रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की आर्थिक प्रगति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खुलकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और सबसे तेज आर्थिक विकास दर दर्ज करने वाले देशों में से एक है। पुतिन के अनुसार, यह उपलब्धि अचानक नहीं मिली, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार और भारतीय जनता की वर्षों की मेहनत का परिणाम है। पुतिन ने कहा कि भारत ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने भारतीय लोगों की प्रतिभा और परिश्रम की भी सराहना की। रूसी राष्ट्रपति ने भारत और रूस के रिश्तों को विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी करार दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध हाल के वर्षों में नहीं बने हैं, बल्कि यह दशकों से विकसित हुई मजबूत दोस्ती का परिणाम हैं। पुतिन ने याद दिलाया कि वर्ष 1947 में सोवियत संघ और भारत के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से दोनों देशों ने एक-दूसरे का लगातार सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि रूस ने भारत के विकास और एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में उसकी मजबूती में हमेशा सकारात्मक भूमिका निभाई है।रूसी राष्ट्रपति ने भारत को रूस का एक भरोसेमंद और विश्वसनीय साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि रूस भारत के अन्य देशों के साथ संबंधों को लेकर कोई नकारात्मक दृष्टिकोण नहीं रखता और दोनों देशों के रिश्ते आपसी सम्मान एवं विश्वास पर आधारित हैं। पुतिन ने कहा कि भारत एक महान राष्ट्र और मजबूत लोकतंत्र है, जो अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देते हुए वैश्विक मंच पर प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है।भार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें