Amar Ujala Samwad: राजनीति, सुरक्षा, खेल और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियां करेंगी शिरकत, 24 जून को रहें तैयार

मैदान से जीवन तक संघर्ष और जुनून की मिसाल उत्तराखण्ड भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कुछ खिलाड़ी आंकड़ों से नहीं, बल्कि अपने जज्बे और समर्पण से याद किए जाते हैं। मोहम्मद कैफ उन्हीं चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं। लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत में उनकी पारी आज भी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की स्मृतियों में जीवित है। अपनी फुर्तीली फील्डिंग और अदम्य आत्मविश्वास के कारण उन्हें भारतीय क्रिकेट का “जॉन्टी रोड्स” भी कहा गया। खिलाड़ी, कोच और कमेंटेटर के रूप में क्रिकेट से लगातार जुड़े कैफ युवा पीढ़ी को यह बताते हैं कि अनुशासन, धैर्य और निरंतर मेहनत सफलता की सबसे मजबूत नींव हैं। संवाद के मंच पर वे जीत, संघर्ष और नेतृत्व के अपने अनुभव साझा करेंगे। सीमाओं की सुरक्षा से राष्ट्रीय दृष्टि तक राष्ट्र की सुरक्षा केवल सीमाओं पर तैनात सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं होती, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक चेतना का विषय है। लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता इसी चेतना के सशक्त प्रतिनिधि हैं। भारतीय सेना में चार दशकों से अधिक के अनुभव के दौरान उन्होंने देश की सुरक्षा व्यवस्था, सामरिक चुनौतियों और नेतृत्व की जटिलताओं को बेहद करीब से देखा और समझा है। उत्तराखंड जैसे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और विकास के बीच संतुलन कैसे स्थापित किया जाए, इस विषय पर उनकी दृष्टि निश्चित रूप से नई सोच को जन्म देगी। ये भी पढे़ं…अमर उजाला संवाद 2026: देवभूमि के विकास पर होगा मंथन, जेपी नड्डा, मोहम्मद कैफ समेत कई वक्ता होंगे शामिल हंसी के पीछे छिपी जिंदगी की गहरी समझ हाल ही में फिल्म धुरंधर के चर्चित संवाद “मेरा बच्चा है तू” के कारण एक बार फिर सुर्खियों में आए अभिनेता राकेश बेदी भारतीय मनोर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 18, 2026 · 2 min · National Desk

शिवसेना UBT में दरार: उद्धव ठाकरे से बगावत, संसदीय दल की बैठक से सांसद नदारद; सात दिनों में मांगा गया जवाब

01:08 PM, 18-Jun-2026 ‘यह रणनीति नहीं, विश्वासघात है’: बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत बैठक में तीन लोकसभा सांसद- अरविंद सावंत, राजभाऊ वाजे और अनिल देसाई शामिल हुए। संजय राउत खुद राज्यसभा सदस्य के तौर पर इस बैठक में मौजूद थे। राउत ने साफ तौर पर कहा कि जो सांसद इस बैठक में नहीं आए, उन्होंने पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया है। पार्टी ने अब इन सांसदों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा पार्टी उनकी सदस्यता रद्द करने पर भी विचार करेंगी। संजय राउत ने बागी रुख अपनाने वाले सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि कल जब वे स्पीकर से मिले थे, तो उसकी तस्वीर सार्वजनिक हुई थी। उन्होंने चुनौती दी कि अगर अन्य 6 सांसद भी स्पीकर से मिले हैं, तो उनकी तस्वीर दिखाई जाए। राउत ने इसे रणनीति नहीं विश्वासघात करार दिया। उन्होंने आगे कहा कि ये सांसद अभी भी पार्टी के सदस्य हैं और पार्टी के चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव जीते हैं। अगर वे पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हैं, तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। राउत ने भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश और खासकर महाराष्ट्र की राजनीति को गंदा कर दिया है, जिसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ेगी। बैठक में तीन लोकसभा सांसद- अरविंद सावंत, राजभाऊ वाजे और अनिल देसाई शामिल हुए। संजय राउत खुद राज्यसभा सदस्य के तौर पर इस बैठक में मौजूद थे। राउत ने साफ तौर पर कहा कि जो सांसद इस बैठक में नहीं आए, उन्होंने पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया है। पार्टी ने अब इन सांसदों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा पार्टी उनकी सदस्यता रद्द करने पर भी विचार कर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 18, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: शांति समझौते के मसौदे पर अमेरिका-ईरान ने किए हस्ताक्षर, महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव आज; सुर्खियां

अमेरिका-ईरान समझौते के मसौदे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के साथ ही पश्चिम एशिया में शांति की दिशा में नई उम्मीद जगी है। वहीं, अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में एसआईटी को सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के संकेत मिले हैं। दूसरी ओर, केंद्र सरकार मानसून सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक फिर से लाने की तैयारी में है। फीफा विश्व कप में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर दमदार जीत दर्ज की। जबकि महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुति सभी 17 सीटों पर जीत का दावा कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को पश्चिम एशिया संकट से निपटने में अहम और भरोसेमंद साझेदार बताया। उधर, दिल्ली-एनसीआर में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में टेलीग्राम को संगठित अपराध गतिविधियों का बड़ा केंद्र बताया गया है। महाराष्ट्र में शिवसेना में लगातार हो रही टूट से ठाकरे परिवार की राजनीतिक साख पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की नई गाइडलाइन में मोटापे को केवल वजन बढ़ने की समस्या नहीं, बल्कि दिल, किडनी और मेटाबॉलिक बीमारियों की प्रमुख जड़ बताया गया है। एक ही क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें- …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 18, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: टीएमसी और शिवसेना के बाद सपा में टूट की खबरें, 25 से 27 सांसदों के टूट जाने की बात; सपा ने किया पलटवार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सुभासपा अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर में इन दिनों खूब जुबानी जंग जारी है। इसी कड़ी में राजभर ने बुधवार को भी सपा अध्यक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा अध्यक्ष से गठबंधन तोड़ने के कारणों पर जवाब मांगा है। उन्होंने सपा अध्यक्ष को घेरते हुए कहा कि मैने तो सिर्फ आपसे यही कहा था कि एसी से जरा बाहर निकलकर ज़मीन पर आइये, थोड़ी मेहनत कर लीजिए। आप तो एसी से निकलने को तैयार नहीं थे और नाराज होकर तोड़ लिया समझौता। हमें सम्मान मिला तो हम पिछड़े, शोषितों और वंचितों की आवाज़ उठाने भाजपा के साथ आए और बस उसी काम में लगे हैं। यहां एसी पीसी वाले कोई हैं नहीं। राजभर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अखिलेश पर निशाना साधते हुए लिखा है कि अभी तो उन्होंने सिर्फ राम गोपाल यादव की सिर्फ चिट्ठी का जिक्र किया है। अगर खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट के पापियों का नाम लिख देंगे तो भूचाल आ जाएगा। उन्होंने लिखा है कि आखिर रामगोपाल यादव किसे बचाने के लिए सौदा कर रहे हैं? उन्होंने तंज कसते हुए लिखा है कि सपा अध्यक्ष की लंका में आग लगने वाली है और वे दूसरों की चिंता कर रहे हैं। सुभासपा अध्यक्ष ने अखिलेश को पुराना मित्र बताते हुए लिखा है कि मित्रता के चलते पहले ही बता दे रहे हैं कि बचा सकते हैं तो सपा को बचा लीजिए। अपने सांसदों व विधायकों के हाथों में कुरान व गीता देकर शपथ करा लीजिए, सभी सच उगल देंगे। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर इशारा भी किया है कि विभीषण आपके ही साथ घूम रहा है, जो आपकी लंका में आग लगवाकर ही रहेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 18, 2026 · 2 min · National Desk

US Iran Peace Deal: ईरान का दावा- जेडी वेंस नहीं, पेजेशकियन के साथ ट्रंप खुद साइन करेंगे शांति समझौता

अमेरिका-ईरान के बीच होने वाले इस शांति समझौते पर आगामी शुक्रवार को औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए जाने हैं। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने यह टिप्पणी की। ये हस्ताक्षर समारोह दोनों देशों के लिए एक बड़ा कदम माना जाएगा। वर्ष 1980 में तेहरान स्थित अमेरिकी दूतावास बंधक संकट के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध समाप्त हो गए थे। मसूद पेजेशकियन पश्चिमी देशों से बेहतर संबंध स्थापित करने के वादे के साथ राष्ट्रपति बने थे। हालांकि, जनवरी में प्रदर्शनकारियों की सामूहिक हत्या और युद्ध के बाद कट्टरपंथी धड़े सत्ता के प्रमुख केंद्रों पर हावी हो गए, जिसके चलते पिछले कई महीनों से उनकी भूमिका सीमित हो गई है। खबर अपडेट की जा रही है। अमेरिका-ईरान के बीच होने वाले इस शांति समझौते पर आगामी शुक्रवार को औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए जाने हैं। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने यह टिप्पणी की। ये हस्ताक्षर समारोह दोनों देशों के लिए एक बड़ा कदम माना जाएगा। वर्ष 1980 में तेहरान स्थित अमेरिकी दूतावास बंधक संकट के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध समाप्त हो गए थे।मसूद पेजेशकियन पश्चिमी देशों से बेहतर संबंध स्थापित करने के वादे के साथ राष्ट्रपति बने थे। हालांकि, जनवरी में प्रदर्शनकारियों की सामूहिक हत्या और युद्ध के बाद कट्टरपंथी धड़े सत्ता के प्रमुख केंद्रों पर हावी हो गए, जिसके चलते पिछले कई महीनों से उनकी भूमिका सीमित हो गई है। पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष को खत्म कर शांति स्थापित करने की कोशिशों रंग ला रही हैं। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित कूटनीतिक सफलता की दिशा में बुधवार को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 2 min · National Desk

चार्टर्ड फ्लाइट और 15 करोड़ का दावा: '2022 दोहराया तो चुप नहीं बैठेंगे', टूट की अटकलों पर राउत ने दी चेतावनी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राउत ने कहा, ‘मेरे पास जानकारी है कि सांसदों को 15-15 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके बाद वे नांदेड़ और पुणे सहित तीन जगहों से चार्टर्ड फ्लाइट में सवार हुए। हमने कल होने वाली संसदीय दल की बैठक के लिए व्हिप जारी कर दिया है।’ उन्होंने बताया कि पार्टी सांसद अरविंद सावंत ने इस मामले को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भी लिखा है।शिवसेना (यूबीटी) के कुल 9 लोकसभा सांसदों में से केवल तीन सांसद, अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और अरविंद सावंत ही संजय राउत की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे। बाकी सांसदों की अनुपस्थिति ने पार्टी में संभावित बगावत और टूट की चर्चाओं को और हवा दे दी है।संजय राउत ने कहा कि अगर 2022 की तरह एक बार फिर पार्टी को तोड़ने की कोशिश की गई तो महाराष्ट्र की जनता और शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा, ‘तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी जैसी पार्टियों को तोड़कर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। यदि राजनीतिक दलों को इस तरह तोड़ा जाएगा तो चुनाव लड़ने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।‘उद्धव ठाकरे के नेतृत्व का बचाव करते हुए राउत ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कड़ी मेहनत कर सांसदों को चुनाव जिताया है। उन्होंने संभावित बागी सांसदों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर किसी को पार्टी छोड़कर दूसरी तरफ जाना है तो पहले सांसद पद से इस्तीफा दें और फिर जनता के बीच जाकर जनादेश लें।‘इस बीच पार्टी सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि उन्होंने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। सावंत ने कहा, ‘अब तक किसी भी सांसद ने हमें आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया है कि वह पार्टी छोड़ र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 2 min · National Desk

Muharram: 'मुहर्रम में शक्ति प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं' योगी बोले- सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश पर होगा कड़ा एक्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं। इस दौरान किसी अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन, नई परंपरा, कानफोडू डीजे, ढोल-ताशों के अनियंत्रित प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंगलवार को कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों, योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीएम ने शांति भंग करने के प्रयासों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। नगरीय निकायों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं सीएम ने सभी डीएम और एसपी को मोहर्रम की व्यवस्थाओं को लेकर पहले से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, दुर्घटना से बचाव के लिए ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए। 10 से 12 फीट से डीट से अधिक ऊंचे ताजियों की अनुमति न दी जाए। सभी की आस्था का सम्मान हो, लेकिन नई परंपरा स्वीकार्य नहीं होगी। हर गांव हर वार्ड में 21 जून को योग कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के दौरान सीएम ने कहा कि इस वर्ष ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम के साथ इसे मनाया जा रहा है। पीएम के कार्यक्रम का प्रदेश भर में सीधा प्रसारण किया जाए। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि शामिल हों। सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों एवं 762 नगरीय निकायों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जहां नहीं, वहां अगले तीन दिन में तैनात किए जाएं सीएमओ अमृत सरोवरों, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास हो तथा नगरीय क्षेत्रों के 14 हजार वार्डों में कार्यक्रम स्थलों को चिह्नित करें। इससे पहले 20 जून को शिक्षण संस्थानों के सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। सभी पुलिस लाइन एवं पीएसी बटालियनों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर सीएम ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 2 min · National Desk

उद्धव की सेना फिर टूटेगी?: कई सांसदों के फोन बंद, बगावत की अटकलें तेज; संजय राउत बोले- 15-15 करोड़ दिए एडवांस

अपना सपना मनी..मनी..! Apna Sapna Money Money! It’s shocking and revolting that Maharashtra MPs are reportedly being offered ₹15 crore each tonight to switch sides.@Dev_Fadnavis — Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 16, 2026 सूत्रों के अनुसार, यह भी पता चला है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे मंगलवार देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) ने अपने लोकसभा सदस्यों के टूटने की संभावना को खारिज कर दिया है।पार्टी के कई सांसदों के फोन अचानक बंद जा रहे हैं और कई सांसद संपर्क से बाहर हो गए हैं। खबरों के मुताबिक, पार्टी के नौ में से छह सांसद या तो दिल्ली पहुंच गए हैं या बुधवार तक पहुंच जाएंगे। पार्टी में टूट की आशंका को देखते हुए खुद उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कमान संभाल ली है।उद्धव ठाकरे नाराज और संपर्क से बाहर चल रहे सांसदों से तालमेल बिठाने और उन्हें मनाने की कोशिशों में जुटे हैं। संजय राउत उद्धव के करीबी लोकसभा सांसद अरविंद सावंत और अनिल देसाई के बुधवार को दिल्ली पहुंचने की संभावना है। पार्टी ने बुधवार को दिल्ली में अपने संसदीय दल की एक आपात बैठक बुलाई है।इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने मंगलवार देर रात दावा किया है कि महाराष्ट्र से सांसदों को खरीदने के लिए 15 करोड़ रुपये का एडवांस दिया जा रहा है। यह दावा उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के कुछ लोकसभा सदस्यों के पाला बदलने की अटकलों को और हवा दे रहा है।देर रात एक्स पर एक पोस्ट में राउत ने कहा, “अपना सपना मनी… मनी। ऐसी सूचना है कि महाराष्ट्र के सांसदों को खरीदने के लिए आज रात ₹15 करोड़ का एडवांस दिया जाएगा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 2 min · National Desk

उद्धव की सेना फिर टूटेगी?: शिंदे के साथ जाने की तैयारी में करीब सात सांसद, राउत का दावा- 15 करोड़ ₹ दिए एडवांस

अपना सपना मनी..मनी..! Apna Sapna Money Money! It’s shocking and revolting that Maharashtra MPs are reportedly being offered ₹15 crore each tonight to switch sides.@Dev_Fadnavis — Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 16, 2026 सूत्रों के अनुसार, यह भी पता चला है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे मंगलवार देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) ने अपने लोकसभा सदस्यों के टूटने की संभावना को खारिज कर दिया है। पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने दावा किया है कि सभी सांसद एकजुट हैं।शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने मंगलवार देर रात दावा किया है कि महाराष्ट्र से सांसदों को खरीदने के लिए 15 करोड़ रुपये का एडवांस दिया जा रहा है। यह दावा उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के कुछ लोकसभा सदस्यों के पाला बदलने की अटकलों को और हवा दे रहा है।देर रात एक्स पर एक पोस्ट में राउत ने कहा, “अपना सपना मनी… मनी। ऐसी सूचना है कि महाराष्ट्र के सांसदों को खरीदने के लिए आज रात ₹15 करोड़ का एडवांस दिया जाएगा। यह चौंकाने वाला और घृणित है।“वहीं, सूत्रों ने बताया कि शिंदे के मंगलवार देर रात दिल्ली पहुंचने की उम्मीद थी। शिंदे खेमे के एक नेता ने कहा, “छह से सात सांसदों के पाला बदलने की संभावना है।” उन्होंने दावा किया कि यह कदम आदित्य ठाकरे की भूमिका को पार्टी में और ज्यादा बढ़ाने से जुड़ा है। नेता का दावा है कि पाला बदलने के इच्छुक सांसद शिवसेना (यूबीटी) के भीतर आदित्य के और अधिक वरिष्ठ होने की संभावना को अस्वीकार्य मानते हैं।देर रात शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत का लोकसभा अध्यक्ष को लिखा एक पत्र भी सामने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर में चंदा चोरी: 2021 से अब तक का पूरा रिकॉर्ड खंगाल रही है एसआईटी, जिम्मेदारों की भी पड़ताल शुरू

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़ी दानराशि गड़बड़ी प्रकरण की जांच में जुटी एसआईटी अब वर्ष 2021 से लेकर वर्तमान तक के पूरे रिकॉर्ड को खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियों ने मंदिर परिसर और उससे जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं में कार्यरत रहे लोगों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। इसके तहत ट्रस्ट से उन कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों की सूची भी मांगी गई है, जो पिछले वर्षों में विभिन्न व्यवस्थाओं में लगाए गए थे। महंत धर्मदास ने कहा कि ट्रस्ट का अर्थ ही विश्वास होता है, लेकिन जब विश्वास समाप्त होने लगे तो स्थिति चिंताजनक हो जाती है। अयोध्या के संतों और स्थानीय लोगों की उपेक्षा हुई है। वहीं, जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने मामले को सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश बताते हुए राजनीतिक आरोप लगाए। मंदिर परिसर, दर्शन व्यवस्था, अतिथि प्रबंधन, प्रशासनिक समन्वय, सुरक्षा सहयोग और अन्य व्यवस्थाओं में करीब डेढ़ सौ लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी बताई जा रही है जो अयोध्या के बाहर से आए और समय के साथ महत्वपूर्ण दायित्व संभालने लगे। सूत्र बताते हैं कि एसआईटी यह भी पता लगा रही है कि इन लोगों की नियुक्ति या तैनाती किस प्रक्रिया के तहत हुई, उन्हें कौन-कौन सी जिम्मेदारियां दी गईं और उनकी कार्यप्रणाली की निगरानी किस स्तर पर की जाती थी।मामले के सामने आने के बाद यह प्रश्न भी चर्चा में है कि मंदिर की विभिन्न व्यवस्थाओं में लगाए गए सभी लोगों का पर्याप्त सत्यापन और पृष्ठभूमि परीक्षण किया गया था या नहीं। एसआईटी इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है कि संवेदनशील व्यवस्थाओं से जुड़े व्यक्तियों के चयन और निगरानी की प्रक्रिया कितनी प्रभावी थी। यद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 2 min · National Desk