अररिया में अमित शाह ने SSB जवानों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमांचल से घुसपैठियों को बाहर करने का मिशन शुरू होने वाला है। घुसपैठियों की वजह से सीमांचल की डेमोग्राफी बदली है। सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ अवैध स्मगलिंग, नार्कोटिक्स और कई गतिविधियां हैं जिनपर नजर रखनी होगी। इसकी SOP बनाई जानी चाहिए, ताकि नीचे से ही जवान अलर्ट रहे। खुली सीमा की सुरक्षा बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव में बिहार की जनता से वादा किया था कि घुसपैठियों को बाहर करेंगे। हम एक-एक घुसपैठी को चुन-चुनकर भारत की धरती से बाहर करेंगे। मैं साफ कर देना चाहता हूं हमारा वादा चुनावी वादा नहीं है। पूरे सीमांचल क्षेत्र में कुछ ही समय में होने वाली है। इससे पहले शाह ने किशनगंज के पूर्व पाली स्थित हनुमान मंदिर में पूजा की। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें