और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ब्रिटिश संसद को संबोधित करते हुए स्टार्मर ने कहा कि अमेरिकी विमान ब्रिटेन के अड्डों से उड़ान भर रहे हैं। ब्रिटिश लड़ाकू विमान पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों की रक्षा के लिए ड्रोन और मिसाइलें गिरा रहे हैं। दोनों देश रोज खुफिया जानकारी साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही अमेरिका और ब्रिटेन के विशेष संबंधों की असली मिसाल है, न कि किसी एक बयान पर ध्यान देना। स्टार्मर ने ईरान पर हमले में शामिल न होने के फैसले को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए स्पष्ट कानूनी आधार और ठोस योजना नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसा नहीं होता, ब्रिटेन किसी युद्ध में शामिल नहीं होगा और उनका रुख अब भी वही है। इससे पहले मंगलवार को ट्रंप ने ईरान को लेकर ब्रिटेन के रुख को ‘बहुत असहयोगी’ बताया था। उन्होंने स्टार्मर पर संबंध बिगाड़ने का आरोप लगाया और कहा कि वह ‘विंस्टन चर्चिल नहीं हैं।’ ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा था कि तेहरान पर हमलों से पहले लंदन का सहयोग न मिलने से वह खुश नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि शुरुआत में ब्रिटेन ने हिंद महासागर स्थित सैन्य अड्डे डिएगो गार्सिया से अमेरिकी बमवर्षकों को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी थी। ट्रंप ने कहा कि यह रवैया चौंकाने वाला है और इससे संबंधों को नुकसान पहुंचता है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि रविवार देर रात स्टार्मर ने अनुमति दे दी, जिसके बाद अमेरिकी सेनाएं ब्रिटिश ठिकानों से हमले कर सकीं। वहीं, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने आज एक बार फिर अमेरिका और इस्राइल के नेतृत्व में ईरान पर किए जा रहे हमल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
पश्चिम एशिया संकट: स्टार्मर ने दिया ट्रंप की आलोचना का जवाब; स्पेनिश पीएम बोले- आप 'रूसी रूले' नहीं खेल सकते
और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ब्रिटिश संसद को संबोधित करते हुए स्टार्मर ने कहा कि अमेरिकी विमान ब्रिटेन के अड्डों से उड़ान भर रहे हैं। ब्रिटिश लड़ाकू विमान पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों की रक्षा के लिए ड्रोन और मिसाइलें गिरा रहे हैं। दोनों देश रोज खुफिया जानकारी साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही अमेरिका और ब्रिटेन के विशेष संबंधों की असली मिसाल है, न कि किसी एक बयान पर ध्यान देना। स्टार्मर ने ईरान पर हमले में शामिल न होने के फैसले को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी सैन्य कार्रवाई के