अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान के हवाई हमले के जवाब में अफगान की तालिबान सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के साथ लगी सीमा पर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कदम पाकिस्तान की तरफ से हाल ही में अफगानिस्तान के अंदर हवाई हमले करने के बाद उठाया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी तालिबानी सेना ने दी। सेना ने बताया कि उसने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। सेना ने बताया कि ये हमले पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान की सीमा पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में किए गए हैं। अफगान सेना के एक बयान में कहा गया कि गुरुवार रात भारी झड़पें हुईं। उन्होंने बताया कि ये झड़पें पाकिस्तान के हमलों के जवाब में हुईं, पाकिस्तान का निशाना अफगानिस्तान के नंगरहार और पकतिया प्रांत पर था। हालांकि पाकिस्तान की ओर से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है और किसी के घायल या मारे जाने की जानकारी नहीं मिली है।बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान ने रविवार को अफगान सीमा के पास हवाई हमले किए थे। पाकिस्तान की सेना का कहना है कि इन हमलों में उन्होंने 70 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। लेकिन अफगानिस्तान की सरकार का कहना है कि पाकिस्तान के हमलों में आम लोग मारे गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। मामले में अफगान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा था कि कल रात उन्होंने नंगरहार और पकतिका प्रांतों में हमारे नागरिकों पर बमबारी की, जिसमें कई लोग मारे और घायल हुए, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। ये भी पढ़ें:- क्या चीन में बढ़ रही तानाशाही?: …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें