US: मादुरो की तरह पुतिन का भी हो हाल? जेलेंस्की ने इशारों में कहा- अमेरिका जानता है, अगला कदम क्या होना चाहिए

वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका की ओर से नाटकीय ढंग से पकड़े जाने के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का बड़ा बयान सामने आया है। जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर इशारा करते हुए कहा कि वाशिंगटन अब तानाशाहों से निपटने के लिए आगे क्या करना है यह जानता है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब जेलेंस्की से मादुरो की गिरफ्तारी पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा मैं क्या कह सकता हूं? अगर तानाशाहों के साथ ऐसा किया जा सकता है, तो अमेरिका जानता है कि अगला कदम क्या होना चाहिए। उनका यह बयान साफ तौर पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन की ओर संकेत माना जा रहा है।इस बीच रूस ने अमेरिका से मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को रिहा करने की अपील की है। रूसी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मादुरो वेनेजुएला के वैध रूप से चुने गए राष्ट्रपति हैं और अमेरिका को उन्हें तुरंत रिहा करना चाहिए। रूस ने यह भी जोर दिया कि अमेरिका और वेनेजुएला के बीच विवादों का समाधान बातचीत के जरिए होना चाहिए।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, मादुरो और उनकी पत्नी को कारा कास से एक संयुक्त अभियान में पकड़ा गया और अमेरिका लाया गया। उन पर न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट में ड्रग तस्करी और नार्को-आतंकवाद से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। ट्रंप ने कहा कि दोनों को अमेरिकी अदालत में पेश किया जाएगा। अमेरिका ने मादुरो की हथकड़ियों में ‘पर्प वॉक’ का वीडियो भी जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा, जो अपनी खराब और अमानवीय परिस्थितियों के लिए कुख्यात है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

काशी में वॉलीबॉल महाकुंभ: पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, बोले- टीम फर्स्ट का संदेश देता है ये खेल; एक साथ रहें सभी

सीएम योगी ने मंच से पीएम मोदी का आभार कर अपना संबोधन शुरू किया। इससे पहले सीएम योगी का मंच पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और महापौर अशोक तिवारी ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इसके बाद वंदे मातरम… गीत गया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर शहर उत्तरी विधायक रवींद्र जायसवाल, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, शहर दक्षिणी विधायक डाॅ. नीलकंठ तिवारी, विधायक टी. राम जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा समेत अन्य नेता मौजूद रहे। 11:40 बजे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन पीएम मोदी की काशी में हो रहा है, जिसे पूरा देश देखेगा। आज काशी समेत पूरे देश में खिलाड़ियों की एक अलग पहचान है। कहा कि आज हमारे देश के खिलाड़ी जब एशियन गेम्स व कॉमन वेल्थ गेम्स में प्रतिभाग करने जाते हैं तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे बात करते हैं, उनके वापस आने पर पीएम मोदी उनसे मुलाकात करते हैं। पहले की सरकार में अपने देश में जब कोई खेल आयोजन होता था तो उसपर भ्रष्टाचार का खेल भी खेला जाता था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 1 min · National Desk

Karnataka: हुबली में 13 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, हिरासत में तीन नाबालिग लड़के; पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़कों ने लड़की के साथ एक सप्ताह से ज्यादा समय तक यौन उत्पीड़न किया। लड़की के माता-पिता दिन के समय घर से बाहर रहते थे, इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया।हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने बताया कि एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत दर्ज की गई है। तीनों आरोपी नाबालिग हैं और उनकी उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच है। हमने उन्हें हिरासत में ले लिया है।पुलिस आयुक्त ने आगे बताया कि इन लड़कों ने पिछले सात-आठ दिनों तक लड़की का यौन उत्पीड़न किया है। लड़की के माता-पिता काम करते हैं और दिन के समय घर से बाहर रहते हैं। एन शशिकुमार ने आगे कहा कि पुलिस बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम और किशोर न्याय (देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करेगी। आगे की जांच जारी है।इस घटना पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री पद के लिए आपस में लड़ रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपनी कुर्सी की चिंता है, जनता की सुरक्षा की नहीं। वहां एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ और उसका वीडियो भी बनाया गया। कर्नाटक में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। वहां एक इस्राइली पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। ऐसा लगता है कि कर्नाटक कांग्रेस के लिए जनता प्राथमिकता नहीं है। कर्नाटक भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की समस्याओं से जूझ रहा है। प्रियंका वाड्रा अब चुप क्यों हैं।‘उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 1 जनवरी को ऐसी ही एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई थी। बुलंदशहर में चार वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची शाम को अपने घर से लापता हो ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

Shashi Tharoor: 'जिसकी लाठी उसकी भैंस', मादुरो की गिरफ्तारी पर शशि थरूर ने जताई नाराजगी; जानें क्या कहा

कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ राजनयिक शशि थरूर ने वैश्विक राजनीति की मौजूदा स्थिति पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर को बीते कुछ वर्षों से लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है और आज दुनिया में ‘ताकत ही सही’ का सिद्धांत हावी होता जा रहा है। International law and the UN Charter have for some years now been honoured in the breach, @kapskom. The Law of the Jungle prevails today. “Might is Right” is the new creed. https://t.co/0g7nll3J7e — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) January 4, 2026 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में शशि थरूर ने लिखा कि अंतरराष्ट्रीय कानून और यूएन चार्टर को अब केवल कागजों तक सीमित कर दिया गया है। उनके मुताबिक, मौजूदा वैश्विक व्यवस्था में कानून के बजाय ताकत का बोलबाला दिखाई देता है। थरूर ने इशारों-इशारों में कहा कि आज की दुनिया में ‘जंगल का कानून’ चल रहा है, जहां शक्तिशाली देश अपने हितों के लिए नियमों को तोड़ने से नहीं हिचकते। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए खतरनाक संकेत बताया। थरूर ने यह टिप्पणी लेखक कपिल कोमिरेड्डी की पोस्ट के जवाब में की, जिसमें अमेरिका की कार्रवाई को लेकर दोहरे मानदंडों की बात कही गई थी।दरअसल, शनिवार को अमेरिका ने बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करते हुए वेनेजुएला पर बमबारी की और लंबे समय से सत्ता में रहे वामपंथी नेता निकोलस मादुरो को सत्ता से हटा दिया। इसके बाद मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को न्यूयॉर्क ले जाया गया, जहां उन पर ड्रग्स और हथियारों से जुड़े मामलों में मुकदमे चलाए जाने हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकोलस मादुरो पर अमेरिका ने 50 मिलियन डॉ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: '56 इंच का सीना है तो पाकिस्तान जाओ और 26/11...', वेनेजुएला का जिक्र कर ओवैसी की पीएम मोदी को चुनौती

#WATCH | Mumbai | AIMIM chief Asaduddin Owaisi said, “Today we heard that US President Donald Trump’s forces captured Venezuelan President Nicolas Maduro and took him from his country to America. If US President Donald Trump can abduct Venezuelan President Nicolas Maduro from his… pic.twitter.com/OTLyZJ4goK — ANI (@ANI) January 3, 2026 मुंबई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा आज हमने देखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेनाओं ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़कर अमेरिका ले गए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम लेते हुए सवाल किया कि जब अमेरिका और सऊदी अरब जैसे देश अपनी सैन्य ताकत का इस्तेमाल कर सकते हैं, तो भारत ऐसा कदम क्यों नहीं उठा सकता।ओवैसी ने कहा ‘मोदीजी, अगर 56 इंच का सीना है, तो मसूद अजहर जैसे 26/11 के गुनहगारों को पाकिस्तान से उठाकर भारत क्यों नहीं लाते?’ उन्होंने लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों का जिक्र करते हुए कहा कि देश आज भी उन आतंकियों के खिलाफ इंसाफ का इंतजार कर रहा है, जिन्होंने मुंबई में सैकड़ों बेगुनाहों की जान ली थी।गौरतलब है कि ओवैसी का बयान अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में की गई हालिया सैन्य कार्रवाई के संदर्भ में आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि अमेरिकी विशेष बलों ने एक बड़े ऑपरेशन में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया और उन्हें अमेरिका ले जाया गया। ट्रंप के अनुसार, यह कार्रवाई अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर की गई और मादुरो पर ड्रग तस्करी और आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

US: दक्षिण अमेरिकी देशों पर कब्जे की तैयारी में ट्रंप? वेनेजुएला के बाद क्यूबा को भी धमकी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं मार्को रुबियो ने क्यूबा को दी चेतावनी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘क्यूबा पूरी तरह से तबाह है। इसे पूरी तरह से अयोग्य सरकार और इसे एक वृद्ध व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा है। इसकी कोई अर्थव्यवस्था नहीं बची है। यह पूरी तरह से तबाह देश हैं। मादुरो की सुरक्षा में लगे सभी गार्ड भी क्यूबा के थे। क्यूबा ने कुछ मामलों में वेनेजुएला पर कब्जा किया हुआ है। क्यूबा ने वेनेजुएला को अपनी कालोनी बनाने की कोशिश की। अगर हम सुरक्षा के लिहाज से देखें तो अगर मैं हवाना में रह रहा होता और मैं सरकार में होता तो में घटनाक्रम से थोड़ा चिंतित तो जरूर होता।’ अमेरिका और क्यूबा के बीच रिश्ते दशकों से तनावपूर्ण हैं। दोनों देशों के संबंधों में तनाव 1960 के दशक से है, जब फिदेल कास्त्रों की सरकार के साथ अमेरिका के संबंध बिगड़े और अमेरिका ने क्यूबा पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे। बराक ओबामा के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंध सुधारने की कोशिश हुई, लेकिन ट्रंप और बाइडन सरकार में फिर से संबंध तनावपूर्ण हो गए। ये भी पढ़ें- ट्रंप ने भी दिए संकेत गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी क्यूबा की आलोचना की और इसे एक असफल राष्ट्र बताया। ट्रंप ने कहा कि क्यूबा के नागरिकों और क्यूबा छोड़ चुके लोगों की मदद करना अमेरिका का लक्ष्य है। ट्रंप ने कहा, ‘क्यूबा एक रोचक मामला है। क्यूबा की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। क्यूबा के लोग वर्षों से परेशानी झेल रहे हैं। मुझे लगता है कि क्यूबा एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर हम आगे चर्चा करेंगे क्योंकि क्यूबा एक असफल राष्ट्र है। हम क्यूबा के लोगों की मदद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

US-Venezuela Row: वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई पर UN की सख्त चेतावनी, गुटेरेस बोले- बन सकती है खतरनाक मिसाल

अमेरिका के तरफ से वेनेजुएला पर की गई कार्रवाई को लेकर वैश्विक राजनीति में हलचल तेज है। इसी बीच अब संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने अमेरिका के इस सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर गहरी चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि यह घटनाक्रम अंतरराष्ट्रीय कानून के लिए एक खतरनाक मिसाल बन सकता है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया कि महासचिव वेनेजुएला में हालिया घटनाओं से बेहद चिंतित और परेशान हैं। बयान में कहा गया कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाई से न सिर्फ वेनेजुएला, बल्कि पूरे क्षेत्र में हालात बिगड़ सकते हैं। इस दौरान गुटेरेस ने साफ कहा कि वेनेजुएला की स्थिति चाहे जैसी भी हो, किसी देश में इस तरह की सैन्य दखल अंतरराष्ट्रीय कानून के नियमों के खिलाफ है। उन्होंने चिंता जताई कि इस पूरे घटनाक्रम में संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान नहीं किया गया। यूएन महासचिव की अपील महासचिव ने सभी पक्षों से अपील की कि वेनेजुएला में बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाए, जिसमें सभी को शामिल किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस सभी प्रक्रियाओं में मानवाधिकारों और कानून के शासन का पूरी तरह पालन होना चाहिए। मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने भी जताई चिंता वहीं, संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने भी अमेरिका की कार्रवाई पर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सभी देशों को संयम बरतना चाहिए और UN चार्टर व अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का सम्मान करना चाहिए। वोल्कर तुर्क ने कहा कि वेनेजुएला के आम लोगों की सुरक्षा सबसे अहम है और आगे होने वाली किसी भ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

Venezuela: 'आजादी का वक्त आ गया', मादुरो को बंधक बनाए जाने पर बोलीं मचाडो; देश में सत्ता परिवर्तन का दावा

वेनेजुएला की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिका द्वारा बंधक बनाए जाने के बाद देश की प्रमुख विपक्षी नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो ने इसे वेनेजुएला के लिए आजादी का क्षण बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में मचाडो ने कहा वेनेजुएलावासियों, आजादी का वक्त आ गया है। अब न्याय का राज स्थापित होगा। जिन अपराधों को वर्षों से अनदेखा किया गया, अब उनके लिए अंतरराष्ट्रीय न्याय लागू होगा। Venezolanos, llegó la hora de la libertad. pic.twitter.com/ehy20V1xm9 — María Corina Machado (@MariaCorinaYA) January 3, 2026 मचाडो ने कहा कि मादुरो द्वारा किसी भी शांतिपूर्ण समाधान को स्वीकार न करने के कारण अमेरिका ने कानून के तहत कार्रवाई की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब देश में राजनीतिक कैदियों को रिहा किया जाएगा, व्यवस्था सुधारी जाएगी और विदेशों में बसे वेनेजुएला के नागरिकों को वापस लाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र के लिए वर्षों से चला संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। मचाडो ने दावा किया कि एडमुनदो गोंजालेज उरुतिया को वैध राष्ट्रपति चुना गया है और उन्हें तत्काल संवैधानिक जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। उन्होंने सेना और सुरक्षा बलों से भी नए नेतृत्व को मान्यता देने की अपील की।विपक्षी नेता ने वेनेजुएला के अंदर मौजूद नागरिकों से सतर्क रहने और आधिकारिक निर्देशों के लिए तैयार रहने को कहा। वहीं, विदेशों में बसे वेनेजुएलावासियों से अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने की अपील की। उन्होंने कहा ये निर्णायक घंटे हैं। एकजुटता और सतर्कता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। वेनेजुएला जरूर आजाद होगा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: अमेरिका-वेनेजुएला विवाद से दुनिया में हलचल; उत्तर भारत में मौसम की मार; BMC चुनाव पर जुबानी जंग तेज

अमेरिका ने जहां एक ओर वेनेजुएला पर बड़ी सैन्य कार्रवाई कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने फिर अपने कई बड़े संघर्षों को सुलझाने के दावे को दोहराया। ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्होंने दुनिया के कई बड़े संघर्ष सुलझा दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने आठ और एक-चौथाई युद्ध समाप्त किए। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम पारा 8.1 डिग्री गिर गया। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कई शहरों में पारा पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। उत्तर भारत को भीषण सर्दी से अभी राहत नहीं मिलने वाली है, क्योंकि अगले चार-पांच दिन घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। केदारनाथ धाम में मंदिर और आसपास के इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछी दिखी। एक तरफ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ठाकरे भाइयों का ‘मराठी मानूस’ के प्रति प्रेम दिखावटी है और उनकी असली दिलचस्पी पैसों से भरपूर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) पर कब्जा जमाने में है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

ED Action: आम्रपाली की 99 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, कोलकाता के अलावा फरीदाबाद और मुंबई के ठिकाने शामिल

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रियल एस्टेट कंपनी आम्रपाली समूह पर शिकंजा कसते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसकी 99.26 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। ये संपत्तियां कोलकाता, फरीदाबाद व मुंबई में हैं। ईडी अब तक समूह की 300 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुका है। ईडी के मुताबिक, जो संपत्तियां कुर्क की गई हैं, उनमें मेसर्स मौर्या उद्योग लि. का कार्यालय और फैक्टरी की जमीन है। सुरेका समूह की संस्थाओं में शामिल इस कंपनी का एक भवन भी है। इसके प्रमोटर नवनीत सुरेका और अखिल सुरेका हैं। इन संपत्तियों का कुल उचित बाजार मूल्य 30 दिसंबर, 2016 तक 99.26 करोड़ रुपये आंका गया था। अभी कीमत और भी अधिक होगी।जांच में पता चला कि आम्रपाली समूह के निदेशक अनिल कुमार शर्मा, शिव प्रिया व अजय कुमार व अन्य आरोपियों ने मौर्या उद्योग लि. व मेसर्स जोतिंद्र स्टील एंड ट्यूब्स लि. के निदेशकों नवनीत सुरेका व अखिल सुरेका के साथ मिलकर टीएमटी बार और निर्माण सामग्री की खरीद के बहाने करोड़ों की रकम डायवर्ट की। फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल किया गया। उसी के तहत 110.39 करोड़ रुपये मौर्या उद्योग लि. को डायवर्ट की गई थी।ईडी की जांच में खुलासा हुआ था कि आम्रपाली समूह ने ग्राहकों से भारी रकम ली थी, लेकिन तय समय में फ्लैट, जमीन देने में नाकाम रहे थे। समूह ने धोखाधड़ी कर ग्राहकों की रकम गबन कर ली थी। कई थानों में केस दर्ज किए गए थे। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk