कुश्ती विवाद: विनेश फोगाट ने उठाए निष्पक्षता और सुरक्षा पर सवाल, WFI ने दी गारंटी; लेकिन स्थल बदलने से इनकार विनेश फोगाट ने गोंडा में होने वाले टूर्नामेंट को लेकर सुरक्षा और पक्षपात की आशंका जताई और कहा कि किसी भी अप्रिय घटना के लिए सरकार जिम्मेदार होगी। वहीं, भारतीय कुश्ती महासंघ ने सुरक्षा की गारंटी दी, लेकिन आयोजन स्थल बदलने से साफ इनकार कर दिया। और पढ़ें भारतीय कुश्ती जगत में एक बार फिर विवाद गहराता दिख रहा है। दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने गोंडा में होने वाले राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट को लेकर सुरक्षा और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष संजय सिंह ने उनकी सुरक्षा की व्यक्तिगत गारंटी दी है, लेकिन टूर्नामेंट का स्थल बदलने से साफ इनकार कर दिया है। सुरक्षा की गारंटी संजय सिंह ने स्पष्ट कहा कि गोंडा में 10 से 12 मई तक होने वाला यह टूर्नामेंट तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विनेश की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जाएगी और मुकाबलों में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा अनुमोदित रेफरी मौजूद रहेंगे। साथ ही सभी मुकाबलों की रिकॉर्डिंग भी की जाएगी, जिससे किसी तरह के पक्षपात की संभावना नहीं रहेगी। विनेश ने जताई आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें