खत्म हुआ इंतजार... पहलगाम पर्यटकों से गुलजार: महीनों की खामोशी के बाद लौटी मुस्कान, घाटी में फिर बहार

कई महीनों के बाद पहलगाम एक बार फिर चारों ओर से सजा-संवरा और जीवंत नजर आ रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए पर्यटक घाटी की खूबसूरती का लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे हैं। बाजारों में रौनक है, होटल गुलजार हैं और सड़कों पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। पर्यटकों का कहना है कि जब वे घर से निकले थे तो मन में यह आशंका थी कि शायद वे पहलगाम नहीं जाएंगे लेकिन यहां पहुंचकर उनका अनुभव पूरी तरह बदल गया। एक पर्यटक ने कहा, यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। पहलगाम की वादियां, मौसम और लोगों की मेहमाननवाजी दिल को छू जाती है।कई जगहों पर पर्यटक हिंदी नगमों पर झूमते और नाचते हुए नजर आ रहे हैं। स्थानीय कारोबारियों और पर्यटन से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। पहलगाम में लौटी यह रौनक एक बार फिर साबित कर रही है कि शांति और भरोसे के साथ यह वादी सैलानियों की पहली पसंद बनी रह सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 1 min · National Desk

45 छक्के, 40 मिनट बॉलिंग: अभिषेक शर्मा की नजर भारतीय वनडे टीम में जगह बनाने पर? विजय हजारे ट्रॉफी को बनाया मंच

1 of 7 अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI Link Copied भारतीय टी20 टीम के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा अब खुद को सिर्फ छोटे प्रारूप तक सीमित नहीं रखना चाहते। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचान बना चुके अभिषेक अब 50 ओवर के क्रिकेट में भी चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने के मिशन पर हैं। विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) उनके लिए वह मंच बन सकती है, जहां से वह वनडे टीम इंडिया में अपनी दावेदारी को मजबूती दे सकें। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI ट्रेनिंग सेशन में दिखा साफ इरादा रविवार को पंजाब टीम के ट्रेनिंग सेशन के दौरान अभिषेक शर्मा का इरादा और सोच दोनों साफ नजर आए। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही वह नेट्स में बल्लेबाजी करने आए, उन्होंने साथी खिलाड़ी गौरव चौधरी से एक सवाल पूछा, ‘फील्ड क्या है?’ यह सवाल किसी वास्तविक मैच का नहीं, बल्कि एक काल्पनिक फील्ड प्लेसमेंट को लेकर था। इसका जवाब मिला, ‘मिड-ऑफ सिंगल बचाने के लिए रखा है।’ इस छोटी-सी बातचीत ने ही बता दिया कि अभिषेक नेट्स में भी खुद को मैच जैसी स्थिति में ढालकर तैयारी कर रहे हैं। 3 of 7 अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI एक घंटे की बल्लेबाजी, 45 छक्के इसके बाद जो हुआ, वह अभिषेक शर्मा के अंदाज का परिचय था। करीब एक घंटे तक चली बल्लेबाजी में उन्होंने रक्षात्मक खेलने का कोई इरादा नहीं दिखाया। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक ने अनंतम क्रिकेट ग्राउंड पर लगभग 45 छक्के जड़े। यह सिर्फ ताकत का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि आक्रामक सोच और आत्मविश्वास का संकेत भी था, वही गुण, जिसने उन्हें टी20 क्रिकेट में खास बनाया है। 4 of 7 अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI स्पिन के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk

UP School Closed: ठंड और कोहरा... यूपी में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, जानें कब खुलेंगे; टूटा 13 साल का रिकॉर्ड

1 of 15 meerut weather - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक गलन और कोहरे से राहत की संभावना नहीं है। वहीं, सहारनपुर, बिजनौर और मुजफ्फरनगर में रविवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मेरठ में ठंड ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मेरठ नैनीताल से भी ठंडा रहा। समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी और वहां से आ रही सर्द पछुआ हवाओं के साथ घने कोहरे ने यूपी में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसे देखते हुए 12वीं तक आईसीएसई, सीबीएसई व यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों को एक जनवरी तक बंद कर दिया गया है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 15 दिल्ली रोड पर छाये कोहरे के बीच वाहन चालक हेडलाइट जलाकर गुजरते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी घने कोहरे की वजह से आगरा, प्रयागराज, कानपुर और सहारनपुर में दृश्यता शून्य हो गई। वहीं फतेहपुर में 10 मीटर, मेरठ में 15 मीटर और हमीरपुर में 20 मीटर दृश्यता दर्ज हुई। 6.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ मेरठ और इटावा में सबसे ठंडी रात रही। 3 of 15 दिल्ली रोड पर छाये कोहरे के बीच वाहन चालक हेडलाइट जलाकर गुजरते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी पश्चिमी व पूर्वी हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति बनी रही। बिजनौर में अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। शामली जिले में शनिवार रात से शुरू हुआ घना कोहरा रविवार दोपहर तक छाया रहा। 4 of 15 दिल्ली रोड पर छाया घना कोहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी नैनीताल से भी ठंडा रहा मेरठ, 13 साल का रिकॉर्ड टूटा मेरठ में रविवार को ऐसा सर्द दिन दर्ज हुआ, जिसने पिछले 13 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिनभर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk

Weather: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, कई जगह पारा 5 डिग्री से नीचे; शीतलहर ने बढ़ाईं मुश्किलें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। इसके चलते पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रहा। उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में शीतलहरी चली। पहाड़ी इलाकों में लद्दाख के द्रास में पारा शून्य से 14.2 डिग्री नीचे चला गया। पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। भीषण शीतलहर को देखते हुए यूपी में 12वीं तक के सभी स्कूलों को एक जनवरी तक बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी ठंडी हवाओं ने लोगों को सताया। असम के गुवाहाटी में भी शीत लहर का प्रकोप रहा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हुई।दिल्ली से रविवार दोपहर में इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-7324 अपने तय समय 1:05 बजे पंतनगर पहुंची, लेकिन कम दृश्यता के चलते उसे उतरने की अनुमति नहीं दी गई। विमान कुछ देर हवा में चक्कर लगाता रहा। बाद में दिल्ली लौटना पड़ा। विमान में 78 यात्री सवार थे। वहीं, पंतनगर से भी दिल्ली के लिए 76 यात्रियों ने टिकट बुक कराया था। विमान के नहीं उतर पाने से इन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।मौसम के तीखे तेवर से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति और खराब हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार शाम चार बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 390 दर्ज किया गया। 40 में से 19 निगरानी केंद्रों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk

TOP News: SC में आज अरावली-सेंगर मामले पर अहम सुनवाई; ट्रंप की जेलेंस्की संग बैठक; ठंड-धुंध की दोहरी मार जारी

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है और शीतलहर के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा है। मौसम की मार के बीच सुप्रीम कोर्ट में आज दो अहम मामलों पर नजर रहेगी, जहां उन्नाव दुष्कर्म केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबन से जुड़ी याचिका पर सुनवाई होगी, वहीं अरावली पर्वतमाला विवाद पर भी अहम बहस संभव है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूक्रेन संकट को लेकर फ्लोरिडा में हुई ट्रंप-जेलेंस्की मुलाकात के बाद जेलेंस्की ने शांति योजना पर 90 प्रतिशत सहमति बनने का दावा किया, जबकि ट्रंप ने संकेत दिए कि सब कुछ ठीक रहा तो कुछ हफ्तों में बड़ा फैसला हो सकता है। इस बीच घने कोहरे के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गुवाहाटी फ्लाइट रद्द हो गई, हालांकि वे आज असम पहुंचेंगे और उनके तय कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उधर, भीषण शीतलहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल एक जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk

Andhra Pradesh: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो कोच में लगी आग, एक की मौत; फोरेंसिक टीमें जांच में जुटीं

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आंध्र प्रदेश के येलामांचिली इलाके में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो कोच में आग लग गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। आग लगने की वजह अभी पता नहीं है और इसकी फोरेंसिक जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि जिन दो कोच में आग लगी, उनमें से एक में 82 तो दूसरे में 76 यात्री सवार थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 1 min · National Desk

सुप्रीम कोर्ट: आज दो अहम मामलों पर होगी नजर; सेंगर की उम्रकैद निलंबन पर सुनवाई, अरावली विवाद पर भी होगी बहस

सुप्रीम कोर्ट में आज सोमवार को दो ऐसे मामलों पर सुनवाई होनी है, जिन पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। एक ओर उन्नाव दुष्कर्म मामले में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़ा मामला है, तो वहीं दूसरी ओर अरावली पर्वतमाला की परिभाषा को लेकर उठा विवाद भी शीर्ष अदालत के सामने है। सुप्रीम कोर्ट आज केंद्रीय जांच ब्यूरो की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबित करने के फैसले को चुनौती दी गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 23 दिसंबर को सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबित कर दी थी, जिसके बाद सीबीआई ने इस फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख किया। इस मामले में अधिवक्ता अंजलि पटेल और पूजा शिल्पकार की ओर से दायर याचिकाओं पर भी सुनवाई होनी है। उन्नाव दुष्कर्म मामला देश के सबसे संवेदनशील और चर्चित मामलों में से एक रहा है, ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का रुख बेहद अहम माना जा रहा है।इससे पहले उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां ने रविवार को जंतर मंतर पर कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में हाथों में बैनर व तख्तियां लिए पहुंचे। पीड़िता की मां ने बताया कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि वहां से उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने बताया कि उनपर केस वापस लेने का दवाब बनाया जा रहा है। हम बिना किसी डर के अपनी कानूनी लड़ाई लड़ना चाहती है और इसके लिए उसे सुरक्षा की जरूरत है। पीड़िता ने कहा मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करती हूं कि मुझे इस तरह सुरक्षा दी जाए, जिससे मैं निडर होकर अपनी लड़ाई लड़ सकूं।दूसरे अहम मामले में सुप्रीम कोर्ट अरावली पर्वतमा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk

सर्दी, घने कोहरे और प्रदूषण की तिहरी मार: सफेद चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, सुबह से ही बेहद खराब रही हवा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार और सोमवार की रात घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में सर्दी, घने कोहरे और वायु प्रदूषण की मार से लोगों का हाल बेहाल है। राजधानी में रविवार सुबह से ही कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जो कि शाम होने तक और भी ज्यादा घना हो गया। जिससे सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई। विजिबिलिटी कम होने की वजह से सड़कों पर वाहन पार्किंग लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए। दिल्ली में सराय काले खां समेत कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। #WATCH | Delhi | Visibility in the national capital is affected as a layer of dense fog engulfs the city. (Visuals from Sarai Kale Khan) pic.twitter.com/InDpUjZRTW— ANI (@ANI) December 28, 2025 #WATCH | Delhi: A thin layer of fog blankets the Dhaula Kuan area as the cold wave continues in the National Capital. pic.twitter.com/DLGyYkD286 — ANI (@ANI) December 28, 2025 राजधानी दिल्ली में रविवार को भी हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। रविवार सुबह राजधानी में धुंध और कोहरे की मोटी परत छाई रही, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, कई इलाकों में एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।आनंद विहार इलाके के आसपास जहरीली धुंध की परत छाई रही, जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली प्रभावित हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 445 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में है। वहीं चांदनी चौक में एक्यूआई 415, द्वारका में 404, आईजीआई एयरपोर्ट क्षेत्र में 321, आईटीओ मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk

'अमेरिका अब असली संयुक्त राष्ट्र': डोनाल्ड ट्रंप का दावा- रुकवाया थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष; यूएन को लगाई लताड़

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की भूमिका पर कड़ा सवाल उठाते हुए कहा है कि अमेरिका अब ‘वास्तविक संयुक्त राष्ट्र’ बन गया है, क्योंकि वैश्विक संघर्षों को सुलझाने में यूएन बहुत कम मदद कर पाया है। ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय दिया, जब उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रही लड़ाई के रुकने की घोषणा की। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हालिया संघर्ष अब रुक जाएगा और दोनों देश पहले से मौजूद संधि के अनुसार शांति से रहने पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने दोनों देशों के नेताओं की सराहना करते हुए इसे ‘तेज और निष्पक्ष फैसला’ बताया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 1 min · National Desk

यूपी: प्रदेश में भीषण शीतलहर का असर, कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल एक जनवरी तक बंद; सीएम ने दिए आदेश

उत्तर प्रदेश में हो रही भीषण ठंड लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और वहां से आ रही सर्द पछुआ हवाओं के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। माैसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले तीन दिनों तक इस गलन और कोहरे से राहत की संभावना नहीं है। सोमवार के लिए प्रदेश के 37 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर समेत 12 जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट यानी शीत दिवस की चेतावनी जारी किया गया है। रविवार को घने कोहरे की वजह से आगरा, प्रयागराज, कानपुर और सहारनपुर में दृश्यता शून्य हो गई। वहीं फतेहपुर में 10 मी., मेरठ में 15 मी. और हमीरपुर में 20 मीटर दृश्यता दर्ज हुई। 6.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ मेरठ और इटावा में सबसे ठंडी रात रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत के आसार नहीं हैं। अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कोहरे का प्रकोप रहेगा। इसके बाद दिन में हल्की धूप और पारे में मामूली बढ़त से राहत की परिस्थितियां बनेंगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk