'सतत विकास ही भविष्य की राह': विश्व पर्यावरण दिवस पर PM मोदी का संदेश, बोले- संकल्प को और मजबूत करने का समय

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह दिन पर्यावरण की रक्षा और सतत विकास (सस्टेनेबल ग्रोथ) के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत करने का अवसर है। पीएम ने दी शुभकामनाएं प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस की सभी को शुभकामनाएं। मैं पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित सभी लोगों की सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें पर्यावरण की सुरक्षा और सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए अपने संकल्प को दोहराने की याद दिलाता है। Best wishes to everyone on World Environment Day. I would like to applaud all those passionate about environmental conservation. This is a day to reaffirm our commitment to protecting our environment and furthering growth that is sustainable. Numerous efforts by our Government… — Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2026 हरित क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का किया जिक्र प्रधानमंत्री ने पिछले एक दशक में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि भारत की प्रमुख उपलब्धियों में हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर) का विस्तार और कई वन्यजीव प्रजातियों की आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि शामिल है। विश्व पर्यावरण दिवस से जुड़ी कुछ खास बातें मोदी ने देशवासियों की भी प्रशंसा की और कहा कि लोगों ने यह साबित किया है कि सामूहिक प्रयास, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

वादे से पलटे ट्रंप?: अमेरिका को दुनियाभर के संघर्षों में उलझा रहे राष्ट्रपति, एशिया से अफ्रीका तक उतारी सेना

वादे से पलटे ट्रंप?: अमेरिका को दुनियाभर के संघर्षों में उलझा रहे राष्ट्रपति, एशिया से अफ्रीका तक उतारी सेना ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने से पहले और इस दौरान दुनियाभर के युद्ध से अमेरिका को निकालने पर क्या वादे किए थे? कैसे ट्रंप धीरे-धीरे इन वादों से लगातार पलटे हैं? फिलहाल अमेरिका की सैन्य मौजूदगी को ट्रंप ने किस तरह बढ़ाया है? कैसे ट्रंप ने राष्ट्रपति के तौर पर अपने पहले कार्यकाल में भी कुछ ऐसे ही वादे तोड़े थे? आइये जानते हैं… डोनाल्ड ट्रंप 2024 में चुनाव जीतने से पहले तक लगातार अमेरिकी जनता से नए-नए वादे करते आ रहे थे। फिर चाहे अमेरिका को नई आर्थिक ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा हो या फिर अमेरिकी जनता को महंगाई से बचाने का। इन अधिकतर वादों में से कई पर या तो काम जारी है या स्थितियां ट्रंप के अनुकूल नहीं हैं। हालांकि, एक वादा जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति अब तक खुद ही पलटते दिखे हैं, वह वादा है अमेरिका को दुनियाभर में जारी संघर्षों से निकालने का। अगर आंकड़ों पर गौर किया जाए तो सामने आता है कि ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका संघर्षों से निकलने के बजाय कुछ और नए युद्ध में उलझता ही चला गया। पहले जानें- अमेरिका को युद्ध से निकालने को लेकर क्या थे ट्रंप के वादे? डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी पेश करने के साथ चुनाव प्रचार के दौरान खुद क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

US-India Trade Deal: ट्रंप बोले- पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त, भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगा व्यापार समझौता

अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर बातचीत जारी इस बीच, दोनों देशों के बीच अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है। इसी सिलसिले में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह भारत दौरे पर आया था। चार दिनों तक चली वार्ता गुरुवार को समाप्त हुई। भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत सहयोग और व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ हुई। भारत और अमेरिका ने एक ऐसे समझौते पर सहमति बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है, जिससे दोनों देशों के व्यापार और आर्थिक संबंधों को और मजबूती मिले तथा दोनों को समान लाभ प्राप्त हो। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच ने किया, जबकि भारतीय पक्ष की अगुवाई वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव दर्पण जैन ने की। दोनों देश पहले चरण के द्विपक्षीय व्यापार समझौते का ढांचा तय कर चुके हैं। अब अंतरिम व्यापार समझौते के ब्योरे को अंतिम रूप देने और व्यापक व्यापार समझौते पर आगे की बातचीत चल रही है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा था कि पहले चरण के अधिकांश मुद्दों पर सहमति बन चुकी है और अब केवल कुछ छोटे बिंदुओं पर चर्चा बाकी है। फरवरी में व्यापार समझौते का तय हुआ था प्रारूप फरवरी में दोनों देशों ने व्यापार समझौते का प्रारूप तय किया था। हालांकि बाद में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापक शुल्क नीति पर रोक लगाए जाने और सभी देशों पर 10 प्रतिशत समान शुल्क लागू करने के फैसले के बाद व्यापारिक परिस्थितियां बदल गईं। इसके कारण समझौते के कुछ प्रावधानों की दोबारा समीक्षा की जा रही है। अमेरिका भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार भारत ने इस समझौते के तहत कई अमेरिकी औद्योगिक और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, कर्नाटक से मैदान में खरगे और पवन खेड़ा

कांग्रेस ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद सात उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई है। सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया गया है। राज्य उम्मीदवार का नाम पृष्ठभूमि कर्नाटक मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष। शुक्रवार को बंगलूरू में नामांकन करेंगे। कर्नाटक पवन खेड़ा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी। पूर्व सीएम शीला दीक्षित के राजनीतिक सलाहकार रहे हैं। कर्नाटक मंसूर अली खान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (केरल के सह-प्रभारी)। पूर्व केंद्रीय मंत्री के. रहमान खान के बेटे। मध्य प्रदेश मीनाक्षी नटराजन पूर्व सांसद, राहुल गांधी की करीबी कोर-टीम का हिस्सा मानी जाती हैं। तमिलनाडु प्रवीण चक्रवर्ती कांग्रेस के डेटा और रिसर्च विभाग के प्रमुख, राहुल गांधी के बेहद करीबी। झारखंड प्रणव झा एआईसीसी के वरिष्ठ पदाधिकारी और पार्टी के प्रमुख चेहरा। राजस्थान नीरज डांगी राजस्थान से कांग्रेस के वरिष्ठ दलित नेता। कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार, कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं मध्य प्रदेश से पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन को टिकट दिया गया है। राजस्थान से नीरज डांगी को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है, जबकि तमिलनाडु से अर्थशास्त्री और पार्टी के रणनीतिकार प्रवीण चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया गया है। झारखंड से प्रणव झा को पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

India-Russia: पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की आर्थिक प्रगति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खुलकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और सबसे तेज आर्थिक विकास दर दर्ज करने वाले देशों में से एक है। पुतिन के अनुसार, यह उपलब्धि अचानक नहीं मिली, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार और भारतीय जनता की वर्षों की मेहनत का परिणाम है। पुतिन ने कहा कि भारत ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने भारतीय लोगों की प्रतिभा और परिश्रम की भी सराहना की। रूसी राष्ट्रपति ने भारत और रूस के रिश्तों को विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी करार दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध हाल के वर्षों में नहीं बने हैं, बल्कि यह दशकों से विकसित हुई मजबूत दोस्ती का परिणाम हैं। पुतिन ने याद दिलाया कि वर्ष 1947 में सोवियत संघ और भारत के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से दोनों देशों ने एक-दूसरे का लगातार सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि रूस ने भारत के विकास और एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में उसकी मजबूती में हमेशा सकारात्मक भूमिका निभाई है।रूसी राष्ट्रपति ने भारत को रूस का एक भरोसेमंद और विश्वसनीय साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि रूस भारत के अन्य देशों के साथ संबंधों को लेकर कोई नकारात्मक दृष्टिकोण नहीं रखता और दोनों देशों के रिश्ते आपसी सम्मान एवं विश्वास पर आधारित हैं। पुतिन ने कहा कि भारत एक महान राष्ट्र और मजबूत लोकतंत्र है, जो अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देते हुए वैश्विक मंच पर प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है।भार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

कर्नाटक सरकार में विभागों का बंटवारा: सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग, प्रियांक खरगे बने गृह मंत्री

कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपनी नई 13 सदस्यीय मंत्रिपरिषद के विभागों का बंटवारा कर दिया है। राज्यपाल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री शिवकुमार ने वित्त, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग अपने पास ही रखे हैं। इसके अलावा जिन विभागों का अभी तक आवंटन नहीं हुआ है, वे भी मुख्यमंत्री के पास रहेंगे। उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर को राजस्व विभाग के साथ युवा सशक्तिकरण और खेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रियांक खरगे को गृह विभाग सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और जैव प्रौद्योगिकी (बायोटेक्नोलॉजी) विभाग भी अपने पास बरकरार रखा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 1 min · National Desk

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, कर्नाटक से मैदान में खरगे और पवन खेड़ा

कांग्रेस ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद सात उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई है। सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया गया है। राज्य उम्मीदवार का नाम पृष्ठभूमि कर्नाटक मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष। शुक्रवार को बंगलूरू में नामांकन करेंगे। कर्नाटक पवन खेड़ा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी। पूर्व सीएम शीला दीक्षित के राजनीतिक सलाहकार रहे हैं। कर्नाटक मंसूर अली खान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (केरल के सह-प्रभारी)। पूर्व केंद्रीय मंत्री के. रहमान खान के बेटे। मध्य प्रदेश मीनाक्षी नटराजन पूर्व सांसद, राहुल गांधी की करीबी कोर-टीम का हिस्सा मानी जाती हैं। तमिलनाडु प्रवीण चक्रवर्ती कांग्रेस के डेटा और रिसर्च विभाग के प्रमुख, राहुल गांधी के बेहद करीबी। झारखंड प्रणव झा एआईसीसी के वरिष्ठ पदाधिकारी और पार्टी के प्रमुख चेहरा। राजस्थान नीरज डांगी राजस्थान से कांग्रेस के वरिष्ठ दलित नेता। कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार, कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं मध्य प्रदेश से पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन को टिकट दिया गया है। राजस्थान से नीरज डांगी को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है, जबकि तमिलनाडु से अर्थशास्त्री और पार्टी के रणनीतिकार प्रवीण चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया गया है। झारखंड से प्रणव झा को पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 2 min · National Desk

India-Russia: पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की आर्थिक प्रगति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खुलकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और सबसे तेज आर्थिक विकास दर दर्ज करने वाले देशों में से एक है। पुतिन के अनुसार, यह उपलब्धि अचानक नहीं मिली, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार और भारतीय जनता की वर्षों की मेहनत का परिणाम है। पुतिन ने कहा कि भारत ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने भारतीय लोगों की प्रतिभा और परिश्रम की भी सराहना की। रूसी राष्ट्रपति ने भारत और रूस के रिश्तों को विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी करार दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध हाल के वर्षों में नहीं बने हैं, बल्कि यह दशकों से विकसित हुई मजबूत दोस्ती का परिणाम हैं। पुतिन ने याद दिलाया कि वर्ष 1947 में सोवियत संघ और भारत के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से दोनों देशों ने एक-दूसरे का लगातार सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि रूस ने भारत के विकास और एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में उसकी मजबूती में हमेशा सकारात्मक भूमिका निभाई है।रूसी राष्ट्रपति ने भारत को रूस का एक भरोसेमंद और विश्वसनीय साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि रूस भारत के अन्य देशों के साथ संबंधों को लेकर कोई नकारात्मक दृष्टिकोण नहीं रखता और दोनों देशों के रिश्ते आपसी सम्मान एवं विश्वास पर आधारित हैं। पुतिन ने कहा कि भारत एक महान राष्ट्र और मजबूत लोकतंत्र है, जो अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देते हुए वैश्विक मंच पर प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है।भार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 2 min · National Desk

'मेरी सीट से लड़िए उपचुनाव, दूंगा साथ': हुमायूं कबीर ने ममता को दिया प्रस्ताव, बोले-जो भी हूं आपकी वजह से हूं

हुमायूं कबीर ने साल 2026 के विधानसभा चुनावों में मुर्शिदाबाद जिले की दो सीटों, नौदा और रेजीनगर से जीत दर्ज की है। चुनाव नियमों के मुताबिक उन्हें एक सीट छोड़नी होगी। कबीर ने कहा कि वे रेजीनगर सीट खाली करने के लिए तैयार हैं। उनके इस्तीफा देने के बाद वहां उपचुनाव होगा, जिसमें ममता बनर्जी चुनाव लड़ सकती हैं।कबीर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर ममता बनर्जी उनके पास आती हैं, तो वे उन्हें रेजीनगर से विधानसभा भेज सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ममता नंदीग्राम से चुनाव लड़ती हैं, तो वे वहां से नहीं जीत पाएंगी। लेकिन रेजीनगर में कबीर खुद इस्तीफा देकर उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे।यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब ममता बनर्जी अपने राजनीतिक जीवन के सबसे बड़े संकट का सामना कर रही हैं। टीएमसी चुनाव हार चुकी है और 28 साल पुरानी इस पार्टी में बड़ी बगावत हो गई है। वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट खाली कर दी है और भवानीपुर सीट अपने पास रखी है। शुभेंदु ने भवानीपुर में ही ममता बनर्जी को मात दी थी।हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद के एक प्रभावशाली मुस्लिम नेता माने जाते हैं। पिछले साल पार्टी नेतृत्व से विवाद के बाद उन्हें टीएमसी से निकाल दिया गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाई और ममता सरकार के सबसे बड़े आलोचक बन गए। वे लगातार सरकार को हटाने की मांग करते रहे थे।हालांकि, अब कबीर के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने ममता बनर्जी के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि आज ममता जिस स्थिति में हैं, उसे देखकर उन्हें बहुत दुख होता है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वे आज जो कुछ भी हैं, ममता बनर्जी की वजह से ही हैं। इसके साथ ही उन्होंने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 2 min · National Desk

सीएम शुभेंदु पीए हत्याकांड: बलिया के आरोपी मोनू ने किया सरेंडर, पत्नी बोली- पति निर्दोष, मुझे सीबीआई पर भरोसा

ज्ञानेंद्र पर कई राज्यों व थानों में दर्ज हैं 12 से ज्यादा मामले रथ हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई टीम के निर्देश पर यूपी एसटीएफ व फेफना पुलिस ने थमह्नपुरा गांव निवासी नवीन सिंह के पास से पांच असलहा व 45 कारतूस बरामद किया था। नवीन ने मोनू सिंह व भीखपुर निवासी गोलू सिंह पर हथियार देने का आरोप लगाया। जिसके बाद जांच टीम मोनू सिंह, गोलू सिंह व बालू गिट्टी व्यवसायी से कार खरीदवाने वाला फुलवरिया निवासी युवक की खोजबीन कर रही थी। ज्ञानेंद्र मोनू पर बांसडीह रोड, छत्तीसगढ़, झारखंड सहित कई राज्यों व थानों में 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 में गांव के मुकेश सिंह से जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग का मामला आया था, जिसमें मोनू सहित अन्य पर विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। उधर, पीए हत्याकांड में मोनू का नाम आने पर मुकेश सिंह की पत्नी रीमा सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 1 min · National Desk