नौसेना को मिले तीन स्वदेशी INS: ब्रह्मोस से लैस दूनागिरी, संशोधक देगा सुरक्षित राह; अग्रय बिछाएगा बारूदी सुरंग

भारत ने समुद्री सुरक्षा और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। भारतीय नौसेना में रविवार को तीन अत्याधुनिक स्वदेशी युद्धपोतों आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय को शामिल किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कोलकाता में इन तीनों जहाजों को नौसेना में कमीशन किया गया। ये तीनों प्लेटफॉर्म पूरी तरह भारत में डिजाइन और निर्मित किए गए हैं। एक ओर आईएनएस दूनागिरी दुश्मन के रडार को चकमा देकर सटीक हमला करने में सक्षम है, तो दूसरी ओर आईएनएस अग्रय दुश्मन की पनडुब्बियों का शिकार कर सकता है। वहीं आईएनएस संशोधक समुद्र की गहराइयों का अध्ययन और समुद्री मार्गों की मैपिंग करेगा। इन तीनों युद्धपोतों के शामिल होने से भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत कई गुना बढ़ गई है। आईएनएस दूनागिरी को नौसेना का नया ब्रह्मास्त्र क्यों कहा जा रहा है? आईएनएस दूनागिरी प्रोजेक्ट-17ए के तहत बना पांचवां स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट है। इसका डिजाइन भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है, जबकि इसका निर्माण कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) ने किया है। यह युद्धपोत ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से लैस है और सतह, हवा तथा पानी के नीचे मौजूद खतरों का एक साथ मुकाबला कर सकता है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता इसका बेहद कम रडार क्रॉस-सेक्शन है, जिससे दुश्मन के लिए इसकी पहचान करना कठिन हो जाता है। लगभग 6,700 टन वजनी यह युद्धपोत 30 नॉट की अधिकतम गति से चल सकता है। हनुमान जी से आईएनएस दूनागिरी का क्या संबंध? आईएनएस दूनागिरी का नाम हिमालय के द्रोणागिरी पर्वत के नाम पर रखा गया। पौराणिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जी लक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi at Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट तक क्यों रुके रहे PM मोदी? NEET परीक्षा से जुड़ा है मामला

पश्चिम बंगाल से वापस लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर सीधे अपने आवास जाने के बजाय कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर ही रुकने का फैसला किया। इसकी वजह नीट की परीक्षा रही। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट से निकलने में इसलिए देरी की, ताकि परीक्षा देने जा रहे छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 1 min · National Desk

होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी: 8.6 लाख मीट्रिक टन तेल लेकर लौट रहे तीन भारतीय टैंकर, आम लोगों को मिलेगी राहत

भारत की समुद्री और ऊर्जा सुरक्षा को एक बड़ी मजबूती मिली है क्योंकि भारतीय ध्वज वाले तीन क्रूड ऑयल टैंकर सफलतापूर्वक होर्मुज से गुजर चुके हैं और अब बड़ी मात्रा में रणनीतिक कार्गो लेकर भारतीय बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं। यह घटनाक्रम क्षेत्र में बदलते भू-राजनीतिक हालात के बीच हुआ है, जिनकी वजह से पहले इस अहम जलमार्ग से होने वाली शिपिंग में रुकावट आई थी। Safe passage secured! 3 Indian-flagged crude oil tankers, Desh Vaibhav, Desh Vibhor and Sanmar Herald carrying over 8.6 Lakh MT of cargo with 94 Indian crew members have successfully transited the Strait of Hormuz today and are en route to India. Under the decisive leadership… — Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) June 20, 2026 सोनोवाल ने साझा की बड़ी जानकारी केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने समुद्री हितों की सुरक्षा के लिए सरकार के समन्वित प्रयासों पर जोर देते हुए इनके सुरक्षित गुजरने की जानकारी दी। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “सुरक्षित रास्ता मिल गया! भारतीय झंडे वाले 3 क्रूड ऑयल टैंकर ‘देश वैभव’, ‘देश विभोर’ और ‘सनमार हेराल्ड’—94 भारतीय क्रू सदस्यों के साथ 8.6 लाख MT से अधिक कार्गो लेकर आज होर्मुज से सफलतापूर्वक गुज़रे हैं और भारत आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत सरकार देश के समुद्री हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। हमारा मंत्रालय भारत के नाविकों और ऊर्जा आपूर्ति मार्गों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है।” 24 जून से 1 जुलाई के बीच पहुंचेगा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

International Yoga Day Live: योग दिवस आज, PM कोलकाता से करेंगे आगाज; दुनियाभर में 2,500 जगहों पर कार्यक्रम

05:23 AM, 21-Jun-2026 ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ है योग दिवस की थीम इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ यानी ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रखी गई है। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव के अनुसार, भारत आज दुनिया की सबसे युवा आबादी वाले देशों में शामिल है, लेकिन आने वाले दशकों में बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। ऐसे में योग को स्वस्थ और सक्रिय जीवन का आधार बनाने के उद्देश्य से इस विषय का चयन किया गया है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ यानी ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रखी गई है। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव के अनुसार, भारत आज दुनिया की सबसे युवा आबादी वाले देशों में शामिल है, लेकिन आने वाले दशकों में बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। ऐसे में योग को स्वस्थ और सक्रिय जीवन का आधार बनाने के उद्देश्य से इस विषय का चयन किया गया है। 05:15 AM, 21-Jun-2026 हुगली नदी में 500 से ज्यादा नौकाओं पर हजारों लोग करेंगे योग कोलकाता में हुगली नदी में योग दिवस का एक अनोखा आयोजन देखने को मिलेगा। राज्य सरकार और आयुष मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से 500 से अधिक नौकाओं पर हजारों प्रतिभागी एक साथ योगासन और प्राणायाम करेंगे। नदी के बीच होने वाले इस विशेष कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नदी पुलिस, आपदा प्रबंधन बल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह मुस्तैद रहेंगी। कोलकाता में हुगली नदी में योग दिवस का एक अनोखा आयोजन देखने को मिलेगा। राज्य सरकार और आयुष मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से 500 से अधिक नौकाओं पर हजारों प्रतिभागी एक साथ योगासन और प्राणायाम करेंगे। नदी के बीच होने वाले इस विशेष कार्यक्रम के लिए सु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

NEET Re-Exam: नीट पुनर्परीक्षा आज, 51311 जैमर्स और डेढ़ लाख कैमरों से होगी निगरानी; ढाई लाख पुलिसकर्मी तैनात

पुनर्परीक्षा से पहले देश में शनिवार को 551 और विदेश के 14 शहरों के परीक्षा केंद्रों में पहली बार मेगा मॉक ड्रिल से तैयारियों को परखा गया। सुबह ठीक नौ बजे शुरू हुई इस ड्रिल में बैंक से परीक्षा केंद्र तक प्रश्न पत्र की ढुलाई, आंसर-शीट सील कर वापस भेजने, सीसीटीवी व जैमर की जांच और डमी अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच के बाद केंद्र में प्रवेश देने का अभ्यास किया गया। पुनर्परीक्षा देशभर के 551 शहरों में 5,440 केंद्रों में रविवार को दोपहर दो बजे से 5:15 बजे तक होगी। अशक्त विद्यार्थियों को शाम 6:20 बजे तक परीक्षा में लिखने की छूट रहेगी। एनटीए ने विद्यार्थियों को हर हाल में 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। उन्हें निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।पिछली गड़बड़ियों से सबक लेते हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों सहित ढाई लाख से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 15 हजार अर्द्धसैनिक बल, 51,311 जैमर, डेढ़ लाख हाई सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गई है। एनटीए ने 98.8 फीसदी परीक्षा केंद्र सरकारी शिक्षण संस्थानों में बनाए हैं। परीक्षा के बाद ओएमआर शीट इकट्ठा करने के लिए देश में करीब 700 कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। गौरतलब है कि नीट यूजी की तीन मई को हुई परीक्षा के पर्चे लीक होने के कारण उसे रद्द करना पड़ा था।सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा दिखा। केंद्र के सौ मीटर पहले ही किसी को भी दूसरी तरफ जाने की अनुमति नहीं थी। जैमर भी जांचे गए। मल्टी-लेयर सुरक्षा के तहत पूरी प्रक्रिया दोहराई गई।केंद्र आवंटन में भी एनटीए की लापरवाही सामने आई। नागपुर के छा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

Ram Mandir: चढ़ावे में चोरी के मिले साक्ष्य, गोपाल राव-अनिल की भूमिका संदिग्ध; SIT कल सौंपेगी CM को रिपोर्ट

श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में गबन के सबूत मिले हैं। इसमें गणना और बैंक कर्मियों के साथ टिन्नू यादव की भूमिका सामने आई है। इन पर जल्द एफआईआर दर्ज हो सकती है। विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक जांच में ट्रस्ट के पदाधिकारी अनिल मिश्रा के अलावा निर्माण सहायक गोपाल राव की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। दोनों के खिलाफ कई गवाह सामने आए हैं और ठोस साक्ष्य भी मिले हैं। एसआईटी की जांच में कुछ ऐसे तथ्य भी सामने आए हैं, जिनमें मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी सवालों के घेरे में हैं। अयोध्या से शनिवार को लखनऊ लौटी एसआईटी सोमवार को मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंप सकती है। उसके बाद दोषियों और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सकती है। 13 जून को गठित एसआईटी जांच के लिए 15 जून को अयोध्या पहुंची थी।इसमें शामिल लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, लखनऊ रेंज आईजी किरन एस व विशेष सचिव वित्त नील रतन ने छह दिन में ट्रस्ट के पदाधिकारियों, बैंक अधिकारियों, गणना कर्मियों व पकड़े गए संदिग्धों से लंबी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, चढ़ावे की राशि में चोरी की पुष्टि हुई है। इसे संदिग्धों ने स्वीकारा भी है।एसआईटी ने तमाम लोगों के बयान दर्ज किए। टिन्नू से तीन दिन लगातार पूछताछ की गई। टिन्नू ने दान राशि की गणना से लेकर उसे जमा कराने की व्यवस्था में अनिल मिश्रा व गोपाल राव की भूमिका बताई। अन्य गवाहों ने भी इन दोनों के नाम प्रमुखता से लिए।एसआईटी ने करीब 150 लोगों से पूछताछ की। ⁠करीब 30 लोगों की भूमिका गबन में संदिग्ध मिली। इसमें ⁠ट्रस्ट के 3-4 पदाधिकारियों समेत प्रबंधन के 20-25 लोगों की लापरवाही सामने आई।राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक इंटरव्यू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

Shashi Tharoor: पीएम की तारीफ पर कांग्रेस ने साधा निशाना, शशि थरूर पलटवार कर बोले- मैं अपने बयान पर कायम हूं

वैश्विक मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर और उनकी पार्टी के बीच पिछले दो वर्षों में कई बार मतभेद सामने आए हैं। यह विवाद शुक्रवार को फिर उभर आया, जब शशि थरूर ने जी-7 शिखर सम्मेलन में भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी के संदेश का समर्थन किया। कांग्रेस ने इस पर नाराजगी जताई, जबकि भाजपा ने इसे लेकर पार्टी पर निशाना साधा। My senior colleague Dr Shashi Tharoor’s admiration for PM Modi appears to have transcended the limitations of the physical world. He now seems capable of hearing what Modi doesn’t even say. According to the official MEA readout of the Modi–Trump meeting on the sidelines of the… pic.twitter.com/6U7BFRxAgZ— Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera) June 20, 2026 For those who believe I “heard” words that @narendramodi never said at the G-7, I was merely alluding to widely published reports about his remarks. If you want to hear a report, here’s one:https://t.co/dWkVwhWY0N Otherwise this was Google Gemini’s summary: “At the G7… — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) June 20, 2026 दरअसल, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने थरूर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन पर कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा, “मेरे वरिष्ठ सहयोगी डॉ. शशि थरूर की प्रधानमंत्री मोदी के प्रति प्रशंसा शायद अब भौतिक दुनिया की सीमाओं से भी आगे निकल गई है। अब ऐसा लगता है कि वे वह भी सुन सकते हैं, जो मोदी ने कहा ही नहीं।“पवन खेड़ा ने आगे कहा, “थरूर जी को किसी तरह ऐसे मजबूत दावे, सख्त जवाब और अडिग कूटनीति सुनाई दे गई, जिनका आधिका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

Trump vs Meloni: पहले वीडियो से दो-टूक जवाब, ट्रंप पर फिर बरसीं इतालवी PM मेलोनी; कहा- आपकी दोस्ती से मदद नहीं

अपनी लोकप्रियता को लेकर मेलोनी ने ट्रंप से दो-टूक लहजे में कहा, ‘यह आपके साथ मेरे रिश्तों पर निर्भर नहीं है। मेरी लोकप्रियता इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की मेरी क्षमता पर निर्भर करती है, और मैंने हमेशा यही किया है।’ उन्होंने कहा कि इटली में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के मामले में भी मैंने यही किया। उनके इस्तेमाल से जुड़े समझौतों का हमने हमेशा सम्मान किया है, और जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं, उनका उल्लंघन नहीं किया जा सकता। इटली एक संप्रभु देश बना हुआ है। मेलोनी ने कहा कि मेरी लोकप्रियता के बारे में आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं। मेरा सुझाव है कि आप अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दें।अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा-फ्रांस में जी-7 बैठक के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी बार-बार मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने की मांग कर रही थीं। इटली में उनकी लोकप्रियता घट रही है, संभवतः इसलिए क्योंकि उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने या विकसित करने से रोकने के मामले में अमेरिका का साथ नहीं दिया। (हालांकि नाटो ने भी ऐसा ही किया था।) उन्होंने हमें इटली के हवाई अड्डों की रनवे और लैंडिंग स्ट्रिप्स का उपयोग करने की अनुमति तक नहीं दी, जिससे हमें बड़ी लॉजिस्टिक असुविधा हुई। यह तब है जब अमेरिका इटली और अन्य तथाकथित नाटो सहयोगियों की सुरक्षा पर हर साल सैकड़ों अरब डॉलर खर्च करता है। अब, जब अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया है, तो वह अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए फिर से दोस्ती करना चाहती हैं। लेकिन अब नहीं’।एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि फ्रांस के एवियन में आयोजित 52वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए ‘भीख …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk

CJP Protest Live: जंतर मंतर पर रातभर धरने की तैयारी, सीजेपी समर्थकों का हटने से इनकार; भारी पुलिस बल तैनात

जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी को प्रदर्शन की अनुमति बढ़ाने से दिल्ली पुलिस ने इनकार कर दिया है। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों से धरना स्थल खाली करने की अपील कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने तीसरी बार लाउडस्पीकर के जरिए चेतावनी जारी करते हुए प्रदर्शन समाप्त कर निर्धारित स्थल खाली करने को कहा है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी मौके पर डटे हुए हैं। वहीं प्रदर्शन के दौरान एक महिला बेहोश हो गई। 09:31 PM, 20-Jun-2026 CJP Protest Live: जंतर मंतर पर रातभर धरने की तैयारी, सीजेपी समर्थकों का हटने से इनकार; भारी पुलिस बल तैनात दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन तय समय सीमा के बाद भी जारी है। पुलिस ने धरना स्थल खाली करने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं हटे। अभिजीत दीपके ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा और कार्यकर्ता रातभर जंतर मंतर पर डटे रहेंगे। अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति की अवधि बढ़ाने की भी अपील की। हालांकि दीपके की अपील के बाद दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रदर्शन की अनुमति बढ़ाने से इनकार कर दिया है। दीपके ने कहा कि यदि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार सकारात्मक पहल करती है तो बातचीत का रास्ता भी खुल सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: छह दिन जांच के बाद SIT लखनऊ रवाना, सीएम को सौंपेगी रिपोर्ट! जल्द खुलेंगे बंद राज

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा विवाद की छह दिन जांच करने के बाद एसआईटी लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी सोमवार को मुख्यमंत्री को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप सकती है। टीम ने रवाना से पहले संदेह के घेरे में आए लोगों से पूछताछ की। राम मंदिर से लेकर तीनों बैंकों के कर्मचारियों से गणना कर्मियों से पूछताछ की। इन सबको मिलाकर कड़ी जोड़ी गई। कई पदाधिकारियों पर गाज गिर सकती है। कई लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।राम मंदिर दानपात्र और कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच राम कचहरी चारों धाम मंदिर के महंत एवं सरयू नित्य आरती के अध्यक्ष शशिकांत दास ने अपना पक्ष सामने रखा है। उन्होंने इंजीनियर दीनानाथ वर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों से स्वयं को पूरी तरह अलग बताते हुए कहा कि उन्होंने केवल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को कैंप कार्यालय के संचालन के लिए अपना भवन निःशुल्क उपलब्ध कराया था।महंत शशिकांत दास ने बताया कि तत्कालीन जिलाधिकारी अनुज झा, ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और अन्य पदाधिकारियों के अनुरोध पर उन्होंने राम कचहरी चारों धाम मंदिर परिसर स्थित अपना नवनिर्मित भवन ट्रस्ट को दिया था। इसके बदले उन्होंने कभी कोई किराया या शुल्क नहीं लिया। उन्होंने कहा कि कैंप कार्यालय बाद में रामनिवास स्थानांतरित कर दिया गया, जिसके बाद ट्रस्ट ने परिसर का उपयोग बंद कर दिया। महंत ने स्पष्ट किया कि वह न तो दीनानाथ वर्मा को जानते हैं और न ही उनसे कभी मुलाकात हुई है। निर्माण कार्यों अथवा कथित कमीशनखोरी के आरोपों की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।श्रीराम मंदिर से जुड़े विवादों की चर्चाओं के बीच अब एक और नया आरोप सामने आया है। राम मंदिर निर्माण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk