12:35 AM, 07-Mar-2026 ईरान के उप विदेश मंत्री ने अमेरिका पर जताया भरोसा न होने का आरोप ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने कहा है कि तेहरान की हाल की कार्रवाइयां रक्षा के उद्देश्य से हैं। उनका कहना था कि यह युद्ध अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर थोप दिया। France 24 को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि हम अच्छे इरादों से बातचीत कर रहे थे, लेकिन अमेरिका ने अपनी रणनीति बदल दी। उन्होंने सीधे कहा कि हम अमेरिकियों पर भरोसा नहीं करते। उन्होंने न सिर्फ हमें धोखा दिया, बल्कि कूटनीति को भी ठेस पहुंचाई। ईरानी उप विदेश मंत्री का यह बयान अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव और हालिया संघर्ष के बीच आया है। 12:22 AM, 07-Mar-2026 बगदाद एयरपोर्ट के पास अमेरिकी केंद्र वाले सैन्य ठिकाने पर रॉकेट हमला मिडिया रिपोर्टस के अनुसार बगदाद में बगदाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डाके पास स्थित एक सैन्य ठिकाने पर रॉकेट हमला किया गया। यह वही बेस है जहां अमेरिका का एक राजनयिक केंद्र भी मौजूद है। इराकी सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अज्ञात हमलावरों ने इस सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर रॉकेट दागे। फिलहाल हमले में हुए नुकसान या हताहतों को लेकर तुरंत कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और हमले की जांच शुरू कर दी गई है। 12:19 AM, 07-Mar-2026 छह हफ्तों में ईरान के हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण चाहता है अमेरिका पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने कहा है कि वह आने वाले कुछ हफ्तों में ईरान के हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण पाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अमेरिका इस लक्ष्य को हासिल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें