कब सुपुर्द-ए-खाक किए जाएंगे खामेनेई?: ईरान बोला- अपने नेता की मौत का बदला जरूर लेंगे, 500+ US सैनिक मारे गए

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का सुपुर्द-ए-खाक कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है। सरकारी मीडिया के अनुसार पहले यह कार्यक्रम बुधवार रात तेहरान के इमाम खोमेनी प्रेयर हॉल में होना था, लेकिन अचानक इसे स्थगित कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि नागरिकों के लिए तीन दिन का सार्वजनिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम यात्रा की नई तारीख घोषित की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 1 min · National Desk

TOP News: नेपाल में आज आम चुनाव; ट्रंप बोले- कमजोर पड़ रहा ईरान; T20WC सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत और इंग्लैंड

पड़ोसी देश नेपाल में आज आम चुनाव के लिए वोटिंग होगी। साल 2025 में जेन-जी के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल की तत्कालीन केपी शर्मा ओली सरकार गिर गई थी। 275 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता सातवें आसमान पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान, वेनेजुएला के साथ-साथ एआई डेटा सेंटर और नए उद्योगों की बढ़ती ऊर्जा मांग संबंधित कई मामलों में एक बार फिर अपना रुख साफ किया। व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका की मजबूत स्थिति पर जोर दिया। साथ ही कहा कि ईरान के मिसाइल और लॉन्चर तेजी से नष्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी जिक्र किया और उनके परमाणु समझौते को सबसे बुरा सौदा बताया। इसके साथ ही आज भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। टीम इंडिया की नजरें इंग्लैंड को लगातार दूसरे टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हराकर खिताब अपने नाम करने पर है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: स्पेन ने US के समर्थन को खारिज किया; ट्रंप बोले- तेजी से नष्ट हो रहे ईरानी मिसाइलें

03:17 AM, 05-Mar-2026 ट्रंप बोले- ईरान की मिसाइलें और लॉन्चर तेजी से नष्ट हो रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका बहुत अच्छी स्थिति में है और आगे भी मजबूत रहेगा। उनका कहना है कि अमेरिका की सेना दुनिया की सबसे बड़ी और ताकतवर है। ट्रंप ने कहा कि ईरान पिछले 47 साल से अमेरिकी लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने ओबामा के परमाणु समझौते को अब तक का सबसे बुरा समझौता बताया, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान को सब कुछ मिल गया था, यहां तक कि परमाणु हथियार तक पहुंचने का रास्ता खुल गया था। राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि ईरानी मिसाइलें और उनके लॉन्चर तेजी से नष्ट किए जा रहे हैं। उनका कहना था कि जब “पागल लोग” परमाणु हथियार रखते हैं, तो खतरनाक चीजें होती हैं। ट्रंप ने भरोसा जताया कि अमेरिका बहुत मजबूत स्थिति में है और आगे भी स्थिति संभालते रहेंगे। 02:59 AM, 05-Mar-2026 स्पेन ने अमेरिकी युद्ध समर्थन की खबर को खारिज किया स्पेन के विदेश मंत्री जोसे मैनुअल अल्बारेस ने सफाई दी कि स्पेन की नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। व्हाइट हाउस की तरफ़ से कहा गया कि स्पेन ने अमेरिका के ईरान पर सैन्य ऑपरेशन में सहयोग किया है, लेकिन अल्बारेस ने इसे खारिज करते हुए कहा कि स्पेन ने अपनी सैन्य नीति में कोई बदलाव नहीं किया है। 02:59 AM, 05-Mar-2026 इस्राइल का ईरान पर बड़े पैमाने का हमला इस्राइल ने तेहरान, ईरान में ईरानी कमांड सेंटरों पर 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों से हमला किया। इस हमले में क़ुद्स फोर्स, इंटेलिजेंस निदेशालय, बेसिज मिलिशिया और साइबर यूनिट को निशाना बनाया गया। 250 से ज्यादा बम गिराए गए। यह हमला इज़रानी सुरक्षा ढांचे और विरोध प्रदर्शन दबाने वाली इकाइयों को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: स्पेन ने अमेरिकी युद्ध समर्थन की खबर को खारिज किया; ओमान के पास कंटेनर जहाज पर हमला

02:59 AM, 05-Mar-2026 स्पेन ने अमेरिकी युद्ध समर्थन की खबर को खारिज किया स्पेन के विदेश मंत्री जोसे मैनुअल अल्बारेस ने सफाई दी कि स्पेन की नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। व्हाइट हाउस की तरफ़ से कहा गया कि स्पेन ने अमेरिका के ईरान पर सैन्य ऑपरेशन में सहयोग किया है, लेकिन अल्बारेस ने इसे खारिज करते हुए कहा कि स्पेन ने अपनी सैन्य नीति में कोई बदलाव नहीं किया है। 02:59 AM, 05-Mar-2026 इस्राइल का ईरान पर बड़े पैमाने का हमला इस्राइल ने तेहरान, ईरान में ईरानी कमांड सेंटरों पर 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों से हमला किया। इस हमले में क़ुद्स फोर्स, इंटेलिजेंस निदेशालय, बेसिज मिलिशिया और साइबर यूनिट को निशाना बनाया गया। 250 से ज्यादा बम गिराए गए। यह हमला इज़रानी सुरक्षा ढांचे और विरोध प्रदर्शन दबाने वाली इकाइयों को कमजोर करने के लिए किया गया। 02:53 AM, 05-Mar-2026 ओमान के पास कंटेनर जहाज पर हमला बुधवार दोपहर को ओमान के तट के पास एक कंटेनर जहाज एमवी सफीन प्रेस्टीज पर अज्ञात मिसाइलों से हमला हुआ। जहाज होर्मूज जलसंधि से गुजर रहा था। मिसाइलों से इंजन रूम में आग लगी और जहाज को भारी नुकसान हुआ। जहाज पर 24 नाविक थे 21 मिस्र और 3 यूक्रेन के जो ओमान की नौसेना ने सुरक्षित बचा लिया। 01:47 AM, 05-Mar-2026 जयशंकर और सऊदी विदेश मंंत्री ने की बातचीत सऊदी अरब साम्राज्य के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘विदेश मंत्री महामहिम प्रिंस फैसल बिन फरहान को भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का फोन आया।’ 🇸🇦📞🇮🇳 | Foreign Minister HH Prince @FaisalbinFarhan receives a phone call from Indian External Affairs Minister @DrSJaishankar. pic.twitter.com/ewEsoZv3qi — Foreign Ministry 🇸🇦 (@KSAmofaEN) March 4, 2026 सऊदी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

Vijay-Rashmika Reception: विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में फिल्मी सितारे, सियासी धुरंधरों ने भी दीं शुभकामनाएं

01:15 AM, 05-Mar-2026 कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने दीं शुभकामनाएं 12:50 AM, 05-Mar-2026 भाजपा नेता ने दीं विवाह की शुभकामनाएं तेलंगाना से आने वाले भाजपा नेता जी किशन रेड्डी भी विजय और रश्मिका को भावी दांपत्य के लिए शुभकामनाएं देने पहुंचे। तेलंगाना से आने वाले भाजपा नेता जी किशन रेड्डी भी विजय और रश्मिका को भावी दांपत्य के लिए शुभकामनाएं देने पहुंचे। 12:24 AM, 05-Mar-2026 तेलंगाना सरकार में मंत्री रहे केटी रामाराव पत्नी के साथ पहुंचे रिसेप्शन में तेलंगाना सरकार में मंत्री रहे केटी रामाराव (केटीआर) पत्नी के साथ पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे केटीआर ने नव दंपती को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। रिसेप्शन में तेलंगाना सरकार में मंत्री रहे केटी रामाराव (केटीआर) पत्नी के साथ पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे केटीआर ने नव दंपती को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: ईरान में युद्ध में अब तक 1045 लोगों की मौत; IRGC ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी

01:47 AM, 05-Mar-2026 जयशंकर और सऊदी विदेश मंंत्री ने की बातचीत सऊदी अरब साम्राज्य के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘विदेश मंत्री महामहिम प्रिंस फैसल बिन फरहान को भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का फोन आया।’ 🇸🇦📞🇮🇳 | Foreign Minister HH Prince @FaisalbinFarhan receives a phone call from Indian External Affairs Minister @DrSJaishankar. pic.twitter.com/ewEsoZv3qi — Foreign Ministry 🇸🇦 (@KSAmofaEN) March 4, 2026 सऊदी अरब साम्राज्य के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘विदेश मंत्री महामहिम प्रिंस फैसल बिन फरहान को भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का फोन आया।’ 01:43 AM, 05-Mar-2026 मध्य प्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24x7 नियंत्रण कक्ष स्थापित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट किया, ‘मध्य प्रदेश भवन, नई दिल्ली में एक 24x7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, ताकि मध्य प्रदेश के उन निवासियों की सहायता की जा सके जो अध्ययन, नौकरी, व्यापार, पर्यटन आदि के लिए मध्य पूर्व एशियाई देशों में गए हैं। हम मध्य प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। राज्य के नागरिकों से मेरी अपील है कि वे किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।’ मध्य पूर्व एशिया देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन, इत्यादि हेतु गए मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मध्यप्रदेश के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए हम लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं।… pic.twitter.com/5t3ikFdmbj — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 4, 2026 मध्य प्रदेश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

'दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार ऐसा हुआ': पीट हेगसेथ का दावा- अमेरिका ने टॉरपीडो से डुबोया ईरानी युद्धपोत

हेगसेथ ने कहा, कल हिंद महासागर में एक अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया, जिसे लग रहा था कि वह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में सुरक्षित है। लेकिन उसे टॉरपीडो से निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार किसी दुश्मन जहाज को टॉरपीडो से डुबोया गया है। उस युद्ध की तरह हम जीतने के लिए लड़ रहे हैं।ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल डैन केन ने इस हमले को अमेरिका की वैश्विक पहुंच का एक असाधारण प्रदर्शन बताया। उन्होंने कहा, जैसा कि रक्षा मंत्री वीडियो दिखाया, 1945 के बाद पहली बार अमेरिकी नौसेना की एक तेजी से हमला करने वाली पनडुब्बी ने एक ही टॉरपीडो मार्क-48 से दुश्मन के युद्धपोत को डुबो दिया और तुरंत असर दिखाया। यह अमेरिका की उस क्षमता का प्रमाण है, जिससे वह दुनिया के किसी भी हिस्से में जाकर लक्ष्य को ढूंढकर तबाह कर सकता है और इस स्तर की क्षमता केवल अमेरिका के पास है।अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने आईआरआईएस देना पर टॉरपीडो हमले का वीडियो जारी किया। इससे पहले श्रीलंका के मीडिया की रिपोर्ट में उनकी नौसेना के हवाले से बताया गया था कि उसने संकट में फंसे आईआरआईएस देना से 30 लोगों को बचा लिया है, जबकि जहाज में 180 लोग सवार थे। यह जहाज श्रीलंका के गॉल तट से करीब 40 किलोमीटर दूर था। यह तट राजधानी कोलंबो के दक्षिण में स्थित है।श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने पुष्टि की थी कि बचाए गए लोगों को उपचार के लिए करापिटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, वॉशिंगटन डीसी में हेगसेथ ने यह भी बताया कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के जारी रहने के बीच बुधवार को और बमवर्षक व लड़ाकू विमान युद्ध क्षेत्र में भेजे जा रहे हैं।पेंटागन ने यह भी दावा किया अमेरिकी सेना ने ईरा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: खाड़ी देशों की बैठक में यूएई ने लिया हिस्सा, US ने PAK में तैनात कर्मचारियों को बुलाया

11:40 PM, 04-Mar-2026 खाड़ी देशों की बैठक में यूएई ने लिया हिस्सा संयुक्त अरब अमीरात ने हाल ही में खाड़ी देशों की एक महत्वपूर्ण आपात बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में देश का प्रतिनिधित्व आंतरिक मामलों के मंत्री ने किया। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित की गई थी। यह अपनी तरह की पहली संयुक्त आपात बैठक थी, जिसमें खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) यानी अरब खाड़ी देशों की परिषद के सदस्य देशों के आपातकाल, संकट और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी और ऑपरेशन रूम के अधिकारी शामिल हुए। यूएई के गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने के संयुक्त प्रयासों का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य मौजूदा परिस्थितियों और अलग-अलग तरह की आपात चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारी के स्तर को और बेहतर बनाना है। बैठक के दौरान अधिकारियों ने आपसी सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। साथ ही विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय बढ़ाने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया। यूएई के गृह मंत्रालय के अनुसार, इस तरह की बैठकें सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने, जानकारी साझा करने और किसी भी आपात स्थिति में मिलकर तेज और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए बेहद जरूरी हैं। 11:10 PM, 04-Mar-2026 अमेरिका ने पाकिस्तान में कर्मचारियों को वापस बुलाया अमेरिका ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच मध्य पूर्व और पाकिस्तान में अपने गैर-जरूरी सरकारी कर्मचारियों को वापस बुलाने का आदेश दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने सऊदी अरब, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान के लिए यात्रा चेतावनी को लेवल-3 यानी ‘यात्रा पर पुनर्विचार करें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट: स्टार्मर ने दिया ट्रंप की आलोचना का जवाब; स्पेनिश पीएम बोले- आप 'रूसी रूले' नहीं खेल सकते

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ब्रिटिश संसद को संबोधित करते हुए स्टार्मर ने कहा कि अमेरिकी विमान ब्रिटेन के अड्डों से उड़ान भर रहे हैं। ब्रिटिश लड़ाकू विमान पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों की रक्षा के लिए ड्रोन और मिसाइलें गिरा रहे हैं। दोनों देश रोज खुफिया जानकारी साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही अमेरिका और ब्रिटेन के विशेष संबंधों की असली मिसाल है, न कि किसी एक बयान पर ध्यान देना। स्टार्मर ने ईरान पर हमले में शामिल न होने के फैसले को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए स्पष्ट कानूनी आधार और ठोस योजना नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसा नहीं होता, ब्रिटेन किसी युद्ध में शामिल नहीं होगा और उनका रुख अब भी वही है। इससे पहले मंगलवार को ट्रंप ने ईरान को लेकर ब्रिटेन के रुख को ‘बहुत असहयोगी’ बताया था। उन्होंने स्टार्मर पर संबंध बिगाड़ने का आरोप लगाया और कहा कि वह ‘विंस्टन चर्चिल नहीं हैं।’ ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा था कि तेहरान पर हमलों से पहले लंदन का सहयोग न मिलने से वह खुश नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि शुरुआत में ब्रिटेन ने हिंद महासागर स्थित सैन्य अड्डे डिएगो गार्सिया से अमेरिकी बमवर्षकों को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी थी। ट्रंप ने कहा कि यह रवैया चौंकाने वाला है और इससे संबंधों को नुकसान पहुंचता है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि रविवार देर रात स्टार्मर ने अनुमति दे दी, जिसके बाद अमेरिकी सेनाएं ब्रिटिश ठिकानों से हमले कर सकीं। वहीं, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने आज एक बार फिर अमेरिका और इस्राइल के नेतृत्व में ईरान पर किए जा रहे हमल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar: राज्यसभा चुनाव और CM नीतीश से जुड़ी चर्चाओं के बीच अमित शाह का बिहार दौरा, क्यों अचानक आ रहे गृह मंत्री

राज्यसभा कौन जाएगा ? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार या फिर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार? विगत दो दिनों से आज दोपहर तक निशांत कुमार की खूब चर्चा हो रही थी, एल्किन शाम से से ही मुख्याम्नात्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा काफी तेज हो गई। इस बीच अब कल गुरूवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पटना पहुँचने की खबर पक्की हो गई है। इस वजह से अब बिहार में सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा होते-होते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज हो गई। जहां एक ओर विपक्ष चाहती थी कि निशांत कुमार राजनीति में आएं, लेकिन ऐसा अब तक नहीं हुआ। उधर भाजपा चाहती थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चले जाएं ताकि भाजपा का सीएम सीट कन्फर्म हो जाए, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। लेकिन अब जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पटना आने का कार्यक्रम तय हो गया, तब एक बार फिर वह सारे अटकलों को हवा मिल गई।हालांकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पटना आने के संबंध में बताया जा रहा है कि वह राज्यसभा उम्मीदवार नितिन नवीन और शिवेश राम के नामांकन में शामिल होने पटना आ रहे हैं। क्यों कि अब मुमकिन होता नहीं दिख रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा की ओर रुख करेंगे। इसके पीछे का कारण बहुत स्पष्ट है कि जदयू के सोशल मीडिया पेज पर जो बातें पोस्ट की गई हैं, उसके मतलब कुछ और निकल रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि- नीतीश कुमार जी बिहार के सर्वस्वीकार नेता हैं। उनकी लोकप्रियता आज हर क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। लोगों का यह स्नेह और अपार समर्थन ही उनकी वास्तविक पहचान है। इस पोस्ट से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk