सर्दी के सितम से लोग बेहाल हैं। कभी कोहरा तो कभी पाले से पार पाने में लोगों को मुश्किलें हो रही हैं। पिछले 12 दिनों से शीतलहर जारी है। ऐसे में डीएम हर्षिता माथुर ने कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में दो दिन के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। बीएसए राहुल सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर व 30 दिसंबर को स्कूलों में अवकाश रहेगा। शहर के सुल्तानपुर रोड पर सुबह से ही श्रमिकों की भीड़ कड़ाके की सर्दी में एकत्र होती है। जहां से ठेकेदार उनको साइट पर लेकर जाते हैं। जब से सर्दी अधिक हो रही है तबसे साइटों पर काम भी धीमा है, ऐसे में श्रमिकों की जरूरत भी कम हो गई है। इसी तरह पल्लेदार भी कड़ाके की सर्दी में काम करने को मजबूर हैं। रविवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। लोग कंपाकंपाते दिखे। अवकाश होने के कारण लोग घरों पर ही रहे। बाजारों में भी चहल पहल कम रही। सुबह कोहरा पड़ा तो पूरे दिन धुंध के साथ बदली छाई रही। अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान औसत से 7.2 डिग्री की कमी रही। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदान इलाकों में पश्चिम की हवा चल रही है। इस कारण अधिक सर्दी पड़ रही है। अभी राहत की संभावना नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
यूपी: प्रदेश में ठंड का असर, अगले आदेश तक बदला गया माध्यमिक स्कूलों का समय; कई जिलों में अवकाश घोषित
सर्दी के सितम से लोग बेहाल हैं। कभी कोहरा तो कभी पाले से पार पाने में लोगों को मुश्किलें हो रही हैं। पिछले 12 दिनों से शीतलहर जारी है। ऐसे में डीएम हर्षिता माथुर ने कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में दो दिन के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। बीएसए राहुल सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर व 30 दिसंबर को स्कूलों में अवकाश रहेगा। शहर के सुल्तानपुर रोड पर सुबह से ही श्रमिकों की भीड़ कड़ाके की सर्दी में एकत्र होती है। जहां से ठेकेदार उनको साइट पर लेकर जाते हैं। जब से सर्दी अधिक हो रही है तबसे साइटों प