बंगाल का दंगल: ममता का इस्तीफा देने से इनकार, शुभेंदु अधिकारी ने दी नसीहत, कहा- संविधान में सब लिखा है

ममता बनर्जी के इस अड़ियल रुख पर भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक शुभेंदु अधिकारी ने पलटवार किया है। शुभेंदु ने इस पूरे विवाद पर बहुत नपी-तुली और संविधानिक टिप्पणी की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘सब कुछ संविधान में लिखा है। मुझे इस बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है।‘शुभेंदु अधिकारी का यह इशारा साफ है कि लोकतंत्र में हार-जीत और पद पर बने रहने की प्रक्रिया संविधान के नियमों से चलती है। बंगाल की हाई-प्रोफाइल चुनावी जंग के बाद अब सारा मामला कानूनी और संविधानिक मर्यादाओं के इर्द-गिर्द सिमटता दिख रहा है। ममता बनर्जी के बयान को उनके समर्थकों ने उनके जुझारू व्यक्तित्व से जोड़ा है, वहीं भाजपा इसे नियम विरुद्ध बता रही है।पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सूबे में पार्टी की हार के बाद भड़क गई हैं। मंगलवार को मीडिया ने उनसे लोकभवन जाकर इस्तीफा देने के बारे में सवाल पूछा। इस पर दीदी ने कहा, ‘मैं क्यों जाऊंगी? हम तो हारे नहीं हैं, जो जाएंगे। अगर मैं जीत गई होती तो शपथ से पहले इस्तीफा देने जाती। लोकभवन जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। चोरी करके जीतने से उन्हें अगर लगता है कि मुझे इस्तीफा देना होगा तो ऐसा नहीं होगा।’ उन्होंने कहा, ‘मैं स्पष्ट कहती हूं कि हम हारे नहीं हैं। उन्होंने जबरन हमें हराया है। चुनाव आयोग के साथ मिलकर वो जीते हैं, लेकिन नैतिक तौर पर मेरी जीत हुई है।‘इस बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की संभावना को पूरी तरह से नकारते हुए एक अनोखा तर्क पेश किया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों से राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू थी, जिसके दौरान सरकार का संचालन मु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

अखिलेश का आरोप: पश्चिम बंगाल चुनावों में हुई वोट की शर्मनाक लूट, पुलिस प्रशासन का हुआ खुलकर अवैध इस्तेमाल

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने वोट की शर्मनाक लूट की। पुलिस प्रशासन का अवैध इस्तेमाल करने में उसे कतई संकोच नहीं किया। उत्तर प्रदेश में पीडीए की काट भाजपा के पास नहीं है। पीडीए का वोट सबसे ज्यादा है। इसलिए भाजपा बौखलाई हुई है। अखिलेश मंगलवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र और संविधान दोनों को बचाने की बड़ी लड़ाई होगी। सपा आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देने के लिए संकल्पित है। महिलाओं का आरक्षण पार्टी आधारित होना चाहिए। पहले जातीय जनगणना हो, फिर आबादी के अनुपात में आरक्षण की व्यवस्था लागू हो। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने प्रतापगढ़ के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉपर छात्रों सत्यम यादव एवं ईशान शुक्ला को लैपटॉप देकर सम्मानित किया।सपा अध्यक्ष ने कहा कि पीडीए की मांग है कि जो महिला आरक्षण विपक्ष ने मिलकर संसद में सहर्ष पास किया है, उसे 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लागू करने की घोषणा भाजपा सरकार तत्काल करे। ऐसा न करने का मतलब होगा कि भाजपा महिलाओं को आरक्षण देने के खिलाफ हैं।सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रीपेड मीटर की भ्रष्टाचारी व्यवस्था का हम सबका विरोध सरकार को झुका गया है। ये जनशक्ति की जीत है। प्रीपेड मीटर के बहाने जो बढ़े बिल जनता से वसूले गए हैं, उनका तार्किक समायोजन अगले बिलों में किया जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal: कोलकाता पुलिस के DCP पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लुक आउट नोटिस जारी

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद सियासी माहौल पूरी तरह बदल गया है। नई सरकार के गठन के साथ ही विवादित और आरोपों में घिरे लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है और इस संबंध में जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार, डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास का नाम पूर्व सरकार से करीबी संबंधों के चलते चर्चा में रहा है। हाल ही में उनके ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। ऐसे में जांच एजेंसी को शक है कि वह देश छोड़कर फरार हो सकते हैं। इसी संभावना को देखते हुए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, ताकि देश के सभी एयरपोर्ट और सीमाओं पर उनकी निगरानी की जा सके।लुक आउट सर्कुलर (LOC) एक ऐसी चेतावनी होती है, जिसे जांच एजेंसियां जारी करती हैं ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति देश छोड़कर भाग न सके। इसके तहत इमिग्रेशन विभाग को अलर्ट किया जाता है।गौरतलब है कि 19 अप्रैल को ईडी की टीम ने शांतनु सिन्हा और सन एंटरप्राइज के प्रबंध निदेशक जॉय कामदार के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की थी। इस दौरान जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे थे, जिनकी जांच जारी है। हालांकि छापेमारी के वक्त उनकी मौजूदगी को लेकर विरोधाभासी बयान सामने आए थे। एक ओर कहा गया कि वह घर पर नहीं थे, वहीं उनके परिवार की तरफ से दावा किया गया कि वह घर में मौजूद थे और उनसे पूछताछ भी हुई थी।बताया जाता है कि शांतनु सिन्हा का संबंध तृणमूल कां …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

AAP पर भड़के राघव चड्ढा: BJP में गए सांसदों के उत्पीड़न का आरोप, बोले- खतरानक खेल शुरू आप किए, अंत खराब होगा

AAP पर भड़के राघव चड्ढा: BJP में गए सांसदों के उत्पीड़न का आरोप, बोले- खतरनाक खेल शुरू आप किए, अंत खराब होगा राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उन सांसदों के खिलाफ खतरनाक बदले की राजनीति कर रही है। ये सांसद अप्रैल में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। राघव चड्ढा के अनुसार, विलय के बाद से ही उनका लगातार उत्पीड़न हो रहा है। और पढ़ें राज्यसभा सांसद ने कहा कि उत्पीड़न के कई मामले सामने आए हैं। विश्व कप विजेता हरभजन सिंह के जालंधर स्थित निवास पर पथराव किया गया। पंजाब पुलिस की मदद से उनके घर के बाहर ‘देशद्रोही’ लिखा गया। उनकी माता और बहनों के बारे में आपत्तिजनक नारे भी लगाए गए। पद्म श्री राजेंद्र गुप्ता की पंजाब के मालवा इलाके में स्थित फैक्ट्री को बंद करने का प्रयास हुआ। जब तक थे आज्ञाकारी, तभी तक थे संस्कारी साथ छोड़ते ही बता दिया ‘भ्रष्टाचारी?’ जो लूट-खसोट को बताता हो ‘कट्टर ईमानदारी’ आख़िर कोई कैसे निभाता उनसे यारी? Today AAP has become a toxic outfit behaving like an obsessed, jilted ex that simply cannot move on. Our media briefing after… pic.twitter.com/vmipbkwRJs — Raghav Chadha (@raghav_chadha) May 5, 2026 राज्यसभा सांसद ने कहा कि उत्पीड़न के कई मामले सामने आए हैं। विश्व कप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

डीके शिवकुमार बनेंगे CM?: कर्नाटक में बदलाव के मिल रहे संकेत, सिद्दारमैया बोले-दिल्ली से बुलावा आएगा तो जाऊंगा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कैबिनेट फेरबदल, नेतृत्व परिवर्तन और हालिया चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कई अहम बयान दिए। कैबिनेट में संभावित फेरबदल को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर फैसला पार्टी हाईकमान के स्तर पर होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमें जब बुलाया जाएगा, तब हम दिल्ली जाएंगे। शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने पर क्या बोले? उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की उनके समर्थकों की मांग पर सिद्धारमैया ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उनके इस बयान को राज्य कांग्रेस में चल रही अंदरूनी चर्चाओं के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलें तेज वहीं, अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों पर टिप्पणी करते हुए सिद्धारमैया ने ममता बनर्जी के लंबे कार्यकाल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 15 साल सत्ता में रहने के बाद एंटी-इंकंबेंसी एक बड़ा कारण हो सकता है। साथ ही, उन्होंने मतदाता सूची से 91 लाख नाम हटाए जाने को भी संभावित कारण बताया। तमिलनाडु के नतीजों पर उन्होंने कहा कि युवाओं ने बदलाव की इच्छा के चलते अभिनेता और टीवीके के संस्थापक विजय को समर्थन दिया, जो एक चौंकाने वाला परिणाम रहा। नवंबर 2025 में सरकार के ढाई साल पूरे होने के साथ ही कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें फिर तेज हो गईं। दरअसल, इसकी शुरुआत 2023 में कांग्रेस की जीत के समय ही हो गई थी, जब संकेत मिले थे कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच ढाई-ढाई साल के पावर शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति बनी है। खरगे ने क्या दिए संकेत? जैसे ही सिद्धारमैया का कार्यकाल ढाई साल के करीब पहुंचा, शिवकुमार के समर्थकों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

Election Analysis: बंगाल के 23 में से नौ जिलों में खाता नहीं खोल पाई TMC; भाजपा ने किस तरह मतदाताओं को साधा?

मध्य बंगाल के जंगल महल क्षेत्र (पुरुलिया, बांकुरा और झारग्राम) में भी टीएमसी का पूरी तरह सफाया हो गया। पुरुलिया की 9, बांकुरा की 12 और झारग्राम की 4 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। विशेषज्ञों का कहना है कि कुड़मी-महतो समुदाय के वोट इस बार भाजपा की ओर चले गए, क्योंकि अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने में देरी से उनमें नाराजगी थी। इससे टीएमसी को नुकसान हुआ। भाजपा ने इस समुदाय से जुड़े नेताओं को उम्मीदवार बनाया, जिससे उसे फायदा मिला।इसके अलावा, आदिवासी वोटों का बंटवारा, रोजगार की कमी के कारण पलायन, टीएमसी में अंदरूनी गुटबाजी और उम्मीदवारों के चयन को लेकर असंतोष भी पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारण बने।पश्चिम बर्धमान जिले में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी नौ सीटों पर कब्जा कर लिया। उसने 2021 में टीएमसी द्वारा जीती गई 6 सीटें छीन लीं और बाकी 3 सीटें भी बरकरार रखीं। स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि कुछ नेताओं के अहंकार और जनता की सेवा की बजाय निजी लाभ पर ध्यान देने से पार्टी की छवि खराब हुई। टीएमसी के पूर्व नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जनता ने यह जनादेश ‘बंगाल में फिर से उद्योग लाने, रोजगार बढ़ाने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने’ के लिए दिया है। जितेंद्र तिवारी अब भाजपा में हैं और इस बार चुनाव जीत गए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

राष्ट्रपति भवन के दर पहुंची आप: राघव चड्ढा ने लगाए उत्पीड़न के आरोप, सीएम मान बोले-सात एमपी की मान्यता रद्द हो

राघव चड्ढा ने आप सरकार पर लगाया आरोप सीएम मान बोले-पंजाब के साथ धोखा किया वहीं उनसे पहले आम आदमी पार्टी छोड़ चुके राज्यसभा सांसद राघव चड्डा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।मुलाकात के बाद सांसद राघव चड्ढा ने आप और पंजाब सरकार पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्रपति को बताया कि पंजाब सरकार किस तरह उन सांसदों के खिलाफ बदले की खतरनाक राजनीति के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, जिन्होंने आप छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली है। वर्ल्ड कप विजेता हरभजन सिंह के घर के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने पंजाब पुलिस की मदद से गद्दार लिख दिया था।इसके बाद, पंजाब में पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता की फैक्टरी का पानी का कनेक्शन काट दिया गया। आप ने संदीप पाठक के खिलाफ भी दुर्भावनापूर्ण और मनगढ़ंत एफआईआर दर्ज करवाईं, और मीडिया के जरिए यह बात फैलाई गई कि उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मैं आप को बताना चाहता हूं कि उन्होंने विजिलेंस बोर्ड और प्रदूषण बोर्ड की मदद से बदले का एक खतरनाक खेल शुरू किया है, लेकिन इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।सूत्रों के मुताबिक, अगला निशाना मैं हूं। पंजाब सरकार ने सोशल मीडिया पर हमें धमकाने के लिए एजेंसियों को हायर किया है। आप यह सब पंजाब सरकार के फंड का इस्तेमाल करके कर रही है। यही वजह है कि मैंने कहा था कि आप भ्रष्ट और समझौता करने वाले लोगों के हाथों में फंसी हुई है।वहीं मुलाकात के बाद सीएम मान ने कहा कि आज राष्ट्रपति के सामने हमने देश में हो रही ‘लोकतंत्र की हत्या’ के खिलाफ मजबूती से आवाज बुलंद की है। असांविधानिक तरीके से पार्टियों को तोड़ना और ईडी-सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके दागी नेताओं को भाजपा की ‘व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar Cabinet: बिहार में सात मई को होगा मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम मोदी भी आएंगे; संजय सरावगी ने बताई सारी बात

सम्राट चौधरी फिलहाल 30 मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी में हैं। इनमें भाजपा से 12, जदयू से 11, लोजपा (रामविलास) से और रालोमो व हम से एक-एक मंत्री बनेंगे। गृह विभाग और विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा अपने पास ही रखेगी। जदयू, रालोमो और हम कोई खास प्रयोग नहीं करेगी। नवंबर 2025 में नई सरकार में जिन लोगों ने शपथ ली थी, उन्हें ही दुबारा मौका दिया जाएगा।15 अप्रैल को नई सरकार बनने के बाद से अब तक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के काम करने के तौर तरीके और बयानों से स्पष्ट हो गया है कि वह एक नई टीम चाहते हैं। सम्राट चौधरी के करीबी इसे ‘नई विकास टीम’ का नाम दे रहे हैं। नई टीम में कई चेहरों का नाम फाइल हो चुका है। कुछ पर मंथन चल रहा है। इधर, पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की कथित नाराजगी और भूमिहार समाज में उठ रहे असंतोष को देखते हुए पार्टी कोई बड़ा और चौंकाने वाला फैसला ले सकती है। हाल की घटनाओं पर नजर डालें तो ऐसा लग रहा है कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। भूमिहार समाज भी भाजपा पर अपने नेता की अनदेखी करने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। वह भी एमएलसी हैं और उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं बचा है। उनके राजनीतिक कद को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि पार्टी उन्हें दोबारा मंत्री बना सकती है और आगे चलकर फिर से विधान परिषद भेजने की रणनीति अपना सकती है।वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी ने कहा कि भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की है। पार्टी सोशल इंजीनियरिंग के तहत सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश में है। संकेत यह मिल रहे हैं कि भाज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

सिर्फ एक वोट से जीता चुनाव: कौन हैं विजय की पार्टी के एस. सेतुपति? जिन्होंने मंत्री पेरियाकरुप्पन को हराया

चुनाव आयोग के अनुसार, विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के उम्मीदवार श्रीनिवास सेतुपति आर ने 83,375 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि पेरियाकरुप्पन को 83,374 वोट मिले। मतगणना के दौरान मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। आखिरी राउंड से पहले पेरियाकरुप्पन करीब 30 वोटों से आगे चल रहे थे, लेकिन अंतिम चरण में नतीजा पलट गया और TVK उम्मीदवार ने बाजी मार ली। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार केसी थिरुमारन तीसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 29,054 वोट मिले।यह हार कई मायनों में अहम मानी जा रही है, क्योंकि पेरियाकरुप्पन राज्य सरकार में मंत्री पद संभाल रहे थे। उनकी हार न सिर्फ DMK के लिए झटका है, बल्कि राज्य की राजनीति में बदलते रुझानों का भी संकेत देती है। इस चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर पारंपरिक राजनीति को चुनौती दी है।(यह खबर अपडेट की जा रही है) …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 1 min · National Desk

Top News: ट्रंप बोले- ईरान को दुनिया से मिटा देंगे; देश में आज भी आंधी-पानी का अलर्ट, पढ़ें सुर्खियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी जहाजों पर हमला किया तो उसे दुनिया से मिटा देंगे। वहीं, देश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इधर, उत्तराखंड में बड़े नेताओं को फर्जी कॉल और आवाज की नकल के जरिए ठगने के सनसनीखेज मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। उधर, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सत्ता पर अमित शाह की आक्रामक रणनीति भारी पड़ी है। सत्ता के भय का तिलिस्म टूट चुका है। एक ओर, योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर वाराणसी में 5 और 6 मई को व्यापक यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुदुचेरी के चुनावी नतीजों ने देश को चौंकाया है। वहीं, पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान की सीमा के भीतर हमले किए हैं, जिनमें तीन नागरिक के मरने का दावा किया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 1 min · National Desk