West Bengal: उत्तर 24 परगना में VVPAT पर्चियां मिलने से हड़कंप, नोआपाड़ा सीट पर गहराया विवाद; DEO ने दी सफाई

#WATCH | North 24 Parganas | West Bengal Assembly Elections 2026 | VVPAT slips allegedly from booth number 29 of Noapara Assembly were found discarded in Subhashnagar of Ichapur Nilganj Panchayat of Madhyamgram Assembly, a day before the vote counting was scheduled in the… pic.twitter.com/BRWS3aRMdT May 3, 2026 #WATCH | North 24 Parganas, West Bengal | CPIM candidate from the seat, Gargi Chatterjee, says, “This is the state of the Election Commission. It isn’t the ‘Nirvachan’ Commission. It’s ‘Nirjatan’ (oppressive) Commission… Some slips of my name, some of the BJP, and two to three… pic.twitter.com/5BTI8cAnDy — ANI (@ANI) May 3, 2026 Barasat, West Bengal: On reports of VVPAT slips from the Noapara Assembly constituency being found lying on the street, BJP leader Locket Chatterjee says, “The strong room has very good security. Today, the incident that took place—VVPAT slips from Noapara were found in… pic.twitter.com/23dC5HsBeB — IANS (@ians_india) May 3, 2026 इस घटना की जानकारी मिलते ही सीपीआई(एम) की उम्मीदवार गार्गी चटर्जी मौके पर पहुंचीं। पुलिस भी वहां जांच के लिए पहुंची। इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के त्रिणांकुर भट्टाचार्य और भाजपा के अर्जुन सिंह भी चुनाव मैदान में हैं। गार्गी चटर्जी ने इस घटना को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्वाचन आयोग नहीं बल्कि ‘निर्यातन (दमनकारी) आयोग’ बन गया है। उनके मुताबिक, मौके पर मिली पर्चियों में सबसे ज्यादा उनके नाम की पर्चियां हैं, कुछ भाजपा की हैं और 2-3 पर्चियां टीएमसी उम्मीदवार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 2 min · National Desk

कुश्ती विवाद: विनेश फोगाट ने उठाए निष्पक्षता और सुरक्षा पर सवाल, WFI ने दी गारंटी; लेकिन स्थल बदलने से इनकार

कुश्ती विवाद: विनेश फोगाट ने उठाए निष्पक्षता और सुरक्षा पर सवाल, WFI ने दी गारंटी; लेकिन स्थल बदलने से इनकार विनेश फोगाट ने गोंडा में होने वाले टूर्नामेंट को लेकर सुरक्षा और पक्षपात की आशंका जताई और कहा कि किसी भी अप्रिय घटना के लिए सरकार जिम्मेदार होगी। वहीं, भारतीय कुश्ती महासंघ ने सुरक्षा की गारंटी दी, लेकिन आयोजन स्थल बदलने से साफ इनकार कर दिया। और पढ़ें भारतीय कुश्ती जगत में एक बार फिर विवाद गहराता दिख रहा है। दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने गोंडा में होने वाले राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट को लेकर सुरक्षा और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष संजय सिंह ने उनकी सुरक्षा की व्यक्तिगत गारंटी दी है, लेकिन टूर्नामेंट का स्थल बदलने से साफ इनकार कर दिया है। सुरक्षा की गारंटी संजय सिंह ने स्पष्ट कहा कि गोंडा में 10 से 12 मई तक होने वाला यह टूर्नामेंट तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विनेश की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जाएगी और मुकाबलों में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा अनुमोदित रेफरी मौजूद रहेंगे। साथ ही सभी मुकाबलों की रिकॉर्डिंग भी की जाएगी, जिससे किसी तरह के पक्षपात की संभावना नहीं रहेगी। विनेश ने जताई आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 2 min · National Desk

आसनसोल में घमासान: स्ट्रांग रूम के पास मिला मोबाइल, लिफाफे में दूसरे विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा दस्तावेज बरामद

और पढ़ें पश्चिम बंगाल में सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गणना की जाएगी। इससे पहले कई जगहों पर विवाद की स्थिति देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रॉन्ग रूम परिसर के पास उस वक्त हंगामा मच गया। जब मौके पर रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कुछ दस्तावेजों के साथ एक बंद मोबाइल फोन मिला। फोन एक लिफाफे में पाया गया था, जिससे राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 1 min · National Desk

संदीप पाठक पर गिरफ्तारी का खतरा?: पंजाब में एफआईआर पर सांसद की आई प्रतिक्रिया, भाजपा में आने की भी बताई वजह

‘मेरे जैसे साधारण व्यक्ति का ईश्वर साथ देगा’ संदीप पाठक ने कहा कि ‘आम आदमी पार्टी में मैंने जब तक काम किया, नीति और धर्म पर ही काम किया। आज मैं भाजपा में हूं और मैं नीति और धर्म पर रहकर ही काम करूंगा। राजनीति में मेरे लिए सफलता और असफलता मायने नहीं रखती है। मुझे ये सुनिश्चित करना है कि मैं भले ही असफल हो जाऊं लेकिन अपने राजनीतिक धर्म को न तोड़ूं। आम आदमी पार्टी को मैंने व्यक्तिगत कारणों से नहीं छोड़ा है। ऐसा मैंने सैद्धांतिक और कार्यशैली में बहुत समय से चले आ रहे अंतर के कारण ऐसा किया। हमारा और उनका रास्ता अब अलग है। राजनीति में आना एक कठिन निर्णय है और इसीलिए लोग राजनीति में नहीं आते हैं। पर अब आ गए हैं तो मुझे विश्वास है कि मेरे जैसे साधारण व्यक्ति का ईश्वर साथ देगा।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 1 min · National Desk

UP: फोगाट के आरोपों पर क्या बोले बृजभूषण सिंह, मुजफ्फरनगर में कहा- छह बार का सांसद हूं और भाजपा में हूं

UP: फोगाट के आरोपों पर क्या बोले बृजभूषण सिंह, मुजफ्फरनगर में कहा- छह बार का सांसद हूं और भाजपा में हूं और पढ़ें पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह फिलहाल भारतीय जनता पार्टी में हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका एक बेटा सांसद है और दूसरा विधायक, जबकि उनकी पत्नी भी सांसद रह चुकी हैं। स्वयं छह बार सांसद रहे बृजभूषण सिंह ने समाजवादी पार्टी में जाने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि “कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।” यह बयान उन्होंने मुजफ्फरनगर के नसीरपुर गांव में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पिता की शोक सभा में शामिल होने के दौरान दिया। इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने अपनी बात रखी। 2027 विधानसभा चुनाव और भविष्य की रणनीति पर चुप्पी जब उनसे 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में पूछा गया, तो बृजभूषण सिंह ने कोई भी भविष्यवाणी करने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। यह बयान उनके भविष्य की योजनाओं को लेकर और भी अधिक रहस्य पैदा करता है। विनेश फोगाट के आरोपों पर जवाब देने से इनकार पहलवान विनेश फोगाट द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में पूछे जाने पर भी बृजभ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 2 min · National Desk

BJP का बड़ा आरोप: सुवेंदु बोले- मतगणना से पहले अधिकारियों की ड्यूटी जानकारी लीक, आयोग से की कार्रवाई की मांग

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी अपनी ड्यूटी, स्थान और जिम्मेदारियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी विभागीय संगठनों और संघों के साथ साझा कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से मामले पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे सोमवार को होने वाली मतगणना प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर असर पड़ सकता है और पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता खतरे में आ सकती है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मेरे संज्ञान में यह बात आई है कि मतगणना के दिन ड्यूटी के लिए तैनात कई अधिकारी कथित तौर पर अपनी ड्यूटी का विवरण, स्थान और पदनाम अपने-अपने विभागीय संगठनों और संघों को बता रहे हैं। मुझे यह जानकारी मिली है कि कुछ स्प्रेडशीट और सूचियां प्रसारित की जा रही हैं, जिनमें अधिकारी अपनी ‘चुनाव ड्यूटी की जानकारी’ स्वेच्छा से या किसी दबाव में भर रहे हैं। इसमें मतगणना प्रक्रिया के दौरान उनकी विशिष्ट भूमिकाओं का विवरण भी शामिल है। भाजपा ने ईसी से की शिकायत सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के साथ कुछ व्हाट्सअप मैसेज के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव संबंधी नियमों का एक गंभीर उल्लंघन है।भाजपा नेता ने कहा, “मतगणना प्रक्रिया की पवित्रता और विश्वसनीयता, इसमें शामिल कर्मियों की तैनाती की गोपनीयता पर निर्भर करती है। इस गोपनीयता का कोई भी उल्लंघन परिणामों की निष्पक्षता को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। जब किसी अधिकारी की तैनाती का विशिष्ट विवरण किसी राजनीतिक झुकाव वाले संगठन या संघ को पता चल जाता है, तो इससे अनावश्यक राजनी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Vivek Vihar Fire: मां के सीने से चिपका था डेढ़ साल के बेटे का शव, विवेक विहार अग्निकांड में नौ की मौत

अग्निकांड पर दिल्ली सीएम ने जताया दुख विवेक विहार की एक इमारत में लगी आग की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में 9 लोगों की मृत्यु से मन व्यथित है। हादसे में घायल हुए लोगों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें यह कठिन समय सहने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन, DDMA, दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस के सभी आला अधिकारी राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटे हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। हमारे स्थानीय विधायक और निगम पार्षद भी राहत कार्य में अपना सहयोग कर रहे हैं। दिल्ली सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 1 min · National Desk

Politics: राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे राघव चड्ढा, पंजाब में सरकारी तंत्र के कथित दुरुपयोग की देंगे जानकारी

और पढ़ें सूत्रों के मुताबिक, राघव चड्ढा का कहना है कि इसका (पंजाब का सरकारी तंत्र) इस्तेमाल राजनीतिक बदले की भावना से किया जा रहा है और उन सांसदों को निशाना बनाया जा रहा है, जो हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए हैं। राष्ट्रपति ने सांसद राघव चड्ढा और तीन अन्य सांसदों को पांच मई की सुबह 10:40 बजे मिलने का समय दे दिया है। कौन हैं राघव चड्ढा? ■ राघव चड्ढा अरविंद केजरीवाल के काफी नजदीकी माने जाते थे। आंदोलन के समय से दोनों साथ थे। ■ चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से अपनी राजनीति शुरू की थी। ■ 2015 में उन्हें आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। ■ वे 2019 में दक्षिण दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़े लेकिन हार गए। ■ 2020 में राजेंद्र नगर से दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद उन्हें आम आदमी पार्टी का पंजाब प्रभारी बनाया गया। 21 मार्च, 2022 को आम आदमी पार्टी की तरफ से उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया गया था। राघव चड्ढा पंजाब से राज्यसभा के सबसे युवा सदस्य हैं। वे पूर्व दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से 2022 तक विधायक रह चुके हैं। कैसे बिगड़ी थी बात दरअसल केजरीवाल और राघव चड्ढा में दूरियां उसी दिन से नजर आने लगी थी जब केजरीवाल जेल में थे और राघव अपनी पत्नी परिनीति के साथ लंदन में घूमते व मस्ती की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे थे। राघव को लोकसभा चुनाव में भी पंजाब से दूर रखा गया। औपचारिक तौर पर वे श्री आनंदपुर साहब सीट पर नजर आए थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा पार्टी के अहम मुद्दों पर अपेक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 2 min · National Desk

Maharashtra: मासूम से दरिंदगी पर पुणे में बवाल, संजय राउत बोले- सरकार वीआईपी सुरक्षा और चुनाव में व्यस्त

यह घटना पुणे जिले के भोर तहसील की है। आरोपी 65 वर्षीय मजदूर ने बच्ची को खाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। उसे एक पशु बाड़े में ले जाकर दुष्कर्म किया और पत्थर से मारकर हत्या कर दी। घटना सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। परिवार और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। आरोपी को सात मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस सबूत जुटाने में लगी है ताकि केस मजबूत बन सके। अधिकारियों ने कहा कि मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सैकड़ों लोग नवले ब्रिज इलाके में हाईवे पर इकट्ठा हुए। बच्ची के शव को सड़क पर रखकर विरोध किया गया। इससे करीब चार घंटे तक मुंबई-बंगलूरू हाईवे जाम रहा। यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। हालांकि बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।मामले में शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला। राउत ने इस दर्दनाक घटना के लिए सीधे तौर पर सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उसे ‘निकम्मी और अयोग्य’ करार दिया है। संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो गया है और यह सरकार सिर्फ वीआईपी सुरक्षा और तमिलनाडु, केरलम, असम और बंगाल के दौरों में ही व्यस्त है। उन्होंने सरकार की योजना पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि शायद उस मृत बच्ची की मां भी इस सरकार की ‘लाडली बहना’ होगी। क्या आप उस मां की भावनाओं को महज 1500 रुपये में खरीद सकते हैं? राउत ने पुलिस प्रशासन को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि न्याय की गुहार लगाते हुए जो जनता बच्ची का श …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 2 min · National Desk

Iran-US: अमेरिका की नाक के नीचे से ईरान ने निकाला अपना 'सुपर टैंकर', होर्मुज से दो हजार करोड़ का तेल किया पार

मॉनिटरिंग फर्म ‘टैंकरट्रैकर्सडॉटकॉम’ के मुताबिक, ईरान का यह जहाज करीब 1.9 मिलियन बैरल कच्चा तेल लेकर वहां से निकला है। इस भारी मात्रा में मौजूद तेल की कीमत लगभग 220 मिलियन डॉलर आंकी गई है। इस विशाल जहाज (वेरी लार्ज क्रूड कैरियर या वीएलसीसी) का संबंध ‘नेशनल इरानियन टैंकर कंपनी’ से बताया जा रहा है। ट्रैकिंग फर्म ने जानकारी दी है कि इस खास जहाज की पहचान “ह्यूज” (Huge) नाम से की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस जहाज को आखिरी बार करीब डेढ़ हफ्ते पहले श्रीलंका के समुद्री इलाके के पास देखा गया था। फिलहाल यह विशाल तेल टैंकर लोमबोक स्ट्रेट के रास्ते से होकर रिओ आर्किपेलेगो (द्वीप समूह) की दिशा में आगे बढ़ रहा है। फर्म ने बताया कि 13 अप्रैल को जब अमेरिकी नौसेना ने नाकेबंदी की घोषणा की थी, तब यह टैंकर ईरान के ही जलक्षेत्र में मौजूद था। इस जहाज ने 20 मार्च को स्ट्रेट ऑफ मलाका से ईरान के लिए रवाना होने के बाद अपना ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (एआईएस) बंद कर दिया था। इससे इसकी लोकेशन ट्रैक करना काफी मुश्किल हो गया था। दरअसल, अमेरिका ने ईरान को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए उसके तेल व्यापार पर रोक लगाने की कोशिश की है। इसके लिए अमेरिकी नौसेना ने समंदर में कड़ी नाकेबंदी कर रखी है। लेकिन, ट्रैकिंग फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान का एक विशाल जहाज अमेरिका की इस नाकेबंदी को भेदने में सफल रहा है। यह जहाज कोई छोटा-मोटा जहाज नहीं है, बल्कि यह अपने अंदर लाखों बैरल कच्चा तेल लेकर जा रहा है। इस घटना ने यह दिखा दिया है कि ईरान अपने तेल को बेचने के लिए नए-नए और छुपे हुए रास्ते निकाल रहा है।ईरानी सरकारी मीडिया ने 29 अप्रैल को दावा किया था कि उनके कम से कम 52 जहाज अमेरिकी नाकेबं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 2 min · National Desk