पश्चिम में गहराते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच जंग का सीधा असर अब सर्राफा बाजार पर दिखने लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को हॉर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खोलने के लिए दिए गए सख्त अल्टीमेटम की समय सीमा से पहले ही ईरान पर हमले तेज कर दिए गए हैं। इस दौरान निवेशक भी सतर्कता बरतते दिखे रहे हैं। इसके असर से दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों में बाजार का हाल: क्या हैं ताजा भाव? घरेलू बाजार में मंगलवार को कीमती धातुओं के दाम दबाव में नजर आए: चांदी: ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमत में 2,000 रुपये या लगभग 1 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह सोमवार के 2,42,000 रुपये के मुकाबले गिरकर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर आ गई है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमत में 2,000 रुपये या लगभग 1 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह सोमवार के 2,42,000 रुपये के मुकाबले गिरकर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर आ गई है। सोना: इसी तरह, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 600 रुपये या 0.4 प्रतिशत फिसलकर 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 600 रुपये या 0.4 प्रतिशत फिसलकर 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक बाजार: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विदेशी व्यापार में सतर्कता के कारण हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,659.16 डॉलर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें