CJP Protest: तीसरे दिन भी डटे प्रदर्शनकारी, किस मांग को लेकर अड़े हैं 'कॉकरोच'; 20 जून से अब तक क्या कुछ हुआ?

1 of 6 जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट यूजी 2026 पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना लगातार तीसरे दिन भी जारी है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। इस बीच पुलिस के साथ नोकझोंक, प्रदर्शन की अनुमति खत्म होने के बाद भी धरना जारी रहने, बिजली पानी की आपूर्ति पर विवाद और कैंडल मार्च की घोषणा जैसे घटनाक्रम इस आंदोलन को लगातार चर्चा में बनाए हुए हैं। 2 of 6 जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन - फोटो : PTI क्या हुआ पहले दिन 20 जून को दिल्ली पुलिस से अनुमति मिलने के बाद अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ जंतर मंतर पहुंचे। प्रदर्शन की शुरुआत शांतिपूर्ण तरीके से हुई, जहां बड़ी संख्या में युवा, छात्र और अभिभावक मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और थाली चम्मच लेकर शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग उठाई। शाम होते ही पुलिस की ओर से निर्धारित प्रदर्शन अवधि समाप्त होने की जानकारी दी गई, लेकिन दीपके और उनके समर्थकों ने धरना खत्म करने से इनकार कर दिया। दीपके ने मंच से घोषणा की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा। 20 जून को दिल्ली पुलिस से अनुमति मिलने के बाद अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ जंतर मंतर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 22, 2026 · 2 min · National Desk

Op. Tiger: महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ा; खरगे का आरोप- क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करना चाहती है भाजपा

भाजपा विधायक प्रवीण दारेकर ने दावा किया कि महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर सफल रहा है। उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन टाइगर सफल रहा है। उद्धव ठाकरे के छह सांसद आज शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे। इन सांसदों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है।’ दरेकर ने इसे एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बढ़ते समर्थन का संकेत बताते हुए कहा कि आने वाले समय में महाराष्ट्र की राजनीति में इसके और भी प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री प्रताप सरनाईक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज दोपहर तीन बजे हमारी पार्टी में सांसद शामिल होने वाले हैं। सांसदों की ओर से लोकसभा अध्यक्ष को निवेदन दे दिया गया है। प्रताप सरनाईक ने आगे कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी सांसदों का स्वागत है। हम संजय राउत को दिल से धन्यवाद देते हैं, क्योंकि उनकी वजह से विधायक पहले ही हमारी पार्टी में आ गए थे, अब आज छह सांसद हमारी पार्टी में आ रहे हैं। भविष्य में बचे तीन सांसद भी इसी तरह से हमारी पार्टी में आ जाएंगे। भाजपा नेता चित्रा वाघ ने संजय राउत के अभद्र टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि यह पूरा देश और महाराष्ट्र देख रहा है कि सांसदों और विधायकों लेकर किस प्रकार से गाली-गलौज की जाती है। हो सकता है कि इसी वजह से उनकी ओर से ये देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में कथित ऑपरेशन टाइगर को लेकर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य का मुखिया लोकतंत्र की हत्या का समर्थन कर रहा है। अगर इस धरती पर लोकतंत्र की हत्या हो रही है और मुख्यमंत्री उसका समर्थन कर रहे हैं, तो यह महाराष्ट्र का दुर्भाग्य है।’ नाना पटोले ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 22, 2026 · 2 min · National Desk

ब्रिक्स: एनएसए बैठक आज से, चीनी विदेश मंत्री भी होंगे शामिल; चीन की कथनी-करनी का होगा कूटनीतिक परीक्षण

भारत की मेजबानी में सोमवार से ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) और उच्च प्रतिनिधियों की 16वीं बैठक शुरू हो रही है। दो दिवसीय इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे। सितंबर में प्रस्तावित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले आयोजित यह बैठक सदस्य देशों के बीच राजनीतिक और रणनीतिक सहमति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक का औपचारिक एजेंडा गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों, आतंकरोधी सहयोग और नई प्रौद्योगिकियों से जुड़े खतरों पर केंद्रित है। वहीं, भारत और चीन के बीच जारी सीमा गतिरोध की पृष्ठभूमि इसे अतिरिक्त महत्व प्रदान कर रही है।विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक का मुख्य विषय दुनिया के सामने तेजी से उभर रही गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियां होंगी। सदस्य देशों के प्रतिनिधि बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य, नई तकनीकों के दुरुपयोग से पैदा हो रहे खतरों और उनसे निपटने के उपायों पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके अलावा आतंकरोधी सहयोग तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकियों के सुरक्षित उपयोग पर गठित ब्रिक्स संयुक्त कार्य समूहों के निष्कर्षों की भी समीक्षा की जाएगी।बैठक में चीन का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के उच्च प्रतिनिधि वांग यी करेंगे। डोभाल के निमंत्रण पर उनकी भारत यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर कई दौर की बातचीत के बाद कुछ विवादित बिंदुओं से सैनिकों की आंशिक वापसी जरूर हुई है, लेकिन पूर्ण सैन्य वापसी और गश्त के अधिकारों को लेकर गतिरोध अब भी कायम है।यही कारण है कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 22, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला: गणनाकर्मी हटे, ट्रस्ट से जुड़े लोगों को अयोध्या न छोड़ने का निर्देश

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में गणना में लगे करीब 40 कर्मचारियों को आखिरकार हटा दिया गया है। अब बैंक की ओर से नए गणनाकर्मियों को लगाया गया है। निगरानी भी बढ़ा दी गई है। एसआईटी ने मंदिर ट्रस्ट और मंदिर के अधिकारियों को अयोध्या नहीं छोड़ने का निर्देश भी दिया है। वहीं, छह दिन की जांच के बाद लखनऊ लौटी एसआईटी सोमवार को डेढ़ सौ से अधिक पन्नों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है। इसके बाद मामले में कार्रवाई शुरू होगी। इससे पहले कयास लगाए जाते रहे कि रविवार को ही रिपोर्ट सीएम को सौंप दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। एसआईटी के मुख्य सदस्यों के लौटने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए कुछ अधिकारियों के अयोध्या में ही तफ्तीश में जुटे रहने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी जल्द फिर अयोध्या जा सकती है। विस्तृत जांच के लिए उसे दो से तीन सप्ताह का और वक्त दिया जा सकता है।एसआईटी की जांच में पता चला था कि चढ़ावे की गणना में करीब 40 लोगों की टीम शामिल रहती है। इसमें ट्रस्ट और बैंक, दोनों के कर्मचारी होते हैं। ट्रस्ट के पदाधिकारी भी पूरी प्रक्रिया में मौजूद रहते हैं। गणनाकर्मियों की भूमिका सामने आने के बाद इस काम में लगे सभी कर्मियों को हटा दिया गया है। नए सिरे से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अब ट्रस्ट के पदाधिकारी अपनी मौजूदगी में दान राशि की गणना करवा रहे हैं। बैंक अधिकारियों की भी मौजूदगी सुनिश्चित की गई है।एसआईटी सूत्रों के अनुसार जिन लोगों को अयोध्या न छोड़ने के लिए कहा गया है उनमें मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव, राव के भतीजे और व्हीलचेयर सेवा के प्रभारी सोमेश आनंद, चंपत रा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 22, 2026 · 2 min · National Desk

'मैं सबसे माफी मांगता हूं कि मैंने गद्दारों के लिए वोट मांगे': बागियों पर बरसे उद्धव; संजय राउत का किया बचाव

शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे दल के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब केवल एक ही शिवसेना है और उसका नेतृत्व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे ने साफ कहा कि उनके नेतृत्व वाली शिवसेना ही असली शिवसेना है। मुंबई के भांडुप में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘मेरे नेतृत्व वाली शिवसेना ही असली शिवसेना है’। यह इलाका शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसद संजय पाटिल के लोकसभा क्षेत्र मुंबई उत्तर-पूर्व में आता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 22, 2026 · 1 min · National Desk

'मैं सबसे माफी मांगता हूं कि मैंने गद्दारों के लिए वोट मांगे': बागियों पर बरसे उद्धव; संजय राउत का किया बचाव

शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे दल के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब केवल एक ही शिवसेना है और उसका नेतृत्व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे ने साफ कहा कि उनके नेतृत्व वाली शिवसेना ही असली शिवसेना है। मुंबई के भांडुप में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘मेरे नेतृत्व वाली शिवसेना ही असली शिवसेना है’। यह इलाका शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसद संजय पाटिल के लोकसभा क्षेत्र मुंबई उत्तर-पूर्व में आता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 1 min · National Desk

दो दल, दो 'खलनायक': क्या अभिषेक ने तोड़ी TMC, राउत की वजह से उद्धव से रूठे सांसद? जानिए इनसाइड स्टोरी

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने राजनीतिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन जून 2026 में हुआ यह विद्रोह उनके इतिहास की सबसे बड़ी संगठनात्मक हार है। उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के 58 विधायक और 20 लोकसभा सांसद एक साथ बागी हो गए। हैरान करने वाली बात यह है कि इन बागियों का गुस्सा ममता बनर्जी पर नहीं, बल्कि उनके भतीजे और पार्टी के नंबर दो नेता अभिषेक बनर्जी पर फूटा है।बागी नेताओं का सीधा आरोप है कि अभिषेक बनर्जी ने पूरी पार्टी को ‘आई-पैक’ नाम की एक कॉर्पोरेट चुनावी एजेंसी के हवाले कर दिया था। जो नेता वर्षों से जमीन पर लाठियां खाकर पार्टी को सत्ता में लाए थे, उन्हें अचानक एक प्राइवेट कंपनी के अफसरों के इशारों पर चलना पड़ रहा था। टिकट बांटने से लेकर संगठन के हर छोटे-बड़े फैसले में पुराने नेताओं को दरकिनार किया गया, जिससे उनका स्वाभिमान आहत हुआ। बागी नेता खुलकर कह रहे हैं कि वे ममता दीदी का सम्मान करते हैं, लेकिन अभिषेक का कॉर्पोरेट नेतृत्व उन्हें स्वीकार नहीं है।इस गुस्से को हवा देने का काम किया 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव ने, जहां भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में टीएमसी को करारी शिकस्त दी। इस हार ने पार्टी के भीतर अभिषेक की रणनीतियों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। रही-सही कसर कोयला और शिक्षक भर्ती जैसे घोटालों में ईडी और सीबीआई की बढ़ती जांच ने पूरी कर दी। कई दागी नेताओं को लगा कि अगर जेल जाने से बचना है, तो पाला बदलना ही सबसे सुरक्षित रास्ता है।महाराष्ट्र की कहानी भी बंगाल से अलग नहीं है। साल 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद जून 2026 में उद्धव ठाकरे को दूसरा सबसे बड़ा झटका लगा है। इस बार उनके बचे हुए नौ लोकसभा सांसदों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

Shivsena: उद्धव गुट को एक दिन में दोहरा झटका, सांसद आष्टीकर और निंबालकर ने दिया झटका, शिंदे का दामन थामा

उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका देते हुए हिंगोली से सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर ने रविवार को साफ कर दिया कि वह अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ हैं। पिछले कई दिनों से उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें लग रही थीं, जिन पर उन्होंने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी विचारधारा से कोई समझौता नहीं किया है। उनका कहना था कि वह ‘एक शिवसेना से दूसरी शिवसेना’ में गए हैं। उन्होंने दावा किया कि 18 जून तक उन्होंने और कुछ अन्य सांसदों ने कोई फैसला नहीं लिया था, लेकिन उसके बाद उनके खिलाफ की गई कुछ टिप्पणियों ने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 1 min · National Desk

Explainer: मेलोनी ही नहीं, UK-फ्रांस-भारत जैसे करीबियों पर भी बयानबाजी कर चुके ट्रंप; जानें कब-कैसा मिला जवाब

Explainer: मेलोनी ही नहीं, UK-फ्रांस-भारत जैसे करीबियों पर भी बयानबाजी कर चुके ट्रंप; जानें कब-कैसा मिला जवाब चौंकाने वाली बात यह है कि ट्रंप और मेलोनी के बीच इस टकराव का यहीं अंत नहीं हुआ। ट्रंप ने एक बार फिर मेलोनी की तरफ से साथ तस्वीर खिंचाने की मांग की बात दोहराई तो वहीं मेलोनी ने एक्स पर अपने पोस्ट में ट्रंप पर फिर पलटवार किया। हालांकि, यह पहली बार नहीं था, जब अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस तरह की हरकतें की हों। इससे पहले भी ट्रंप अपने सहयोगी देशों और नेताओं को अपने बयानों के जरिए घेरने की कोशिश करते रहे हैं। फिर चाहे बात फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की निजी जिंदगी पर टिप्पणी से जुड़ी हो या ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर पर तंज कसने की। ट्रंप ने इन सभी को लेकर विवादित टिप्पणियां की हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ एक विवाद अचानक बढ़ गया है। दरअसल, हाल ही में ट्रंप ने हाल ही में इटली के एक मीडिया समूह को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मेलोनी उनके साथ तस्वीर लेने के लिए काफी बेताब थीं। ट्रंप ने कहा कि वह तस्वीर नहीं लेना चाहते थे, लेकिन उन्हें मेलोनी के लिए बुरा लग रहा था। ट्रंप के इस बयान पर मेलोनी ने पलटवार किया और कहा कि ट्रंप के यह सभी बनावटी हैं। मुझे समझ नहीं आता कि ट्रंप अपने स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

अयोध्या मामले में केजरीवाल का बयान: कहा- केवल 200 करोड़ की नकदी चोरी, कई बड़े नाम शामिल; लेकिन नहीं हुई एफआईआर

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े गड़बड़ी मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। मामले में लगातार नए दावे और आरोप सामने आने के बीच विपक्ष ने भाजपा पर हमला तेज कर दिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वीडियो जारी कर केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। VIDEO | On the alleged theft at Ayodhya Ram Temple, AAP national convenor Arvind Kejriwal said, “Crores were stolen from Ayodhya’s Ram Temple. It is being said that around Rs 200 crore in cash alone was stolen. However, no FIRs have been lodged, and there have been no inquiries,… pic.twitter.com/Osn5OmP50f June 21, 2026 अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि ‘अयोध्या के राम मंदिर में करोड़ों रुपये की चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि केवल नकदी के रूप में ही करीब 200 करोड़ रुपये चोरी होने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद अब तक न तो कोई एफआईआर दर्ज की गई है। यूपी पुलिस, ईडी या सीबीआई किसे ने एफआईआर दर्ज नहीं किया है।‘केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य, दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि खबरें हैं कि इस मामले में कई बड़े नाम शामिल हैं। यदि निष्पक्ष जांच हुई तो बड़े खुलासे हो सकते हैं। अगर इस मामले में कार्रवाई हुई तो सरकार भी गिर सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk