Explainer: तीस्ता परियोजना पर बांग्लादेश ने क्यों थामा चीन का हाथ, भारत की चिंता की वजह क्या है?

भारत और बांग्लादेश के बीच कहां अटकी बात? द डिप्लोमैट की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और बांग्लादेश के बीच तीस्ता नदी के जल बंटवारे को लेकर बातचीत कई वर्षों से चल रही थी। 1983 में दोनों देशों ने एक अंतरिम व्यवस्था बनाई थी, लेकिन इसे कभी औपचारिक समझौते का रूप नहीं दिया गया। इसके बाद सितंबर 2011 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बांग्लादेश यात्रा से ठीक पहले दोनों देशों के बीच एक मसौदा समझौता तैयार हुआ। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इसमें प्रस्ताव था कि 20% पानी पर्यावरणीय प्रवाह के लिए छोड़ा जाएगा, जबकि भारत को 42.5% और बांग्लादेश को 37.5% पानी मिलेगा। भविष्य में जल प्रवाह का सही आकलन करने के लिए एक संयुक्त हाइड्रोलॉजिकल ऑब्जर्वेशन स्टेशन स्थापित करने का भी प्रस्ताव था। हालांकि, यह समझौता अंतिम रूप नहीं ले सका। उस समय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि प्रस्तावित जल बंटवारे से उत्तर बंगाल के कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जैसे जिलों की सिंचाई और पेयजल की जरूरतें पूरी नहीं हो पाएंगी। इसी कारण उन्होंने मनमोहन सिंह के साथ ढाका जाने से भी इनकार कर दिया। भारत की संघीय व्यवस्था में अंतरराज्यीय नदी के जल बंटवारे से जुड़े अंतरराष्ट्रीय समझौतों पर संबंधित राज्य की सहमति महत्वपूर्ण मानी जाती है। पश्चिम बंगाल की आपत्तियों के चलते 2011 का मसौदा समझौता हस्ताक्षर तक नहीं पहुंच सका। भारत ने क्या पेशकश की थी? भारत ने एक बार फिर सहमति जताने की कोशिश करते हुए 2024 में इस परियोजना के लिए लगभग एक अरब डॉलर की वित्तीय सहायता देने का प्रस्ताव रखा था। इसका उद्देश्य था कि परियोजना भारत के सहयोग से पूरी हो। लेकिन इसी दौरान बांग्लादेश में राजनीत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk

गाजियाबाद को ₹868 करोड़ की सौगात: कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब, बोले- अब मेरी गारंटी है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गाजियाबाद जिले में 868 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद सीएम योगी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की मूर्ति का अनावरण किया। अनावरण के मौके पर उनके बेटे विधायक अजितपाल त्यागी, बड़े बेटे गिरीशपाल त्यागी और परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे। मंच पर शिलान्यास के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी को श्रद्धांजलि अर्पण करता हूं। जब राजनीति जनता की सेवा का माध्यम में बनती है तो नेता लोकप्रिय होता है। राजपाल त्यागी 6 बार विधायक बने। जिनमें दो बार निर्दलीय रहे। वह एक लोकप्रिय नेता थे।सीएम योगी ने कहा कि गाजियाबाद अपनी एक पहचान रखता है। अपने हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है। 10 दशक पहले प्रदेश द्वार की स्थिति खराब थी। यहां की गुंडागर्दी पर फिल्में बनती थी। आगे सीएम ने कहा कि गाजियाबाद में इतनी अच्छी सड़के बनेंगे। नगर निगम इतना साफ होगा। पहली रेपिड रेल यहां चलेगी किसी ने सोचा नहीं था। पहले की सरकारों ने 32000 हजार करोड़ का बजट को देख प्रोजेक्ट को रोक दिया था। आज लगता है 2017 का फैसला अच्छा रहा। मेरठ से दिल्ली बस 40 मिनट रह रहा है।सीएम योगी ने मंच से कहा कि जहां सुरक्षा होगी यहां सुशासन आएगा। गाजियाबाद एक प्रदेश द्वार ही नहीं दिल्ली के ग्रोथ इंजन का काम गाजियाबाद के रहा है। ये अब अच्छे लोगों को चुनने से हुआ है। 2017 से पहले शासन करने वाले 12 बजे उठते थे। फिर जिम जाते थे और बाद में मंडली बैठ जाती थी। ऐसे प्रदेश चल रहा था।मंच से सीएम योगी ने कहा कि पुरानी सरकार ने रिपोर्ट में कहा कांवड़ यात्रा से दंगे होते है। सरकार आने के बाद इसे लेकर व् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi in Haryana: जींद के घी-घेवर से लेकर स्टीम इंजन तक, हाइड्रोजन रेल की शुरुआत पर पीएम मोदी की बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जींद-सोनीपत के बीच हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, मैं आज जींद वालों से कुछ मांगने आया हूं। क्या इस सफाई और स्वच्छता के लिए मोदी का आना जरूरी है? अगर जींद और हरियाणा के लोग तय कर लें कि अब हम गंदगी नहीं करेंगे। तो जींद और हरियाणा कभी गंदा हो ही नहीं पाएगा। स्वच्छता को हमारा स्वभाव बनाएंगे। स्वच्छता को हमारा संस्कार बनाएंगे। हम स्वच्छता को इसी तरह अपनी हर दिन की जिंदगी का हिस्सा बनाएंगे। करीब 82 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन की क्षमता 1200 किलोवाट है। यह एक बार में लगभग 2600 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है। ट्रेन को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि इसमें यात्रियों को आरामदायक सफर के साथ आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी। आइए जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें- …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 1 min · National Desk

मानसून सत्र: विपक्ष की आपदा को अवसर बनाने की तैयारी में सरकार, तीन महीनों में कैसे पलटा सियासी गणित?

दूसरी ओर बीते सत्र में विपक्षी एकता के सामने पस्त मोदी सरकार राजग का कुनबा बढ़ने से नए उत्साह में होगी। मानसून सत्र महिला आरक्षण-परिसीमन के अलावा न्यायिक हिरासत के बाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री के पद छोड़ने की बाध्यता से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों के लिए पहले से चर्चा में है। केंद्र में 2014 में सत्ता परिवर्तन के बाद मोदी सरकार का पहली बार सबसे मजबूत विपक्षी एकता से बीते बजट सत्र में सामना हुआ था। तब संख्याबल के अभाव में महिला आरक्षण व परिसीमन विधेयक पर मोदी सरकार को मुंहकी खानी पड़ी थी।अब लोकसभा में राजग की सदस्यों की संख्या 292 से बढ़ कर 318 हो गई है। राज्यसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 103 से बढ़कर 117 हो गई है। बदली परिस्थितियों में भाजपा विधायी कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने के द्रमुक, एनसीपी (शरद) को साधने में जुटी है। एनसीपी (शरद) ने राजग में शामिल होने के संकेत भी दिए हैं।अप्रैल महीने में बजट सत्र के दौरान मोदी सरकार विपक्ष की चट्टानी एकता के सामने असहाय दिखी थी। हालांकि सत्र के समाप्त होते ही इसी महीने आप के राज्यसभा के सात सांसदों ने भाजपा का दामन थामा। रही सही कसर प. बंगाल व तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे ने पूरी कर दी। नतीजों के बाद प्रमुख विपक्षी दलों तृणमूल और शिवसेना यूबीटी में बड़ी टूट हुई। इसके इतर तमिलनाडु में कांग्रेस का टीवीके के साथ जाने के फैसले के बाद डीएमके ने कांग्रेस से दूरी बना ली।सरकार की योजना विपक्षी खेमे में छाए आपदा को खुद के लिए अवसर में बदलने की है। सरकार इसका लाभ उठा कर महिला आरक्षण, परिसीमन, न्यायिक हिरासत में 30 दिन रहने पर पीएम, सीएम, मंत्रियों की पद से छुट्टी, एक देश एक चुनाव से जुड़े संविधान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia LIVE: अमेरिका का ईरान पर छठा बड़ा प्रहार, केशम द्वीप और बंदर अब्बास में दागीं मिसाइलें

03:07 AM, 17-Jul-2026 बंदर अब्बास पर अमेरिकी हमला, रेलवे सबस्टेशन पर बमबारी में दो लोग घायल ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमले में दो लोग घायल हो गए हैं; ईरानी सरकारी टीवी के अनुसार, अमेरिकी सेना के ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत किए गए इस हमले में वहां के एक रेलवे सबस्टेशन को निशाना बनाया गया। ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमले में दो लोग घायल हो गए हैं; ईरानी सरकारी टीवी के अनुसार, अमेरिकी सेना के ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत किए गए इस हमले में वहां के एक रेलवे सबस्टेशन को निशाना बनाया गया। 01:08 AM, 17-Jul-2026 पश्चिम एशिया तनाव से जुड़ी आज की बड़ी बातें अस्पताल के पास हमला: ईरान ने अमेरिका पर बेहद ‘बर्बर हमले’ का आरोप लगाया है, जिसके तहत दक्षिण-पश्चिमी ईरान में एक कैंसर अस्पताल के पास हुए भारी हवाई हमलों के कारण वहां से 200 से अधिक मरीजों को आनन-फानन में बाहर निकालना पड़ा। कुवैत और बहरीन पर ड्रोन अटैक: कुवैती सेना ने दावा किया है कि वह ईरान की तरफ से हुए नए ड्रोन हमलों का जवाब दे रही है, जबकि बहरीन ने भी ईरान के ड्रोन हमलों को नाकाम करने की बात कही है। बंदर अब्बास और केश्म द्वीप पर मिसाइल हमला: ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक, अमेरिकी मिसाइलें ईरान के बंदर अब्बास के पास गिरी हैं, वहीं मेहर न्यूज एजेंसी ने केश्म द्वीप के पास भी अमेरिकी प्रोजेक्टाइल गिरने की पुष्टि की है। जेडी वेंस का बड़ा आरोप: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस्राइल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह उन अभियानों को फंडिंग दे रहा है जो जंग खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को बिगाड़ना चाहते ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk

Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ने को तैयार, आज पीएम मोदी हरियाणा से दिखाएंगे हरी झंडी

भारतीय रेलवे स्वच्छ गतिशीलता के अगले कदम के तौर पर स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक अपना रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जींद-सोनीपत के बीच हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं, जो देश के रेलवे नेटवर्क में इस तकनीक के परिचालन की शुरुआत का प्रतीक है। सबसे सस्ता किराया : 5 रुपये में भी यात्रा कर सकेंगे। जींद से सोनीपत के बीच 89 किमी का किराया 25 रुपये होगा। 5 रुपये में भी यात्रा कर सकेंगे। जींद से सोनीपत के बीच 89 किमी का किराया 25 रुपये होगा। लागत : 82 करोड़ में बनी। दुनिया में सबसे कम लागत। 82 करोड़ में बनी। दुनिया में सबसे कम लागत। सबसे लंबी : 10-कोच वाली ट्रेन है। इसमें दो पावर कार (इंजन) और आठ यात्री कोच हैं। 10-कोच वाली ट्रेन है। इसमें दो पावर कार (इंजन) और आठ यात्री कोच हैं। इंजन : 1200 केवी की क्षमता का शक्तिशाली इंजन। हाइड्रोजन लीक डिटेक्टर, फ्लेम डिटेक्शन सिस्टम और गैस की निरंतर निगरानी जैसी उन्नत सुरक्षा तकनीकें शामिल हैं। आपात स्थिति में हाइड्रोजन की आपूर्ति अपने आप बंद हो जाएगी। 1200 केवी की क्षमता का शक्तिशाली इंजन। हाइड्रोजन लीक डिटेक्टर, फ्लेम डिटेक्शन सिस्टम और गैस की निरंतर निगरानी जैसी उन्नत सुरक्षा तकनीकें शामिल हैं। आपात स्थिति में हाइड्रोजन की आपूर्ति अपने आप बंद हो जाएगी। क्षमता : 120 किमी. प्रति घंटा की गति से दौड़ने में सक्षम। फिलहाल 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर का सफर सिर्फ दो घंटे में पूरा करेंगे। मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, नई हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन और सहायक रीफ्यूलिंग बुनियादी ढांचा टिकाऊ, आत्मनिर्भर रेल परिवहन की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk

'ट्रैक्टर-ट्रॉली तैयार हैं': वांगचुक के समर्थन में राकेश टिकैत का बड़ा एलान, सोनम की लगातार बिगड़ रही तबीयत

1 of 6 किसान नेता राकेश टिकैट ने की सोनम वांगचुक से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन गुरुवार को 27वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन के बीच 19 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत लगातार बिगड़ रही है। डॉक्टरों ने उन्हें 24 घंटे निगरानी में रखा है। इधर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, सपा सांसद डिंपल यादव और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जंतर मंतर पहुंचे और सीजेपी के प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारे भी सोनम के समर्थन में आ गए हैं। 2 of 6 सोनम से मिलीं डिंपल - फोटो : अमर उजाला डिंपल बोलीं- समाजवादी पार्टी आपके साथ गुरुवार को जंतर-मंतर पहुंची डिंपल यादव ने कहा सोनम वांगचुक और अनशन पर बैठे छात्रों का संघर्ष देश के युवाओं के भविष्य के लिए है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव छात्रों और युवाओं के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है और लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है। 3 of 6 राकेश टिकैट ने की बड़ी घोषणा - फोटो : अमर उजाला टिकैत बोले- किसान अपने ट्रैक्टर के साथ तैयार डिंपल ने देशभर के छात्रों, युवाओं और विपक्षी दलों से 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च में शामिल होने की अपील की। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 16, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar News: चुनावी सरगर्मी के बीच लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका, मृत्युंजय तिवारी ने क्यों छोड़ा राजद

यूरोप घूम रहे राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के लिए एक बुरी खबर है। राजद के वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार शाम को उन्होंने इस्तीफा की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अपनी बात पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे माहौल में सम्मान के साथ काम करना संभव नहीं रह गया था मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सौंपा। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके जैसे समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता के लिए अब पार्टी में सम्मानजनक स्थान नहीं बचा है। ‘अपनी शिकायतें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तक भी पहुंचाईं’ मृत्युंजय तिवारी ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार वरिष्ठ नेताओं के समक्ष अपनी बात रखी, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी शिकायतें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तक भी पहुंचाईं, लेकिन वहां से भी कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति लगातार अपमानित होकर राजनीति नहीं कर सकता। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पार्टी के कठिन दौर में भी पूरी निष्ठा के साथ काम किया और हर परिस्थिति में संगठन का साथ निभाया। ‘नेतृत्व तक वास्तविक कार्यकर्ताओं की बात नहीं पहुंच पा रही’ मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि वर्ष 2014 में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उन्हें मीडिया प्रभारी और पार्टी प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में पार्टी के भीतर कुछ ऐसे लोग सक्रिय हैं, जिन्होंने संगठन को अंदर से क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 16, 2026 · 2 min · National Desk

TMC Crisis: लगातार ममता का साथ छोड़ रहे राज्यसभा सदस्य, अब रुक्मिणी 'कोयल' मलिक ने सांसद पद से दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद से ममता बनर्जी का साथ छोड़ने वाले नेताओं की होड़ लगी हुई है। पहले विधानसभा में तमाम विधायकों ने अलग गुट बनाया, फिर तीन दिन में तीन राज्यसभा सांसदों ने (शुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक) ने साथ छोड़ा। इसके बाद पार्टी के 20+ लोकसभा सांसदों ने बगावत कर, नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी का दामन थाम लिया। अब नए घटनाक्रम में पार्टी की राज्यसभा सांसद कोयल मलिक ने राज्यसभा के सदस्य का पद छोड़ दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 16, 2026 · 1 min · National Desk

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा: गुरुग्राम में पकड़े गए 13 बांग्लादेशी, कोई नहीं दिखा सका दस्तावेज; डिपोर्ट शुरू

कड़े सुरक्षा पहरे में मालदा टाउन के लिए रवाना भारत सरकार और सक्षम प्राधिकारी के आदेशों का अनुपालन करते हुए इन नागरिकों को डिपोर्ट करने की कागजी कार्रवाई पूरी की गई। गुरुग्राम पुलिस ने इनकी सुरक्षित रवानगी के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सुरक्षा टीम: 01 निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के नेतृत्व में 23 पुलिसकर्मियों की एक स्पेशल एस्कॉर्ट टीम तैनात की गई है। रूट प्लान: यह टीम सभी 13 बांग्लादेशी नागरिकों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन के जरिए पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन लेकर जा रही है। अंतिम चरण: मालदा टाउन पहुंचने के बाद निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत इन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा, जहां से इन्हें इनके देश वापस भेज दिया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 16, 2026 · 1 min · National Desk