कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से पहले शनिवार को भाजपा औ आरएसएस की संगठन शक्ति की तारीफ कर नए सियासी बवाल को जन्म दे दिया। इस मामले पर कांग्रेस दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। अब इस पूरे मामले पर दिग्विजय सिंह की ओर से सफाई दी गई है। कांग्रेस नेता का कहना है कि हम (कांग्रेस) सब एकजुट हैं और मैं फूट डालने की भाजपा की कोशिशों की कड़ी निंदा करता हूं। यह भी पढ़ें - Politics: मणिकम टैगोर ने अल-कायदा से की RSS की तुलना; भाजपा का पलटवार- वोट बैंक की राजनीति कर रही कांग्रेस #WATCH | Delhi: On praising the organisational strength of the RSS, Congress leader Digvijaya Singh says, “There is no difference in ideology. We (Congress) are all united, and this Nehru-Gandhi family is a family in which two people have been martyred. I strongly condemn the… pic.twitter.com/jjtwaD3RSZ उनके बयान पर जारी सियासी घमासान के बीच रविवार को दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और नेहरू-गांधी परिवार ऐसा परिवार है, जिसने देश के लिए दो शहादतें दी हैं। नेहरू-गांधी परिवार के भीतर मतभेद दिखाने की भाजपा की कोशिशों की मैं कड़ी निंदा करता हूं। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा- राहुल गांधी ने यह पहल (संगठन को मजबूत करने की) जिला स्तर और उससे नीचे के स्तर से शुरू की है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है, यह जल्द ही पूरी हो जाएगी। दिग्विजय के समर्थन में आए सलमान खुर्शीद दिग्विजय सिंह के हालिया ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि ऐसा कोई सोच ही नहीं सकता कि दिग्विजय सिंह जो कहते हैं, वह कांग्रेस पार्टी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें