Pakistan: अफगानिस्तान पर पाकिस्तान ने फिर की एयरस्ट्राइक; दोनों देशों में बढ़ा तनाव, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

अफगानिस्तान में पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। तालिबान के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पाकिस्तान वायुसेना ने कंधार हवाईअड्डे के पास निजी एयरलाइन काम एयर के ईंधन डिपो पर हवाई हमला किया है। खोस्त प्रांत में भी गोलाबारी मुझाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह कंपनी घरेलू एयरलाइनों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के विमानों को भी ईंधन उपलब्ध कराती है। उन्होंने पाकिस्तान पर पहले भी एक राष्ट्रीय व्यापारी हाजी खान जादाह के ईंधन भंडारण पर हमला करने का आरोप लगाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के अलीशेर-तेरेजाई जिले के कई इलाकों को भी निशाना बनाया। यह क्षेत्र तथाकथित डूरंड रेखा के पास स्थित है। अफगान मीडिया टोलो न्यूज के अनुसार, तोपखाने की गोलाबारी में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। फरवरी से बढ़ा सैन्य टकराव दोनों देशों के बीच सीमा पर पिछले महीने से हवाई हमलों और सैन्य झड़पों का सिलसिला तेज हो गया है। 27 फरवरी को पाकिस्तान ने अफगान राजधानी काबुल समेत कई शहरों में हवाई हमले किए थे। टीटीपी और सीमा विवाद से बढ़ा संकट पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने उस समय इसे खुला युद्ध बताते हुए कहा था कि पाकिस्तान का सब्र का प्याला भर चुका है। उन्होंने तालिबान पर वैश्विक आतंकियों को पनाह देने और उग्रवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसके जवाब में अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि 26 फरवरी को डूरंड रेखा के पास जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। विश्लेषकों के अनुसार, 2021 में तालिबान के सत्ता म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

P Chidambaram: UNSC में ईरान के खिलाफ भारत के रुख पर विपक्ष का हमला, चिदंबरम बोले- भारत की विदेश नीति एकतरफा

चिदंबरम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत की विदेश नीति अब निष्पक्ष नहीं रही। उन्होंने आरोप लगाया कि नई दिल्ली अब पूरी तरह अमेरिका और इस्राइल के पक्ष में खड़ी दिख रही है। चिदंबरम के अनुसार, भारत ने ईरान के हमलों की निंदा करने वाले प्रस्ताव को पेश करने में मदद की, लेकिन अमेरिका और इस्राइल के उन हमलों पर एक शब्द नहीं कहा जिनमें 1300 ईरानी लोग मारे गए। उन्होंने बताया कि इन हमलों में 168 बच्चों की भी जान गई है। चिदंबरम ने सवाल उठाया कि क्या यही सही कूटनीति और निष्पक्ष विदेश नीति है? उन्होंने कहा कि रूस और चीन ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट नहीं दिया, जबकि भारत ने अमेरिका और 12 अन्य देशों का साथ दिया।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 2817 (2026) पास किया है। इस प्रस्ताव के पक्ष में 13 वोट पड़े, जबकि चीन और रूस ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। इस प्रस्ताव में ईरान के उन हमलों की कड़ी निंदा की गई है जो उसने अपने पड़ोसी देशों पर किए। अमेरिका ने कहा कि ईरान हर दिशा में हमले कर रहा है। भारत सहित करीब 140 देशों ने इस टेक्स्ट को समर्थन किया।प्रस्ताव में बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन पर हुए हमलों को गलत बताया गया। इसमें ईरान से मांग की गई कि वह रिहायशी इलाकों पर हमले तुरंत रोके। साथ ही, समुद्री व्यापार में दखल देना और उकसावे वाली कार्रवाई बंद करे। बहरीन ने इस अंतरराष्ट्रीय फैसले का स्वागत किया है।इन सबके बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने गुरुवार ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने खाड़ी क्षेत्र में बिगड़ते सुरक्षा हालातों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बढ़ता तनाव और आम लोगों की मौत बहुत दुखद है। पीएम मोदी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

Farooq Abdullah Attack: न किसी से लड़ाई न झगड़ा फिर आरोपी कमल ने क्यों उठाया ये कदम? पड़ोसियों ने खोला राज

1 of 12 Farooq Abdullah Attack - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied वीरवार को पुरानी मंडी में कमल के घर के बाहर सुबह से पुलिस की तैनाती थी। गली में मीडिया का जमवाड़ा था। स्थानी लोग और दुकानदार को यकीन नहीं था अक्सर गली से चुपचाप निकले वाले कमल ने पूर्व मुख्यमंत्री को जान से मारने की कोशिश की है। शांत आचरण, न किसी से लड़ाई न झगड़ा इसके बावजूद कमल सिंह जम्वाल की ओर से डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर पिस्तौल तानकर गोली मारने की कोशिश से पुराने मंडी में उसके रिश्तेदार और मोहल्लेवासी सकते में हैं। कोई समझ नहीं पा रहा है कि आखिर उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। इसका जवाब किसी के पास नहीं है लेकिन हर कोई जवाब जानना चाहता है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 12 हमले के बाद मीडिया के सामने फारूक अब्दुल्लाह - फोटो : पीटीआई कमल के घर से कुछ ही दूरी पर चैन सिंह का घर है। उन्होंने कहा कि कमल का मानसिक संतुलन खराब है ऐसी बात नहीं। ऐसा होता तो मोहल्ले में उसकी हर किसी से लड़ाई होती। कई वर्षों से मैंने उसकी किसी के साथ लड़ाई या बहसबाजी होती नहीं देखी। 3 of 12 हमले के बाद मीडिया के सामने फारूक अब्दुल्लाह - फोटो : पीटीआई जनवरी में दुकान को लेकर विवाद हुआ था जो मामला न्यायालय में है। मोहल्ले में उनके व्यवहार पर कोई नकारात्मक बात नहीं कर रहा है। हर कोई बस सकते में है आखिर कमल ने यह कदम क्यों उठाया। कमल के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। 4 of 12 डॉ. फारूक अब्दुल्लाह पर फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब बेटियां शादीशुदा हैं। कमल की तीन दुकाने पुरानी मंडी में, जिनका उसे भाड़ा मिलता है। उससे ही उसका घर का खर्च चलता है। मामला वीवीआईपी पर गो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament: एलपीजी संकट पर लोकसभा में हंगामा, 12 बजे तक स्थगित हुआ सदन; राज्यसभा में चर्चा जारी

10:32 AM, 13-Mar-2026 राज्यसभा में विपक्ष ने विदेश व वाणिज्य मंत्रालय पर चर्चा मांगी राज्यसभा में विपक्षी नेताओं ने विदेश मंत्रालय या वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा की मांग की है। सूत्रों के अनुसार यह मुद्दा बुधवार को बिजनेस एडवाइजरी कमिटी (बीएसी) की बैठक में उठाया गया। विपक्षी सांसदों ने कहा कि 2010 के बाद से इन दोनों मंत्रालयों पर राज्यसभा में कोई चर्चा नहीं हुई है। बजट सत्र में संसद में मंत्रालयों के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की जाती है। राज्यसभा में मंत्रालयों के कामकाज पर चर्चा होती है, जबकि लोकसभा में अनुदान की मांगें के जरिए वित्तीय मामलों और प्रस्तावित खर्च पर बहस और मतदान किया जाता है। 10:18 AM, 13-Mar-2026 समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को स्वतंत्र रूप से मतदान करने का अधिकार है, लेकिन वर्तमान सरकार देश के करोड़ों दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के वोट डिलीट कर रही है। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सरकार के साथ साजिश करने का आरोप लगाया। प्रसाद ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी चल रही है, तभी देश में सच्चे और निष्पक्ष चुनाव संभव होंगे। 10:16 AM, 13-Mar-2026 भारत में LPG की कोई कमी नहीं होगी- भाजपा सांसद भाजपा सांसद के सुधाकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अनुभवी और सिद्ध नेता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी संकट और चुनौतियों का सामना करते हुए देशवासियों को कोई परेशानी नहीं होने दी। सुधाकर ने भरोसा जताया कि भले ही पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा है, भारत में LPG की कोई कमी नहीं होगी, और हर्मुज जलडमरूमध्य से केवल भारतीय जहाजों को स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

PM: प्रधानमंत्री मोदी के मुरीद हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई PM, कहा- उन्होंने खुद को सत्ता के अहंकार से बचाया हुआ है

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए एबॉट ने कहा, मोदी दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक हैं। इसके बावजूद उनमें दूसरों को सुनने का बड़ा गुण है। वे हर साल मुख्य अतिथि को सुनने के लिए कार्यक्रम में बैठते हैं, लेकिन खुद भाषण नहीं देते। पिछले साल उन्होंने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री और इस साल फिनलैंड के राष्ट्रपति को पूरे धैर्य के साथ सुना। एबॉट ने कहा कि शायद एक हिंदू संन्यासी के रूप में बिताए समय की वजह से मोदी में सत्ता का अहंकार नहीं आया है। वे एक दशक से ज्यादा समय से सत्ता में हैं, फिर भी बहुत विनम्र हैं। ये भी पढ़ें: West Asia Crisis: ईरान का दावा- इराक में मार गिराया अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमान, अमेरिका ने नकारा; जानें मामला भारत में तानाशाही के आरोपों पर एबॉट ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने इन बातों को पूरी तरह बकवास बताया। उन्होंने कहा कि जिस देश में निष्पक्ष चुनाव होते हों और मीडिया व न्यायपालिका स्वतंत्र हो, वहां तानाशाही का कोई खतरा नहीं हो सकता। उन्होंने उदाहरण दिया कि रायसीना डायलॉग में इस्राइल और ईरान, दोनों के प्रतिनिधियों को अपनी बात रखने का पूरा मौका मिला। एबॉट खुद साल 2022 से इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी तानाशाह देश ऐसा खुला मंच तैयार नहीं कर सकता। अन्य वीडियो- प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए एबॉट ने कहा, मोदी दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक हैं। इसके बावजूद उनमें दूसरों को सुनने का बड़ा गुण है। वे हर साल मुख्य अतिथि को सुनने के लिए कार्यक्रम में बैठते हैं, लेकिन खुद भाषण नहीं देते। पिछले साल उन्होंने न्यूजीलैंड के प्रधानम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: ईरान का दावा- इराक में मार गिराया अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमान, अमेरिका ने नकारा; जानें मामला

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में विमान में सवार सभी छह सैनिकों की मौत हो गई है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के जनसंपर्क विभाग ने एक बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया कि रेजिस्टेंस फ्रंट के एयर डिफेंस सिस्टम ने बोइंग KC-135 स्ट्रैटोटैंकर को उस समय निशाना बनाया, जब वह एक लड़ाकू विमान में ईंधन भर रहा था।दूसरी ओर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने विमान के गिरने की बात तो मानी है, लेकिन किसी भी तरह के हमले से साफ इनकार किया है। अमेरिकी सेना ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के दौरान उनका एक बोइंग KC-135 विमान इराक के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।CENTCOM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि यह घटना मित्र देश के हवाई क्षेत्र में हुई। इस अभियान में दो विमान शामिल थे। इनमें से एक विमान पश्चिमी इराक में गिर गया, जबकि दूसरा विमान सुरक्षित उतरने में कामयाब रहा। अमेरिकी सेना ने स्पष्ट किया कि यह हादसा किसी दुश्मन की गोलीबारी की वजह से नहीं हुआ है।अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मौके पर बचाव कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे स्थिति साफ होगी, और जानकारी दी जाएगी। सेना ने सैनिकों के परिवारों की निजता का सम्मान करने और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान के साथ चल रहे हालातों पर अपनी बात रखी। व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ स्थिति बहुत तेजी से बदल रही है। उन्होंने अमेरिकी सेना की ताकत की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि हमारी सेना जैसी दुनिया में कोई दूसरी ताकत नहीं है।ट्रंप ने संकेत दिया कि उनकी सरकार अब वे कदम उ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, अमेरिका का सैन्य रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव, नागरिकों की मौत और बुनियादी ढांचे को हो रहे नुकसान पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं इसी संकट के बीच इराक में एक अमेरिकी सैन्य रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी सेना के अनुसार केसी-135 विमान ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान का हिस्सा था और हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है। इस बीच मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की सैन्य कार्रवाई प्रभावी साबित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है और वह जरूरी कदम उठा रही है। उधर ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हालत को लेकर भी रहस्य बना हुआ है। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि वह एक हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। देश में भी कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आई हैं। मार्च की शुरुआत में ही कई राज्यों में लू जैसी स्थिति बन गई है, जिससे मौसम के बदलते पैटर्न को लेकर चिंता बढ़ी है। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों को गांव खाली करना पड़ा। वहीं दिल्ली में एलपीजी की कमी के कारण शादियों और समारोहों के मेन्यू में कटौती करनी पड़ रही है। दूसरी ओर अमेरिका ने भारत समेत 16 व्यापारिक साझेदार देशों के खिलाफ नई व्यापारिक जांच शुरू कर दी है, जिससे वैश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

Donald Trump: 'ईरान के खिलाफ हमारी सैन्य कार्रवाई प्रभावी', यहूदी सिनेगॉग पर हुए हमले को लेकर भी बोले ट्रंप

ट्रंप ने मिशिगन के डेट्रॉयट शहर में एक यहूदी सिनेगॉग पर हुए हमले को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस घटना की पूरी जानकारी उन्हें दी गई है और यह बेहद दुखद घटना है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन इस मामले की गहराई से जांच करेगा और जल्द ही इसकी सच्चाई सामने लाएगा।ट्रंप ने कहा कि वह मिशिगन के यहूदी समुदाय और डेट्रॉयट के लोगों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सिनेगॉग पर हुआ हमला बेहद गंभीर है और इसकी पूरी जांच की जाएगी। ट्रंप ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन इस मामले की तह तक जाएगा और जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रही स्थिति तेजी से बदल रही है। उनके अनुसार अमेरिका की सैन्य कार्रवाई प्रभावी है और ईरान को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान आतंक और नफरत को बढ़ावा देने वाला देश है और अमेरिका इस खतरे से निपटने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है।ट्रंप ने कहा कि उनके पहले कार्यकाल में अमेरिका की अर्थव्यवस्था मजबूत रही और उस समय सेना को भी काफी मजबूत किया गया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से आज अमेरिका की सैन्य ताकत और क्षमता मजबूत दिखाई दे रही है। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि सेना का इतना ज्यादा इस्तेमाल करना पड़ेगा।ट्रंप ने खेलों में लैंगिक पहचान को लेकर अपनी सरकार की नीति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें साफ किया गया है कि केवल दो ही लिंग हैं, पुरुष और महिला। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने दुनिया को यह स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं के खेलों में पुरुषों को हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और 2028 ओलंपिक में भी इस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

क्या कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई?: ईरान के नए सर्वोच्च नेता पर रहस्य गहराया, रिपोर्ट में हालत को लेकर कई दावे

बताया जा रहा है कि 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई को राजधानी तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। रिपोर्टों में कहा गया है कि हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनके शरीर को भारी नुकसान पहुंचा है। अस्पताल के आसपास सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है और वहां केवल कुछ चुनिंदा लोगों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है।सूत्रों के अनुसार हवाई हमले में मोजतबा खामेनेई को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि उनके शरीर के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा है और उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि उन्हें कोमा में रखा गया है और डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनका इलाज कर रही है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।रिपोर्टों के अनुसार मोजतबा खामेनेई का इलाज तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के एक हिस्से को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और वहां भारी सुरक्षा तैनात की गई है। बताया जा रहा है कि केवल सीमित लोगों को ही आईसीयू तक पहुंचने की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अस्पताल परिसर की लगातार निगरानी कर रही हैं।विश्लेषकों का कहना है कि अगर मोजतबा खामेनेई सक्रिय रूप से नेतृत्व नहीं कर पा रहे हैं तो देश की सैन्य और राजनीतिक व्यवस्था अब बड़े पैमाने पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी के कमांडरों के हाथ में जा सकती है। बताया जा रहा है कि पहले से बनाए गए क्षेत्रीय सैन्य कमांड सेंटर अब युद्ध की रणनीति चला रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

Israel: नेतन्याहू का दावा- इस्राइली हमलों में मारे गए ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक; मोजतबा को बताया कठपुतली

बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता पर तीखा हमले करते हुए कहा कि वह सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दे सकते। नेतन्याहू की यह टिप्पणी ईरान के सरकारी टीवी पर खामेनेई द्वारा जारी एक बयान के कुछ घंटों बाद आई है। इस बयान में मोजतबा ने ईरान की ओर से हमले जारी रखे जाने की बात कही थी।ईरान की ओर से अभी तक इन दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, यह उम्मीद की जा रही है कि तेहरान इन आरोपों का खंडन करेगा और इस्राइल पर पलटवार करेगा। ईरान के सरकारी मीडिया द्वारा जारी किए गए बयान और सर्वोच्च नेता के सार्वजनिक रूप से न दिखने की खबरें भी कई सवाल खड़े करती हैं।ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी जंग के बीच गुरुवार को पहला बयान जारी किया। हालांकि, इस बयान को उन्होंने खुद कैमरे पर नहीं पढ़ा। उनके इस बयान को सरकारी टेलीविजन पर एक समाचार एंकर ने पढ़ा।मोजतबा खामेनेई के बयान में कहा गया, ‘ईरान अपने पड़ोसी देशों के साथ मित्रता चाहता है। तेहरान अब केवल अमेरिका के ठिकानों को निशाना बना रहा है, जिस पर हमले जारी रहेंगे।’ मोजतबा खामेनेई ने देश से एकजुटता आह्वान करते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखा जाएगा, ताकि ईरान के दुश्मनों पर दबाव बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हम अपने शहीदों के खून का बदला लेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk