10:29 AM, 31-May-2026 नगर निगम मंडी के चुनाव परिणामों में भाजपा ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए 15 में से 12 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को केवल एक वार्ड में सफलता मिली, जबकि एक वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल कर राजनीतिक समीकरणों को दिलचस्प बना दिया। परिणामों से साफ है कि शहर की सरकार पर भाजपा का नियंत्रण बरकरार रहेगा। सबसे चर्चित मुकाबला वार्ड नंबर-1 खलियार में रहा, जहां कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरीं अलकनंदा हांडा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह को पराजित कर बड़ी राजनीतिक जीत दर्ज की। यह परिणाम भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस भी इस वार्ड में अपना खाता नहीं खोल सकी, लेकिन बागी उम्मीदवार की जीत ने स्थानीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।वार्ड नंबर-2 पुरानी मंडी में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। भाजपा की सरिता हांडा ने मात्र दो मतों के अंतर से जीत हासिल की। मतगणना के दौरान यहां प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें अंतिम दौर तक बढ़ी रहीं।कांग्रेस को केवल वार्ड नंबर-4 नेला में सफलता मिली, जहां नर्वदा मोहन ने जीत दर्ज कर पार्टी की लाज बचाई। इसके अलावा बाकी सभी वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।भाजपा की ओर से वार्ड नंबर-3 पड्डल से निर्मला, वार्ड नंबर-5 से कृष्णा ठाकुर, वार्ड नंबर-6 से वीरेन्द्र आर्य, वार्ड नंबर-7 तल्याहड़ से जितेंद्र सिंह, वार्ड नंबर-8 से गुरदीप कौर, वार्ड नंबर-9 से सुमन ठाकुर, वार्ड नंबर-10 सुहड़ा से नेहा कुमारी, वार्ड नंबर-11 समखेतर से जितेन्द्र शर्मा, वार्ड नंबर-12 भगवाहन से गगन कश्यप, वार्ड नंबर-13 थनेहड़ा से रजनी शर्मा और वार्ड नंबर-15 दौहंदी से रीता देवी विज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Himachal Nikay Chunav Result: तीन नगर निगमों में भाजपा ने कांग्रेस को हराया, बीडीसी के नतीजे भी आने शुरू
10:29 AM, 31-May-2026 नगर निगम मंडी के चुनाव परिणामों में भाजपा ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए 15 में से 12 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को केवल एक वार्ड में सफलता मिली, जबकि एक वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल कर राजनीतिक समीकरणों को दिलचस्प बना दिया। परिणामों से साफ है कि शहर की सरकार पर भाजपा का नियंत्रण बरकरार रहेगा। सबसे चर्चित मुकाबला वार्ड नंबर-1 खलियार में रहा, जहां कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरीं अलकनंदा हांडा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला