West Asia Crisis LIVE: कतर की वायु रक्षा ने 10 में 9 ईरानी ड्रोन नष्ट किए; ईरानी राष्ट्रपति ने पुतिन से की बात

02:28 AM, 07-Mar-2026 कतर ने आंशिक हवाई यातायात फिर शुरू किया कतर की जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन ने कहा कि देश में आंशिक हवाई यातायात फिर से शुरू किया गया है। इस चरण में केवल यात्रियों की निकासी और कार्गो उड़ानें संचालित की जाएंगी। सिविल एविएशन ने यात्रियों से कहा है कि जिनके पास उड़ानों की पुष्टि है, वे अपनी उड़ानों की नवीनतम जानकारी जरूर देखें। दोहा की नियमित उड़ानें अभी शुरू नहीं हुई हैं, जो आधिकारिक घोषणा के बाद फिर से शुरू होंगी। 02:28 AM, 07-Mar-2026 ईरान के राष्ट्रपति ने रूस के पुतिन से की फोन पर बातचीत ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की। यह जानकारी ईरानी सरकारी समाचार सेवा ने दी है। संबंधित पक्षों से और अपडेट मिलते ही नई जानकारी दी जाएगी। 02:12 AM, 07-Mar-2026 ईरानी ड्रोन हमले: कतर की वायु रक्षा ने 10 में 9 ड्रोन नष्ट किए कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को देश की एयर डिफेंस प्रणाली ने ईरान से आने वाले ड्रोन हमलों का मुकाबला किया। सुबह से शाम तक जारी इस हमले में कुल 10 ड्रोन कतर की तरफ भेजे गए। इनमें से 9 ड्रोन इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिए गए, जबकि एक ड्रोन अनासीन इलाके में गिरा, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। 01:32 AM, 07-Mar-2026 नतांज के पास विस्फोट: ईरानी सरकारी मीडिया ने दी जानकारी ईरान के केंद्रीय शहर नतांज के पास विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं, ऐसा ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया है। नतांज ईरान की सबसे बड़ी न्यूक्लियर समृद्धिकरण सुविधाओं में से एक का घर है। इस शहर पर पहले भी हमला हुआ है। 2025 में 12-दिन के युद्ध के दौरान और वर्तमान युद्ध में भी। 01:18 AM, 07-Mar-2026 नागरिक उड्डयन मंत्रालय न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk

Iran: ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमले से पहले भारत ने तेहरान के एक और जहाज को दी थी डॉकिग की अनुमति, बड़ा दावा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ईरान ने जहाज को तुरंत डॉक करने की भारत से मांगी थी अनुमति ईरान का युद्धपोत आईरिस लावन 15 से 25 फरवरी के बीच आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू और युद्धाभ्यास मिलन 2026 में शामिल होने के लिए आया था। 28 फरवरी को ईरान की सरकार ने भारत सरकार से अनुरोध किया कि गंभीर तकनीकी समस्याओं के कारण पोत को तुरंत कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति दी जाए। गौरतलब है कि ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले भी 28 फरवरी को ही शुरु हुए थे। भारत ने 1 मार्च को ईरान के जहाज को कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति दे दी। जिसके बाद आईरिस लावन 4 मार्च को कोच्चि पहुंच गया और फिलहाल कोच्चि में ही डॉक है। आईरिस लावन के चालक दल के 183 सदस्य फिलहाल कोच्चि में स्थित नौसैन्य सुविधाओं में ठहरे हुए हैं। अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी जहाज को बनाया था निशाना सरकारी सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र में अन्य जहाजों की मौजूदगी के कारण जानकारी साझा करने में देरी हुई। इससे पहले 4 मार्च को ईरानी नौसेना के युद्धपोत आईरिस डेना को श्रीलंका के दक्षिण में एक अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा निशाना बनाया गया। इस हमले में चालक दल के 180 सदस्यों में से 87 के मारे जाने की खबर है। हमले के बाद श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 32 लोगों को बचाया गया, जिनका श्रीलंका के अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारत ने भी आईरिस डेना की मदद के लिए अभियान चलाया गया और भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोत आईएनएस तरंगिनी और आईएनएस इक्षक के साथ-साथ अपने पी8आई गश्ती विमानों को भी तैनात किया। ये भी पढ़ें- ईरान का युद्धपोत आईरिस लावन 15 से 25 फरवरी के बीच आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू और युद्धाभ्यास मिलन 20 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: छह हफ्तों में ईरान के हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण चाहता है US; बगदाद एयरपोर्ट के पास हमला

12:35 AM, 07-Mar-2026 ईरान के उप विदेश मंत्री ने अमेरिका पर जताया भरोसा न होने का आरोप ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने कहा है कि तेहरान की हाल की कार्रवाइयां रक्षा के उद्देश्य से हैं। उनका कहना था कि यह युद्ध अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर थोप दिया। France 24 को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि हम अच्छे इरादों से बातचीत कर रहे थे, लेकिन अमेरिका ने अपनी रणनीति बदल दी। उन्होंने सीधे कहा कि हम अमेरिकियों पर भरोसा नहीं करते। उन्होंने न सिर्फ हमें धोखा दिया, बल्कि कूटनीति को भी ठेस पहुंचाई। ईरानी उप विदेश मंत्री का यह बयान अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव और हालिया संघर्ष के बीच आया है। 12:22 AM, 07-Mar-2026 बगदाद एयरपोर्ट के पास अमेरिकी केंद्र वाले सैन्य ठिकाने पर रॉकेट हमला मिडिया रिपोर्टस के अनुसार बगदाद में बगदाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डाके पास स्थित एक सैन्य ठिकाने पर रॉकेट हमला किया गया। यह वही बेस है जहां अमेरिका का एक राजनयिक केंद्र भी मौजूद है। इराकी सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अज्ञात हमलावरों ने इस सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर रॉकेट दागे। फिलहाल हमले में हुए नुकसान या हताहतों को लेकर तुरंत कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और हमले की जांच शुरू कर दी गई है। 12:19 AM, 07-Mar-2026 छह हफ्तों में ईरान के हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण चाहता है अमेरिका पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने कहा है कि वह आने वाले कुछ हफ्तों में ईरान के हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण पाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अमेरिका इस लक्ष्य को हासिल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk

Haridwar: धर्मनगरी में कल सवा चार घंटे रहेंगे गृहमंत्री शाह, जनसभा को करेंगे संबोधित, मिनट टू मिनट कार्यक्रम

केंद्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को शहर में करीब सवा चार घंटे रहेंगे। वैरागी द्वीप में आयोजित नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन, जनसभा संबोधन और अन्य गतिविधियों के बीच वह निजी होटल में आयोजित पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगेंं। इसके लिए शुक्रवार को दिनभर पुलिस-प्रशासन की टीम तैयारियों में जुटी रही। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

March 7, 2026 · 1 min · National Desk

सलीम यूट्यूबर केस में खुलासा: की थी जबरदस्त प्लानिंग, नंबर प्लेट पर लगाया टेप; जला डाले थे खून से सने कपड़े

1 of 7 सलीम पर हमला करने वाले जीशान और गुलफाम - फोटो : अमर उजाला Link Copied यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की जांच में हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। पुलिस का दावा है कि यह वारदात महज गुस्से में नहीं, बल्कि दोनों भाइयों ने योजना बनाकर अंजाम दी थी। जांच में सामने आया है कि 26 फरवरी को लोनी स्थित सलीम के कार्यालय में घुसकर उन पर हमला करने के बाद आरोपी जीशान और गुलफाम पहले खोड़ा पहुंचे। वहां से दोनों अमरोहा के कस्बा सैदनंगली स्थित अपने घर चले गए थे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब पुलिस के अनुसार, गांव पहुंचने पर उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सलीम को सजा दे दी है। आरोपी वारदात के समय बाइक की नंबर प्लेट पर टेप लगाकर पहुंचे थे। यह बाइक पुलिस को सैदनंगली में मिली। दोनों ने खून से सने अपने कपड़े रास्ते में जला दिए थे। 3 of 7 सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया। बाद में पुलिस मुठभेड़ में दोनों भाइयों को ढेर कर दिया गया। 4 of 7 गुलफाम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला घर पहुंचकर बेटे का माथा चूमकर निकला था गुलफाम पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जब गुलफाम अपने घर पहुंचा तो बेटे का माथा चूमा और कुछ देर बाद वहां से निकल गया। इसके बाद दोनों भाई अलग-अलग हो गए। इसी दौरान छोटे भाई जीशान के मुठभेड़ में मारे जाने की खबर गुलफाम को अमरोहा के दारौरा गांव में मिली। इसके बाद वह व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia LIVE: ईरान में बमबारी जारी, खाड़ी देश ट्रंप से नाराज; ईरानी विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से की बातचीत

12:04 AM, 07-Mar-2026 ईरान के विदेश मंत्री ने भारत और श्रीलंका के विदेश मंत्रियों से की फोन पर बातचीत ईरान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भारत और श्रीलंका के विदेश मंत्रियों से अलग-अलग फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथके साथ क्षेत्र में हाल ही में हुए घटनाक्रम और दोनों देशों के बीच संबंधों पर चर्चा की। बातचीत के दौरान ईरान के विदेश मंत्री ने हाल के दिनों में अमेरिका और इस्राइल की कार्रवाइयों को ईरान के खिलाफ सैन्य आक्रामकता बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया के देशों को अमेरिका के इन घटनाओं की कड़ी निंदा करनी चाहिए। Foreign Ministry, Islamic Republic of Iran (@IRIMFA_EN) posts, “Iran’s Foreign Minister Holds Phone Talks with Indian, Sri Lankan Counterparts on Regional Developments.” pic.twitter.com/nma55PCztf — Press Trust of India (@PTI_News) March 6, 2026 11:28 PM, 06-Mar-2026 कतर ने बहरीन में अपने नौसैनिकों के घरों पर ईरानी हमले की निंदा की कतर ने कहा है कि बहरीन में उन इमारतों पर ईरान ने हमला किया, जहां कतर अमीरी नौसेना बलों के कर्मचारी मौजूद थे। कतर के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि बहरीन में जिन इमारतों को निशाना बनाया गया, वे गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) की संयुक्त सैन्य कमान के तहत आती हैं। दोहा ने इस घटना को खुला आक्रामक हमला बताया और कहा कि यह बहरीन की संप्रभुता का उल्लंघन है। क़तर के अनुसार इस तरह की कार्रवाई क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर सकती है। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि हमले के समय इमारतों में मौजूद क़तरी सैन् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk

Social Media: विदेश के बाद अब भारत में भी सख्ती; राज्यों में कड़े फैसले, कंपनियों की नीति क्या? जानिए सबकुछ

बच्चों और किशोरों में सोशल मीडिया की बढ़ती लत को अब ब्रिटेन जैसे देशों में ‘सिगरेट’ के समान खतरनाक माना जा रहा है। डिजिटल सुरक्षा को लेकर ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के कड़े रुख के बाद अब भारत में भी नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। हाल ही में कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों ने प्रतिबंध की घोषणाएं की हैं, वहीं दिग्गज टेक कंपनियां इन पाबंदियों को रोकने के लिए अरबों रुपये खर्च कर रही हैं। आइए सवाल-जवाब के जरिए इस आर्थिक और नीतिगत पहलुओं को समझते हैं। भारत में राज्यों ने बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर क्या कड़े फैसले लिए हैं? भारत में बच्चों की डिजिटल सुरक्षा को लेकर राज्य सरकारें आक्रामक रुख अपना रही हैं। कर्नाटक देश का पहला राज्य बन गया है जिसने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए यह अहम एलान किया। इसी तर्ज पर, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी अगले 90 दिनों के भीतर 13 साल (या 16 साल) से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस बंद करने की घोषणा की है। इन राज्यों का तर्क है कि डिजिटल लत से बच्चों की मानसिक सेहत, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और सीखने की आदत पर भारी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। केंद्र सरकार का इस मुद्दे पर क्या रुख है? केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव भी साफ कर चुके हैं कि बच्चों की डिजिटल सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और समाज की सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों के साथ गंभीर चर्चा चल रही है। सरकार वर्तमान में उम्र-आधारित एक्सेस कंट्रोल लागू करने पर व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 2 min · National Desk

Haridwar: धर्मनगरी में कल सवा चार घंटे रहेंगे गृहमंत्री शाह, जनसभा को करेंगे संबोधित, मिनट टू मिनट कार्यक्रम

केंद्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को शहर में करीब सवा चार घंटे रहेंगे। वैरागी द्वीप में आयोजित नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन, जनसभा संबोधन और अन्य गतिविधियों के बीच वह निजी होटल में आयोजित पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगेंं। इसके लिए शुक्रवार को दिनभर पुलिस-प्रशासन की टीम तैयारियों में जुटी रही। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

March 6, 2026 · 1 min · National Desk

India-US Deal: 'भारत से व्यापार में चीन वाली गलती नहीं दोहराएगा अमेरिका', क्यों बोले अमेरिकी उप विदेश मंत्री

अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ ने नई दिल्ली में आयोजित रायसीना संवाद में अमेरिका फर्स्ट नीति पर विस्तार से बात की। उन्होंने साफ किया कि अमेरिका भारत के साथ व्यापारिक संबंधों में चीन के साथ की गई पिछली गलतियों को नहीं दोहराएगा। यह नीति अमेरिकी आर्थिक हितों को घरेलू और विदेश नीति दोनों में प्राथमिकता देती है। चीन से सीखे गए सबक पर क्या बोले अमेरिकी उप विदेश मंत्री? लैंडौ ने फरवरी 2026 के अमेरिका-भारत अंतरिम शुल्क ढांचे का उल्लेख किया, जिसके तहत 50 फीसदी शुल्क को घटाकर 18 फीसदी किया गया था। उन्होंने संकेत दिया कि यह समझौता अमेरिकी हितों की रक्षा के लिए ‘अमेरिका प्रथम’ दृष्टिकोण से बातचीत के बाद हुआ था। अमेरिका ने चीन को विश्व व्यापार संगठन में शामिल होने का समर्थन करके सबक सीखा है, यह मानते हुए कि इससे अमेरिकी कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, चीन ने बाद में कई वाणिज्यिक मामलों में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया।लैंडौ ने कहा, “भारत को समझना चाहिए, हम चीन के साथ हुई 20 साल पहले की गलतियां नहीं दोहराएंगे।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ‘अमेरिका प्रथम’ का अर्थ अलगाववादी दृष्टिकोण नहीं है, बल्कि यह अन्य देशों के साथ सहयोग के माध्यम से उद्देश्यों को प्राप्त करने में विश्वास रखता है। अमेरिका भारत के उदय को महत्वपूर्ण मानता है और पारस्परिक लाभ पर जोर देता है। अमेरिका ने चीन को विश्व व्यापार संगठन में शामिल होने का समर्थन किया था। उस समय अमेरिका का मानना था कि इससे उसे विशाल बाजार और कुशल आपूर्ति शृंखलाओं तक पहुंच मिलेगी। हालांकि, चीन ने बाद में कई वाणिज्यिक क्षेत्रों में अमेरिका को चुनौती दी और उसे पीछे छोड़ दिया। इसी अनुभव के आधार पर अमेरिका अब भारत के साथ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 2 min · National Desk

नेपाल चुनाव परिणाम: बड़ी जीत की ओर बढ़ रही बालेन की पार्टी, 90 में से 70 सीटों पर आगे; अन्य दलों का ये है हाल

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दोपहर दो बजे तक जिन 94 सीटों पर मतगणना चल रही थी, उनमें से 70 सीटों पर आरएसपी आगे चल रही थी। वहीं, नेपाली कांग्रेस, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी छह-छह सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। भारत का रुख क्या है? इस चुनाव पर भारत भी करीब से नजर रख रहा है। भारत चाहता है कि इस राजनीतिक रूप से संवेदनशील हिमालयी देश में स्थिर सरकार बने, ताकि दोनों देशों के विकास से जुड़ी साझेदारी को आगे बढ़ाया जा सके। भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि भारत नेपाल की नई सरकार के साथ मिलकर दोनों देशों और लोगों के बीच मजबूत रिश्तों को और आगे बढ़ाने की उम्मीद करता है। उन्होंने कहा, भारत ने हमेशा नेपाल में शांति, प्रगति और स्थिरता का समर्थन किया है। इसी प्रतिबद्धता के तहत चुनाव के लिए नेपाल सरकार के अनुरोध परक भारत ने जरूरी लॉजिस्टिक मदद भी उपलब्ध कराई। बालेंद्र शाह झापा की झापा-5 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उनका मुकाबला चार बार के प्रधानमंत्री रह चुके नेकपा (यूएमएल) के प्रमुख केपी शर्मा ओली से है। सुबह 10 बजे तक बालेंद्र शाह को 6,090 वोट मिले थे, जबकि ओली को 1,248 वोट मिले थे। इसके अलावा, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी, प्रगतिशील लोकतांत्रिक पार्टी, श्रम संस्कृति पार्टी और एक निर्दलीय उम्मीदवाद एक-एक सीट पर आगे चल रहे थे। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि अब तक आरएसपी और नेपाली कांग्रेस ने एक-एक सीट जीत ली हैं। आरएसपी की रंजू दर्शना और काठमांडू-1 सीट से 15,455 वोट पाकर जीत हासिल की। वहीं, नेपाली कांग्रेस के योगेश गौचन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 2 min · National Desk