मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गाजियाबाद जिले में 868 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद सीएम योगी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की मूर्ति का अनावरण किया। अनावरण के मौके पर उनके बेटे विधायक अजितपाल त्यागी, बड़े बेटे गिरीशपाल त्यागी और परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे। मंच पर शिलान्यास के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी को श्रद्धांजलि अर्पण करता हूं। जब राजनीति जनता की सेवा का माध्यम में बनती है तो नेता लोकप्रिय होता है। राजपाल त्यागी 6 बार विधायक बने। जिनमें दो बार निर्दलीय रहे। वह एक लोकप्रिय नेता थे।सीएम योगी ने कहा कि गाजियाबाद अपनी एक पहचान रखता है। अपने हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है। 10 दशक पहले प्रदेश द्वार की स्थिति खराब थी। यहां की गुंडागर्दी पर फिल्में बनती थी। आगे सीएम ने कहा कि गाजियाबाद में इतनी अच्छी सड़के बनेंगे। नगर निगम इतना साफ होगा। पहली रेपिड रेल यहां चलेगी किसी ने सोचा नहीं था। पहले की सरकारों ने 32000 हजार करोड़ का बजट को देख प्रोजेक्ट को रोक दिया था। आज लगता है 2017 का फैसला अच्छा रहा। मेरठ से दिल्ली बस 40 मिनट रह रहा है।सीएम योगी ने मंच से कहा कि जहां सुरक्षा होगी यहां सुशासन आएगा। गाजियाबाद एक प्रदेश द्वार ही नहीं दिल्ली के ग्रोथ इंजन का काम गाजियाबाद के रहा है। ये अब अच्छे लोगों को चुनने से हुआ है। 2017 से पहले शासन करने वाले 12 बजे उठते थे। फिर जिम जाते थे और बाद में मंडली बैठ जाती थी। ऐसे प्रदेश चल रहा था।मंच से सीएम योगी ने कहा कि पुरानी सरकार ने रिपोर्ट में कहा कांवड़ यात्रा से दंगे होते है। सरकार आने के बाद इसे लेकर व् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें