Gold Silver Price: ईरान पर ट्रंप की धमकी से सहमा सर्राफा बाजार; चांदी 2000 रुपये टूटी, सोने की चमक पड़ी फीकी

पश्चिम में गहराते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच जंग का सीधा असर अब सर्राफा बाजार पर दिखने लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को हॉर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खोलने के लिए दिए गए सख्त अल्टीमेटम की समय सीमा से पहले ही ईरान पर हमले तेज कर दिए गए हैं। इस दौरान निवेशक भी सतर्कता बरतते दिखे रहे हैं। इसके असर से दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों में बाजार का हाल: क्या हैं ताजा भाव? घरेलू बाजार में मंगलवार को कीमती धातुओं के दाम दबाव में नजर आए: चांदी: ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमत में 2,000 रुपये या लगभग 1 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह सोमवार के 2,42,000 रुपये के मुकाबले गिरकर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर आ गई है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमत में 2,000 रुपये या लगभग 1 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह सोमवार के 2,42,000 रुपये के मुकाबले गिरकर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर आ गई है। सोना: इसी तरह, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 600 रुपये या 0.4 प्रतिशत फिसलकर 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 600 रुपये या 0.4 प्रतिशत फिसलकर 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक बाजार: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विदेशी व्यापार में सतर्कता के कारण हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,659.16 डॉलर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

केरल चुनाव: खरगे के 'अनपढ़' वाले बयान पर थरूर की प्रतिक्रिया, बोले-राजनीति में गिर रहा है बातचीत का स्तर

इस दौरान थरूर ने मल्लिकार्जुन खरगे के ‘गुजरात के अनपढ़ लोग’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया भी दी है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि राजनीति में बातचीत का स्तर लगातार गिर रहा है। हमें अपनी भाषा का स्तर उन लोगों जैसा नहीं करना चाहिए जो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं, थरूर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट देने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि उनके सत्ता में आने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपना कीमती वोट बर्बाद न करें।थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की अपील केरल में काम नहीं आएगी। हकीकत यह है कि फिलहाल विधानसभा में भाजपा का एक भी विधायक नहीं है। अगर वे एक-दो सीटें जीत भी जाते हैं, तो वह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। वे सरकार बनाने की रेस में कहीं नहीं हैं। थरूर ने मतदाताओं को आगाह किया कि भाजपा जैसी बिना जड़ वाली पार्टी को वोट देकर वे केवल एलडीएफ को फायदा पहुंचाएंगे।कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि असल में भाजपा और सीपीआई-एम के बीच समझौता है। उन्होंने कहा कि सीपीआई-एम सत्ता बचाने के लिए कांग्रेस को हराना चाहती है और भाजपा इसलिए कांग्रेस को रोकना चाहती है, जिससे केंद्र में विपक्ष कमजोर रहे। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता के मुद्दे पर कांग्रेस और वामपंथी साथ हो सकते हैं, लेकिन केरल में यूडीएफ ही एकमात्र विकल्प है जो एक अनुभवी और बेहतर शासन दे सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

Sukesh Chandrashekhar: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ठग सुकेश को जमानत, कोर्ट ने रखी ये शर्तें

क्या है पूरा मामला? यह केस 200 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने और उसके पैसे को वैध बनाने (मनी लॉन्ड्रिंग) से जुड़ा है। सुकेश चंद्रशेखर, उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल और कुछ लोगों पर संगठित अपराध (MCOCA कानून) के तहत भी आरोप लगे हैं। पुलिस के मुताबिक, सुकेश ने AIADMK नेता टीटीवी दिनाकरन के लिए बिचौलिए का काम किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव चिह्न हासिल करने के लिए भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के एक अधिकारी को रिश्वत देने की कोशिश की। इस काम के लिए 1.3 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए गए थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 1 min · National Desk

समय सीमा से पहले ही ईरान पर अमेरिका के ताबड़तोड़ हमले: खर्ग द्वीप-पुल को बनाया निशाना, एक साथ कई ठिकाने तबाह

यह वीडियो/ हटाएं कोम शहर के डिप्टी गवर्नर ने क्या कहा? सरकारी टेलीविजन चैनल के अनुसार, तेहरान के दक्षिण में स्थित कोम के बाहर यह हमला हुआ। डिप्टी गवर्नर मोर्तेजा हेदरी ने कहा, कुछ मिनट पहले कोम की संपर्क लाइनों में आने वाले एक पुल को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि यह हमला अमेरिकी और जायनिस्ट दुश्मनों के प्रोजेक्टाइल से किया गया। हमले के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। ईरान ने मशहद शहर में अचानक रेल सेवाओं पर लगाई रोक ईरान के पूर्वोत्तरी शहर मशहद में रेल सेवाएं अचानक रोक दी गई हैं। यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर के गवर्नर ने केंद्रीय रेल स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह एक एहतियाती कदम है। अगले आदेश तक यह फैसला लागू रहेगा। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब इस्राइल ने ईरानी नागरिकों को रेलवे से दूर रहने की चेतावनी दी है। ये भी पढ़ें: काशान शहर में रेलवे पुल पर इस्राइल का हमला, दो की मौत इस बीच, मेहर न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी कि ईरान के काशान शहर में रेलवे के एक पुल पर इस्राइल ने हमला किया है। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई। हमला यहया आबाद रेलवे पुल पर किया गया। यह पुल मध्य ईरान में स्थित है। रिपोर्ट के अनुसार, इस्फहान के डिप्टी गवर्नर ने पुष्टि की कि हमले में दो लोगों की जान गई है। इस्राइली सेना ने पहले चेतावनी देते हुए ईरानी नागरिकों से कहा था कि वे शाम नौ बजे तक ट्रेनों में सफर न करें। ट्रंप ने दी थी एक रात में ईरान को तबाह करने की चेतावनी इससे पहले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शिक्षामित्रों 18 हजार और अंशकालिक अनुदेशको का मानदेय 17 हजार रुपये हुआ

यह वीडियो/ हटाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार रुपये और अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। अभी तक शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपये और अनुदेशकों को 9 नौ हजार रुपये का मानदेय दिया जाता था। बैठक के बाद प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी और कहा कि शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का बढ़ा हुआ मानदेय 1 मई से दिया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 1 min · National Desk

SIR: यूपी में शुक्रवार को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट, मुख्य चुनाव अधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिन्वा ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अंतिम वोटर लिस्ट शुक्रवार को जारी होगी। चुनाव आयोग एक सटीक और त्रुटि-रहित सूची सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। रिन्वा ने ये बातें मथुरा के अचानक दौरे के दौरान कहीं। वहां उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और चुनाव पंजीकरण अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह भी उपस्थित थे। अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा सहित कई अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।विधानसभा क्षेत्रों के लिए वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। 1 जनवरी 2026 को पात्रता तिथि के रूप में निर्धारित किया गया है। अधिकारियों को डेटा सत्यापन और प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। इससे अंतिम सूचियां निर्धारित समय पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो सकेंगी।मुख्य चुनाव अधिकारी ने जिलाधिकारी को विशेष निर्देश दिए। उन्हें शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक बुलानी होगी। इस बैठक में उन्हें अंतिम वोटर लिस्ट की प्रतियां उपलब्ध कराई जाएंगी। रिन्वा ने वोटर लिस्ट वितरण की पुष्टि करने वाली रसीदें भी मांगी हैं। ये रसीदें उनके कार्यालय में जमा की जानी अनिवार्य हैं।चुनाव आयोग का मुख्य लक्ष्य एक त्रुटि-रहित वोटर लिस्ट तैयार करना है। यह अभियान इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चलाया जा रहा है। अधिकारियों को सभी डेटा का उचित सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा गया है। समय पर प्रक्रियाओं को पूरा करना भी अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया। यह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

बारामती में विरासत की लड़ाई: सुनेत्रा पवार बोलीं-अजित दादा का विकास रुकने नहीं दूंगी, कांग्रेस पर हमलावर पार्थ

यह वीडियो/ हटाएं महाराष्ट्र के पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इस बीच राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सोमवार को नामांकन दाखिल करते हुए साफ कहा कि वह अपने दिवंगत पति अजित पवार के विकास कार्यों की विरासत को आगे बढ़ाएंगी। नामांकन भरने के दौरान उनके साथ एनसीपी के कई बड़े नेता, सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और हसन मुश्रीफ, मौजूद रहे। इसके अलावा शिवसेना के नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले भी उनके साथ नजर आए। ये सभी महायुति गठबंधन का हिस्सा हैं, जो फिलहाल महाराष्ट्र में सत्ता में है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 1 min · National Desk

Donald Trump: 'एक पायलट को बचाने के लिए अमेरिका ने भेजे 155 विमान', ट्रंप ने दुनिया को बताई रेस्क्यू मिशन की क

यह वीडियो/ हटाएं ‘एक रात में ही देश पर कब्जा किया जा सकता है’ प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने दावा किया कि पूरे देश (ईरान) को एक रात में तबाह किया जा सकता है और यह शायद कल ही हो जाए। उनकी यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब दोनों पक्षों ने कहा है कि मध्यस्थों के जरिये युद्धविराम वार्ता जारी है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। ईरान में बचाव अभियान पर क्या कहा? ईरान में बचाव अभियान पर ट्रंप ने कहा, दूसरे बचाव अभियान में 155 विमान शामिल थे, जिनमें चार बमवर्षक, 64 लड़ाकू विमान, 48 ईंधन भरने वाले टैंकर, 13 बचाव विमान और अन्य शामिल थे। ट्रंप ने बचाव अभियान का ब्यौरा दिया ट्रंप ने बताया कि कैसे साप्ताहांत में ईरान में दुर्घटनाग्रस्त एक एफ-15 ई लड़ाकू विमान के चालक दल को बचाया गया। उन्होंने कहा, पायलट का पता लगाया गया और उसे हेलिकॉप्टर से निकाला गया। जबकि सैनिक बेहद करीब से गोलीबारी का सामना कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हथियार सेवा अधिकारी पायलट से अलग दूरी पर उतरे थे। पायलट को पहले ही बचा लिया गया था। उन्होंने कहा, कर्नल बुरी तरह घायल थे और फंसे हुए थे। उन्हें आईआरजीसी और स्थानीय मिलिशिया निशाना बना रहे थे। खून बहते हुए भी उन्होंने चट्टानों पर चढ़ाई की। अपने घावों का खुद उपचार किया और अमेरिकी सैनिकों से संपर्क किया। ये भी पढ़ें: नेतन्याहू ने ट्रंप से फोन पर बात की इससे पहले, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा, कल मैंने अपने मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फिर बात की। मैंने उस अमेरिकी पायलट के लिए वीरतापूर्ण बचाव अभियान के लिए अपनी अपार सराहना व्यक्त की और राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इस मिशन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 2 min · National Desk

