TOP News: PM मोदी के इस्राइल दौरे का दूसरा दिन आज; T20 विश्व कप में दांव पर भारत की साख; NCERT ने मांगी माफी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्राइल दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान पीएम मोदी, इस्राइली प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें ड्रोन खरीद और कई बड़े रक्षा समझौतों पर सहमति बनने की संभावना है। एक तरफ, एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका और भ्रष्टाचार वाले हिस्से पर विवाद के बाद संस्था ने माफी मांगी और किताब की बिक्री पर रोक लगा दी। दूसरी तरफ टी20 विश्व कप में भारत और जिम्बाब्वे के बीच ‘करो या मरो’ का मुकाबले में टीम इंडिया प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है। वहीं अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले ट्रंप प्रशासन ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें 30 लोग और कंपनियां शामिल हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi Israel Visit: इस्राइल में भी दिखी PM मोदी की कार डिप्लोमेसी, पारंपरिक भारतीय परिधान में दिखे नेतन्याहू

01:17 AM, 26-Feb-2026 मैंने पीएम मोदी को चौंका दिया- हिंदी में नेतन्याहू ने किया ट्वीट इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया एक्स पर हिंदी में एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को चौंका दिया।’ हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया। 🇮🇱🇮🇳@narendramodi pic.twitter.com/3ElIQeLY97 — Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) February 25, 2026 इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया एक्स पर हिंदी में एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को चौंका दिया।’ 12:50 AM, 26-Feb-2026 पीएम मोदी और नेतन्याहू ने देखी प्रदर्शनी इस्राइल की राजधानी यरुशलम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक टेक्नोलॉजी और इनोवेशन प्रदर्शनी में शामिल हुए। #WATCH | Jerusalem, Israel | Prime Minister Narendra Modi and Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu attend a technology and innovations exhibition. (Source: ANI/DD) pic.twitter.com/unbtchNpgZ — ANI (@ANI) February 25, 2026 इस्राइल की राजधानी यरुशलम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक टेक्नोलॉजी और इनोवेशन प्रदर्शनी में शामिल हुए। 12:45 AM, 26-Feb-2026 इस्राइल में भी पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी इस्राइल दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk

Israel: इस्राइली संसद में PM मोदी ने क्यों किया 1971 के भारत-PAK युद्ध का जिक्र? जानें कौन थे ले. जनरल जैकब

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं प्रधानमंत्री ने कहा, ‘1970 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल जेएफआर जैकब के वीरतापूर्ण योगदान को व्यापक रूप से जाना जाता है।’ कौन थे लेफ्टिनेंट जनरल जेएफआर जैकब? लेफ्टिनेंट जनरल जैक फर्ज राफेल जैकब वर्ष 1971 में भारतीय सेना की पूर्वी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ थे। उन्हें जेएफआर जैकब के नाम से भी जाना जाता है। जैकब ने तेज हमलों की योजना तैयार की थी, जिसे युद्ध के चरम पर पूर्वी पाकिस्तान पर आक्रमण के लिए अपनाया गया। इस योजना के कारण भारतीय सेना केवल 15 दिनों में ढाका तक पहुंचने में सफल रही। उनकी योजना के अनुसार पाकिस्तान की कमान और संचार व्यवस्था को निष्क्रिय करना था और बीच के शहरों को पूरी तरह दरकिनार करते हुए वैकल्पिक मार्गों से ढाका पहुंचना था, जो उस क्षेत्र का राजनीतिक और रणनीतिक केंद्र था। 16 दिसंबर 1971 को ऐतिहासिक आत्मसमर्पण पत्र लेकर जाने वाले जेएफआर जैकब ही थे। उन्होंने पाकिस्तान सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाजी को आधे घंटे के भीतर शर्तें स्वीकार करने के लिए तैयार कर लिया था। जनरल जैकब ने ढाका में तैनात नियाजी और उनके 26 हजार सैनिकों से रेसकोर्स मैदान में सार्वजनिक रूप से ऐतिहासिक आत्मसमर्पण करवाया। 1923 में कोलकाता में जन्मे जैकब ने अपनी शिक्षा दार्जिलिंग और अमेरिका में प्राप्त की। उन्होंने भारतीय सेना में शामिल होकर द्वितीय विश्व युद्ध और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में हिस्सा लिया। बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और गोवा तथा पंजाब के राज्यपाल के रूप में भी सेवा दी। 13 जनवरी 2016 को 93 वर्ष की आयु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk

UP: 'यौन शोषण में बड़े नेता और VIP के शामिल होने का आरोप', शंकराचार्य पर एफआईआर कराने वाले धर्मगुरु का दावा

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व उनके शिष्य पर पॉक्सो एक्ट की एफआईआर दर्ज कराने वाले धर्मगुरु के शिष्य ने बुधवार को प्रेसवार्ता किया। उन्होंने लैपटॉप में नाबालिगों से यौन शोषण के वीडियो-फोटो के होने का दावा किया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व उनके शिष्य मुकुंदानंद के अलावा दो-तीन अन्य नाम का खुलासा करते हुए यौन शोषण में राजनीतिक पार्टियों के वीआईपी व बड़े नेताओं के शामिल होने का आरोप लगाया। पीडब्ल्यूडी के अतिथिगृह सभागार में एक धर्मगुरु के शिष्य ने प्रेसवार्ता के दौरान आरोप लगाया कि सनातन के नाम पर चोला पहनकर विदेश से फंडिंग लेने वाले को मां गंगा ने स्नान करने से रोक दिया। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में विद्यामठ सहित अन्य स्थानों पर भी यौन शोषण करते हैं। प्रतापगढ़ में पढ़ाई के दौरान भी बच्चों से शोषण किया गया। किसी भी आश्रम में जाने से पहले साजिश के तहत बच्चों को वीआईपी के सामने परोसा जाता था। इन पीड़ितों में करीब 20 युवक-युवतियां भी शामिल हैं। साथ ही उन्होंने आलीशान भवन व स्वीमिंग पुल के सबूत को मिटाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने एक बड़े नेता पर माघ मेला में अविमुतेश्वरानंद को धरने के लिए उकसाने का आरोप लगाकर कॉल डिटेल होने का दावा किया है। कहा कि जब वह आएंगे और पानी पिलाएंगे तो ही धरना समाप्त करेंगे। उन्होंने एफआईआर में नामजद लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

कृषि मंत्री की दो टूक: किसानों का पैसा रोकने पर लगेगा 12% ब्याज, ₹2 लाख करोड़ की खाद सब्सिडी सीधे खाते में

केंद्र सरकार की ओर से कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए कड़े और पारदर्शी सुधारों की बात कही गई है। नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) में तीन दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों के आर्थिक हितों से जुड़ा कोई भी समझौता या लेटलतीफी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों के बकाये को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कृषि मंत्री ने चेतावनी दी कि जो भी एजेंसी या राज्य सरकार किसानों का पैसा रोकेगी, उसे उस राशि पर 12 प्रतिशत ब्याज चुकाना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार वित्तीय देरी को खत्म करने के लिए अपना हिस्सा सीधे किसानों के खातों में भेजने के विकल्प पर काम कर रही है। इसके अलावा, एक बड़े नीतिगत बदलाव का संकेत देते हुए उन्होंने सालाना 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की खाद (उर्वरक) सब्सिडी को सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजने पर विचार करने की बात कही, ताकि वास्तविक अन्नदाता को इसका सीधा फायदा मिल सके।किसानों को फसल का तुरंत दाम दिलाने के उद्देश्य से श्री चौहान ने सुझाव दिया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की प्रक्रिया मौजूदा तीन महीने के बजाय अधिकतम एक महीने के भीतर पूरी होनी चाहिए। वहीं, लगभग 75 प्रतिशत छोटे किसानों को मिलने वाले 4 प्रतिशत ब्याज दर वाले किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋणों के वितरण में ‘जीरो देरी’ सुनिश्चित करने के लिए बैंकों और वित्तीय संस्थाओं की जवाबदेही तय की जाएगी।कृषि इनपुट की गुणवत्ता सुधारने के लिए पेस्टिसाइड लाइसेंसिंग प्रक्रिया को सरल, समयबद्ध और पारदर्शी बनाया जाएगा, जिससे ईमानदार कंपनियों को सहूलियत मिले और नकली उत्पादों पर सख्त रोक लग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Israel Visit Live: इस्राइली संसद नेसेट पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देरे में शुरू होगा संबोधन

08:10 PM, 25-Feb-2026 नेसेट पहुंचे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्राइली संसद नेसेट पहुंच गए हैं, यहां उनका संबोधन होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्राइली संसद नेसेट पहुंच गए हैं, यहां उनका संबोधन होना है। 07:00 PM, 25-Feb-2026 भारतीय समुदाय के लोगों से मिले पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेल अवीव में एक होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखते हुए। उन्होंने यहां मौजूद भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत की। पीएम मोदी इस्राइल के दो दिन के राजकीय दौरे पर हैं। #WATCH | Prime Minister Narendra Modi witnesses cultural performances as he arrives at a hotel in Tel Aviv, Israel. He also interacts with the members of the Indian diaspora present here. PM Modi is on a 2-day state visit to Israel (Source: ANI/DD) pic.twitter.com/vJBiOQuqgd — ANI (@ANI) February 25, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेल अवीव में एक होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखते हुए। उन्होंने यहां मौजूद भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत की। पीएम मोदी इस्राइल के दो दिन के राजकीय दौरे पर हैं। 06:48 PM, 25-Feb-2026 पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रवासी भारतीय समुदाय उत्साहित पीएम मोदी के दौरे पर इंडो-इस्राइली प्रवासी समुदाय की सदस्य इवा ने कहा, हम पीएम मोदी से मिलने के लिए उत्साहित हैं। हम अब भी उन्हीं परंपराओं को मानते हैं, जो हम पहले भारत में मानते थे। हम भारत से प्यार करते हैं। मैं उनसे (पीएम मोदी) कहूंगी कि वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हम सच में उनसे प्यार करते हैं। पीएम मोदी के दौरे पर इंडो-इस्राइली प्रवासी समुदाय की सदस्य इवा ने कहा, हम पीएम मोदी से मिलने के लिए उत्साहित हैं। हम अब भी उन्हीं प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

Israel: एयरपोर्ट पर नेतन्याहू ने अपनी पत्नी और पीएम मोदी की ड्रेस की तरफ किया इशारा, तीनों ने लगाए ठहाके

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं Welcome to Israel my dear friend @narendramodi 🇮🇱🙏🇮🇳 pic.twitter.com/AnRtceD9Ci — Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) February 25, 2026 दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही विमान से नीचे उतरे और उनके समकक्ष नेतन्याहू ने हाथ जोड़कर और गले मिलकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उसी समय सारा नेतन्याहू भी वहां पर मौजूद थीं। उन्होंने भी पीएम से हाथ मिलाया। तभी नेतन्याहू ने पीएम मोदी के पॉकेट स्क्वायर के रंग और पत्नी सारा की ड्रेस के रंग की ओर इशारा किया। इस पर पीएम मोदी ने कहा- हां, हां…भगवा (यस, यस…सेफ्रॉन)। इस पर तीनों ठहाके लगाकर हंसने लगे। संबंधित वीडियो- दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही विमान से नीचे उतरे और उनके समकक्ष नेतन्याहू ने हाथ जोड़कर और गले मिलकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उसी समय सारा नेतन्याहू भी वहां पर मौजूद थीं। उन्होंने भी पीएम से हाथ मिलाया। तभी नेतन्याहू ने पीएम मोदी के पॉकेट स्क्वायर के रंग और पत्नी सारा की ड्रेस के रंग की ओर इशारा किया। इस पर पीएम मोदी ने कहा- हां, हां…भगवा (यस, यस…सेफ्रॉन)। इस पर तीनों ठहाके लगाकर हंसने लगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय दो दिन के इस्राइल दौरे पर हैं। इस्राइल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू खुद उनका स्वागत करने पहुंचे थे। उनकी मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

आठवां वेतन आयोग: ₹54000 न्यूनतम वेतन और पुरानी पेंशन बहाली पर ड्राफ्टिंग कमेटी की बैठक शुरू, जानिए क्या अपडेट

केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त पेंशनधारियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। लंबे समय से आठवें वेतन आयोग की राह देख रहे कर्मचारियों की वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। नई दिल्ली में नेशनल काउंसिल जेसीएम की ड्राफ्ट कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो चुकी है, जिसका मुख्य उद्देश्य वेतन संरचना, भत्ते और पेंशन से जुड़े अहम मुद्दों पर एक साझा ज्ञापन (कॉमन मेमोरेंडम) तैयार करना है। सालाना इंक्रीमेंट (वेतन वृद्धि): मौजूदा व्यवस्था में कर्मचारियों को प्रतिवर्ष तीन प्रतिशत की वार्षिक बढ़ोतरी (इंक्रीमेंट) मिलती है। केंद्रीय कर्मचारी महासंघ का सुझाव है कि इसे बढ़ाकर सात प्रतिशत किया जाए, या फिर कर्मचारियों को साल में दो बार इंक्रीमेंट का वित्तीय लाभ दिया जाए। मौजूदा व्यवस्था में कर्मचारियों को प्रतिवर्ष तीन प्रतिशत की वार्षिक बढ़ोतरी (इंक्रीमेंट) मिलती है। केंद्रीय कर्मचारी महासंघ का सुझाव है कि इसे बढ़ाकर सात प्रतिशत किया जाए, या फिर कर्मचारियों को साल में दो बार इंक्रीमेंट का वित्तीय लाभ दिया जाए। पुरानी पेंशन योजना की बहाली: नई पेंशन व्यवस्था को हटाकर, पुरानी पेंशन योजना को वापस लागू करने की मांग इस ड्राफ्टिंग कमेटी की चर्चाओं का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। नई पेंशन व्यवस्था को हटाकर, पुरानी पेंशन योजना को वापस लागू करने की मांग इस ड्राफ्टिंग कमेटी की चर्चाओं का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। मेडिकल और लीव एन्कैशमेंट में भारी इजाफा: जिन क्षेत्रों में केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस को मौजूदा 1,000 रुपये से बढ़ाकर सीध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने मोहम्मद दीपक को बताया सच्चा देशभक्त, कहा- नफरत के खिलाफ खड़े होकर पेश की नई मिसाल

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर दीपक कुमार और उनके मित्र विजय रावत के साथ मुलाकात का वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा कि देश में करोड़ों लोगों के दिल में प्रेम और सौहार्द की भावना है, लेकिन मन में डर भी है। दीपक ने अपने साहस से लोगों को रास्ता दिखाया है। जो लोग नफरत फैलाते हैं और समाज को डराते हैं, वे कायर हैं। उनसे डरने की जरूरत नहीं है। राहुल ने कहा कि दीपक ने तिरंगे और संविधान की रक्षा की है।यह घटना 26 जनवरी की है। कोटद्वार के पटेल मार्ग पर स्थित ‘बाबा’ नाम की कपड़ों की दुकान के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि 70 वर्षीय दुकानदार वकील अहमद को दुकान का नाम बदलना चाहिए। इसी दौरान झड़प हुई। दुकानदार के बेटे के मित्र दीपक कुमार ने हस्तक्षेप किया और खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताते हुए प्रदर्शनकारियों का सामना किया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।31 जनवरी को फिर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दुकान और दीपक के जिम के बाहर जमा हुए। सड़क जाम की गई और नारेबाजी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए और बड़ा टकराव टल गया। इस पूरे घटनाक्रम में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। दीपक कुमार 42 वर्ष के हैं और ‘द हल्क’ नाम से जिम चलाते हैं। उनका कहना है कि इस विवाद के बाद उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है।राहुल गांधी ने दीपक कुमार से दिल्ली स्थित 10 जनपथ पर मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस नेता वैभव वालिया और अन्य लोग भी मौजूद थे। दीपक की मुलाकात कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी हुई। राहुल ने दीपक की पत्नी से भी बात की और कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह कोटद्वार आकर उनसे मिलेंगे। दीपक ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

BSNL Director Protocol Row: सरकार ने माना- प्रयागराज मामला चौंकाने वाला, सिंधिया बोले- निदेशक पर कार्रवाई होगी

बीएसएनएल के निदेशक विवेक बंजल के प्रस्तावित प्रयागराज दौरे वाला विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे अनुचित और अस्वीकार्य बताया। साथ ही यह भी कहा कि निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। दरअसल दौरे की तैयारी में करीब 50 अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपे जाने के निर्देश थे। निजी उपयोग की वस्तुओं तक की व्यवस्था के लिखित निर्देश थे। इसके बाद से ही ये पत्र वायरल हो गया। और मामले ने तूल पकड़ लिया।सिंधिया ने साफ कहा कि स्थापित नियमों और प्रशासनिक परंपराओं का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निदेशक को सात दिन में जवाब देने को कहा गया है। जवाब मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि यह 21वीं सदी है और इस तरह का व्यवहार चौंकाने वाला है। सरकार ने यह भी कहा कि संस्थागत अनुशासन और प्रोटोकॉल का पालन सर्वोपरि है।कार्यालय आदेश के अनुसार विवेक बंजल 25-26 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज आने वाले थे। 19 फरवरी को जारी प्रोटोकॉल नोटिस में लगभग 50 अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग कार्य सौंपे गए। कार्यक्रम में स्वागत, संगम स्नान, नौका विहार और बड़े हनुमान मंदिर, अक्षयवट तथा पातालपुरी मंदिर के दर्शन शामिल थे। हर स्थल पर किस अधिकारी की क्या भूमिका होगी, यह लिखित में दर्ज था।सबसे ज्यादा विवाद स्नान किट की सूची को लेकर हुआ। आदेश में संगम स्नान के समय तौलिया, अंडरवियर, चप्पल, कंघी, दर्पण और तेल की बोतल तक की व्यवस्था का उल्लेख था। पुरुषों के लिए छह किट और महिलाओं के लिए दो किट का निर्देश दिया गया था। इसके अलावा घाट पर बेडशीट रखने और होटल व सर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk