1 of 7 सलीम पर हमला करने वाले जीशान और गुलफाम - फोटो : अमर उजाला Link Copied यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की जांच में हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। पुलिस का दावा है कि यह वारदात महज गुस्से में नहीं, बल्कि दोनों भाइयों ने योजना बनाकर अंजाम दी थी। जांच में सामने आया है कि 26 फरवरी को लोनी स्थित सलीम के कार्यालय में घुसकर उन पर हमला करने के बाद आरोपी जीशान और गुलफाम पहले खोड़ा पहुंचे। वहां से दोनों अमरोहा के कस्बा सैदनंगली स्थित अपने घर चले गए थे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब पुलिस के अनुसार, गांव पहुंचने पर उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सलीम को सजा दे दी है। आरोपी वारदात के समय बाइक की नंबर प्लेट पर टेप लगाकर पहुंचे थे। यह बाइक पुलिस को सैदनंगली में मिली। दोनों ने खून से सने अपने कपड़े रास्ते में जला दिए थे। 3 of 7 सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया। बाद में पुलिस मुठभेड़ में दोनों भाइयों को ढेर कर दिया गया। 4 of 7 गुलफाम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला घर पहुंचकर बेटे का माथा चूमकर निकला था गुलफाम पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जब गुलफाम अपने घर पहुंचा तो बेटे का माथा चूमा और कुछ देर बाद वहां से निकल गया। इसके बाद दोनों भाई अलग-अलग हो गए। इसी दौरान छोटे भाई जीशान के मुठभेड़ में मारे जाने की खबर गुलफाम को अमरोहा के दारौरा गांव में मिली। इसके बाद वह व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
सलीम यूट्यूबर केस में खुलासा: की थी जबरदस्त प्लानिंग, नंबर प्लेट पर लगाया टेप; जला डाले थे खून से सने कपड़े
1 of 7 सलीम पर हमला करने वाले जीशान और गुलफाम - फोटो : अमर उजाला Link Copied यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की जांच में हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। पुलिस का दावा है कि यह वारदात महज गुस्से में नहीं, बल्कि दोनों भाइयों ने योजना बनाकर अंजाम दी थी। जांच में सामने आया है कि 26 फरवरी को लोनी स्थित सलीम के कार्यालय में घुसकर उन पर हमला करने के बाद आरोपी जीशान और गुलफाम पहले खोड़ा पहुंचे। वहां से दोनों अमरोहा के कस्बा सैदनंगली स्थित अपने घर चले गए थे। यह वीडियो/ हटाएं 2