कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपनी नई 13 सदस्यीय मंत्रिपरिषद के विभागों का बंटवारा कर दिया है। राज्यपाल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री शिवकुमार ने वित्त, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग अपने पास ही रखे हैं। इसके अलावा जिन विभागों का अभी तक आवंटन नहीं हुआ है, वे भी मुख्यमंत्री के पास रहेंगे। उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर को राजस्व विभाग के साथ युवा सशक्तिकरण और खेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रियांक खरगे को गृह विभाग सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और जैव प्रौद्योगिकी (बायोटेक्नोलॉजी) विभाग भी अपने पास बरकरार रखा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें