पश्चिम एशिया संकट: 'जंग हमारे घर तक आ गई', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला; पूछा- अब तक चुप क्यों?

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि पश्चिम एशिया का संघर्ष अब भारत के दरवाजे तक पहुंच गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता को त्याग दिया है। राहुल ने कहा कि ऐसे समय में देश को एक स्थिर नेतृत्व की जरूरत है।उन्होंने आगे लिखा, ‘यह संघर्ष हमारे घर तक आ गया है, हिंद महासागर में एक ईरानी युद्धपोत डूब गया है। फिर भी प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा है। इसके बजाय, भारत के पास एक समझौता करने वाले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने हमारी रणनीतिक स्वायत्तता को छोड़ दिया है।‘यह ईरानी युद्धपोत आइरिस देना विशाखापत्तनम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा 2026 (आइएफआर) और मिलान 2026 में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहा था। भारत ने इस जहाज को इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।राहुल गांधी ने खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण भारत की तेल आपूर्ति पर मंडरा रहे खतरे को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, ‘भारत की तेल आपूर्ति खतरे में है, क्योंकि हमारे आयात का 40 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। एलपीजी और एलएनजी के लिए तो स्थिति और भी खराब है।‘भारत के पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने कहा कि ‘आइरिस देना’ ने भारत के बुलावे पर ही इन नौसैनिक अभ्यासों में हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि अमेरिकी हमले ने भारत की संवेदनशीलता को नजरअंदाज किया है। सिब्बल के मुताबिक, जहाज निहत्था था क्योंकि ऐसे अभ्यासों में जहाज गोला-बारूद लेकर नहीं चल सकते।सिब्बल ने कहा कि यह हमला सुनियोजित था, क्योंकि अमेरिका को इस अभ्यास में ईरानी जहाज की मौजूदगी की जानकारी थी। अमेरिका को भी इस अभ्यास में बुलाया गया था, लेकिन उसने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

'सैन्य संघर्ष समाधान नहीं': पीएम मोदी ने की यूक्रेन और ईरान जंग रोकने की अपील; बोले- संवाद एकमात्र तरीका

#WATCH | Delhi: At a joint press statement with the President of Finland, Alexander Stubb, Prime Minister Narendra Modi says, “A healthy planet is our shared priority. We are delighted that this year, together with Finland, we will be hosting the World Circular Economy Forum in… pic.twitter.com/B6dj7rFsL7 — ANI (@ANI) March 5, 2026 वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायसीना डायलॉग 2026 को संबोधित करते यूक्रेन और अमेरिका-इस्राइल-ईरान युद्धों को जल्द से जल्द समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संघर्षों को सुलझाने का एकमात्र तरीका संवाद और कूटनीति ही है।फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘एक स्वस्थ ग्रह हमारी साझा प्राथमिकता है। हमें खुशी है कि इस वर्ष हम फिनलैंड के साथ मिलकर भारत में विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच की मेजबानी करेंगे। इससे हमारे सतत विकास प्रयासों को नई गति और नए विचार मिलेंगे। भारत और फिनलैंड दोनों ही कानून के शासन, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं।‘पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम इस बात पर एकमत हैं कि केवल सैन्य संघर्ष से किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। चाहे यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, हम संघर्ष के शीघ्र अंत और शांति के लिए हर प्रयास का समर्थन करते रहेंगे। हम इस बात पर भी सहमत हैं कि बढ़ती वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक संस्थानों में सुधार न केवल आवश्यक है, बल्कि अत्यावश्यक भी है, और आतंकवाद को उसके सभी रूपों में समाप्त करना हमारी साझा प्रतिबद्धता है।इससे पहले पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा, “13वें फिनलैंड के राष्ट्रपति के र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

UP News: आठ लाख विद्यार्थियों को इसी माह होगी शुल्क की भरपाई, आंकड़ों की जांच करवा रहा विभाग

उत्तर प्रदेश के 8 लाख छात्रों को इसी माह शुल्क की भरपाई होगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग आंकड़ों का अंतिम परीक्षण करवा रहा है। एनआईसी को शीघ्र ही जांच की प्रक्रिया पूरी कर लेने के लिए कहा गया है। प्रदेश में ढाई लाख रुपये सालाना आमदनी वाले एससी-एसटी परिवारों के छात्रों और दो लाख रुपये सालाना आमदनी वाले अन्य वर्गों के परिवारों के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति के साथ शुल्क की भरपाई की व्यवस्था है। अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए समाज कल्याण विभाग भुगतान करता है।अधिकारियों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में 16 लाख छात्रों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। 8 लाख छात्र अभी योजना का लाभ पाने से शेष हैं। इनके डाटा की भी जांच कराई जा रही है। इन छात्रों के खातों में मार्च मध्य तक धनराशि भेजने की तैयारी है।अधिकारियों का कहना है कि विभाग के पास पर्याप्त बजट है। इसलिए सभी पात्र छात्रों को भुगतान होने की संभावना है। बता दें, एससी छात्रों को केंद्र व राज्य मिलकर भुगतान करते हैं। इसमें केंद्रांश 60 फीसदी और राज्यांश 40 फीसदी होता है। वहीं, सामान्य वर्ग के छात्रों को राज्य सरकार अपने संसाधनों से भुगतान करती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 1 min · National Desk

IRIS Dena: 'अमेरिका को इस पर पछतावा होगा', ईरानी जहाज पर हमले के बाद अब्बास अराघची ने दी खुली धमकी

श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास अमेरिका ने पनडुब्बी से हमला कर ईरानी जहाज को डुबो दिया। इस हमले में 87 लोग मारे गए हैं। इस हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को खुली चेतावनी दे दी है। अब्बास अराघची ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि अमेरिका को अपने इस हमले के लिए पछताना पड़ेगा। अराघची ने अपने पोस्ट में क्या लिखा? The U.S. has perpetrated an atrocity at sea, 2,000 miles away from Iran’s shores. Frigate Dena, a guest of India’s Navy carrying almost 130 sailors, was struck in international waters without warning. Mark my words: The U.S. will come to bitterly regret precedent it has set. pic.twitter.com/cxYiI9BLUk— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) March 5, 2026 कब हुआ हमला? अब्बास अराघची ने पोस्ट में लिखा कि अमेरिका ने ईरान के तट से 2,000 मील दूर समुद्र में एक जघन्य अपराध किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के मेहमान, लगभग 130 नाविकों को ले जा रहे फ्रिगेट ‘डेना’ पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में बिना किसी चेतावनी के हमला किया गया। उन्होंने आगे कहा कि मेरी बात याद रखना, अमेरिका को अपने इस कृत्य पर गहरा पछतावा होगा। हिंद महासागर में श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास ईरान की नौसेना का फ्रिगेट आईआरआईएस डेना 4 मार्च की तड़के डूब गया। यह घटना अमेरिका-इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच गहरे समुद्री क्षेत्र में हुई पहली बड़ी नौसैनिक घटना मानी जा रही है। इससे संघर्ष के भारत के समुद्री क्षेत्र तक फैलने की आशंका बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार जहाज श्रीलंका के गाले शहर से करीब 40 नॉटिकल मील दक्षिण में डूबा। यह पोत हाल ही में विशाखापत्तनम में आयोजित बहुराष्ट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

हरियाणा में दो राज्यसभा सीट के लिए तीन नामांकन: संजय भाटिया और कर्मवीर बाैद्ध के सामने खड़े हुए सतीश नांदल

संजय भाटिया ने लोकसभा चुनाव में रचा था इतिहास संजय भाटिया कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल ग्रेजुएट हैं। इनका जन्म हरियाणा के पानीपत जिले में हुआ है। वह भाजपा के महामंत्री भी रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में इतिहास रच दिया था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 6.54 लाख मतों के अंतर से मात दी थी। संजय भाटिया ने प्रदेश के 53 साल के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 909432 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 654269 वोटों के अंतर से हराया था। राहुल गांधी ने दिया था कर्मवीर के नाम का सुझाव वहीं कर्मवीर सिंह बौद्ध किसी भी गुट या खेमे से जुड़े हुए नेता नहीं माने जाते। यही कारण है कि उन्हें संगठन के भीतर एक संतुलित और सर्व स्वीकार्य चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। वे ‘संविधान बचाओ अभियान’ में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते रहे हैं। एससी समुदाय से आने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध सामाजिक संतुलन के नजरिये से भी एक अहम दावेदार है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्वयं उनके नाम का सुझाव दिया है। अंबाला के मुलाना विधानसभा में रहने वाले कर्मवीर सिंह प्रशासकीय अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और लंबे समय से कांग्रेस से जुड़कर कार्य कर रहे थे। कांग्रेस ने उन्हें हिमाचल प्रदेश में एससी सेल का प्रभारी भी बनाया था। राष्ट्रीय स्तर पर वह कन्वीनर भी हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप और बाइडन की हत्या कराना चाहता था ईरान: पाकिस्तानी शख्स ने कोर्ट में कबूला, जानें कैसे रची ये खूनी साजिश

47 वर्षीय आसिफ मर्चेंट ने बुधवार को अदालत में अपना पक्ष रखते हुए दावा किया कि अपने परिवार की रक्षा के लिए उन पर इस साजिश में शामिल होने का दबाव डाला गया था। ब्रुकलिन की एक संघीय अदालत में गवाही के दौरान आतंकवाद और सुपारी लेकर हत्या करने के आरोपी आसिफ मर्चेंट ने कहा कि उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। आरोपी ने दावा किया कि तेहरान में रह रहे अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए उसे मजबूरी में इस साजिश का हिस्सा बनना पड़ा।पूर्व बैंकर आसिफ मर्चेंट पर आरोप है कि उसने दो एफबीआई एजेंटों को, जो हत्यारे के भेष में थे 5000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया था। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार मर्चेंट ने दावा किया कि अप्रैल 2024 में एक ईरानी हैंडलर ने उसे अमेरिका आकर ‘किसी की हत्या करने’ का निर्देश दिया था। हालांकि हैंडलर ने शुरू में किसी एक व्यक्ति का नाम नहीं लिया था, मर्चेंट ने गवाही दी कि उसे तीन लोगों के नाम बताए गए थे। उसने कहा, ‘उन्होंने मुझे ठीक से नहीं बताया कि वह कौन है, लेकिन उन्होंने मुझे तीन लोगों के नाम बताए: डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडन और निक्की हेली। उस समय ट्रंप और बाइडेन 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के प्रमुख उम्मीदवार थे।अगस्त 2024 में अपनी गिरफ्तारी के बाद से मर्चेंट ने खुद को निर्दोष बताया है। उसने दावा किया कि वह पहले से ही ईरानी शासन को मनी लॉन्ड्रिंग के माध्यम से प्रतिबंधों से बचने में मदद करने में शामिल था। न्यूयॉर्क पोस्ट ने बताया कि उसने अपने हैंडलर के रूप में इस्लामी क्रांतिकारी गार्ड कॉर्प्स के सदस्य मेहरदाद युसुफ की पहचान की।मर्चेंट ने जोर देकर कहा कि उसका सहयोग युसुफ द्वारा ईरान में रहने वाले उसके परिवार के सदस्यों पर ‘दबाव’ डालने का परिणाम था। हालां …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

Assam Election 2026: भाजपा ने दिया कांग्रेस को झटका, असम के तीन निलंबित विधायकों को पार्टी में किया शामिल

#WATCH | Guwahati, Assam: Three suspended Congress MLAs Kamalakhya Dey Purkayastha, Basanta Das, Sashi Kanta Das and a few other Congress leaders will join the BJP at the State BJP headquarters in Guwahati today in the presence of State BJP president Dilip Saikia. pic.twitter.com/15qk1hdHlg — ANI (@ANI) March 5, 2026 गुवाहाटी में प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में तीन निलंबित विधायक अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए।वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ ने कहा, ‘हम तीन लोग जो भाजपा में शामिल हुए हैं और इसका एक ही उद्देश्य है कि हमारे असम व राष्ट्र की सुरक्षा। असम का नागरिक होने के नाते हमें भाजपा के साथ आना है और देश व असम को आगे ले जाने के लिए भाजपा की जो नीति है उसके साथ काम करना है। आने वाले दिन में हम इस नीति को आगे ले जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के एक ही कारण तुष्टीकरण बताया। वहीं पूर्व पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले समय में यदि कांग्रेस ने अपनी विचारधारा नहीं बदली तो कांग्रेस खाली हो जाएगी।‘इधर, तीन निलंबित कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की प्रतिक्रिया आई। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज तीन कांग्रेस विधायक हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं। यह भाजपा के लिए एक बड़ा दिन है। मुझे यकीन है कि ये भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों के सम्मान को दिखाता है।वहीं चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर सरमा ने कहा, ‘कल रात हमने असम गण परिषद, बोडोलैंड पीपुल्स फोरम और राभा हासोंग जौथा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

Rajya Sabha Polls: कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की सूची की जारी, अभिषेक मनु सिंघवी सहित इन नेताओं के नाम का एलान

पार्टी की ओर से हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। लगातार दूसरी बार उम्मीदवार फूलो देवी 54 वर्ष की फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की रहने वाली हैं और लंबे समय से आदिवासी समाज की राजनीति में सक्रिय रही हैं। कांग्रेस ने उन्हें पहली बार 2020 में राज्यसभा भेजा था और अब उनके कार्यकाल के समाप्त होने से पहले पार्टी ने उन्हें लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है। तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी। छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम। हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध। हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा। तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक। Congress releases a list of candidates for the Rajya Sabha Biennial elections. Abhishek Manu Singhvi and Vem Narender Reddy from Telangana. Phulo Devi Netam from Chhattisgarh. Karamvir Singh Boudh from Haryana. Anurag Sharma from Himachal Pradesh. M. Christopher Tilak from Tamil… pic.twitter.com/o2JwrC5Ax2 — ANI (@ANI) March 5, 2026 हरियाणा से पार्टी उम्मीदवार करमवीर सिंह बौद्ध दलित समुदाय से आते हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा को पार्टी के उभरते युवा चेहरों में गिना जाता है और वे राज्य की राजनीति में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वहीं तमिलनाडु से उम्मीदवार क्रिस्टोफर तिलक लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और दक्षिण भारत में पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।बता दें कि दस राज्यों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

Rajya Sabha Election: हिमाचल से अनुराग शर्मा होंगे कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार, आज दाखिल करेंगे नामांकन

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के तौर पर कांगड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नाम का एलान किया है। कांग्रेस हाईकमान ने देश भर से छह उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें हिमाचल से अनुराग शर्मा का नाम शामिल है। अनुराग शर्मा आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर से पहले, मुख्यमंत्री सुक्खू विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की एक बैठक लेंगे। इस बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होने की संभावना है। अनुराग शर्मा का राजनीतिक सफर कांगड़ा जिला कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष अनुराग शर्मा, पार्टी के एक सक्रिय सदस्य हैं और उन्होंने संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उनके उम्मीदवार चुने जाने से कांगड़ा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। अनुराग शर्मा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी रहे हैं। वह अभी बीड़ बिलिंग पैरा ग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, जो कि इंटरनेशनल लेवल की पैरा ग्लाइडिंग चैंपियनशिप का आयोजन करती है। अनुराग कभी सुधीर शर्मा के करीबी होते थे। हालांकि सुधीर अब भाजपा से विधायक हैं। भाजपा से मौजूदा राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा है। इससे पहले नए सांसद का चुनाव होना है। आज नामांकन भरे जाने हैं और कल इनकी छंटनी होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: 'जंग में हिस्सा लेने से नहीं कर सकते इनकार', कनाडा के पीएम मार्क कार्नी का बड़ा बयान

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ईरान पर कनाडा का रुख मार्क कार्नी ने ओटावा का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि मध्य पूर्व में हो रहे घटनाक्रमों पर कनाडा का रुख साफ है। उन्होंने ईरान को पूरे क्षेत्र में अस्थिरता और आतंक का मुख्य स्रोत बताया और उसके मानवाधिकार रिकॉर्ड की आलोचना की। उन्होंने आगे कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार प्राप्त करने या विकसित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में शांति कब-कैसे?: चीन विशेष मध्यस्थता दूत भेजेगा, खाड़ी देशों की पहली आपात बैठक से UAE भी जुड़ा कार्नी का ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बयान कार्नी ने कहा कि कनाडा और उसके अंतरराष्ट्रीय साझेदारों ने ईरान से बार-बार अपने परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने का आह्वान किया है। उन्होंने जी7 शिखर सम्मेलन में हुई चर्चाओं और पिछले सितंबर में फिर से लागू किए गए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का जिक्र किया। तनाव कम करने का आह्वान कैनबरा में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कार्नी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने एकजुट रुख दिखाया। उन्होंने मध्य पूर्व में व्यापक शत्रुता को कम करने का आग्रह किया गया और साथ ही ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को रोकने की जरूरत पर जोर दिया गया। अन्य वीडियो- मार्क कार्नी ने ओटावा का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि मध्य पूर्व में हो रहे घटनाक्रमों पर कनाडा का रुख साफ है। उन्होंने ईरान को पूरे क्षेत्र में अस्थिरता और आतंक का मुख्य स्रोत बताया और उसके मानवाधिकार रिकॉर्ड की आलोचना की। उन्होंने आगे कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार प्राप्त करने या विकसित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।कार्नी ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk