दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में छाए बादल और कहीं-कहीं हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा, दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, गाजियाबाद में झमाझम बारिश हो रही है। फरीदाबाद में बारिश ने लोगों को पिछले कुछ दिनों से सता रही उमस और गर्मी से थोड़ी राहत पहुंचाई है। फिलहाल नोएडा में काले बादल छाए हुए हैं और हवा चल रही है। मौसम विभाग ने आज एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। राजधानी दिल्ली में मौसम ने रविवार को करवट बदली। हल्की बौछार के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री (सामान्य से 0.3 कम) व न्यूनतम 25.9 डिग्री (सामान्य से 0.6 कम) दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कम दबाव का क्षेत्र घटेगा, लेकिन कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नमी 60 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण उमस परेशान करेगी। मंगलवार से अगले शनिवार तक बादलों की आवाजाही कम रहेगी और धूप निकलने से अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Weather Update: नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर में छाए बादल, गाजियाबाद में झमाझम बारिश, फरीदाबाद में भी बरसे बदरा
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में छाए बादल और कहीं-कहीं हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा, दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, गाजियाबाद में झमाझम बारिश हो रही है। फरीदाबाद में बारिश ने लोगों को पिछले कुछ दिनों से सता रही उमस और गर्मी से थोड़ी राहत पहुंचाई है। फिलहाल नोएडा में काले बादल छाए हुए हैं और हवा चल रही है। मौसम विभाग ने आज एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बारिश की