मैदान से जीवन तक संघर्ष और जुनून की मिसाल उत्तराखण्ड भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कुछ खिलाड़ी आंकड़ों से नहीं, बल्कि अपने जज्बे और समर्पण से याद किए जाते हैं। मोहम्मद कैफ उन्हीं चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं। लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत में उनकी पारी आज भी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की स्मृतियों में जीवित है। अपनी फुर्तीली फील्डिंग और अदम्य आत्मविश्वास के कारण उन्हें भारतीय क्रिकेट का “जॉन्टी रोड्स” भी कहा गया। खिलाड़ी, कोच और कमेंटेटर के रूप में क्रिकेट से लगातार जुड़े कैफ युवा पीढ़ी को यह बताते हैं कि अनुशासन, धैर्य और निरंतर मेहनत सफलता की सबसे मजबूत नींव हैं। संवाद के मंच पर वे जीत, संघर्ष और नेतृत्व के अपने अनुभव साझा करेंगे। सीमाओं की सुरक्षा से राष्ट्रीय दृष्टि तक राष्ट्र की सुरक्षा केवल सीमाओं पर तैनात सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं होती, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक चेतना का विषय है। लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता इसी चेतना के सशक्त प्रतिनिधि हैं। भारतीय सेना में चार दशकों से अधिक के अनुभव के दौरान उन्होंने देश की सुरक्षा व्यवस्था, सामरिक चुनौतियों और नेतृत्व की जटिलताओं को बेहद करीब से देखा और समझा है। उत्तराखंड जैसे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और विकास के बीच संतुलन कैसे स्थापित किया जाए, इस विषय पर उनकी दृष्टि निश्चित रूप से नई सोच को जन्म देगी। ये भी पढे़ं…अमर उजाला संवाद 2026: देवभूमि के विकास पर होगा मंथन, जेपी नड्डा, मोहम्मद कैफ समेत कई वक्ता होंगे शामिल हंसी के पीछे छिपी जिंदगी की गहरी समझ हाल ही में फिल्म धुरंधर के चर्चित संवाद “मेरा बच्चा है तू” के कारण एक बार फिर सुर्खियों में आए अभिनेता राकेश बेदी भारतीय मनोर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें