CBSE: सीबीएसई के ऑनमार्क पोर्टल में मिली सुरक्षा खामियां, साइबर विशेषज्ञों की टीम ने शुरू किया सुधार कार्य

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपने ऑनमार्क पोर्टल में सामने आई सुरक्षा खामियों को लेकर एक्स पर जानकारी दी है। बोर्ड ने कहा है कि पोर्टल में सार्वजनिक रूप से उजागर हुई कमजोरियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके लिए सरकार के विभिन्न विभागों और IIT के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की टीम को तैनात किया गया है, जो सिस्टम को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए काम कर रही है। We have been closely monitoring the vulnerabilities in the OnMark portal of our service provider that are being flagged in the public domain. An expert team of cybersecurity professionals has been deployed over the last few days from across various arms of the government as well… May 31, 2026 पहचानी गई खामियों को किया गया ठीक CBSE के अनुसार, ऑनमार्क पोर्टल में जिन सुरक्षा खामियों की पहचान हुई थी, उन्हें दूर कर लिया गया है। बोर्ड ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम ने इन प्रणालियों को अधिक सुरक्षित ढांचे में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। साथ ही अन्य संभावित कमजोरियों की पहचान कर उन्हें समय रहते ठीक करने का काम जारी है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की साइबर सुरक्षा चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। एथिकल हैकर्स और जागरूक नागरिकों का जताया आभार बोर्ड ने उन जागरूक नागरिकों और एथिकल हैकर्स का धन्यवाद किया है, जिन्होंने सुरक्षा खामियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। CBSE ने बताया कि ऐसे कुछ लोगों से सीधे संपर्क भी किया गया है। साथ ही बोर्ड ने अपील की है कि यदि किसी को सुरक्षा संबंधी कोई जानकारी मिलती है, तो वह सीधे उसकी सुरक्षा टीम से secy-cbse@nic …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 2 min · National Desk

'आतंकवादियों के चेहरे दिखाओ!': CBSE छात्र वेदांत से मिले राहुल गांधी, कथित सोरोस-पाकिस्तान कनेक्शन पर कसा तंज

वीडियो में वेदांत राहुल गांधी कहते नजर आ रहे हैं कि मेरे को पाकिस्तान का एजेंट तक बोला गया। वहीं, वीडियो को साझा करते हुए राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘मेरे साथी देशद्रोही सोरोस एजेंट्स’ के साथ बातचीत। वेदांत और उसके दोस्त प्रतिभाशाली, बहादुर युवा भारतीय हैं, जिन्होंने सीबीएसई और मोदी सरकार से आसान सवाल पूछे। लेकिन जवाब के बजाय उन्हें अपमान मिला। वे एक उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के हकदार हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें यह मिले। A revealing chat with my fellow “anti-national Soros agents.” Vedant and his friends are brilliant, brave young Indians who asked CBSE and the Modi government simple questions - but got insults instead of answers. They deserve a bright and secure future. We will make sure they… pic.twitter.com/5InBxgJv1B — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 31, 2026 बातचीत के दौरान एक अन्य छात्र ने कांग्रेस नेता से कहा, इन्होंने हमें देश-विरोधी कहना शुरू कर दिया। इस पर राहुल गांधी ने कहा, सत्रह साल के डीप स्टेट एजेंट्स। भईया आतंकी के चेहरे तो दिखाओ। वहीं, वेदांत राहुल गांधी को बताते हैं, जब मैं फिजिक्स की शीट देखता हूं तो मुझे लगा मेरा एग्जाम बहुत अच्छा गया। उसमें मेरे अच्छे नंबर आएंगे। लेकिन नंबर नहीं आए, तो उसके बाद हमारे पास विकल्प था कि अगर आपके नंबर कम आते हैं, तो फोटो कॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं। उसकी कॉपी जब मैं खोलता हूं, तो उसमें मेरी हैंडराइटिंग नहीं थी। मैंने देखा कि ये मेरी शीट नहीं थी। तो अपनी ये समस्या लेकर एक्स पर गए। लोगों का साथ मिला कि ये तो एकदम अलग मामला हो रहा है। ये भी पढ़ें: इसी दौरान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 2 min · National Desk

अभिषेक पर हमला: महुआ मोइत्रा ने BJP को कहा- गंदी जंगली पार्टी; भाजपा बोली- ये टीएमसी के अत्याचारों का नतीजा

Filthy junglee BJP - stop peddling lies. Normal people not attacking TMC. Sushmita Dutta BJP worker seen with top BJP leaders caught on camera pelting stones at @abhishekaitc . BJP competitive hooliganism. pic.twitter.com/tL1edDRECC — Mahua Moitra (@MahuaMoitra) May 30, 2026 VIDEO | On attack on TMC leader Abhishek Banerjee, West Bengal Minister Agnimitra Paul (@paulagnimitra1) says, “What happened with Abhishek Banerjee is public outrage; it’s the result of TMC’s atrocities and its violent politics over the past 15 years.” (Full video available on… pic.twitter.com/XRBpH60jGb — Press Trust of India (@PTI_News) May 31, 2026 इस मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को गंदी जंगली पार्टी कहा। मोइत्रा का दावा है कि भाजपा कार्यकर्ता सुष्मिता दत्ता को अभिषेक बनर्जी पर पत्थर फेंकते हुए कैमरे में पकड़ा गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि आम लोग टीएमसी पर हमला नहीं कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। मोइत्रा ने कहा कि सुष्मिता दत्ता को भाजपा के बड़े नेताओं के साथ देखा गया है और यह भाजपा की गुंडागर्दी है।दूसरी तरफ, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल की अलग राय है। उन्होंने कहा, ‘अभिषेक बनर्जी के साथ जो हुआ वह जनता का गुस्सा है; यह पिछले 15 वर्षों में टीएमसी के अत्याचारों और उसकी हिंसक राजनीति का परिणाम है।‘यह घटना शनिवार को दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में हुई। अभिषेक बनर्जी वहां …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 2 min · National Desk

Himachal Nikay Chunav Result: तीन नगर निगमों में भाजपा ने कांग्रेस को हराया, बीडीसी के नतीजे भी आने शुरू

10:29 AM, 31-May-2026 नगर निगम मंडी के चुनाव परिणामों में भाजपा ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए 15 में से 12 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को केवल एक वार्ड में सफलता मिली, जबकि एक वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल कर राजनीतिक समीकरणों को दिलचस्प बना दिया। परिणामों से साफ है कि शहर की सरकार पर भाजपा का नियंत्रण बरकरार रहेगा। सबसे चर्चित मुकाबला वार्ड नंबर-1 खलियार में रहा, जहां कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरीं अलकनंदा हांडा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह को पराजित कर बड़ी राजनीतिक जीत दर्ज की। यह परिणाम भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस भी इस वार्ड में अपना खाता नहीं खोल सकी, लेकिन बागी उम्मीदवार की जीत ने स्थानीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।वार्ड नंबर-2 पुरानी मंडी में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। भाजपा की सरिता हांडा ने मात्र दो मतों के अंतर से जीत हासिल की। मतगणना के दौरान यहां प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें अंतिम दौर तक बढ़ी रहीं।कांग्रेस को केवल वार्ड नंबर-4 नेला में सफलता मिली, जहां नर्वदा मोहन ने जीत दर्ज कर पार्टी की लाज बचाई। इसके अलावा बाकी सभी वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।भाजपा की ओर से वार्ड नंबर-3 पड्डल से निर्मला, वार्ड नंबर-5 से कृष्णा ठाकुर, वार्ड नंबर-6 से वीरेन्द्र आर्य, वार्ड नंबर-7 तल्याहड़ से जितेंद्र सिंह, वार्ड नंबर-8 से गुरदीप कौर, वार्ड नंबर-9 से सुमन ठाकुर, वार्ड नंबर-10 सुहड़ा से नेहा कुमारी, वार्ड नंबर-11 समखेतर से जितेन्द्र शर्मा, वार्ड नंबर-12 भगवाहन से गगन कश्यप, वार्ड नंबर-13 थनेहड़ा से रजनी शर्मा और वार्ड नंबर-15 दौहंदी से रीता देवी विज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 2 min · National Desk

केनेडी सेंटर नवीनीकरण मामला: नाम हटाने के आदेश पर फूटा राष्ट्रपति ट्रंप का गुस्सा, जज पर लगाया पक्षपात का आरोप

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक लंबी पोस्ट लिखी। उन्होंने जिला न्यायाधीश क्रिस्टोफर कूपर के फैसले पर बहुत गुस्सा जताया। न्यायाधीश कूपर ने केंद्र से ट्रंप का नाम हटाने का भी आदेश दिया है। इस फैसले से ट्रंप बेहद परेशान दिखे। उन्होंने कहा कि उनके साथ कभी निष्पक्ष व्यवहार नहीं हो सकता।ट्रंप ने कहा कि इस ऐतिहासिक इमारत को मरम्मत की बहुत जरूरत थी। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वह आगे कोर्ट में लड़ेंगे या नहीं। फैसले के कुछ घंटे बाद ही ट्रंप ने बड़ा एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अब इस काम से पीछे हट रहे हैं। वह इस केंद्र का पूरा जिम्मा वापस कांग्रेस को सौंप रहे हैं। ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने से पहले तक इसे ‘जॉन एफ. केनेडी सेंटर’ के नाम से ही जाना जाता था। व्हाइट हाउस ने अभी यह नहीं बताया है कि ट्रंप बोर्ड के अध्यक्ष पद पर रहेंगे या नहीं।ट्रंप ने बिना किसी सबूत के इस फैसले के लिए न्यायाधीश की पत्नी एमी जेफ्रेस को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि जेफ्रेस एक बड़ी वकील हैं। वह पूर्व राष्ट्रपति ओबामा के कार्यकाल में सरकारी सलाहकार थीं। न्यायाधीश कूपर को भी ओबामा ने ही नियुक्त किया था। ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि जेफ्रेस की कंपनी पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन का केस लड़ रही है।ट्रंप का दावा है कि 1971 में बनी यह इमारत बहुत पुरानी हो चुकी है। इसमें जंग लग चुका है और चूहे-कीड़े भर गए हैं। उनका कहना था कि नई इमारत बहुत शानदार बनती। इसके विपरीत, न्यायाधीश कूपर ने कहा कि बोर्ड ने बिना सोचे-समझे केंद्र को बंद करने का फैसला लिया था। प्रशासन जुलाई से काम शुरू करने वाला था, जिस पर अब कोर्ट ने रोक लगा दी है।ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 2 min · National Desk

Export Levies: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर केंद्र ने लगाया नया शुल्क, 1 जून से प्रभावी होंगी नई दरें

केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले शुल्क की नई दरों की घोषणा कर दी है। ये नई दरें 1 जून 2026 से अगले 15 दिनों के लिए लागू होंगी। सरकार ने यह कदम देश में पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और निर्यात को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

May 31, 2026 · 1 min · National Desk

पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव: इस्राइल ने लेबनान के ऐतिहासिक किले के पास बरसाए गोले,गाजा में फलस्तीनी नर्स की मौत

इस्राइली सेना ने कई गांवों को खाली करने की चेतावनी दी है। दक्षिणी लेबनान के एक दर्जन से अधिक गांवों में यह डर फैला है। यह चेतावनी एक अहम बैठक के ठीक एक दिन बाद आई है। लेबनान और इस्राइल के सैन्य अधिकारियों ने पेंटागन में सीधी बातचीत की थी। दशकों बाद दोनों देशों के बीच ऐसी पहली सीधी बातचीत हुई थी।लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने टीवी पर भाषण दिया। उन्होंने इस्राइली हवाई हमलों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इस्राइल पर शहरों को पूरी तरह तबाह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस्राइल बड़े पैमाने पर लोगों को भगा रहा है। इस्राइल लेबनान के इतिहास और यादों को मिटाना चाहता है। लेबनान सरकार युद्धविराम कराने की पूरी कोशिश कर रही है। सरकार इस्राइली सेना की वापसी चाहती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका में अगले मंगलवार को फिर बातचीत होगी। इस बातचीत का मतलब आत्मसमर्पण बिल्कुल नहीं है।अमेरिका ने 17 अप्रैल को दोनों देशों के बीच युद्धविराम कराया था। इसके बावजूद जमीन पर हालात बहुत खराब हैं। इस्राइली सैनिक लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने रणनीतिक रूप से अहम लितानी नदी को पार कर लिया है। साल 2000 के बाद यह लेबनान में इस्राइल की सबसे गहरी घुसपैठ है।लेबनान के अंसार गांव में भी हवाई हमला हुआ है। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। एक ड्रोन हमले में दो लेबनानी सैनिक भी घायल हुए हैं। इसके जवाब में हिजबुल्ला ने भी पलटवार किया है। हिजबुल्लाह ने उत्तरी इस्राइल के सबसे बड़े शहर किरियत शमोना पर रॉकेट दागे हैं। उन्होंने सफेद शहर को भी निशाना बनाया है। हिजबुल्ला ने कहा कि यह कार्रवाई नागरिकों की मौत का बदला है।इस जंग में मासूम लोग मारे जा रहे हैं। तटीय गांव अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 2 min · National Desk

Attack on Abhishek Banerjee: ममता बोलीं- शासक बने हत्यारे; कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने शुभेंदु सरकार को घेरा

घटना के बाद ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि शासक ही हत्यारे बन गए हैं। ममता ने कहा कि इस तरह की राजनीति शर्मनाक है और लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। तृणमूल कांग्रेस ने भी इस घटना का वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि हमला पहले से तय साजिश का हिस्सा था। पार्टी नेताओं का कहना है कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए ऐसी घटनाएं कराई जा रही हैं।तृणमूल कांग्रेस की नेता सुष्मिता देव ने इस हमले को “पहले से सोची-समझी साजिश” बताया। उन्होंने कहा कि यह आम लोगों का गुस्सा नहीं था, बल्कि तृणमूल कांग्रेस को डराने और चुप कराने की कोशिश थी। पार्टी की दूसरी नेता सागरिका घोष ने भी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब अभिषेक बनर्जी पर हमला हो रहा था, तब पुलिस मौके पर नजर नहीं आई। तृणमूल नेताओं का आरोप है कि सुरक्षा में बड़ी लापरवाही हुई है।कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद कभी भी हिंसा का कारण नहीं बन सकते। खरगे ने केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार से सभी विपक्षी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस घटना को “जानलेवा हमला” बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल में अराजक माहौल पैदा हो गया है और भाजपा सिर्फ नफरत और हिंसा की राजनीति कर रही है। विपक्षी दलों ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत बताया है।भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस हमले से पार्टी को अलग बताया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की घटनाएं स्वीकार नहीं की जा सकतीं। हालांकि उन्होंने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 2 min · National Desk

नौतपा के बीच मौसम ने ली करवट: दिल्ली से केरल तक बारिश-आंधी का अलर्ट जारी; कई राज्यों में गर्मी से राहत

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। सुबह तक तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन शाम होते-होते काले बादल छा गए और कई इलाकों में धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। गुरुग्राम में हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली में 30 और 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले चार से पांच दिन तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा और तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।मौसम विभाग के अनुसार बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी और बारिश की संभावना है। कई इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिहार में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को पेड़ों, कमजोर इमारतों और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।केरल में मानसून से पहले भारी बारिश ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। तिरुवनंतपुरम समेत कई इलाकों में जलभराव और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने सभी विभागों को मानसून की तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। राहत शिविरों, दवाओं, बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं मजबूत करने को कहा गया है। मौसम विभाग ने केरल के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, पुदुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 2 min · National Desk

DK Shivakumar: सबसे अमीर MLA अब बनेंगे कर्नाटक के CM? कभी मिलने जेल तक पहुंचीं सोनिया गांधी

DK Shivakumar: सबसे अमीर MLA अब बनेंगे कर्नाटक के CM? कभी मिलने जेल तक पहुंचीं सोनिया गांधी ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर डीके शिवकुमार कौन हैं? उनका शुरुआती जीवन कैसा रहा है? कैसे कभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखाओं में शामिल होने वाला एक व्यक्ति कांग्रेस का कद्दावर नेता बनता चला गया? उनका राजनीतिक करियर कैसा रहा है? उनसे जुड़ी खास बातें क्या हैं? आइये जानते हैं… ये भी पढ़ें: Karnataka CM LIVE: डीके शिवकुमार का सीएम बनना तय, राज्यपाल से मिल की सरकार गठन पर चर्चा, 3 जून को शपथ संभव ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर डीके शिवकुमार कौन हैं? उनका शुरुआती जीवन कैसा रहा है? कैसे कभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखाओं में शामिल होने वाला एक व्यक्ति कांग्रेस का कद्दावर नेता बनता चला गया? उनका राजनीतिक करियर कैसा रहा है? उनसे जुड़ी खास बातें क्या हैं? साल था 2023 और तारीख 10 मई की। कर्नाटक में कांग्रेस ने भाजपा को हराकर सत्ता पर कब्जा जमाया। कांग्रेस की इस जीत का सेहरा बंध रहा था कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के सिर पर, जिन्होंने लगातार भाजपा सरकार को न सिर्फ घेरा, बल्कि राज्य में अलग-अलग धड़ों में बंट चुकी कांग्रेस को भी चुनाव के लिए एकजुट कर के शक्ति प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं शिवकुमार खुद भी आठवीं बार कनक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 2 min · National Desk