RSS-VHP On Congress: संघ पर मणिकम टैगोर की टिप्पणी से गरमाई सियासत, आरएसएस बोला- कांग्रेस की हताशा उजागर

#WATCH | Andaman and Nicobar: On Congress leader Manickam Tagore’s statement, RSS leader Indresh Kumar says, “The RSS is celebrating its centenary year; through various programs, they are working towards a great India. Along with this, they are striving for a society free from… pic.twitter.com/aY88xXgPJE …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

December 28, 2025 · 1 min · National Desk

'अमेरिका अब असली संयुक्त राष्ट्र': डोनाल्ड ट्रंप का दावा- रुकवाया थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष; यूएन को लगाई लताड़

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की भूमिका पर कड़ा सवाल उठाते हुए कहा है कि अमेरिका अब ‘वास्तविक संयुक्त राष्ट्र’ बन गया है, क्योंकि वैश्विक संघर्षों को सुलझाने में यूएन बहुत कम मदद कर पाया है। ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय दिया, जब उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रही लड़ाई के रुकने की घोषणा की। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हालिया संघर्ष अब रुक जाएगा और दोनों देश पहले से मौजूद संधि के अनुसार शांति से रहने पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने दोनों देशों के नेताओं की सराहना करते हुए इसे ‘तेज और निष्पक्ष फैसला’ बताया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 1 min · National Desk

PMML: 'नेहरू के पत्र और दस्तावेज पीएम संग्रहालय को लौटाएं', सोनिया गांधी से मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अपील

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अपील की है कि वे देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से जुड़े पत्र और दस्तावेज प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (पीएमएमएल) को वापस लौटाएं। उन्होंने कहा कि ये दस्तावेज किसी एक परिवार या व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे देश की विरासत हैं। पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय की स्थापना नेहरू जी के निधन के बाद हुई थी। पहले इसे नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (एनएमएमएल) कहा जाता था, जिसे 2023 में बदलकर पीएमएमएल कर दिया गया। इस संग्रहालय में सभी प्रधानमंत्रियों से जुड़े दस्तावेज सुरक्षित रखे जाते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 1 min · National Desk

यूपी: प्रदेश में ठंड का असर, अगले आदेश तक बदला गया माध्यमिक स्कूलों का समय; कई जिलों में अवकाश घोषित

सर्दी के सितम से लोग बेहाल हैं। कभी कोहरा तो कभी पाले से पार पाने में लोगों को मुश्किलें हो रही हैं। पिछले 12 दिनों से शीतलहर जारी है। ऐसे में डीएम हर्षिता माथुर ने कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में दो दिन के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। बीएसए राहुल सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर व 30 दिसंबर को स्कूलों में अवकाश रहेगा। शहर के सुल्तानपुर रोड पर सुबह से ही श्रमिकों की भीड़ कड़ाके की सर्दी में एकत्र होती है। जहां से ठेकेदार उनको साइट पर लेकर जाते हैं। जब से सर्दी अधिक हो रही है तबसे साइटों पर काम भी धीमा है, ऐसे में श्रमिकों की जरूरत भी कम हो गई है। इसी तरह पल्लेदार भी कड़ाके की सर्दी में काम करने को मजबूर हैं। रविवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। लोग कंपाकंपाते दिखे। अवकाश होने के कारण लोग घरों पर ही रहे। बाजारों में भी चहल पहल कम रही। सुबह कोहरा पड़ा तो पूरे दिन धुंध के साथ बदली छाई रही। अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान औसत से 7.2 डिग्री की कमी रही। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदान इलाकों में पश्चिम की हवा चल रही है। इस कारण अधिक सर्दी पड़ रही है। अभी राहत की संभावना नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 2 min · National Desk

School Closed in UP: अब यूपी एक इस जिले में बंद हुए आठवीं तक के स्कूल, DM ने जारी किए आदेश

37 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी सोमवार के लिए प्रदेश के 37 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर समेत 12 जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट यानी शीत दिवस की चेतावनी जारी किया गया है।रविवार को घने कोहरे की वजह से आगरा, प्रयागराज, कानपुर और सहारनपुर में दृश्यता शून्य हो गई। वहीं फतेहपुर में 10 मी., मेरठ में 15 मी. और हमीरपुर में 20 मीटर दृश्यता दर्ज हुई। 6.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ मेरठ और इटावा में सबसे ठंडी रात रही। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 1 min · National Desk

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले: 'यह अलग-अलग आपराधिक घटनाएं..', भारत की चिंताओं पर ढाका ने दी सफाई

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अल्पसंख्यकों पर सिलसिलेवार हमलों के मुद्दे पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार सवालों में घिर गई है। रविवार को पड़ोसी देश के विदेश मंत्रालय ने भारत की ओर से हाल में गई की गई उस टिप्पणी प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ शत्रुता जारी है। उसने कहा कि यह बयान ‘वास्तविकता को नहीं दर्शाते’। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

December 28, 2025 · 1 min · National Desk

'भारत में नहीं घुसे उस्मान हादी के हत्यारे': बीएसएफ ने कहा- बांग्लादेश के दावे गुमराह करने वाले

मेघालय की सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार को बांग्लादेश पुलिस के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने शरीफ उस्मान हादी के हत्यारे के भारत में घुसने का दावा किया था। भारतीय सुरक्षा बल (बीएफएफ) ने साफ कहा कि बांग्लादेश पुलिस का यह दावा दुर्भाग्यपूर्ण व भ्रामक है। बता दें कि ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया कहा था कि हादी हत्याकांड के दो मुख्य संदिग्ध स्थानीय साथियों की मदद से हलुआघाट सीमा के रास्ते मेघालय में घुस गए हैं। इंस्पेक्टर जनरल ओपी उपाध्याय ने कहा कि मेघालय के बीएसएफ प्रमुख, पुलिस महानिरीक्षक ओपी उपाध्याय ने कहा, ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे पता चले कि किसी व्यक्ति ने हलुआघाट सेक्टर से मेघालय में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार की हो। बीएसएफ ने न तो ऐसी कोई घटना देखी है और न ही उसे ऐसी कोई सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि जो दावे किए जा रहे हैं, वे दुर्भाग्यपूर्ण व भ्रामक हैं।मेघालय के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गारो हिल्स इलाके में संदिग्धों की मौजूदगी के दावे की पुष्टि करने के लिए कोई इनपुट या खुफिया जानकारी नहीं मिला है। अधिकारी ने कहा कि स्थानीय पुलिस इकाइयों ने ऐसी कोई गतिविधि नहीं देखी है और केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल जारी है। बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात कर्मियों को हर समय हाई अलर्ट पर रखा गया है, खासकर पड़ोसी देश में चल रही अशांति और अस्थिर स्थिति को देखते हुए। बल ने दोहराया कि सभी सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अवैध सीमा पार आवाजाही के किसी भी प्रयास का तुरंत पता लगाया जाएगा और उससे निपटा जाएगा।डीएमपी के अतिरिक्त पुलिस आयुक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 2 min · National Desk

President Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने की नौसेना की पनडुब्बी INS वाघशीर की यात्रा, नौसैनिकों की सराहना की

President Droupadi Murmu undertook a dived sortie on the Western Seaboard onboard INS Vaghsheer. During the sortie, the President was briefed on the role of the submarine arm in India’s maritime strategy, and the operational capabilities and contributions in safeguarding national… और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में भारतीय नौसेना की स्वदेशी अग्रिम पंक्ति की पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर में यात्रा की। राष्ट्रपति मुर्मू पनडुब्बी में यात्रा करने वाली दूसरी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले फरवरी 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने आईएनएस सिंधु रक्षक में पनडुब्बी यात्रा की थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 1 min · National Desk

Digvijaya Singh: 'हम सब एकजुट हैं, हमारी विचारधारा में कोई अंतर नहीं', RSS की तारीफ के बाद दिग्विजय की सफाई

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से पहले शनिवार को भाजपा औ आरएसएस की संगठन शक्ति की तारीफ कर नए सियासी बवाल को जन्म दे दिया। इस मामले पर कांग्रेस दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। अब इस पूरे मामले पर दिग्विजय सिंह की ओर से सफाई दी गई है। कांग्रेस नेता का कहना है कि हम (कांग्रेस) सब एकजुट हैं और मैं फूट डालने की भाजपा की कोशिशों की कड़ी निंदा करता हूं। यह भी पढ़ें - Politics: मणिकम टैगोर ने अल-कायदा से की RSS की तुलना; भाजपा का पलटवार- वोट बैंक की राजनीति कर रही कांग्रेस #WATCH | Delhi: On praising the organisational strength of the RSS, Congress leader Digvijaya Singh says, “There is no difference in ideology. We (Congress) are all united, and this Nehru-Gandhi family is a family in which two people have been martyred. I strongly condemn the… pic.twitter.com/jjtwaD3RSZ उनके बयान पर जारी सियासी घमासान के बीच रविवार को दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और नेहरू-गांधी परिवार ऐसा परिवार है, जिसने देश के लिए दो शहादतें दी हैं। नेहरू-गांधी परिवार के भीतर मतभेद दिखाने की भाजपा की कोशिशों की मैं कड़ी निंदा करता हूं। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा- राहुल गांधी ने यह पहल (संगठन को मजबूत करने की) जिला स्तर और उससे नीचे के स्तर से शुरू की है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है, यह जल्द ही पूरी हो जाएगी। दिग्विजय के समर्थन में आए सलमान खुर्शीद दिग्विजय सिंह के हालिया ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि ऐसा कोई सोच ही नहीं सकता कि दिग्विजय सिंह जो कहते हैं, वह कांग्रेस पार्टी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 2 min · National Desk

देश की सुरक्षा पहले: तीन से चार फीट बर्फ के बीच LOC पर जवानों का हौसला बुलंद, दुश्मनों के हर हरकत पर कड़ी नजर

दुधिया चादर के बीच विशेष व्हाइट यूनिफॉर्म अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी में हमारे जवानों की मूवमेंट ट्रैक न हो सके इसके लिए वे विशेष सफेद यूनिफाॅर्म पहन रहे हैं। इससे वे दुश्मन को नजर नहीं आते । किसी भी गतिविधि का पता चलते ही तुरंत टीमें सक्रिय हो जाती हैं और क्रॉस चेक करने के साथ ही कार्रवाई करती हैं। एक कतार में रस्सी पकड़कर गश्त जवानों ने बताया कि दुश्मन के खतरे के अलावा बर्फीले तूफानों व हिमस्खलन का खतरा रहता है। कई फीट तक जमी बर्फ में रस्सी पकड़कर एक कतार में गश्त करते हैं ताकि एक-दूसरे की सुरक्षा को सुनिश्चित हो सके। आतंकी आकाओं की बदली रणनीति अब बर्फबारी में भी घुसपैठ की कोशिश पहले पाकिस्तान में बैठे आतंकी आका बर्फबारी से पहले घुसपैठ कराने की कोशिश करते थे। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में इस ट्रेंड में बदलाव आया है। अब बर्फबारी के बीच घुसपैठ की कोशिशें होने लगी हैं। कुपवाड़ा, बांदीपोरा और उड़ी सेक्टर के उस पार पीओके में स्थित आतंकी शिविरों में अभी भी आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिल रही है। ऐसे में सतर्कता बढ़ा दी गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 1 min · National Desk