Impeachment Motion: सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, 193 सांसदों ने किए थे हस्ताक्षर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लोकसभा और राज्यसभा के 193 सांसदों द्वारा लगाया महाभियोग का प्रस्ताव खारिज हो गया है। विपक्षी दलों की ओर से यह प्रस्ताव मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए लाया गया था। महाभियोग प्रस्ताव के इस प्रस्ताव पर 193 सांसदों (लोकसभा के 130 और राज्यसभा के 63) ने हस्ताक्षर किए थे। उसका नोटिस 12 मार्च 2026 को राज्यसभा सभापति को सौंपा गया था। जिसके आज लोकसभा सचिवालय और राज्यसभा चेयरमैन की ओर से खारिज कर दिया गया। यह पहली बार था, जब किसी मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव लाया गया था। लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा, यह फैसला भारत के संविधान के अनुच्छेद 324(5) के तहत दिए गए प्रस्ताव की सूचना पर लिया गया। इस प्रस्ताव में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की गई थी। सदस्यों को जानकारी दी जाती है कि 12 मार्च 2026 की तारीख का एक प्रस्ताव नोटिस दिया गया था।उन्होंने कहा, इस पर लोकसभा के 130 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे। यह नोटिस संविधान के अनुच्छेद 324(5) और अनुच्छेद 124(4) के साथ-साथ 2023 के कानून और 1968 के न्यायाधीश (जांच) अधिनियम के तहत दिया गया था। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को हटाने की मांग की गई थी।इसमें आगे कहा गया, यह नोटिस लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा गया था। इसके बाद इस प्रस्ताव नोटिस पर पूरी तरह से विचार किया गया। सभी जरूरी पहलुओं और मुद्दों की सावधानी से और निष्पक्ष तरीके से जांच की गई। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल किया। जो अधिकार उन्हें न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 की धारा 3 के तहत मिले हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने इस प्रस्ताव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट: युद्धविराम के लिए ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 10 शर्तें; कहा- जंग का हो स्थायी अंत

यह वीडियो/ हटाएं युद्धविराम के लिए ईरान ने क्या शर्तें रखीं? आईआरएनए के मुताबिक, ईरान ने 10 शर्तें रखी हैं। इन शर्तों में क्षेत्रीय संघर्ष खत्म करना, हॉर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही का प्रोटोकॉल, प्रतिबंध हटाना और पुनर्निर्माण शामिल हैं। ईरान की सेना ने क्या कहा? इस बीच, ईरानी सेना ने कहा कि वह अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ तब तक जंग जारी रखेगा, जब तक राजनीतिक नेतृत्व उचित समझे। सेना के प्रवक्ता मोहम्मद अकरामिनिया ने कहा, हम युद्ध को तब तक जारी रख सकते हैं, जब तक राजनीतिक नेतृत्व इसे सही मानता है। उन्होंने कहा कि इस जंग के बाद ऐसा स्तर हासिल करना जरूरी है, जिससे दुश्मन पछताए और भविष्य में फिर ऐसी स्थिति न बने। ईरानी गैस क्षेत्र इस्राइल का दूसरा हमला उधर, इस्राइल ने आज फिर ईरानी गैस क्षेत्र पर फिर से हमला किया। साउथ पार्स दुनिया की सबसे बड़ी गैस क्षेत्र है और यह ईरान-कतर के बीच फैला हुआ है। इस्राइल ने हमले की पुष्टि की। इसके बाद ईरान ने कहा कि संयंत्र में लगी आग को बुझाकर नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। ये भी पढ़ें: फार्स मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली हमले का निशाना बने एक पेट्रोकेमिकल संयंत्र में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। इससे पहले एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि असलूयेह में साउथ पार्स पेट्रोकेमिकल संयंत्र से ‘कई धमाकों’ की आवाजें सुनी गई थीं। जारी संघर्ष के बीच इस्राइल का गैस क्षेत्र में यह दूसरा बड़ा हमला है। इससे 20 दिन पहले 18 मार्च को भी इस गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया था।हमले के बाद इस्राइली रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने दावा किया कि आईडीएफ के हमले से ईरान का सबसे बड़ा पेट्रोक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 2 min · National Desk