Explainer: PM मोदी के 12 साल, सबसे लंबी अवधि तक चुने हुए पीएम रहने के रिकॉर्ड को तोड़ा, क्या हैं उपलब्धियां?

Explainer: PM मोदी के 12 साल, सबसे लंबी अवधि तक चुने हुए पीएम रहने के रिकॉर्ड को तोड़ा, क्या हैं उपलब्धियां? इस बीच पीएम मोदी ने 8 जून को ही सत्ता में 12 वर्ष पूरे किए हैं। अपने शासन के दौरान पीएम मोदी ने कई अहम योजनाओं और नीतियों को लागू करने में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में यह जानना अहम है कि लगातार 12 वर्ष सत्ता में रहने और पहले पीएम के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शासन में क्या उपलब्धियां हासिल की हैं? घरेलू, कानूनी, रक्षा, आर्थिक, वाणिज्यिक और अन्य मुद्दों पर पीएम मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड क्या कहता है? आइये जानते हैं… ये भी पढ़ें: PM Modi Records: चार कीर्तिमान बना चुके पीएम मोदी की अब 5वें पर नजर; दो रिकॉर्ड के लिए जीतना होगा एक और चुनाव इस बीच पीएम मोदी ने 8 जून को ही सत्ता में 12 वर्ष पूरे किए हैं। अपने शासन के दौरान पीएम मोदी ने कई अहम योजनाओं और नीतियों को लागू करने में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में यह जानना अहम है कि लगातार 12 वर्ष सत्ता में रहने और पहले पीएम के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शासन में क्या उपलब्धियां हासिल की हैं? घरेलू, कानूनी, रक्षा, आर्थिक, वाणिज्यिक और अन्य मुद्दों पर पीएम मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड क्या कहता है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के एक औ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 10, 2026 · 2 min · National Desk

राज्यसभा चुनाव विवाद: नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का बड़ा कदम, कल चुनाव आयोग से करेगी मुलाकात

मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज किए जाने के मामले में चुनाव आयोग (ECI) ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को 10 जून को बैठक के लिए समय दिया है। एक अधिकारी के अनुसार, चुनाव आयोग और कांग्रेस नेताओं के बीच यह बैठक 10 जून को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में होगी। कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में चुनाव आयोग के सचिव अश्विनी कुमार मोहल ने कहा कि आयोग ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को 10 जून को दोपहर 12 बजे निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नई दिल्ली में बातचीत के लिए समय देने का निर्णय लिया है। आयोग ने कांग्रेस से यह भी पूछा है कि बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम उपलब्ध कराए जाएं। इससे पहले मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया था। कमलनाथ क्या बोले? पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भाजपा पर अलोकतांत्रिक तरीकों से कांग्रेस की राज्यसभा सीट छीनने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रशासनिक और प्रक्रियागत हथकंडों के जरिए कांग्रेस के चुनाव अभियान को प्रभावित करना चाहती है। कमलनाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने पहले नटराजन के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई और बाद में विधानसभा परिसर में हंगामा खड़ा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे दबाव में आने वाली नहीं है और भाजपा को इसका राजनीतिक जवाब मिलेगा। भाजपा क्या बोली? भाजपा ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने तेलंगाना की एक अदालत में लंबित …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 9, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi: मेट्रो से दफ्तर आइए, 10 फीसदी अतिरिक्त भत्ता पाइए; दिल्ली में कॉमन मोबिलिटी कार्ड प्रोत्साहन योजना शुरू

पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की जा रही है योजना… दिल्ली सरकार के वित्त विभाग के अनुसार योजना प्रारंभिक तौर पर छह महीने के लिए लागू की जा रही है। इसके बाद इसकी समीक्षा कर अवधि बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। योजना का लाभ दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के अलावा स्वायत्त निकायों, स्थानीय निकायों, बोर्डों, निगमों, सोसाइटियों और अनुदान प्राप्त संस्थानों के कर्मचारी भी नियमों के अनुसार ले सकेंगे। योजना के क्रियान्वयन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश वित्त विभाग डीटीसी, एनआईसी और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर अलग से जारी करेगा। अतिरिक्त 10 प्रतिशत प्रोत्साहन पर होने वाला खर्च संबंधित विभागों के बजट से वहन किया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 9, 2026 · 1 min · National Desk

Jaipur Factory Fire: पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट अब तक 8 की मौत; घर में चल रहा था अवैध कारखाना

वहीद पुत्र मो. अब्दुल अजीज, घाटगेट आयु-50 वर्ष (एसएमएस अस्पताल) राबिल पुत्र सिकंदर कुरैशी (जेएनयू अस्पताल) बिलाल पुत्र नासिर, आयु 30 वर्ष, रहीम नगर (एसएमएस अस्पताल) समीर पुत्र अनीस, आयु 20 वर्ष, रहीम नगर (एसएमएस अस्पताल) अजीम/आविद पुत्र नासिर, रहीम नगर, (एसएमएस अस्पताल) (अज्ञात - एसएमएस अस्पताल) (अज्ञात - जेएनयू अस्पताल ) नासिर पुत्र मो. अली, रहीम नगर (एसएमएस अस्पताल) जयपुर की अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हुआ इसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ दीपक माहेश्वरी ने बताया कि अस्पताल में जिन घायलों को लाया गया था उन सभी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस हादसे में मरने वालों के नाम-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि हादसे में झुलसे मरीजों का बर्न वार्ड के आईसीयू में इलाज चला। घायल करीब 50 फीसदी तक झुलस चुके थे। घायलों की हालत बेहद गंभीर थी।खो नागोरियान थानाधिकारी ओमप्रकाश के अनुसार जिस मकान में विस्फोट हुआ, वह याकूब नामक व्यक्ति का है। याकूब ने यह मकान दिल्ली निवासी फिरोज को किराये पर दिया हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फिरोज अपने सहयोगी वसीम के साथ मिलकर वहां अवैध रूप से पटाखा निर्माण की फैक्टरी संचालित कर रहा था।पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर ट्वीट करते हुए कहा- जयपुर के खो नागोरियन क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के भीषण हादसे में कई व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें संबल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 9, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: राज्यसभा चुनाव कहां निर्विरोध निर्वाचन और कहां मतदान की नौबत; जहां वोटिंग वहां किसके पक्ष में गणित?

कर्नाटक कर्नाटक में क्यों हो रहा चुनाव? कर्नाटक में कुल 12 राज्यसभा सीटें हैं। इनमें से चार सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। जिन सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनमें जनता दल (सेक्युलर) के सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचेडी देवेगौड़ा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, भाजपा के इरन्ना कदादी और नारायण कोरगप्पा शामिल हैं। इन सभी का 25 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। चार सीटों के लिए कुल पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। अगर 11 जून तक कोई भी उम्मीदवार नाम वापस नहीं लेता तो यहां 18 जून को मतदान होगा। कर्नाटक में कौन कितनी सीटें जीत सकता है? नामांकन दाखिल करने वाले पांच उम्मीदवारों में मल्लिकार्जुन खरगे, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति सचिव मंसूर अली खान और पार्टी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा शामिल हैं। भाजपा ने यहां से एम नागराज को उम्मीदवार बनाया है। कोडागु जिले के बोजन्ना सोमैया निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उतरे हैं। क्या है कर्नाटक का समीकरण? 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में इस वक्त दो सीटें खाली हैं। किसी उम्मीदवार को जीतने के लिए कम से कम 45 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। इस वक्त कांग्रेस के पास विधानसभा अध्यक्ष समेत कुल 135 विधायक हैं। सत्ताधारी दल को दो निर्दलियों और एसकेएम के एक विधायक का भी समर्थन है। इस लिहाज से पार्टी अपने तीनों उम्मीदवार जिता सकती है। वहीं, भाजपा के 62 विधायक हैं। उसके पास जेडीएस 18 और केआरपीपी के एक विधायक का भी समर्थन है। यानी, वो अपने आधिकारिक उम्मीदवार को आसानी से जिता सकती है। भाजपा से असंबद्ध किए गए तीन विधायक किसे वोट करते हैं ये देखना होगा। अगर निर्दलीय सोमैया भाजपा और उसके सहयोगियों के वोट के साथ कांग्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

June 9, 2026 · 2 min · National Desk

ममता के मन में क्या?: 24 घंटे में दूसरी बार सोनिया से मिलीं, TMC में बगावत के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा संभव

विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक में सहयोगी दलों के बीच एकता और बेहतर तालमेल पर जोर दिए जाने के एक दिन बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी मंगलवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचीं। यह बैठक सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर हुई। बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा की संभावना? सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच विपक्षी गठबंधन की बैठक के बाद की राजनीतिक स्थिति और हालिया बंगाल चुनावों में भाजपा से हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं के पार्टी छोड़ने के घटनाक्रम पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही दोनों दलों की आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है। ये भी पढ़ें: आंतरिक असंतोष से गुजर रही टीएमसी यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब सोमवार को विपक्षी गठबंधन की बैठक के दौरान सोनिया गांधी और ममता बनर्जी ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया था। कांग्रेस ने दोनों नेताओं की आत्मीयता दर्शाने वाली तस्वीरें भी साझा की थीं। तृणमूल कांग्रेस इस समय आंतरिक असंतोष के दौर से गुजर रही है। पार्टी के कई सांसदों ने अलग गुट बनाने और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ जाने का फैसला किया है। बंगाल चुनावों में तृणमूल की हार और चुनाव के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं तथा सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित हमलों के बाद ममता बनर्जी और सोनिया गांधी के बीच यह पहली बंद कमरे में होने वाली बैठक होगी। सोनिया-ममता के बीच 10 मिनट तक हुई थी बातचीत इससे पहले इंडिया ब्लॉक की बैठक शुरू होने से पहले का एक दृश्य राजनीतिक घटनाक्रम पर भारी पड़ गया था। बैठक स्थल पर तय समय से कुछ मिनट पहले पहुंचीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 9, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: जोजिला सुरंग कितनी खास? करगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने रची हमले की साजिश, अब मिली अभेद्य सुरक्षा

Explainer: जोजिला सुरंग कितनी खास? करगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने रची हमले की साजिश, अब मिली अभेद्य सुरक्षा ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर जोजिला दर्रे पर बन रही इस सुरंग का इतिहास क्या है? इसे बनाने की जरूरत क्यों महसूस की गई? सुरंग कहां से कहां तक स्थित है? इसे बनाने में कितना खर्च आया है? इसके अलावा इस सुरंग की खास बातें क्या हैं? साथ ही कारगिल युद्ध से जुड़ी इसकी कहानी क्या है? आइये जानते हैं… भारत के अहम जोजिला सुरंग प्रोजेक्ट में मंगलवार (9 जून) को एक बड़ा पड़ाव आया। जोजिला दर्रे के ठीक नीचे स्थित निर्माणाधीन इस सुरंग में अहम ब्रेकथ्रू हासिल किया गया। केंद्रीय सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में कारगिल की तरफ खुलने वाले इस सुरंग के हिस्से पर ब्लास्टिंग (धमाकों) का आखिर राउंड पूरा कर लिया गया। यानी सुरंग से आखिरी ब्लॉक हटने के बाद अब जोजिला सुरंग का निर्माण और तेज होते हुए अपने अंतिम चरण तक पहुंच गया है। जोजिला दर्रे पर बन रही इस सुरंग का इतिहास क्या है? जोजिला दर्रे पर बन रही इस अहम सुरंग के निर्माण का इतिहास करीब एक दशक पुराना है। यूं तो इसका अधिकतर काम मोदी सरकार में ही हुआ है, लेकिन इसकी योजना को आधिकारिक तौर पर मंजूरी 2013 में ही मिल गई थी। जोजिला दर्रे पर बन रही इस अहम सुरंग के निर्माण का इतिहास करीब एक दशक पुराना है। यूं तो इसका अधिकतर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 9, 2026 · 2 min · National Desk

POJK Protests: PAK फिर बेनकाब, मुजफ्फराबाद में प्रदर्शनकारियों का दमन; 50 ब्रिटिश सांसदों ने भी जताई चिंता

As Chair of the APPG on Kashmir, our letter to the Foreign Secretary now has the support of over 50 Parliamentarians. We remain deeply concerned by reports of a continued lockdown, a communications blackout, arrests and escalating tensions. The UK Government must use all… pic.twitter.com/djhXkBPuoS— Imran Hussain MP (@Imran_HussainMP) June 8, 2026 सांसद इमरान हुसैन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘हम लगातार लॉकडाउन, संचार ब्लैकआउट, गिरफ्तारियों और बढ़ते तनाव की खबरों को लेकर चिंतित हैं।’ हुसैन ने कहा कि सरकार को सभी राजनयिक चैनलों का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कश्मीरियों के मानवाधिकारों का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण समाधान की वकालत की। सांसदों ने कहा कि कई ब्रिटिश कश्मीरी पीओजेके में अपने रिश्तेदारों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध गोलीबारी हुई। इस घटना में करीब 11 लोगों की जान चली गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। जम्मू कश्मीर जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) ने पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा बलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पुलिस के अनुसार, जेएएसी के प्रदर्शनकारी एक अस्पताल के शवगृह के बाहर जमा हुए थे। वे पुलिस फायरिंग में मारे गए एक सदस्य के शव के लिए शोक सभा कर रहे थे। पुछ सेक्टर के आयुक्त सरदार वहीद खान ने बताया कि प्रदर्शनकारियों की गोलीबारी में चार पुलिस अधिकारी और एक राहगीर की मौत हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में छह प्रदर्शनकारी मारे गए। पुलिस प्रमुख लियाकत मलिक ने बताया कि रविवार की घटना में 23 सुरक्षाकर्मी और 50 प्रदर्शनकारी घायल हुए थे। 30 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 9, 2026 · 2 min · National Desk

शाह के बुलावे पर दिल्ली गए यूसुफ पठान?: बगावत की आहट के बीच ममता के गुट का दावा, जानें कल्याण बनर्जी क्या बोले

कल्याण बनर्जी ने क्या बड़ा दावा किया? यूसुफ पठान का नाम क्यों चर्चा में आया? काकोली घोष दस्तीदार ने कैसे किया पलटवार? क्या टीएमसी में सबसे बड़ी टूट की आशंका है? टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो सांसद भाजपा नेता भूपेंद्र यादव के घर गए, उन्होंने साफ तौर पर भाजपा का साथ चुन लिया है। कल्याण बनर्जी ने कहा कि इन नेताओं ने ममता बनर्जी को छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता मान लिया है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने खुद यूसुफ पठान से बात की थी और पठान ने बताया कि अमित शाह ने उन्हें दिल्ली बुलाया है। कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा पश्चिम बंगाल में टीएमसी को तोड़ने की कोशिश कर रही है।पूर्व क्रिकेटर और बहरामपुर से सांसद यूसुफ पठान का नाम इस पूरे विवाद के बाद तेजी से चर्चा में आया है। हालांकि उन्होंने अभी तक सार्वजनिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन टीएमसी नेताओं के आरोपों के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। काकोली घोष दस्तीदार ने संकेत दिए हैं कि यूसुफ पठान बागी सांसदों के संपर्क में हैं। वहीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी पठान पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह अमित शाह के फोन पर दिल्ली जा रहे हैं, तो उन्हें साहस दिखाना चाहिए और पार्टी के साथ खड़ा रहना चाहिए।टीएमसी की बागी नेता काकोली घोष दस्तीदार ने पार्टी नेतृत्व के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि सांसदों के भीतर लंबे समय से नाराजगी थी। उन्होंने दावा किया कि करीब 20 सांसद NDA को समर्थन देने के पक्ष में हैं। काकोली ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बागी सांसद भाजपा में शाम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 9, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: भारत में गिरती प्रजनन दर पर मस्क क्यों चिंतित, इससे कितना नुकसान; खतरे से कैसे निपट रहीं सरकारें?

Explainer: भारत में गिरती प्रजनन दर पर मस्क क्यों चिंतित, इससे कितना नुकसान; खतरे से कैसे निपट रहीं सरकारें? ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर एलन मस्क का पूरा बयान क्या था और इसमें किस ओर इशारा किया गया? भारत में प्रजनन दर गिरने की वजह क्या है? इसका भारत पर क्या असर पड़ सकता है? अब देश में इस समस्या से निपटने के लिए क्या किया जा रहा है? इससे पहले गिरती प्रजनन दर की समस्या किन देशों के सामने खड़ी हुई और उन्होंने इससे निपटने के लिए क्या किया है? आइये जानते हैं… भारत में गिरती प्रजनन दर का मुद्दा इस वक्त चर्चा में है। इसकी वजह है भारत से करीब 14 हजार किलोमीटर अमेरिका में बैठे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क का एक बयान। मस्क ने हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट में चिंता जताते हुए कहा था कि भारत में जन्म दर अब रिप्लेसमेंट स्तर से नीचे गिर गई है। हालिया वर्षों की बात करें तो मस्क ने ऐसी ही कुछ चेतावनियां जापान और दक्षिण कोरिया को लेकर भी दी थीं। लेकिन अब उनका ध्यान दुनिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश- भारत की तरफ है। क्या है एलन मस्क का पूरा बयान? टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने एक्स पर अमेरिकी मैगजीन द इकोनॉमिस्ट की एक रिपोर्ट साझा करते हुए अपना बयान दिया था। उन्होंने जिस रिपोर्ट का ग्राफिक साझा किया उसका शीर्षक था- ‘भारत की आबादी जल्द ही कम ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 9, 2026 · 2 min · National Desk