Cabinet Decisions: जयपुर मेट्रो फेज-2 से लेकर खाद सब्सिडी तक, कैबिनेट ने इन पांच बड़े फैसलों को दी मंजूरी

देश के विकास को नई रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 1,74,207 करोड़ रुपये के पांच बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन फैसलों में जयपुर मेट्रो फेज-2, किसानों के लिए खाद सब्सिडी, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी और अरुणाचल प्रदेश के दो बड़े हाइड्रो की परियोजनाएं भी शामिल हैं। 41 किमी लंबा मेट्रो कॉरिडोर 36 स्टेशन और बड़े इलाकों से कनेक्टिविटी ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी रोजाना यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य सरकार ने जयपुर मेट्रो फेज-2 को 13,038 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी है। यह 41 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर होगा जिसमें 36 स्टेशन बनेंगे और यह प्रहलादपुरा से टोडी मोड तक जाएगा। वहीं, खरीफ 2026 के लिए 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी भी मंजूर की गई है। इससे किसानों को डीएपी और अन्य उर्वरक सस्ती कीमत पर मिलेंगे और खेती की लागत कम होगी। आइए, सरकार द्वारा सभी लिए गए फैसलों पर नजर डालते हैं। और आसान भाषा में समझने की कोशिश करते हैं।जयपुर मेट्रो फेज-2 शहर के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह बदलने वाली परियोजना मानी जा रही है। यह 41 किलोमीटर लंबा नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर होगा, जो प्रहलादपुरा से टोडी मोड तक जाएगा। इस रूट में 36 स्टेशन होंगे और यह शहर के बड़े इलाकों जैसे एयरपोर्ट, सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, टोंक रोड और एसएमएस अस्पताल को जोड़ेगा। इससे लोगों को तेज, सस्ता और आसान सफर मिलेगा।इस परियोजना का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा और प्रदूषण भी घटेगा। अभी मेट्रो के पहले चरण में रोज करीब 60 हजार लोग सफर करते हैं, लेकिन फेज-2 आने के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

नामांकन के बाद CM ममता बनर्जी की हुंकार: बंगाल में SIR पर कानूनी लड़ाई जारी रहेगी, 91 लाख का नाम कटना चिंताजनक

ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे बेहद दुख है कि एसआईआर में कई नाम हटा दिए गए हैं। अदालत में याचिका दायर करने के बाद कुछ नाम बहाल किए गए। आदेश के अनुसार, जिन मामलों पर सुनवाई चल रही थी, उन्हें शामिल किया जाना था। लगभग 32 लाख नाम बहाल किए जा चुके हैं, लेकिन शेष 58 लाख मामलों की सुनवाई अभी तक शुरू भी नहीं हुई है।‘‘टीएमसी प्रमुख ने कहा, ‘‘कुछ नाम वैध रूप से हटाए गए हो सकते हैं, जैसे मृत मतदाता, लेकिन लगभग 27.6 लाख मामले अभी भी विचाराधीन हैं। मेरा मानना है कि हर किसी को वोट देने का अधिकार होना चाहिए। अगर उनके नाम बहाल नहीं किए गए, तो कई लोग वोट नहीं दे पाएंगे। जरूरत पड़ने पर हम फिर से अदालत जाएंगे।‘‘ममता बनर्जी ने ये बयान भवानीपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद दिया। उन्होंने कहा, “मैं यहां बचपन से रह रही हूं, मेरा सब कुछ यहीं है। मैं भवानीपुर के लोगों को धन्यवाद और सलाम करती हूं। मैंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, और मैं सभी तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत की कामना करती हूं। हम सरकार बनाएंगे।“आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस व्यापक पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से लगभग 91 लाख नामों को हटाया गया है। इस प्रक्रिया में पहले से हटाए गए लगभग 63 लाख नामों को भी शामिल किया गया है। साथ ही न्यायिक निर्णय के बाद अयोग्य घोषित किए गए अतिरिक्त 27 लाख मतदाताओं के नाम भी काटे गए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

Indore Budget 2026 Live: कांग्रेस पार्षद ने अवैध कॉलोनियों पर उठाए सवाल, बोले- सिर्फ चुनाव में होती है घोषणा

12:43 PM, 08-Apr-2026 लालफीताशाही पर भी उठा सवाल पार्षद लालबहादुर वर्मा ने कहा कि हमें वार्ड में जनता का रोज सामना करना पड़ता है, लेकिन अफसर द्वारा स्वीकृत फाइलों को मंजूर करने में देरी की जाती है। उनके सवाल का जवाब देते हुए जलर्काय समिति प्रभारी बबलू शर्मा ने बताया कि तीन में से दो लाइनों की फाइल मंजूर कर दी गई है। जल्दी ही काम भी शुरू होगा। 12:32 PM, 08-Apr-2026 कालोनियों के नियमितीकरण के बारे में पूछा सवाल पार्षद राजू भदौरिया ने कालोनियों के नियमितीकरण के बारे में सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय अवैध कालोनियों को वैध करने की घोषणा होती है, लेकिन कालोनियों को वैध नहीं किया जाता है। 12:27 PM, 08-Apr-2026 माफी मांगने के बाद शुरू हुई कार्यवाही हंगामा ज्यादा होता देख कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने मांगी माफी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हो पाई। हंगामा ज्यादा होता देख कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने मांगी माफी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हो पाई। 12:11 PM, 08-Apr-2026 सदन में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद सदन में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए पार्षदों को गद्दार कह दिया। इसके बाद पार्षद योगेश गेंदर के साथ कुछ भाजपा पार्षद सभापति के सामने धरना देने बैठ गए। सभापति मुन्नालाल यादव ने पार्षद भदौरिया से खेद प्रकट करने को कहा, लेकिन वे उसके लिए तैयार नहीं हुए। 12:07 PM, 08-Apr-2026 सामने आया हंगामे का कारण एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने सभापति से शिकायत करते हुए कहा कि बजट सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्षदों के समर्थन से युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने सदन में कुछ असामाजिक तत्वों को प्रवेश दिलाया। राठौर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

TMC vs ECI: 'चुनाव आयोग पहुंचे तृणमूल नेताओं को सात मिनट में भगाया गया'; डेरेक ओ ब्रायन ने लगाए गंभीर आरोप

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने आज दिल्ली में चुनाव आयोग के समक्ष अपनी नाराजगी व्यक्त की। सांसद का आरोप है कि आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ने उनसे केवल सात मिनट में बैठक खत्म कर हट जाने को कहा। डेरेक ओ ब्रायन ने बताया आज हम मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने गए। बैठक सुबह 10:02 बजे शुरू हुई। जब हमने उनसे पूछा कि आप अधिकारियों के तबादले कैसे कर रहे हैं और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कैसे करवाएंगे, बैठक के सात मिनट के भीतर ही उन्होंने कहा ‘यहां से दफा हो जाओ।’ जो मैंने आज देखा, वह शर्मनाक है।सांसद ने आगे चुनौती दी कि चुनाव आयोग वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी करे, जिससे स्पष्ट हो सके कि बैठक में वास्तव में क्या हुआ। डेरेक ओ ब्रायन ने कहा हमारे एक सहयोगी ने उन्हें भारत के एकमात्र CEC होने पर बधाई दी जिन पर लोकसभा और राज्यसभा से हटाने के नोटिस आए हैं। इस मुद्दे पर आज सभी समान विचारधारा वाले विपक्षी दल शाम 4 से 4:30 बजे तक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस बार पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होंगे। आयोग ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि चुनाव भयमुक्त, हिंसा रहित, धमकियों से मुक्त, लालच रहित होंगे। चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि किसी भी तरह की छापेमारी, बूथ जामिंग या स्रोत जामिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।हालांकि चुनाव आयोग ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन से बैठक के दौरान शालीन व्यवहार बनाए रखने का अनुरोध किया। आयोग के अधिकारियों ने कहा कि बैठक में चिल्लाना और अनुचित व्यवहार करना उचित नहीं है।ईसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया ‘सांसद से विनम्रतापूर्वक कहा गया कि कृपया आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

विधानसभा की सुरक्षा में सेंध: संसद में भी कार लेकर घुसना चाहता था सरबजीत, खुद किया ये बड़ा दावा; कई खुलासे

1 of 13 Security Breach at Delhi Assembly - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied प्रधानमंत्री से प्रशासन की शिकायत करना भी चाहता था। इधर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट गृहमंत्रालय को सौंप दी है। आरोपी का दावा है कि उसकी किसी को नुकसान पहुंचाने की मंशा नहीं थी। पुलिस को आरोपी या उसकी कार से कुछ भी संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। दिल्ली विधानसभा में वीवीआईपी गेट तोड़कर कार लेकर घुसे सरबजीत सिंह (37) ने पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस की जांच में आरोपी ने बताया है कि वह पुलिस, सरकार और बड़े नेताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए संसद भवन में भी घुसना चाहता था। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 13 विधासभा की सुरक्षा में सेंध लगने के बाद तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला मंगलवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विधानसभा पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सोमवार को वारदात के समय विधानसभा में दिल्ली पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के 44 जवान मौजूद थे। 3 of 13 दिल्ली विधासभा की सुरक्षा में सेंध, जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला सुरक्षा में चूक के मामले में अब इनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात भी की जा रही है। जांच के दौरान आरोपी ने बताया है कि उसका 20 वर्षीय भांजा हरमनदीप सिंह एक अप्रैल से हरि नगर से गायब है और उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। 4 of 13 दिल्ली विधासभा की सुरक्षा में सेंध, जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला लगातार पुलिस से गुहार लगाने के बाद जब बात नहीं बनी तो उसने पंजाब और बाद में दिल्ली जाने का मन बनाया। पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपी प्रधा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict Live: तेहरान में जंग थमने के बाद प्रदर्शन, इस्राइल बोला- सीजफायर में हिजबुल्ला नहीं शामिल

10:39 AM, 08-Apr-2026 ‘बड़े पैसों की कमाई होगी’: संघर्षविराम के बाद बोले ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर संदेश साझा करते हुए कहा कि ईरान के साथ संघर्षविराम समझौते को एक विश्व शांति के लिए बड़ा दिन करार दिया और कहा कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में यातायात व्यवस्था में मदद करेगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा यह क्षण पश्चिम एशिया के लिए एक नए गोल्डन एज की शुरुआत का संकेत हो सकता है। उन्होंने आगे लिखा ‘यहां कई सकारात्मक गतिविधियां होंगी। बड़े पैसों की कमाई होगी। ईरान पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर सकता है। हम हर प्रकार की सामग्री की आपूर्ति करेंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए मौके पर रहेंगे कि सब कुछ सुचारू रूप से चले। मुझे भरोसा है कि ऐसा होगा।’ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर संदेश साझा करते हुए कहा कि ईरान के साथ संघर्षविराम समझौते को एक विश्व शांति के लिए बड़ा दिन करार दिया और कहा कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में यातायात व्यवस्था में मदद करेगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा यह क्षण पश्चिम एशिया के लिए एक नए गोल्डन एज की शुरुआत का संकेत हो सकता है।उन्होंने आगे लिखा ‘यहां कई सकारात्मक गतिविधियां होंगी। बड़े पैसों की कमाई होगी। ईरान पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर सकता है। हम हर प्रकार की सामग्री की आपूर्ति करेंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए मौके पर रहेंगे कि सब कुछ सुचारू रूप से चले। मुझे भरोसा है कि ऐसा होगा।’ 10:13 AM, 08-Apr-2026 इस्राइल: अमेरिका‑ईरान सीजफायर पर समर्थन, लेकिन इसमें हिजबुल्ला नहीं शामिल इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट किया है कि उनका देश अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो‑हफ्ते के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict Live: इराक ने US-ईरान युद्धविराम का स्वागत किया; होर्मुज से जहाजों को आवाजाही की अनुमति

07:04 AM, 08-Apr-2026 तेहरान में युद्धविराम की खुशी: लोगों ने सड़कों पर झंडे लहराए और जश्न मनाया ईरान की राजधानी तेहरान में लोग युद्धविराम की घोषणा के बाद खुशियों में झूम उठे। वीडियो में दिखा कि लोगों ने ईरानी झंडे लहराए, जयकारे लगाए और जश्न मनाया। यह पल खास इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि शहर पिछले कई हफ्तों से तीव्र हमलों और युद्ध की स्थिति से जूझ रहा था। लोगों की इस उत्सव भरी प्रतिक्रिया से यह साफ दिखाई देता है कि युद्धविराम की खबर ने आम नागरिकों के दिलों में राहत और उमंग पैदा कर दी है। 05:53 AM, 08-Apr-2026 यूएई में मिसाइल हमले का खतरा, एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने कहा है कि वह इस समय मिसाइल हमले के खतरे से निपट रहा है। देश की नेशनल इमरजेंसी, क्राइसिस एंड डिजास्टर अथॉरिटी ने बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं और वे मिसाइल खतरे का जवाब दे रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और केवल सरकारी निर्देशों और अपडेट्स पर ध्यान दें। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और कई देशों पर हमले का खतरा बना हुआ है। 05:37 AM, 08-Apr-2026 इराक ने अमेरिका-ईरान युद्धविराम का स्वागत किया इराक ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम का स्वागत किया है। इराक के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस कदम से क्षेत्र में तनाव कम होगा और सुरक्षा व स्थिरता मजबूत होगी। मंत्रालय ने कहा कि वह संवाद और कूटनीति के जरिए समाधान का समर्थन करता है और सभी पक्षों से अपील की कि वे युद्धविराम का पूरी तरह पालन करें और किसी भी तरह की नई कार्रवाई से बचें। गौरतलब है कि इस संघर्ष के दौरान इराक में ईरान समर्थक समूहों न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: अमेरिका-ईरान में दो हफ्तों का युद्धविराम; आज सीईसी से मिलेंगे TMC नेता; उत्तर भारत में झमाझम बारिश

पश्चिम एशिया में एक महीने से ज्यादा समय से धधक रहे युद्ध के बीच आखिरकार राहत की एक बड़ी खबर सामने आई है। लगातार हमलों, मिसाइलों और तबाही के बीच अब हालात बदलते दिख रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एलान के बाद अब ईरान ने भी दो हफ्ते के युद्धविराम पर मुहर लगा दी है, जिससे युद्ध की आग पर अस्थायी ब्रेक लगता नजर आ रहा है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने इस समझौते की पुष्टि की है। वहीं पश्चिम बंगाल में इस महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत में गर्माहट तेज है। इसका बड़ा कारण राज्य में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) भी है, जिसके चलते राज्य में राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी अपने सातवें आसमान पर पहुंचा है। इसी बीच अब एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए जाने को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आज यानी बुधवार को चुनाव आयोग से मुलाकात करने की तैयारी की है। पार्टी का कहना है कि यह प्रक्रिया कई लोगों के वोट देने के अधिकार को प्रभावित कर रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप की चेतावनी पर राहुल गांधी का बड़ा बयान: सभ्यता खत्म करने की बात अस्वीकार्य, परमाणु हथियार कभी जायज नहीं

यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने समझौता नहीं किया तो ‘पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।’ राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साफ शब्दों में कहा कि आज के आधुनिक दौर में ऐसी भाषा या सोच बिल्कुल स्वीकार नहीं की जा सकती, जो पूरी मानव सभ्यता के अंत की बात करे। उन्होंने कहा कि युद्ध भले ही दुनिया की सच्चाई हो, लेकिन किसी भी हालत में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल सही नहीं ठहराया जा सकता। उनका कहना था कि ‘किसी भी परिस्थिति में परमाणु हथियारों का उपयोग जायज नहीं है।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 1 min · National Desk

UNSC में अमेरिका को बड़ा झटका: ईरान के समर्थन में खुलकर आए रूस-चीन, होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव पर किया वीटो

यह वीडियो/ हटाएं प्रस्ताव के पक्ष-विपक्ष में कितने वोट पड़े? सुरक्षा परिषद के 15 में से 11 देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया। पाकिस्तान और कोलंबिया ने मतदान से दूरी बनाई। जरूरी नौ वोट मिल गए थे। फिर भी प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया। रूस और चीन स्थायी सदस्य हैं। उनके पास वीटो शक्ति है। इसी का इस्तेमाल कर प्रस्ताव को रोक दिया गया। शुरुआत में प्रस्ताव में अनुच्छेद 7 शामिल था। इससे सदस्य देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए बल प्रयोग की अनुमति मिल सकती थी। रूस और चीन इसका विरोध कर रहे थे। इसी वजह से लंबे समय तक बातचीत चली। प्रस्ताव की भाषा बदली गई। अंत में जो प्रस्ताव लाया गया, उसमें केवल देशों से रक्षात्मक तरीके से सहयोग करने की बात कही गई। बल प्रयोग की बात हटा दी गई थी। ये भी पढ़ें: बहरीन को उम्मीद थी कि रूस और चीन कम से कम मतदान से दूरी बनाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुरक्षा परिषद इस मुद्दे पर बंटी हुई नजर आई। रूस और चीन ने वीटो कर साफ कर दिया कि वे ईरान के साथ खड़े हैं। दोनों देशों का कहना है कि प्रस्ताव में ईरान की बहुत कड़ी आलोचना की गई थी। बहरीन ने यूएनएससी में क्या कहा? बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुल्लतीफ बिन राशिद अल जयानी ने यूएनएससी में कहा कि ईरान को होर्मुजल जलडमरूमध्य बंद करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, यह प्रस्ताव खाड़ी क्षेत्र के इस अहम जलमार्ग के गंभीर हालात को देखते हुए लाया गया है। दुनिया के तेल और गैस का करीब एक-पांचवां हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है। उन्होंने कहा कि खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के देश वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का बड़ा स्रोत हैं। इसलिए हॉर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा पूरी दुनिया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk