Bihar: राज्यसभा चुनाव और CM नीतीश से जुड़ी चर्चाओं के बीच अमित शाह का बिहार दौरा, क्यों अचानक आ रहे गृह मंत्री

राज्यसभा कौन जाएगा ? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार या फिर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार? विगत दो दिनों से आज दोपहर तक निशांत कुमार की खूब चर्चा हो रही थी, एल्किन शाम से से ही मुख्याम्नात्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा काफी तेज हो गई। इस बीच अब कल गुरूवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पटना पहुँचने की खबर पक्की हो गई है। इस वजह से अब बिहार में सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा होते-होते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज हो गई। जहां एक ओर विपक्ष चाहती थी कि निशांत कुमार राजनीति में आएं, लेकिन ऐसा अब तक नहीं हुआ। उधर भाजपा चाहती थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चले जाएं ताकि भाजपा का सीएम सीट कन्फर्म हो जाए, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। लेकिन अब जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पटना आने का कार्यक्रम तय हो गया, तब एक बार फिर वह सारे अटकलों को हवा मिल गई।हालांकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पटना आने के संबंध में बताया जा रहा है कि वह राज्यसभा उम्मीदवार नितिन नवीन और शिवेश राम के नामांकन में शामिल होने पटना आ रहे हैं। क्यों कि अब मुमकिन होता नहीं दिख रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा की ओर रुख करेंगे। इसके पीछे का कारण बहुत स्पष्ट है कि जदयू के सोशल मीडिया पेज पर जो बातें पोस्ट की गई हैं, उसके मतलब कुछ और निकल रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि- नीतीश कुमार जी बिहार के सर्वस्वीकार नेता हैं। उनकी लोकप्रियता आज हर क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। लोगों का यह स्नेह और अपार समर्थन ही उनकी वास्तविक पहचान है। इस पोस्ट से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: 'हमला करना मजबूरी', खाड़ी देशों से बोले ईरानी राष्ट्रपति; शांति वार्ता की अटकलें तेज

10:16 PM, 04-Mar-2026 ‘हमला करना मजबूरी’, खाड़ी देशों से बोले ईरानी राष्ट्रपति ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने खाड़ी देशों से कहा है कि अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बाद तेहरान के पास जवाबी कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अरबी और फारसी में किए गए पोस्ट में कहा कि ईरान ने शुरुआत में कूटनीति के जरिए युद्ध टालने की कोशिश की थी, लेकिन लगातार हो रहे हमलों ने उसे जवाब देने के लिए मजबूर कर दिया। पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ईरान उनकी संप्रभुता का सम्मान करता है और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में स्थायी सुरक्षा केवल सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत की। इस दौरान अराघची ने उन दावों को खारिज कर दिया कि ईरान ने कतर में केवल अमेरिकी हितों को निशाना बनाया था। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने खाड़ी देशों से कहा है कि अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बाद तेहरान के पास जवाबी कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अरबी और फारसी में किए गए पोस्ट में कहा कि ईरान ने शुरुआत में कूटनीति के जरिए युद्ध टालने की कोशिश की थी, लेकिन लगातार हो रहे हमलों ने उसे जवाब देने के लिए मजबूर कर दिया।पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ईरान उनकी संप्रभुता का सम्मान करता है और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में स्थायी सुरक्षा केवल सामूहिक प्रयासों से ही संभव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: 80 छात्र समेत दुबई से लौटे 111 भारतीय, अमेरिका का दावा- ईरानी युद्धपोत को किया नष्ट

07:02 PM, 04-Mar-2026 ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला सरगना मारा गया- अमेरिकी रक्षा मंत्री अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की कथित साजिश के पीछे मौजूद सरगना को मार गिराया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों और सैन्य बलों के संयुक्त अभियान के दौरान की गई। हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका अपने नेताओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। हालांकि ऑपरेशन के स्थान और अन्य विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की कथित साजिश के पीछे मौजूद सरगना को मार गिराया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों और सैन्य बलों के संयुक्त अभियान के दौरान की गई। हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका अपने नेताओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। हालांकि ऑपरेशन के स्थान और अन्य विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। 07:02 PM, 04-Mar-2026 पश्चिम एशिया संकट के बीच 80 छात्र समेत दुबई से लौटे 111 भारतीय पश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राइल-ईरान संघर्ष के कारण दुबई में फंसे पुणे जिले के 111 लोग सुरक्षित भारत लौट आए हैं। प्रशासन के अनुसार लौटने वालों में पुणे के इंदिरा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज के 80 छात्र और चार फैकल्टी सदस्य शामिल हैं। जिले के कुल 184 लोग दुबई में फंसे थे, जिनमें से बाकी लोगों को वापस लाने की प्रक्रिया जारी है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पहल पर विशेष उड़ानों के जरिए यात्रियों को मुंबई लाया गया। पश्चिम एशिया में अमेरिका-इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

Nitish Kumar : राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति के बाद अब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद! ऐसी चर्चा से फायदे में कौन?

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जीत के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सीएम बनाने की चर्चा थी। भाजपा नहीं बना सकी। उसने कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर चुनाव लड़ा, वही बनेंगे। नीतीश की चाहत नहीं थी, फिर भी बने। अनबन अंदर-अदर चली। नतीजा कि नीतीश कुमार निकल कर महागठबंधन के सीएम बन गए। वहां गए तो चर्चा निकली कि नीतीश तेजस्वी यादव को कुछ दिन में अपनी कुर्सी दे देंगे। यहां भी असहज हुए तो वापस भाजपा के साथ आ गए। उन्हें दिन-रात धोने वाले भाजपाई फिर नीतीश के पीछे हो गए। फिर राष्ट्रपति चुनाव आया तो नीतीश का नाम उछाला गया। उप राष्ट्रपति चुनाव आया तो नाम उछाला गया। लोकसभा चुनाव में शांति रही, क्योंकि इससे नीतीश भड़क सकते थे। विधानसभा चुनाव में भी उसी तरह का माहौल रहा। अब जैसे ही सबकुछ ठीक हुआ और राज्यसभा चुनाव आया तो उनके राज्यसभा सांसद बनने की बात उछाली गई। क्या यह संभव है? नहीं तो क्यों? होलिका दहन की शाम से नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राज्यसभा भेजने की चर्चा उठाई गई। यह शुरुआत थी। जबकि, हकीकत यह है कि अब तक नीतीश की छवि परिवारवादी नहीं रही है। कहा गया कि नीतीश पार्टी की कमान निशांत को देंगे, इसलिए राज्यसभा भेजेंगे। और, अगर बिहार की राजनीति करानी होगी तो विधान परिषद् में उतारेंगे। वह चर्चा होली के दिन थम गई। नई बात निकली कि नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाएंगे। एक सांसद बनकर रिटायर होंगे, क्योंकि वह अपने बेटे को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार हो गए हैं और मुख्यमंत्री की कुर्सी भाजपा के खाते में छोड़ देंगे। लेकिन, सच यह है कि जब-जब इस तरह की बात अंदरूनी राजनीति में उठी है तो नीतीश कुमार की जगह भाजपा को ही नुकसान हुआ है। दबाव की राजनीति से तंग आकर दो बार नीतीश भाजपा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

Nitish Kumar Rajya Sabha Candidate: नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं? बिहार के CM को लेकर अटकलें तेज

Nitish Kumar Rajya Sabha Candidate: नीतीश कुमार बिहार का मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं? होली के दिन यह चर्चा तेजी से उठी है कि नीतीश कुमार एक बार फिर केंद्र की राजनीति में जा रहे हैं। लेकिन, खास बात यह कि इस खबर की जानकारी जनता दल यूनाईटेड को भी पहले सोशल मीडिया से मिली और फिर मुख्य धारा के मीडिया से। जदयू दफ्तर से लेकर सीएम नीतीश कुमार के आवास तक होली का रंग चढ़ा है। राज्यसभा चुनाव के लिए जदयू के दो प्रत्याशियों के नामों को फाइनल करने में हो रही देर के कारण इस चर्चा को और बल मिल गया। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के दो प्रत्याशियों की सूची कल ही जारी हो गई थी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के राज्यसभा प्रत्याशी बनाने की जानकारी भी दे दी। इसके बाद रात तक जदयू के दोनों प्रत्याशियों का नाम घोषित होना था, लेकिन नहीं हुआ। होलिका दहन की शाम से निशांत कुमार को राज्यसभा के रास्ते राजनीति में लांच करने की चर्चा उड़ती रही और होली के दिन नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाए जाने की बात तो इस हद तक निकली कि दिल्ली तक में हलचल दिखने लगी।राजनीतिक खबरों में नीतीश की भावी सियासी पारी को लेकर में बड़ा दावा किया जा रहा है। बिहार की राजनीति से जुड़े जानकारों की कयासबाजी के मुताबिक नीतीश के बेटे निशांत को राज्य में बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी देने की तैयारियां की जा रही है। होलिका दहन की शाम निशांत राज्यसभा जा रहे थे, फिर सम्राट चौधरी को सीएम बनाते हुए उन्हें डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा चल निकली। चर्चा यह कि निशांत के जिम्मेदारी संभालने के पहले नीतीश अपनी नई संसदीय पारी शुरू कर राज्यसभा चले जाएंगे। इन चर्चाओं के संबंध में ‘अमर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: ईरान में मौत का आंकड़ा 1045 पार; IRGC ने कहा- संघर्ष बढ़ तो दुश्मनों को तबाह कर देंगे

06:01 PM, 04-Mar-2026 अमेरिका-इस्राइल हमलों में ईरान में मौत का आंकड़ा 1045 पहुंचा अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बीच ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,045 हो गई है। ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार यह आंकड़ा युद्ध शुरू होने के बाद लगातार बढ़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कई शहरों में हमलों के कारण भारी नुकसान हुआ है। वहीं राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में काम कर रहे हैं और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बीच ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,045 हो गई है। ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार यह आंकड़ा युद्ध शुरू होने के बाद लगातार बढ़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कई शहरों में हमलों के कारण भारी नुकसान हुआ है। वहीं राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में काम कर रहे हैं और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। 06:01 PM, 04-Mar-2026 ईरान की चेतावनी, क्षेत्र के सैन्य और आर्थिक ढांचे को तबाह कर देंगे ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने चेतावनी दी है कि यदि संघर्ष बढ़ता है तो पूरे क्षेत्र के सैन्य और आर्थिक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर दिया जाएगा। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी अधिकारियों ने कहा कि देश पर हमलों का कड़ा जवाब दिया जाएगा। सरकारी एजेंसी के अनुसार अब तक जारी युद्ध में कम से कम 1,045 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने चेतावनी दी है कि यदि संघर्ष बढ़ता है तो पूरे क्षेत्र के सैन्य और आर्थिक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर दिया जाएगा। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी अधिकारियों ने कहा कि देश पर हमलों का कड़ा जवाब दिया जाएगा। सरकारी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

सियासी गलियों की होली: अरविंद केजरीवाल 'कट्टर ईमानदार टोली' संग मस्ती में डूबे, राहुल गांधी ने भी उड़ाए गुलाल

सियासी गलियों की होली: अरविंद केजरीवाल ‘कट्टर ईमानदार टोली’ संग मस्ती में डूबे, राहुल गांधी ने भी उड़ाए गुलाल और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं दिल्ली में होली के मौके पर राजनीतिक रंग भी देखने को मिला। आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर होली का त्योहार मनाया। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कार्यकर्ताओं के साथ रंगों के इस पर्व में शामिल हुए। नेताओं ने एक-दूसरे को रंग लगाया और देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। कट्टर ईमानदारों की टोली की होली होली के अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। इस आयोजन को कट्टर ईमानदारों की टोली की होली कहा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार का जश्न मनाया। मनीष सिसोदिया के घर सजी रंगों की महफिल दिल्ली में मनीष सिसोदिया के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। नेताओं और समर्थकों ने रंग और गुलाल के साथ होली खेली। माहौल उत्सव और उल्लास से भरा हुआ था। आप नेताओं ने दिया एकता का संदेश कार्यक्रम के दौरान आप नेताओं ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। इस अवसर पर सभी को मि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच MEA का बड़ा कदम, भारतीयों की मदद के लिए बनाया कंट्रोल रूम

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण तेहरान में भारतीय दूतावास ने बड़ा कदम उठाया है। दूतावास ने सैकड़ों भारतीय छात्रों को राजधानी तेहरान से निकालकर सुरक्षित जगहों पर भेज दिया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी कि खाड़ी क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। लोग सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं- 1800118797 (टोल फ्री), +91 11 2301 2113, +91 11 2301 4104 और +91 11 2301 7905।मामले में अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर सैन्य हमले किए। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके जवाब में ईरान ने भी कई हमले किए हैं। ईरान ने मुख्य रूप से इजरायल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इनमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन, कुवैत, जॉर्डन और सऊदी अरब शामिल हैं।विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि खाड़ी क्षेत्र में रहने वाले एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। मंत्रालय ने साफ किया कि वह ऐसे किसी भी घटनाक्रम को नजरअंदाज नहीं कर सकता जिसका उन पर बुरा असर पड़े। भारत सरकार बदलते हालात पर करीब से नजर रख रही है। वह देश के हित में जरूरी फैसले लेगी। इसके लिए मंत्रालय इलाके की सरकारों और दूसरे सहयोगियों के साथ लगातार संपर्क में है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

बुलंदशहर में होली पर हत्या: पूजा कर लौट रहे युवक के सिर में गोली मारी, परिजन-ग्रामीणों में आक्रोश, छानबीन शुरू

यूपी के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में पूजा कर लौट रहे बाइक सवार युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर परिजनों, ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना पर पुलिस अधिकारी, फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं अस्पताल पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव जौली निवासी बन्नू ने बताया कि उनके चचेरे भाई अनिल 35 वर्ष पुत्र तेजवीर सिंह बुधवार की सुबह बाइक से सिकंदराबाद ककोड़ रोड स्थित मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे। करीब नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि अनिल चामड़ मंदिर के पास सिकंदराबाद ककोड़ मार्ग पर सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़े हुए हैं, पास में ही उनकी बाइक पड़ी है।सूचना पर वह परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और अनिल को उपचार के लिए सिकंदराबाद के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनिल के सिर में गोली लगी हुई थी। अनिल की हत्या किए जाने की सूचना पर अस्पताल में परिजनों के अलावा ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और घटना को लेकर परिजनों, ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों, ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया और समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया कि मृतक सिकंदराबाद में एक डेयरी पर कार्य करते थे। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है दोनों अभी छोटे हैं।पुलिस का दावा है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। खुलासे के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं घटना को लेकर गांव में आक्रोश और दहशत है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान संकट से सहमा शेयर बाजार: सोना, बॉन्ड और इक्विटी धड़ाम; जानिए निवेशकों के लिए क्यों बना 'कैश ही किंग'

पश्चिम एशिया में गहराते भू-राजनीतिक संकट ने मंगलवार को ग्लोबल वित्तीय बाजारों में हड़कंप मचा दिया है। इजरायल द्वारा लेबनान पर हमले और उसके जवाब में ईरान द्वारा खाड़ी देशों के ऊर्जा बुनियादी ढांचे तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकरों पर किए गए हमलों के बाद निवेशकों में भारी घबराहट है। इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा है। बाजार में बिकवाली क्यों हो रही है? बुधवार को शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 करीब 517 अंक यानी लगभग 2.06 फीसदी टूटकर 24,344 के आसपास कारोबार करता नजर आया। वहीं, सेंसेक्स भी करीब 1,700 अंक या 2.17 फीसदी गिरकर 78,596 के स्तर तक आ गया। इंडिया VIX 14% तक पहुंच गया है। आमतौर पर संकट के समय निवेशक इक्विटी (शेयर) बेचकर सुरक्षित निवेश (जैसे सोना और बॉन्ड) की तरफ भागते हैं। लेकिन इस बार बाजार का बर्ताव बिल्कुल अलग है। शेयर, बॉन्ड और सुरक्षित माना जाने वाला सोना, तीनों एक साथ गिर रहे हैं। बाजार की बिकवाली में किनसे बढ़ावा मिल रहा? क्रूड और डॉलर में उछाल: निवेशकों की पहली पसंद अब सिर्फ अमेरिकी डॉलर और तेल हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल में लगभग 7% की भारी तेजी आई है। निवेशकों की पहली पसंद अब सिर्फ अमेरिकी डॉलर और तेल हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल में लगभग 7% की भारी तेजी आई है। ग्लोबल इक्विटी क्रैश: वॉल स्ट्रीट के प्रमुख इंडेक्स (एसएंडपी 500) 2% से अधिक गिर गए, जो दो महीने का सबसे निचला स्तर है। वॉल स्ट्रीट के प्रमुख इंडेक्स (एसएंडपी 500) 2% से अधिक गिर गए, जो दो महीने का सबसे निचला स्तर है। सोने में गिरावट: सोमवार को चार सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने वाला सोना 4% गिर गया है। जानकारों के अनुसार, मार्जिन कॉल को चुकाने और लिक्विडिटी (नगदी) जुटाने के लि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk