बंगाल में OBC पर शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला: धर्म आधारित आरक्षण व्यवस्था खत्म; 66 समुदायों को फिर मिला लाभ

और पढ़ें पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए धर्म के आधार पर बनाई गई ओबीसी श्रेणियों को खत्म कर दिया और 2010 से पहले ओबीसी सूची में शामिल 66 समुदायों को फिर से सात प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने का एलान किया। यह फैसला पश्चिम बंगाल सरकार ने कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद लिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

May 20, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi Italy Visit LIVE: पांच देशों के दौरे का आखिरी पड़ाव, नॉर्वे का सफल दौरा पूरा कर इटली पहुंचे पीएम मोदी

12:25 AM, 20-May-2026 पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट पर दी अपने कार्यक्रम की जानकारी Sono atterrato a Roma, in Italia. Incontrerò il Presidente Sergio Mattarella e il Primo Ministro Giorgia Meloni e avrò dei colloqui con loro. Questa visita si concentrerà su come rafforzare la cooperazione tra India e Italia, con particolare attenzione al Corridoio Economico… pic.twitter.com/huZgq6lSJ6 — Narendra Modi (@narendramodi) May 19, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के ऐतिहासिक दौरे के अंतिम चरण में इटली की राजधानी रोम पहुंच गए हैं। रोम पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपने आधिकारिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वह इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटारेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से खास मुलाकात करेंगे।इस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर अहम चर्चा होगी, जिसमें विशेष रूप से ‘भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे’ (IMEC) पर फोकस किया जाएगा। इसके साथ ही दोनों नेता भारत-इटली ‘संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029’ की भी विस्तार से समीक्षा करेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के मुख्यालय का भी दौरा करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि उनका यह दौरा बहुपक्षवाद और वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त बनाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 20, 2026 · 2 min · National Desk

Uttarakhand: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, कल स्कूल भी बंद

राज्यपाल ने जताया शोक राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड के विकास, सुशासन और सैनिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सुशासन, पारदर्शिता व विकास की नई इबारत लिखी : भरत चौधरी कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा, पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) का निधन स्तब्ध करने वाला है। उन्होंने सुशासन, पारदर्शिता व विकास की नई इबारत लिखी। उनके कठोर व जनहित के निर्णय आज भी मिसाल हैं। सैन्य पृष्ठभूमि से निकलकर सार्वजनिक जीवन में आकर उन्होंने साबित किया कि चरित्र, निष्ठा व राष्ट्रसेवा ही सबसे बड़ी राजनीति है। उन्होंने गहरा शोक प्रकट करते हुए भगवान से परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। राज्य आंदोलन की आवाज केंद्र तक पहुंचाई : त्रिवेंद्र रावत पूर्व सीएम एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, बीसी खंडूड़ी ने सैनिक जीवन में राष्ट्रसेवा का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया, वहीं सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, सुशासन और विकास की नई पहचान बनाई। उत्तराखंड राज्य आंदोलन की आवाज को संसद और केंद्र सरकार तक मजबूती से पहुंचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी ऐतिहासिक योजनाओं के माध्यम से उन्होंने देश के गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। उनका नि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 19, 2026 · 2 min · National Desk

Vladimir Putin: 12-13 सितंबर को भारत आएंगे पुतिन, ब्रिक्स सम्मेलन में होंगे शामिल; क्रेमलिन ने की पुष्टि

और पढ़ें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होंगे। क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने यह जानकारी दी। दक्षिण अफ्रीका में रूसी दूतावास ने एक्स पर इसकी पुष्टि की है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन एक वार्षिक बैठक है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के नेता शामिल होते हैं। इसके अलावा इसमें नए सदस्य देश भी शामिल हैं। इस बैठक में आर्थिक सहयोग, व्यापार, वैश्विक शासन और भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जाती है। यह मंच उभरती अर्थव्यवस्थाओं को नीतियों के समन्वय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सामूहिक आवाज उठाने का अवसर देता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 19, 2026 · 1 min · National Desk

Falta Re-Election: फलता पुनर्मतदान से पहले टीएमसी को लगा बड़ा झटका; जहांगीर खान ने वापस नामांकन, जानिए वजह

दक्षिण 24 परगना जिले की सीट फलता से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक, फलता से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी मैदान से अपना नाम वापस ले लिया है। फलता में पुनर्मतदान 21 मई को होना है। ऐसे में उम्मीदवार के हटने अचनाक से नाम वापस लेना एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम पर तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि पार्टी को खान के इस निर्णय के बारे में सूचना मिली है। हालांकि, पार्टी को अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस फैसले के पीछे क्या कारण है। उन्होंने कहा, हमने सुना है कि जहांगीर खान ने फलता उपचुनाव में चुनाव नहीं लड़ने या भाग नहीं लेने का फैसला किया है।" प्रवक्ता ने आगे कहा कि पार्टी अभी तक उनके नाम वापस लेने के पीछे के कारण से अवगत नहीं है। यह अचानक लिया गया फैसला माना जा रहा है। पार्टी इस मामले में अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य फलता में शांति, सुरक्षा और समग्र विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि उनका सपना क्षेत्र को “सोनार फलता” के रूप में विकसित देखना था। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा फलता के लिए विशेष विकास पैकेज दिया जा रहा है, जो क्षेत्र के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसी वजह से उन्होंने अपना नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया। जहांगीर खान के अनुसार, यह फैसला फलता की प्रगति, शांति और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।फलता विधानसभा सीट के लिए वोटिंग हाल ही में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दो चरणों में से दूसरे चरण में, 29 अप्रैल को हुई थी। उस दिन, फलता से चुना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 19, 2026 · 2 min · National Desk

पासपोर्ट विवाद: कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला को समन, 23 मई को गुवाहाटी क्राइम ब्रांच में पेश होने का निर्देश

असम में कथित पासपोर्ट विवाद को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है। इसी बीच असम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को समन जारी किया है। पुलिस ने उन्हें 23 मई को गुवाहाटी स्थित क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा है। यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा से जुड़े कथित पासपोर्ट विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि अब तक पुलिस की ओर से मामले के सभी पहलुओं का सार्वजनिक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन जांच एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से देख रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कथित तौर पर इस मामले में सुरजेवाला का नाम लिया था। इसके बाद जांच एजेंसियों ने मामले की कड़ियों को और गहराई से खंगालना शुरू किया है। जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या गौरव गोगोई और रणदीप सिंह सुरजेवाला कथित तौर पर इस विवाद से जुड़े बड़े षड्यंत्र की योजना बनाने में शामिल थे। असम पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।दरअसल, असम विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि सीएम सरमा की पत्नी के पास तीन देशों, यूएई, एंटीगुआ और मिस्र के पासपोर्ट हैं। साथ ही, यह भी दावा किया था कि दुबई में प्रॉपर्टीज सहित कुछ विदेशी एसेट्स का ऑफिशियल फाइलिंग में खुलासा नहीं किया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि यूनाइटेड स्टेट्स के व्योमिंग में रजिस्टर्ड एक कंपनी सरमा से जुड़ी है और इसमें हजारों करोड़ डॉलर के फाइनेंशियल लेन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 19, 2026 · 2 min · National Desk

गृह मंत्रालय का फैसला: नागरिकता नियम में हुआ संशोधन, पाकिस्तान समेत इन देशों के आवेदकों के लिए नया नियम लागू

गृह मंत्रालय (MHA) ने नागरिकता नियम, 2009 में अहम संशोधन करते हुए एक नई अधिसूचना जारी की है। इस संशोधन के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले नागरिकता आवेदकों के लिए पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी देना अब अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार के इस कदम को नागरिकता प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सख्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए प्रावधानों के अनुसार, नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले इन तीन देशों के आवेदकों को अब अपने पासपोर्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी देना जरूरी होगा। इसमें पहचान, यात्रा इतिहास और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन शामिल होगा। गृह मंत्रालय का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य नागरिकता प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी या फर्जीवाड़े को रोकना है।यह संशोधन विशेष रूप से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले आवेदकों पर लागू होगा। इन देशों के नागरिक यदि भारत में नागरिकता के लिए आवेदन करते हैं, तो उन्हें नए नियमों का पालन करना होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, नागरिकता आवेदन प्रक्रिया को और अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे आवेदकों की पहचान और उनकी पृष्ठभूमि की बेहतर जांच संभव होगी। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नागरिकता केवल उन्हीं लोगों को मिले जो सभी कानूनी शर्तों को पूरा करते हैं।इस संशोधन के बाद नागरिकता प्रक्रिया पहले से अधिक सख्त और विस्तृत हो जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, दस्तावेजों की जांच और सत्यापन प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा। इससे देश की आंतरिक सुरक्षा को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 19, 2026 · 2 min · National Desk

अमर उजाला संवाद 2026: सेहत, सियासत और मनोरंजन के रंगों से सजेगा मंच, अखिलेश यादव समेत ये दिग्गज करेंगे शिरकत

अमर उजाला संवाद का दूसरा दिन मंगलवार को सेहत, सियासत और मनोरंजन के रंगों से सजा नजर आएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की बातचीत के साथ दिन की शुरुआत होगी। इसके साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव, दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ ही फिल्म अभिनेता वरुण धवन संवाद की शोभा बढ़ाएंगे। सुबह नौ बजे से पहले सत्र में स्वास्थ्य और समृद्धि पर चर्चा के बाद अगले सत्र में बात होगी अच्छे भोजन की। स्वाद और सफलता का तड़का वाले इस सत्र में मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी दर्शकों से मुखातिब होंगे। अगला पड़ाव होगा सियासत पर चर्चा का। इसके लिए संवाद में मौजूद रहेंगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। यह सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसके अगले चरणों में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का समापन शाम पांच बजे होगा।केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, शेफ हरपाल सिंह सोखी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय, आईआईएम लखनऊ के निदेशक प्रो. एमपी गुप्ता, जयश्री पेरिवाल ग्रुप के डॉ. जयश्री पेरिवाल, और सुभारती विश्वविद्यालय के डीन प्रो. मनोज कपिल, भारत जीपीटी के संस्थापक अंकुश सबरवाल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार, मैक्स इंडिया के एमडी रजित मेहता, जेप्टो के चीफ ग्रोथ ऑफिसर दिवेश सावहनी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अभिनेता वरुण धवन, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर, एस 45 के सहसंस्थापक अमन सिंह, इंटेलेमो के संस्थापक सीईओ सौरभ गुप्ता और गीतकार आलोक श्रीवास्तव, कंटेंट क्रिएटर अगू स्टेनली, आयुष्मान पंडित, यश और ज्ञान शिरकत करेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 19, 2026 · 2 min · National Desk

Politics: 'दुनिया देख रही घबराए हुए PM को', राहुल गांधी ने नार्वे की पत्रकार के वीडियो पर पीएम मोदी को घेरा

When there is nothing to hide, there is nothing to fear. What happens to India’s image when the world sees a compromised PM panic and run from a few questions? https://t.co/tOO8vzESpf — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 18, 2026 दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपने पांच देशों के बहुत ही अहम दौरे पर गए हुए हैं। इसी यात्रा के दौरान वह नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नॉर्वे में एक महिला पत्रकार प्रधानमंत्री से कुछ सवाल पूछने की कोशिश कर रही है, लेकिन पीएम मोदी बिना कोई भी जवाब दिए वहां से आगे की तरफ बढ़ जाते हैं। इसी बात को मुद्दा बनाकर विपक्ष अब सरकार पर ताबड़तोड़ निशाना साध रहा है।राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना का वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में साफ शब्दों में लिखा कि जब आपके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो फिर घबराने की क्या बात है। इसके बाद ही राहुल गांधी ने एक बहुत ही कड़ा सवाल पूछते हुए कहा कि जब दुनिया यह देखती है कि एक घबराए हुए प्रधानमंत्री कुछ सवालों से भाग रहे हैं, तो इससे भारत की छवि पर क्या असर पड़ता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अपने छह दिनों के बड़े विदेशी दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान उन्हें पांच अलग-अलग देशों में जाना है। इसी कार्यक्रम के तहत वह ओस्लो पहुंचे हैं। यहां ओस्लो में वह तीसरे ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ में हिस्सा लेने वाले हैं। इसके अलावा वह नॉर्डिक देशों के कई बड़े और प्रमुख नेताओं के साथ जरूरी द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे, जो देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 19, 2026 · 2 min · National Desk

शुभेंदु सरकार के पांच बड़े फैसले: महिलाओं को 3000 रुपये की सहायता, सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का दिया तोहफा

और पढ़ें शुभेंदु सरकार के पांच बड़े फैसले क्या हैं? बंगाल में अन्नपूर्णा योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को 1 जून से हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार ने 1 जून से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा को भी मंजूरी दे दी है। पॉल ने बताया कि राज्य कर्मचारियों, संबद्ध वैधानिक निकायों और शैक्षणिक संस्थानों के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग के गठन को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। राज्य मंत्रिमंडल ने जून महीने से धार्मिक आधार पर समूहों को दी जाने वाली सरकारी सहायता बंद करने का भी फैसला किया है। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले लोगों और मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए ट्रिब्यूनल में आवेदन करने वाले लोगों को अन्नपूर्णा योजना का लाभ दिया जाएगा। पहली कैबिनेट बैठक में भी शुभेंदु सरकार ने लिए थे बड़े फैसले शुभेंदु सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में भी कई बड़े फैसले लिए थे, जिनमें स्कूलों में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए उम्र सीमा पांच साल बढ़ाने की मंजूरी देना भी शामिल है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान इसका वादा किया था और शुभेंदु सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में इसकी मंजूरी दे दी थी। साथ ही राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू करने की मंजूरी भी दी गई है। इस योजना को पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने लागू करने से मना कर दिया था। इस योजना के तहत केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान करती है। अब बंगाल के लोग भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे। शुभेंदु सरक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 18, 2026 · 2 min · National Desk