मौसम विभाग ने देश के करीब 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार-पांच दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत छह राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। उधर, मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में 53 सुंदरियों के बीच मुकाबला हुआ। उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए तीन दिन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा रहेगी। वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व कप के सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। दिल्ली में रोड रेज की एफआईआर को लेकर पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। वहीं, ट्रंप के दामाद जरेड कुशनर ने डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफरीज से मुलाकात की है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले अधिकृत देशों के जहाजों से सेवा शुल्क लेने की बात कही है। गिनी की राजधानी कोनाक्री में कूड़े का पहाड़ गिरने से 30 लोगों की मौत की खबर है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें