TMC: क्या ममता निकाल पाएंगी हल? हार के बाद इस्तीफों का दौर, आंतरिक कलह से बिखराव के मुहाने पर तृणमूल कांग्रेस

राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज है कि पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के सामने यह स्थिति केवल असंतोष नहीं, बल्कि धीरे-धीरे उभरता हुआ संगठनात्मक बिखराव बनती जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, हालिया दिनों में सामने आए इस्तीफों, कुछ विधायकों की संदेहजनक गतिविधियों, आरोप-प्रत्यारोप और अलग-अलग स्तर पर असहमति जैसे घटनाक्रम ने पार्टी के भीतर भरोसे और संवाद की कड़ी को कमजोर किया है।स्थिति यह संकेत दे रही है कि यदि जल्द ही संगठनात्मक स्तर पर सख्त और निर्णायक हस्तक्षेप नहीं हुआ, तो यह आंतरिक तनाव आगे चलकर पार्टी की कार्यप्रणाली और राजनीतिक रणनीति दोनों पर असर डाल सकता है। इसी बिखराव को रोकने के लिए आगामी रविवार को कालीघाट स्थिति ममता बनर्जी के आवास पर पार्टी को एकजुट बनाए रखने के लिए वरिष्ठ टीएमसी नेता और नेता प्रतिपक्ष शोभनदेव भट्टाचार्य ने एक बैठक बुलाई है।पार्टी के भीतर हाल के दिनों में विभिन्न स्तरों पर इस्तीफों और असंतोष के मामले लगातार सामने आए हैं। इनमें प्रवक्ता पद से शांतनु सेन का इस्तीफा प्रमुख माना जा रहा है। उन्होंने अपने पत्र में आरजी कर मेडिकल कॉलेज प्रकरण और चुनावी हार के बाद बने राजनीतिक माहौल का उल्लेख किया है। इसके अलावा संगठन के भीतर पार्षदों और विधायकों के पद छोड़ने तथा कई नेताओं के संगठनात्मक पदों से दूरी बनाने की घटनाओं ने भी नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है। इन घटनाओं को पार्टी के भीतर गहराते असंतोष के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।पार्टी के भीतर सबसे बड़ा टकराव सांसद कल्याण बनर्जी और सांसद काकोली घोष दस्तिदार के बीच सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, काकोली घोष दस्तिदार ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कल्याण बनर्जी पर महिला सां …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 29, 2026 · 2 min · National Desk

U23 Wrestling: एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों के दबदबे के मुरीद हुए पीएम मोदी, तारीफों के बांधे पुल

An outstanding performance by our wrestlers! Our Men’s Freestyle and Women’s Wrestling teams won the Team Titles at the 2026 U23 Asian Championships in Da Nang, Vietnam. The Men’s Freestyle Wrestling team secured 9 medals, including 4 Golds, thus registering India’s… pic.twitter.com/41PruCuk1U — Narendra Modi (@narendramodi) May 28, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। पीएम ने लिखा, ‘हमारे पहलवानों का शानदार प्रदर्शन। हमारी पुरुषों की फ्रीस्टाइल और महिलाओं की कुश्ती टीमों ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में टीम खिताब जीते। पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने नौ पदक हासिल किए, जिनमें चार स्वर्ण पदक शामिल थे। इस तरह उन्होंने अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के अब तक के सबसे ज्यादा कुल पदकों का रिकॉर्ड बनाया। महिलाओं की कुश्ती टीम ने 10 पदक जीते, जिनमें छह स्वर्ण पदक शामिल थे। ग्रीको-रोमन टीम ने भी आठ पदकों के साथ अपने अब तक के सबसे ज्यादा कुल पदकों का रिकॉर्ड बनाया। हमारे पहलवानों को बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 1 min · National Desk

'प्रधान दें जवाब': COEMPT कंपनी को पेपर सेट करने का कॉन्ट्रैक्ट क्यों मिला? राहुल ने पूछे ये चार सवाल

राहुल गांधी ने ये चार बड़े सवाल उठाए सीबीएसई का OSM कॉन्ट्रैक्ट COEMPT कंपनी को क्यों दिया गया, जबकि उसका पुराना नाम Globarena विवादों में रहा है? यह कॉन्ट्रैक्ट आखिर किसके आदेश पर दिया गया? क्या कंपनी का बैकग्राउंड चेक किया गया था या नहीं? COEMPT के प्रबंधन और मोदी सरकार के बीच क्या संबंध हैं? प्रधान ने की समीक्षा बैठक राहुल गांधी के आरोपों पर क्या बोले शिक्षा मंत्री? राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि शिक्षा मंत्री उन पर व्यक्तिगत हमला कर सकते हैं, लेकिन इससे 18.5 लाख बच्चों के भविष्य से जुड़े सवाल खत्म नहीं होंगे। उन्होंने पूछा कि आखिर COEMPT को कॉन्ट्रैक्ट किसके आदेश पर दिया गया, क्या कंपनी का बैकग्राउंड चेक किया गया था और कंपनी प्रबंधन के केंद्र सरकार से क्या संबंध हैं।कांग्रेस नेता ने कहा कि या तो सरकार ने बैकग्राउंड चेक किया और फिर भी कॉन्ट्रैक्ट दिया, या फिर कोई जांच ही नहीं की गई। दोनों ही स्थिति में सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री को छात्रों के भविष्य की चिंता होती, तो शिक्षा मंत्री को काफी पहले ही पद से हटा दिया गया होता।सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर उठे विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को सीबीएसई मुख्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पुनर्मूल्यांकन और वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को आ रही तकनीकी और भुगतान संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई। सीबीएसई परीक्षा मूल्यांकन में कथित गड़बड़ियों को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर भी केंद्रीय शिक्षा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों पर बोले अल्बनीज, कहा- PM मोदी की मेजबानी करना सम्मान की बात

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल्द ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैनबरा में संसद को संबोधित करते हुए अल्बनीज ने कहा कि भारत, जो पहले ही दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन चुका है, इस दशक में वैश्विक अर्थव्यवस्था की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भारत को ऑस्ट्रेलिया का बेहद महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों की जमकर तारीफ की। When your Prime Minister @AlboMP speaks with so much conviction & passion about India - the country where you serve as the High Commissioner - it makes your job infinitely more meaningful. We look forward to welcoming you to Australia, Prime Minister @narendramodi ji. 🇦🇺🤝🇮🇳 pic.twitter.com/FVhoemiosE — Philip Green OAM (@AusHCIndia) May 28, 2026 वहीं, ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अल्बनीज के संबोधन का वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा कि जब ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भारत के बारे में इतनी मजबूती और उत्साह के साथ बात करते हैं, तो भारत में उच्चायुक्त के रूप में काम करना और भी गर्व की बात बन जाता है।प्रधानमंत्री अल्बनीज ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि सिर्फ एक देश की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया केवल प्रशांत महासागर का देश नहीं, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे दोनों देशों के रिश्ते और गहरे होते हैं। उन्होंने 2022 में हुए आर्थिक सहयो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 2 min · National Desk

Karnataka CM News LIVE: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर सस्पेंस बढ़ा, राज्यपाल के कल रात ही मुंबई जाने की खबर

09:07 AM, 28-May-2026 राज्यपाल महाराष्ट्र और एमपी दौरे पर निकले इधर, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत 27-28 मई 2026 के दौरान मुंबई और इंदौर/उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम में हवाई और सड़क मार्ग से यात्रा के साथ मुंबई में रात्रि विश्राम भी शामिल है। राज्यपाल की Z+ सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन को सुरक्षा, परिवहन और प्रोटोकॉल से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत 27-28 मई 2026 के दौरान मुंबई और इंदौर/उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम में हवाई और सड़क मार्ग से यात्रा के साथ मुंबई में रात्रि विश्राम भी शामिल है। राज्यपाल की Z+ सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन को सुरक्षा, परिवहन और प्रोटोकॉल से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 09:07 AM, 28-May-2026 कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, सीएम सिद्धारमैया ने बुलाई ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज सुबह अपने आवास पर पार्टी नेताओं और कैबिनेट सहयोगियों की ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई है। बैठक से पहले उनके आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस हाईकमान के साथ सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की लंबी बैठक के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें और तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, सत्ता हस्तांतरण को लेकर पार्टी के भीतर गंभीर मंथन चल रहा है और जल्द बदलाव संभव माना जा रहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज सुबह अपने आवास पर पार्टी नेताओं और कैबिनेट सहयोगियों की ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई है। बैठक से पहले उनके आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran: होर्मुज पर संकट के बीच अमेरिका-ईरान डील की चर्चा तेज; ट्रंप बोले- समझौता होगा, वरना सैन्य कार्रवाई तय

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर दुनिया भर की नजरें वॉशिंगटन और तेहरान पर टिकी हुई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कहा है कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन अमेरिका अभी मौजूदा प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं है। व्हाइट हाउस में हुई अहम कैबिनेट बैठक में ट्रंप ने संकेत दिया कि बातचीत जारी है, लेकिन अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई का रास्ता भी अपना सकता है। इस बीच होर्मुज जलडमरूमध्य, तेल आपूर्ति और युद्धविराम को लेकर वैश्विक चिंता और बढ़ गई है। मुद्दा अमेरिका का रुख ईरान का दावा नौसैनिक नाकेबंदी हटाने से इनकार हटाने की बात सैन्य वापसी कोई पुष्टि नहीं खाड़ी से हटने का दावा होर्मुज मार्ग निगरानी जारी व्यापार सामान्य करने की बात समझौता मसौदा फर्जी बताया प्रारंभिक सहमति का दावा कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान अब भारी दबाव में है और उसके पास समझौता करने के अलावा ज्यादा विकल्प नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा ईरान बहुत ज्यादा डील करना चाहता है। अभी तक बात पूरी नहीं बनी है, लेकिन हम संतुष्ट होंगे। अगर नहीं हुए तो हम कार्रवाई करेंगे। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान सोच रहा था कि अमेरिका मध्यावधि चुनावों के दबाव में पीछे हट जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उनकी रणनीति चुनावों से प्रभावित नहीं होगी।ईरानी सरकारी मीडिया ने दावा किया था कि दोनों देशों के बीच एक प्रारंभिक समझौते का मसौदा तैयार हो चुका है। इसमें अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी हटाने और खाड़ी क्षेत्र से सैन्य मौजूदगी कम करने की बात कही गई थी। बदले में ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से व्यापारिक ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 2 min · National Desk

शादी का खाना बना 'जहर': दावत के बाद 72 लोगों की हालत बिगड़ी, मरीजों का आना जारी, कैबिनेट मंत्री पहुंचे अस्पताल

बुधवार को कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने मूनक अस्पताल में भर्ती लोगों का हालचाल पूछा और डॉक्टरों को भी इसे गंभीरता से लेने की हिदायत की। मूनक निवासी जयपाल सिंह, गुरपाल सिंह, जगतार सिंह, जगसीर सिंह और हरप्रीत सिंह ने बताया कि वे स्थानीय पैलेस में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए थे। वहां उन्होंने रात के समय खाना खाया था। इसके बाद खाना खाने वाले लोगों की हालत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते उन्हें उल्टियां, दस्त और बुखार की शिकायत होने लगी। इसके कारण उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को अस्पतालों में भर्ती होना पड़ा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 1 min · National Desk

Iran US Peace Deal: 'शांति समझौते का मसौदा पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत', ईरान के दावों पर भड़का व्हाइट हाउस

ईरान और अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर सामने आई रिपोर्ट पर व्हाइट हाउस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी सरकारी मीडिया द्वारा जारी कथित मसौदे को अमेरिका ने पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत करार दिया है। व्हाइट हाउस के आधिकारिक संचार मंच रैपिड रिस्पॉन्स 47 की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ईरानी मीडिया द्वारा प्रसारित यह रिपोर्ट सच नहीं है और कथित समझौता ज्ञापन पूरी तरह से झूठा है। बयान में कहा गया “ईरान नियंत्रित मीडिया की यह रिपोर्ट सही नहीं है। उन्होंने जो समझौता (MoU) जारी किया है, वह पूरी तरह मनगढ़ंत है। किसी को भी ईरानी सरकारी मीडिया के दावों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। तथ्य मायने रखते हैं।“ईरानी सरकारी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, कथित समझौते के मसौदे में होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए व्यापारिक जहाजों की आवाजाही को एक महीने के भीतर बहाल करने का प्रस्ताव था। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि अमेरिका ईरान के आसपास के क्षेत्रों से अपनी सैन्य मौजूदगी कम करेगा और नौसैनिक नाकेबंदी हटाएगा।इसके अलावा कहा गया कि इस व्यवस्था में सैन्य जहाज शामिल नहीं होंगे और ओमान के साथ समन्वय में ईरान जलडमरूमध्य में जहाजों की निगरानी करेगा। ईरानी मीडिया ने यह भी दावा किया कि बिना ठोस सत्यापन के तेहरान कोई कदम नहीं उठाएगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि यदि 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौता हो जाता है, तो इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बाध्यकारी प्रस्ताव के रूप में लागू किया जा सकता है। हालांकि, कथित मसौदे में ईरान के परमाणु कार्यक्रम का कोई जिक्र नहीं था।कैबिनेट बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, ले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 2 min · National Desk

CBSE: ओएसएम ठेके से जुड़े दावों को सीबीएसई ने बताया भ्रामक और तथ्यहीन, राहुल बोले- 'मना करना कोई जवाब नहीं'

राहुल गांधी ने उठाए सवाल गौरतलब है कि सीबीएसई का यह बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों के बाद सामने आया है। राहुल गांधी ने बुधवार को सीबीएसई की ओएसएम प्रणाली और COEMPT Edutech को दिए गए ठेके को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने इस पूरे मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच और विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराने की मांग की। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि COEMPT Edutech पहले ‘Globarena’ नाम से काम करती थी और तेलंगाना में 2019 तथा 2023 में बोर्ड परीक्षा से जुड़े विवादों में इसका नाम सामने आया था। उन्होंने दावा किया कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग से जुड़ी गड़बड़ियों के कारण तेलंगाना में 23 छात्रों ने आत्महत्या की थी। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि कंपनी का पुराना रिकॉर्ड सार्वजनिक होने के बावजूद सीबीएसई ने उसे ठेका क्यों दिया। उन्होंने पूछा कि इस अनुबंध को देने में कौन-कौन सी प्रक्रियाएं नजरअंदाज की गईं और कंपनी प्रबंधन तथा केंद्र सरकार के बीच क्या संबंध हैं। पूरा मामला जानने के लिए ग्राफिक पर क्लिक कर पढ़ें: …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 27, 2026 · 1 min · National Desk

'मोदी-प्रधान की जोड़ी जवाबदेह': NEET छात्र प्रदीप के परिवार से मिले राहुल गांधी, पेपर लीक पर केंद्र को घेरा

नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राजस्थान के सीकर में आत्महत्या करने वाले नीट अभ्यर्थी प्रदीप मेघवाल के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि प्रदीप मेघवाल की मौत केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि एक टूटी हुई और भ्रष्ट व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस पूरे मामले के लिए जवाबदेह ठहराया। “अब इस व्यवस्था पर हमें कोई भरोसा नहीं रहा।” यह आज कुछ NEET अभ्यर्थियों ने मुझसे कहा। उनका ग़ुस्सा साफ़ दिख रहा था, और उनके सब्र का बाँध टूट चुका है। देश का युवा अब मोदी सरकार के भ्रष्टाचार और बेरुख़ी को और बर्दाश्त नहीं करेगा। और याद रखिए - यही युवा इस व्यवस्था को बदलेगा। pic.twitter.com/8gk39dLxjN — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 27, 2026 दिल्ली स्थित एनएसयूआई कार्यालय में परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि देश के लाखों छात्र पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य के दबाव में जी रहे हैं। ऐसे में जब पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आती हैं, तो केवल परीक्षा ही नहीं टूटती, बल्कि छात्रों के सपने और पूरे परिवार की उम्मीदें बिखर जाती हैं।राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा “आज कुछ नीट अभ्यर्थियों ने मुझसे कहा कि अब इस व्यवस्था पर हमें कोई भरोसा नहीं रहा। उनका गुस्सा साफ दिख रहा था और उनके सब्र का बांध टूट चुका है। देश का युवा अब भ्रष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 27, 2026 · 2 min · National Desk