की इंडस्ट्री, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ऊर्जा क्षेत्र में लागू किया जाएगा। यह पहल प्रधानमंत्री मोदी के नेट जीरो लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। तकनीक और भविष्य के क्षेत्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 1 min · National Desk

Rahul Gandhi In Kerala: 'किसान की सुरक्षा-सम्मान से ही भारत सफल होगा', राहुल ने सरकार को US ट्रेड डील पर घेरा

इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपस्टीन फाइलों का इस्तेमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकाने के लिए किया ताकि वे एक ऐसे व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करें जिससे भारतीय किसानों की ‘बलि’ चढ़ जाएगी।लोकसभा में विपक्ष के नेता कन्नूर जिले के पेरावूर में किसानों के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार इस सरल तथ्य को नहीं समझती कि किसान भारत की नींव हैं। उन्होंने कहा कि आईटी और अन्य क्षेत्रों के बारे में लंबे-लंबे व्याख्यान दिए जाते हैं, लेकिन नींव को मजबूत किए बिना कुछ भी नहीं बनाया जा सकता है।उन्होंने कहा, ‘यदि आप नींव का सम्मान नहीं करते, तो कुछ भी नहीं बन सकता। नींव बनाने वाले को सम्मान या सुरक्षा नहीं मिलती। हम हर दिन भोजन करते हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि उसे हमारे खाने की मेज पर कौन रखता है।’ राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ एक ऐसा समझौता किया, जो नींव खोदने जैसा था।उन्होंने कहा, ‘भारतीय किसान छोटे किसान हैं और उनमें मशीनीकरण का स्तर कम है। अमेरिकी किसानों के पास विशाल खेत हैं और उनमें मशीनीकरण का स्तर उच्च है। अमेरिकी कंपनियों को भारतीय बाजारों तक पहुंच प्रदान करना एक आपराधिक कृत्य है।”कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पहले के किसी भी प्रधानमंत्री ने अमेरिकी किसानों को भारत में सोयाबीन, सब्जियां और फल जैसे उत्पाद बेचने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘इससे भारतीय कृषि की नींव नष्ट हो जाएगी। हरित क्रांति और श्वेत क्रांति किसानों के लिए ही हुई थी।‘राहुल गांधी ने कहा कि कृषि संबंधी मतभेदों के कारण भारत-अमेरिका समझौता चार महीने से रुका हुआ था। उन्ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT के किस पाठ पर जताई नाराजगी?: जानें किताब में ऐसा क्या, पहले कब हुए पाठ्यक्रम पर विवाद

2024 में एनसीईआरटी ने राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तक से बाबरी मस्जिद, गुजरात दंगे और अल्पसंख्यकों जैसे संवेदनशील विषयों को हटा दिया। पाठ्यपुस्तक से बाबरी मस्जिद, गुजरात दंगे और अल्पसंख्यकों जैसे संवेदनशील विषयों को हटाना शामिल रहा। एनसीईआरटी की पाठ्यक्रम मसौदा समिति द्वारा तैयार किए गए परिवर्तनों का विवरण देने वाले एक दस्तावेज के अनुसार, राम जन्मभूमि आंदोलन के संदर्भों को “राजनीति में नवीनतम बदलावों के अनुसार बदला गया है। इसके अलावा 2002 के गोधरा दंगों से जुड़े विषय में भी बदलाव किया गया है।जुलाई 2025 में भी मुगलकाल से लेकर शिवाजी तक को लेकर इतिहास की किताबों में कुछ बदलाव किए गए। इसके अलावा दिल्ली सल्तनत से जुड़े इतिहास को बर्बर करार देने के साथ मुगल काल में बाबर, अकबर और औरंगजेब के शासनकाल को खास तौर पर असहिष्णु करार देते हुए इन्हें क्रूरता से जोड़ा गया था। हालांकि, किताब में एक दिशा-निर्देश भी जोड़ा गया था, जिसमें कहा गया है कि इतिहास के काले अध्याय को बिना किसी दुराग्रह के पढ़ा जाना जरूरी है, वह भी आज के समय में किसी को दोष दिए बिना, ताकि इतिहास की गलतियों को सुधारा जा सके और एक ऐसे भविष्ट की परिकल्पना की जा सके, जिसमें ऐसी घटनाएं नहीं होंगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 1 min · National Desk

UN: 'मानवाधिकार पर राजनीति नहीं, समग्र दृष्टिकोण जरूरी', संयुक्त राष्ट्र में एस. जयशंकर की अपील

My remarks at the 61st Session of @UN_HRC. https://t.co/1iO5bmch9G — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 25, 2026 संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र में अपने वर्चुअल संदेश में उन्होंने बुधवार को कहा कि संघर्ष, ध्रुवीकरण और अनिश्चितता से ग्रस्त दुनिया में भारत साझा आधार खोजने और उसका विस्तार करने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा, ‘हमने लगातार टकराव की जगह संवाद, विभाजन की जगह सहमति और संकीर्ण हितों की जगह मानव-केंद्रित विकास पर जोर दिया है।‘उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार परिषद को मानवाधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरी तरह से साकार करने के लिए उन्हें ‘आतंकवादी कृत्यों के लिए शून्य सहिष्णुता की वकालत’ करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद मानवाधिकारों के सबसे जघन्य उल्लंघनों में से एक है, और इसका कोई औचित्य नहीं हो सकता, खासकर जब निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जाता है।‘भारत हाल ही में सातवीं बार मानवाधिकार परिषद का सदस्य चुना गया है और उसे संयुक्त महासभा में 188 में से 177 मत मिले। जयशंकर ने कहा कि यह वैश्विक समुदाय, खासकर वैश्विक दक्षिण के देशों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए राजनीति, दोहरे मानदंड और चयनात्मक रवैये के बजाय संवाद, साझेदारी और क्षमता निर्माण पर विश्वास करता है।उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते भारत सभी लोगों के लिए समानता और सम्मान के आधार पर मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे करोड़ों लोगों को पारदर्शी तरीके से कल्याण योजनाओं, वित्तीय सेवाओं औ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk

Amit Shah In Bihar: 'सीमांचल से घुसपैठियों को बाहर करने का मिशन जल्द', अररिया में बोले गृह मंत्री अमित शाह

अररिया में अमित शाह ने SSB जवानों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमांचल से घुसपैठियों को बाहर करने का मिशन शुरू होने वाला है। घुसपैठियों की वजह से सीमांचल की डेमोग्राफी बदली है। सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ अवैध स्मगलिंग, नार्कोटिक्स और कई गतिविधियां हैं जिनपर नजर रखनी होगी। इसकी SOP बनाई जानी चाहिए, ताकि नीचे से ही जवान अलर्ट रहे। खुली सीमा की सुरक्षा बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव में बिहार की जनता से वादा किया था कि घुसपैठियों को बाहर करेंगे। हम एक-एक घुसपैठी को चुन-चुनकर भारत की धरती से बाहर करेंगे। मैं साफ कर देना चाहता हूं हमारा वादा चुनावी वादा नहीं है। पूरे सीमांचल क्षेत्र में कुछ ही समय में होने वाली है। इससे पहले शाह ने किशनगंज के पूर्व पाली स्थित हनुमान मंदिर में पूजा की। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 1 min · National Desk

Rajasthan: स्कूल के पहले दिन 4 साल के मासूम पर कुत्तों का हमला, सिर की चमड़ी नोची; चीख भी नहीं सुन पाया स्टाफ

बीकानेर में स्कूल के पहले ही दिन 4 साल के मासूम पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्ते बच्चे के सिर की चमड़ी खा गए। कान को काट लिया और शरीर को बुरी तरह से नोच डाला। बच्चे की चीख सुनकर पहुंचे व्यक्ति ने मासूम को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। मामला बीकानेर के स्वामी विवेकानंद मॉडल सरकारी स्कूल ऊपनी गांव का मंगलवार का है। बच्चे का बीकानेर के PBM अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है- बच्चे को गंभीर चोट आई है, सिर की चमड़ी लगाने के लिए सर्जरी करनी पड़ेगी। भाई के साथ पहली बार स्कूल गया था गांव ऊपनी निवासी रामू (4) पुत्र रामप्रताप सिद्ध मंगलवार को अपने बड़े भाई के साथ पहली बार स्कूल गया था। बच्चा करीब डेढ़ घंटे कक्षा में बैठने के बाद बाहर ग्राउंड में चला गया। इसी दौरान स्कूल का मुख्य दरवाजा खुला पड़ा था, जहां से कुत्तों का झुंड स्कूल में घुस आया। कुत्तों ने मासूम पर हमला कर दिया। कुत्तों के भौंकने और बच्चे के रोने की आवाज स्टाफ तक नहीं पहुंची। वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। बाद में परिजन बदहवास हालत में बच्चे को तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। प्लास्टिक सर्जरी करनी होगी PBM ट्रॉमा इंचार्ज डॉ. एल.के. कपिल ने बताया- बच्चे के सिर पर गंभीर चोट आई है। स्किन ग्राफ्टिंग के लिए प्लास्टिक सर्जरी करनी होगी। उससे पहले घाव को तीन बार साफ किया जाएगा। शरीर की प्रतिक्रिया के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय होगी। इलाज लंबा चल सकता है। एक साल का समय लगेगा, तब उसके सिर पर फिर से चमड़ी तैयार हो सकेगी। बार-बार प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ सकती है और बहुत सावधानी बरतनी होगी। रामू का इलाज कर रहे पीबीएम अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. एम.ए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk

Ajit Pawar Plane Crash: रोहित पवार बारामती पुलिस स्टेशन पहुंचे; कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी

रोहित पवार ने अजित पवार विमान दुर्घटना मामले में वीएसआर कंपनी और डीजीसीए के दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस मांग को लेकर रोहित पवार बारामती पुलिस स्टेशन पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी जमा हुए हैं। रोहित पवार ने स्पष्ट रुख अपनाया है कि एफआईआर दर्ज होने तक वे वहां से नहीं हटेंगे।मालूम हो कि दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान 28 जनवरी को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में अजित पवार उनके समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वीएसआर कंपनी का यह विमान सुबह मुंबई से रवाना हुआ था, जो सुबह 8:45 बजे बारामती हवाई अड्डे के इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के जमीन पर गिरने के बाद जोरदार धमाका हुआ। इस बीच कई लोगों ने अब इस विमान दुर्घटना पर संदेह जताया है। विधायक रोहित पवार ने भी कुछ सवाल उठाए हैं। दावा किया गया है कि ब्लैक बॉक्स भी क्षतिग्रस्त हो गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 1 min · National Desk

US-Iran Talks: परमाणु वार्ता से पहले ट्रंप सरकार का बड़ा कदम, ईरान पर नए प्रतिबंध; 30 लोग और कंपनियां शामिल

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ईरान पर एक बार फिर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। ये प्रतिबंध करीब 30 लोगों, कंपनियों और जहाजों पर लगाए गए हैं। अमेरिका का आरोप है कि ये लोग और कंपनियां ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम, ड्रोन बनाने के काम और चोरी-छिपे तेल बेचने में मदद कर रहे हैं। अमेरिका के वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने इन प्रतिबंधों की घोषणा की। इसमें कुछ ऐसे जहाज भी शामिल हैं जिन्हें ईरान की ‘शैडो फ्लीट’ कहा जाता है। ये पुराने तेल टैंकर हैं, जिनका इस्तेमाल ईरान पर लगे कड़े प्रतिबंधों के बावजूद गुपचुप तरीके से तेल बेचने के लिए किया जाता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी के इस्राइल दौरे का दूसरा दिन, याद वाशेम स्मारक और नेतन्याहू के साथ करेंगे बैठक

06:12 AM, 26-Feb-2026 PM मोदी के इस्राइल दौरे का आज दूसरा दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्राइल दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी आज होलोकॉस्ट पीड़ितों के लिए इस्राइल के आधिकारिक स्मारक, याद वाशेम जाएंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी इस्राइली प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान भारत और इस्राइल के बीच ड्रोन की खरीद समेत कई बड़े रक्षा समझौतों पर सहमति बन सकती है। लगभग नौ साल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय यात्रा पर इस्राइल गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्राइल दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी आज होलोकॉस्ट पीड़ितों के लिए इस्राइल के आधिकारिक स्मारक, याद वाशेम जाएंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी इस्राइली प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान भारत और इस्राइल के बीच ड्रोन की खरीद समेत कई बड़े रक्षा समझौतों पर सहमति बन सकती है। लगभग नौ साल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय यात्रा पर इस्राइल गए हैं। 01:17 AM, 26-Feb-2026 मैंने पीएम मोदी को चौंका दिया- हिंदी में नेतन्याहू ने किया ट्वीट इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया एक्स पर हिंदी में एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को चौंका दिया।’ हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया। 🇮🇱🇮🇳@narendramodi pic.twitter.com/3ElIQeLY97 — Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) February 25, 2026 इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया एक्स प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk