कल्याण बनर्जी ने क्या बड़ा दावा किया? यूसुफ पठान का नाम क्यों चर्चा में आया? काकोली घोष दस्तीदार ने कैसे किया पलटवार? क्या टीएमसी में सबसे बड़ी टूट की आशंका है? टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो सांसद भाजपा नेता भूपेंद्र यादव के घर गए, उन्होंने साफ तौर पर भाजपा का साथ चुन लिया है। कल्याण बनर्जी ने कहा कि इन नेताओं ने ममता बनर्जी को छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता मान लिया है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने खुद यूसुफ पठान से बात की थी और पठान ने बताया कि अमित शाह ने उन्हें दिल्ली बुलाया है। कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा पश्चिम बंगाल में टीएमसी को तोड़ने की कोशिश कर रही है।पूर्व क्रिकेटर और बहरामपुर से सांसद यूसुफ पठान का नाम इस पूरे विवाद के बाद तेजी से चर्चा में आया है। हालांकि उन्होंने अभी तक सार्वजनिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन टीएमसी नेताओं के आरोपों के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। काकोली घोष दस्तीदार ने संकेत दिए हैं कि यूसुफ पठान बागी सांसदों के संपर्क में हैं। वहीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी पठान पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह अमित शाह के फोन पर दिल्ली जा रहे हैं, तो उन्हें साहस दिखाना चाहिए और पार्टी के साथ खड़ा रहना चाहिए।टीएमसी की बागी नेता काकोली घोष दस्तीदार ने पार्टी नेतृत्व के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि सांसदों के भीतर लंबे समय से नाराजगी थी। उन्होंने दावा किया कि करीब 20 सांसद NDA को समर्थन देने के पक्ष में हैं। काकोली ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बागी सांसद भाजपा में शाम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
शाह के बुलावे पर दिल्ली गए यूसुफ पठान?: बगावत की आहट के बीच ममता के गुट का दावा, जानें कल्याण बनर्जी क्या बोले
कल्याण बनर्जी ने क्या बड़ा दावा किया? यूसुफ पठान का नाम क्यों चर्चा में आया? काकोली घोष दस्तीदार ने कैसे किया पलटवार? क्या टीएमसी में सबसे बड़ी टूट की आशंका है? टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो सांसद भाजपा नेता भूपेंद्र यादव के घर गए, उन्होंने साफ तौर पर भाजपा का साथ चुन लिया है। कल्याण बनर्जी ने कहा कि इन नेताओं ने ममता बनर्जी को छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता मान लिया है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने खुद यूसु