रायबरेली: राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस

रायबरेली: राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली पहुंचे। उन्होंने जिले को अरबों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनसभा के माध्यम से सियासी संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10.30 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद अमोल विहार पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राणा बेनी माधव बख्श सिंह के नाम पर करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। साथ ही उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया। स्मारिका का विमोचन किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आज का दिन रायबरेली जिले के लिए ऐतिहासिक है। इसके बाद वह फिरोज गांधी कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित कर पहुंचे। यहां पहले उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें करीब 300 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10.30 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद अमोल विहार पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राणा बेनी माधव बख्श सिंह के नाम पर करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। साथ ही उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया। स्मारिका का विमोचन किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आज का दिन रा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

Weather Update: नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर में छाए बादल, गाजियाबाद में झमाझम बारिश, फरीदाबाद में भी बरसे बदरा

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में छाए बादल और कहीं-कहीं हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा, दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, गाजियाबाद में झमाझम बारिश हो रही है। फरीदाबाद में बारिश ने लोगों को पिछले कुछ दिनों से सता रही उमस और गर्मी से थोड़ी राहत पहुंचाई है। फिलहाल नोएडा में काले बादल छाए हुए हैं और हवा चल रही है। मौसम विभाग ने आज एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। राजधानी दिल्ली में मौसम ने रविवार को करवट बदली। हल्की बौछार के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री (सामान्य से 0.3 कम) व न्यूनतम 25.9 डिग्री (सामान्य से 0.6 कम) दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कम दबाव का क्षेत्र घटेगा, लेकिन कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नमी 60 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण उमस परेशान करेगी। मंगलवार से अगले शनिवार तक बादलों की आवाजाही कम रहेगी और धूप निकलने से अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

India-Japan Investment: जापान से कारोबार बढ़ाने पर भारत का फोकस, गोयल बोले- 1580 नई सुजुकी जैसी कंपनियां बनें

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और जापान के बीच व्यापार एवं निवेश संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कारोबारी सहयोग को अगले दशक में नई ऊंचाई तक ले जाने की जरूरत है। गोयल ने जापान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (JCCI) की जापान-इंडिया बिजनेस कंसल्टेटिव कमेटी (JIBCC) और भारतीय दूतावास की राउंड टेबल बैठक में यह बात कही। गोयल ने कहा कि भारत और जापान इस वर्ष राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और इसे ‘इंडिया-जापान ईयर ऑफ शेयर्ड होराइजंस’ के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों की साझेदारी के भविष्य और अगले दशक में कारोबार के स्तर पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में चर्चा का बेहतर अवसर है। दोगुनी हो जापानी कंपनियों की मौजूदगी वाणिज्य मंत्री ने कहा कि भारत में पहले से बड़ी संख्या में जापानी कंपनियां काम कर रही हैं। उनका लक्ष्य है कि इस दशक में भारत में सक्रिय जापानी कंपनियों की संख्या मौजूदा स्तर से दोगुनी हो। उन्होंने कहा कि भारत लगातार सुधार के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है और इस यात्रा में जापान को साझेदार के रूप में देखता है। गोयल के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था आज करीब चार ट्रिलियन डॉलर की है और 2047 तक इसे 30 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। भारत में बनें 1,580 ‘सुजुकी’ जैसी कंपनियां गोयल ने भारत की युवा आबादी को देश की बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि यहां कामकाजी आबादी की औसत उम्र 30 वर्ष से कम है और आने वाले कई दशकों तक यह आबादी युवा बनी रहने की उम्मीद है। उन्होंने जापानी कंपनी सुजुकी का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में कंपनी ने पिछले चार दशकों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: तेल की कीमतों में नरमी से बाजार में उछाल; सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,300 के पार

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने तेजी के साथ नए सप्ताह की शुरुआत की। सेंसेक्स 207.73 अंक बढ़कर 77,748.56 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 50.66 अंक की बढ़त के साथ 24,302.65 पर पहुंच गया। ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों की घोषणा से पहले तेल कीमतों में गिरावट आने से बाजार को यह बढ़त मिली। भारतीय बाजार में तेजी के क्या कारण रहे? बाजार में इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख शेयर सबसे अधिक बढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। हालांकि, पश्चिम एशिया में लगातार भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि भारतीय निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता पर असर डाल रही है। अमेरिकी ट्रेजरी के बॉन्ड प्रतिफल पर दबाव कम करने के हालिया प्रयास स्थायी राहत देने में विफल रहे हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और मुद्रास्फीति की नई चिंताएं वैश्विक बाजारों के लिए प्रमुख बाधाएं बनी हुई हैं। विश्लेषकों का कहना है कि निफ्टी का 21 अगस्त 2026 के उच्च स्तर 24,284 से ऊपर लगातार बने रहना वापसी का संकेत देगा। ईरान पर अमेरिका द्वारा नए प्रतिबंधों की घोषणा से पहले कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। इस गिरावट ने भारतीय शेयर बाजार को मजबूती दी। इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई। इन शेयरों ने बाजार की बढ़त में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वैश्विक बाजारों का क्या रहा हाल? टोक्यो के समय अनुसार दोपहर 12 बजे तक एसएंडपी 500 वायदा में थोड़ा बदलाव देखा गया। जापान का निक्केई 225 वायदा 0.2 फीसदी गिरा, जबकि जापान का टॉपिक्स 0.3 फीसदी बढ़ा। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 सूचकांक 0.6 फीसदी चढ़ा। हांगकांग का हैंग सेंग 2 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 0.8 फीसदी गिरे। यूरो स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

OTT Release This Week: अगस्त के आखिरी वीक ओटीटी पर रहेगी खूब मौज; रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज

‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ भी इसी वीक की लिस्ट में शामिल है। फिल्म में निमिषा सयाजन, बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म भारत समेत दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में हिंदी में प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ का प्रीमियर 28 अगस्त को होगा। इस रोमांचक ड्रामा का निर्देशन अंबीएका पंडित ने किया है। इसकी लेखिका अमिता व्यास हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 1 min · National Desk

20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: त्रिपुरा-ओडिशा में बीते 24 घंटे में 30 सेमी तक बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

उत्तर भारत में भले ही मानसून कुछ कमजोर पड़ गया है, लेकिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है। जगह-जगह भूस्खलन से सैकड़ों मार्ग बंद हैं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी कुछ ऐसा ही हाल है, ज्यादातर नदियां उफान पर हैं और बाढ़ का पानी तबाही मचा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के लगभग 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार-पांच दिन छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने की संभावना प्रबल बनी हुई है।मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान त्रिपुरा और ओडिशा में भारी बारिश दर्ज की गई और इन राज्यों में ज्यादातर जगहों पर 21 से 30 सेमी तक बारिश हुई। हरियाणा में भी कई जगहों पर 12-20 सेमी बारिश हुई, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, असम, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों में 7-11 सेमी बारिश दर्ज की गई।भारी बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर में कई जगह भूस्खलन हुआ, जिससे यातायात बाधित हुआ। सांबा-मानसर मार्ग पर लंबा जाम लगने से सैकड़ों वाहन फंस गए और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कटड़ा शाम के समय बादल छाने से श्री माता वैष्णो देवी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा रोकनी पड़ी।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल से लौट रहे तीन छात्र-छात्राएं उफनती घोंघा नदी की तेज धारा में बह गए। इनमें भाई-बहन शामिल हैं। तीनों छात्र पुल की जगह नदी को पार कर घर जाने की कोशिश कर रहे थे। रविवार सुबह तीनों के शव बरामद किए गए। वहीं, मध्य प्रदेश के रतलाम में पिकनिक मनाने गए दो शिक्षक और एक छात्र की बारिश के चलत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली समेत छह राज्य में स्वाइन फ्लू; केरल की लिज को मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज

मौसम विभाग ने देश के करीब 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार-पांच दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत छह राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। उधर, मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में 53 सुंदरियों के बीच मुकाबला हुआ। उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए तीन दिन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा रहेगी। वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व कप के सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। दिल्ली में रोड रेज की एफआईआर को लेकर पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। वहीं, ट्रंप के दामाद जरेड कुशनर ने डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफरीज से मुलाकात की है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले अधिकृत देशों के जहाजों से सेवा शुल्क लेने की बात कही है। गिनी की राजधानी कोनाक्री में कूड़े का पहाड़ गिरने से 30 लोगों की मौत की खबर है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 1 min · National Desk

वायरस अटैक: दिल्ली समेत 6 राज्यों में फैला स्वाइन फ्लू, राजधानी में 8 गुना बढ़े मामले; आईसीएमआर ने किया सावधान

उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत छह राज्य स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 वायरस की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 1,777 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में 337, हरियाणा में 119 और पंजाब में 93 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने एडवाइजरी जारी कर अस्पतालों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। यूपी में 20 अगस्त तक मिले मामलों में सर्वाधिक एनसीआर के। मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर के 11 मरीजों का इलाज चल रहा है उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा और पंजाब की सरकारों ने फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया है महाराष्ट्र के मुंबई में 15 अगस्त तक एच1एन1 के 309 मरीज सामने आए। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या महज 72 थी, यानी मरीजों की संख्या चार गुना से अधिक हो गई। वहीं, एक मरीज छत्तीसगढ़ में भी मिला है हालांकि, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। वर्तमान में फैल रहा स्वाइन फ्लू वायरस कोई नया वेरिएंट नहीं है। यह 2025 से ही देश में मौजूद है और लगातार निगरानी में है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्थिति की समीक्षा की। इसमें बीमारी की निगरानी, जांच, अस्पतालों की तैयारी और समय पर इलाज के निर्देश दिए गए। सभी राज्यों से निगरानी बढ़ाने और गंभीर मरीजों की जल्द पहचान करने को कहा गया है।दिल्ली में इस साल अब तक इंफ्लूएंजा-ए के 2,392 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1,777 एच1एन1 यानी स्वाइन फ्लू के मामले हैं। पिछले साल इसी अवधि में 229 मामले थे, यानी इस साल स्वाइन फ्लू के मामलों में करीब आठ गुना बढ़ोतरी हुई है। 20 अगस्त को एक दिन में ही 114 मामल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

Miss Universe India 2026: मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज केरल की सुंदरी लिज़ को, टॉप-5 तक किस राज्य से कौन पहुंचा?

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 प्रतियोगिता में 53 सुंदरियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखी। टॉप-5 फाइलिस्ट में तमिलनाडु की वैष्णवी (Vaishnavi Ganesh), महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव, केरल की कैजिया लिज मैजो (Kaziah Liz Mejo), गुजरात की अनुश्री सतवालेकर (Anushri Satavlekar) और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ (Anubha Vashisht) शामिल रहीं। अंतिम राउंड में इन लोगों के सामने 40 सेकेंड में अपने क्लोजिंग रिमार्क पेश करने की चुनौती रखी गई। पांचों फाइनलिस्ट ने भविष्य को लेकर अपना नजरिया, अब तक के जीवन में मिली चुनौतियां, इस मंच तक के सफर जैसे विषयों को बखूबी समाहित किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 1 min · National Desk

दिल्ली: रोड रेज में एफआईआर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, कहा-चढ़ावा चोरी की खबरों के चलते किया जा रहा परेशान

याचिका में अभिषेक ने आरोप लगाया है कि यह एफआईआर पूरी तरह से मनगढ़ंत और झूठी है, जिसे उनके स्वतंत्र पत्रकारिता कार्यों और चढ़ावा चोरी के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करने के कारण उन्हें परेशान करने के दुर्भावना से दर्ज किया गया है। याचिका में दावा किया गया है कि उन्हें अब तक एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई है। पुलिस आसपास के दुकानदारों पर घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने का दबाव बना रही है।यूट्यूबर अभिषेक उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि या तो इस एफआईआर को रद्द किया जाए या इस मामले की जांच सीबीआई जैसी किसी स्वतंत्र एजेंसी या दिल्ली पुलिस से कराई जाए। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में उन्हें निष्पक्ष न्याय मिलने या सुरक्षित रूप से इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने में कठिनाई हो सकती है, इसलिए उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।अभिषेक ने कहा, उनके खिलाफ 18 अगस्त को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस 20 अगस्त की देर रात उनके आवास पर भी पहुंची थी। एक बाइक के उनकी कार से छू जाने के बाद यह घटना हुई थी। एफआईआर में आरोप है कि अभिषेक ने बाइक सवार के साथ बदसलूकी की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk