विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक में सहयोगी दलों के बीच एकता और बेहतर तालमेल पर जोर दिए जाने के एक दिन बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी मंगलवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचीं। यह बैठक सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर हुई। बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा की संभावना? सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच विपक्षी गठबंधन की बैठक के बाद की राजनीतिक स्थिति और हालिया बंगाल चुनावों में भाजपा से हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं के पार्टी छोड़ने के घटनाक्रम पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही दोनों दलों की आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है। ये भी पढ़ें: आंतरिक असंतोष से गुजर रही टीएमसी यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब सोमवार को विपक्षी गठबंधन की बैठक के दौरान सोनिया गांधी और ममता बनर्जी ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया था। कांग्रेस ने दोनों नेताओं की आत्मीयता दर्शाने वाली तस्वीरें भी साझा की थीं। तृणमूल कांग्रेस इस समय आंतरिक असंतोष के दौर से गुजर रही है। पार्टी के कई सांसदों ने अलग गुट बनाने और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ जाने का फैसला किया है। बंगाल चुनावों में तृणमूल की हार और चुनाव के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं तथा सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित हमलों के बाद ममता बनर्जी और सोनिया गांधी के बीच यह पहली बंद कमरे में होने वाली बैठक होगी। सोनिया-ममता के बीच 10 मिनट तक हुई थी बातचीत इससे पहले इंडिया ब्लॉक की बैठक शुरू होने से पहले का एक दृश्य राजनीतिक घटनाक्रम पर भारी पड़ गया था। बैठक स्थल पर तय समय से कुछ मिनट पहले पहुंचीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें